सीआरपीएफ 85 के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौके पर मौत

0
120

एएसपी द्वारा घटना की पुष्टि

बीजापुर:– बीजापुर मुख्यालय के गंगालूर मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ 85 कैंप के जवान ने खुद को अपनी बंदूक से गोली मार ली है, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 9 बजे की बताई जा रही हैं जब कैंप के अंदर बंदूक की आवाज से साथी जवान एकाएक सकते में आ गये थे जब कैप के अंदर पता लगाया तो एक जवान खुद को गोली मार ली थी। सूत्रों ने बताया कि सीआरपीएफ के जिला मुख्यालय के 85 बटालियन में जवान पदस्थ था। केरल निवासी जवान का नाम विनय उर्फ़ बीनू बताया गया है। केरल से 3 दिन पहले जवान अवकाश से अपनी ड्यूटी पर लौटा है। जवान के द्वारा आत्महत्या का कारण अज्ञात है‌। इस घटना के संबंध में सीआरपीएफ 85 के अधिकारी किसी तरह से जानकारी नही दी गई है। बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है।