भाजपा और वोट कटवा से लोगों रहें सावधान : भूपेश बघेल

0
49
  • हजारों ग्रामीणों के बीच सीएम ने कांग्रेस की 17 घोषणाओं को दोहराया

भानपुरी छत्तीसगढ़ में हो रहे प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित बस्तर जिले के भानपुरी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नारायणपुर से प्रत्याशी चंदन कश्यप के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस को वोट देने का जानता से आव्हान किया।भूपेश बघेल ने कांग्रेस की 17 घोषणाओं के बारे में दोहराया। मंच पर सीएम के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक चंदन कश्यप व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। किसानों का कर्जा माफ, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा की बात कहीं। वही सीएम भूपेश बघेल ने केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि, केदार कश्यप ने शिक्षा मंत्री रहते हुए नकल कांड करवाया था। उनकी साली उनकी पत्नी के बदले परीक्षा में शामिल हुई। शिक्षा मंत्री ने अपने गांव भानपुरी में एक अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला। हम किसानों का कर्ज माफ करतें है, भाजपा अडानी का कर्ज माफ करती है। भाजपा केवल छल कर रहीं है। जबकि भूपेश सरकार में लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है।