चुनाव के लिए हैं तैयार हम, अबकी बार 75 पार : बैज

0
65
  • छग में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार – दीपक बैज
  • पीसीसी चीफ ने चुनाव की घोषणा का किया स्वागत

रायपुर राज्य में चुनाव कार्यक्रम घोषित होने का प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि हम चुनाव में जाने को तैयार हैं और अबकी बार 75 पार वाली कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।हमारी सरकार के काम हमारी जीत के आधार हैं तथा हमारे काम ही चुनावी मुद्दा होंगे। अब की बार भाजपा दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचेगी।

यहां जारी बयान में दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कामों से राज्य की जनता के जीवन स्तर में व्यापक परिवर्तन हुआ है। अपनी सरकार के कामों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने संकल्प बद्ध हैं। कार्यकर्ताओं की मजबूती और सरकार के पांच सालों के दम पर 75 से अधिक सीटों के साथ प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के पांच सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं के खाते मे पौने दो लाख करोड़ रूपये सीधे डालने का काम किया है। जनता का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है। इसी भरोसे के दम पर अबकी बार 75 पार का लक्ष्य पूरा होगा। राज्य का हर नागरिक चाहता है भूपेश सरकार को फिर से सत्ता में लाना। कांग्रेस की सरकार ने किसानों, युवाओं, मजदूरों महिलाओं, आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाई और उनका प्रभावी क्रियान्वयन किया। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ का किसान देश में अपनी फसल की सबसे ज्यादा कीमत पाता है तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 9 से 10 हजार की इनपुट सब्सिडी भी किसानों को मिल रही है। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत छत्तीसगढ़ की है। तथा युवाओं को 2500 रू भत्ता भी कांग्रेस की सरकार देती है। आम आदमी को राहत देने के लिए भूपेश सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना लागू की है जिसक फायदा 44 लाख नागरिकों को हुआ, उनका 4000 करोड़ का बिजली बिल कांग्रेस सरकार ने माफ कर दिया। चुनाव में कांग्रेस सरकार के काम और जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस सरकार के लिए ब्रह्मास्त्र होगी। चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए अपनी सरकार के गौरवशाली जनहित के काम हैं। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। स्वामी आत्मानंद स्कूल, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, दाई दीदी क्लीनिक, हाट बाजार क्लीनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं से प्रदेश के आम आदमी का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ा है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि जनता अब कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा के 15 साल की तुलना कर रही है। भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली गाय देने का वादा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी का वादा किया था, पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं कानूनी अधिकार के लिए अनेक कार्य किए। बस्तर में आदिवासी वर्ग की शिक्षा के लिए 300 से अधिक बंद स्कूलों को खोला गया। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीतियों के तहत काम किया गया। रमन सरकार के दौरान दस गांवों के 1707 आदिवासी परिवारों से छीनी गई 4200 एकड़ जमीन लौटाई गई, जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को जेल से मुक्त कराया गया। तेंदूपत्ता का मानक दर 2500 रु से बढ़ाकर 4000 रु प्रति बोरा किया गया, 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी की गई, चरण पादुका खरीदने नगद राशि दी गई, बस्तर में मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाया गया। 24827 व्यक्तिगत और 20 हजार से अधिक सामुदायिक व 2200 वन संसाधन पट्टे वितरित किए गए। 16 लाख से अधिक हेक्टेयर भूमि आदिवासी वर्ग को आवंटित की गई है। 4 लाख 38 हजार से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र वितरित किए गए । 44 हजार 300 से अधिक सामुदायिक वन अधिकार पत्र जारी किए गए। 2175 से अधिक वन संसाधन अधिकार ग्रामसभा को प्रदान किए गए। मिलेट मिशन शुरू किया गया और बस्तर के वनोपज को देश विदेश तक पहुंचाया गया।