पूर्व विधायक को बचाव के लिए नहीं मिल रहे पदाधिकारी, मामला हाता ग्राउंड में सेवा शुल्क वसूलने का मामला

0
95

जगदलपुर। नगर के हाता ग्राउंड सहित खेल मैदानों में सेवा शुल्क लिए जाने को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कलेक्टर रजत बंसल सहित कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा किया तो उसको जवाब देने शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय सामने आए। जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय के जवाब के जवाब में कोई बड़े नेता की बजाए संतोष बाफना ने बुथ अध्यक्ष सूरज मिश्रा को मैदान में उतारा है। शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इतने बड़े मुद्दे पर पूर्व विधायक संतोष बाफना के पक्ष में बयानबाजी करने के लिए कोई नहीं मिला। भले ही युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया किन्तु खेल से जुड़े रहे भाजपा के प्रदेश स्तर के बड़े नेता किरण देव जैसे लोगों की चुप्पी सिधे_सिधे उनसे किनारा करने का इशारा है। भाजपा के लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक बाफना पत्राचार या बयानबाजी करने से पहले किसी भी प्रकार की बात पार्टी फोरम में नहीं रखते हैं जिससे उनकी बातों का जवाब देने से पार्टी असहज महसूस करती है।