- कोरोना संक्रमण काल में इन बहनों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका
- संस्थागत प्रसव, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर समय सेवाभाव से तत्पर रहती हैं मितानिन बहनें
जगदलपुर :- ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य पंचायत एवं जनसंवाद मितानिन सम्मेलन में संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जैन ने कहा कि मितानिन बहनों की सेवा भावना नमन करने योग्य है। कोरोना संक्रमण काल में जब पूरा देश घरों में बंद हो गया था, तब भी हमारी मितानिन बहनें घर – घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थीं।उन्होंने कहा कि हमारी मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिन रात काम करती हैं।
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221220-WA0039.jpg?resize=696%2C315&ssl=1)
संस्थागत प्रसव से लेकर घर – घर जाकर सर्वे करने का काम हमारी बहनें करती हैं। इनकी सेवाओं का कोई मोल नहीं है। हमारी सरकार मितानिन बहनों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है, जो जल्द ही पूरी होगी।इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य धरमू राम मंडावी, उप सरपंच नियानार शिवेंदु झा, सुशीला झा, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, डॉ. महेश नाग, एस नीला, मनोज पांडेय, अशोक विश्वकर्मा, दिलीप दीवान, प्रेम सुंदरी, श्यामवती, लवलीना, उर्मिला, पूनम देवांगन, कुलेश्वरी, पुरुषोत्तम, रिनी, चुम्बेश्वरी पाण्डेय, चित्ररेखा, लिमबती, तिलेश्वरी, सीमा पटेल समेत ब्लाक की समस्त मितानिनें उपस्थित थीं।
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221220-WA0040.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)