विधायक चंदन कश्यप ने शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय बेनूर  में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

0
96

विधायक चंदन कश्यप ने शासकीय उच्चतर  माध्यमिक विद्यालय बेनूर  में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नई कक्षा में प्रवेश करने पर स्वागत किया गया

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शाला प्रवेश की शुभकामनाएं दी और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन स्तर को सुधारती है और शिक्षा से ही हमारी पहचान बनती है। हम शिक्षा पाकर अपना और देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। अपने शरीर की स्वच्छता के लिए हमें ध्यान देना होगा और स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन की उत्पत्ति होती है |

हमें सुबह उठकर योगाभ्यास और पढ़ाई करना चाहिए जो कि हमारे लिए सफलता का रास्ता बनेगी। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ में शासकीय स्कूलों के लिए लाइन लग रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी शिक्षा हमारे यहां शासकीय स्कूलों में दी जा रही है |

उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और भविष्य को संवारना शिक्षकों का काम है। कार्यक्रम में सरपंच बेनूर सोभीराम पोटाई, जनपद सदस्य सविता बघेल,पंच विमला मंडावी, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, हेमंत बघेल, मोहन नाग, राजू देयारी रानू बघेल, संतोष बघेल,पंच अनिल बघेल,विधायक सोसल मिडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, के साथ ही शाला के शिक्षक-शिक्षिका तथा अभिभावक उपस्थित रहे |