दो बाइक सवार के आपस में भिडंत एक बाइक सावर की मौत 2 घायल

0
1082

दल्लीराजहरा क्षेत्र  से 8 किमी दूर ग्राम मुच्चर में कल दिनाक 23.02.24 दिन शुक्रवार को दो बाइक सवार की आपस में जबरदस्त भिडंत होने से एक बाइक सावर की मौत वही टक्कर इतनी भयानक थी की दोनों बाइक आग लगने से बाइक राख हो गयी। आग में जलने से एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे चिखलाकसा अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल बालोद रिफर किया गया।  वही प्राप्त जानकारी के अनुसार आग से जलने वाले  बाइक सवार मृतक का नाम राम स्वरूप उम्र 25 वर्ष ग्राम अरमागोंदी निवासी की आग से जल जाने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य घायल तिकेश कुमार पिता हिराऊ राम उम्र 17 वर्ष  ग्राम – मुच्चर व मनोज उम्र 30 वर्ष थाना मानपुर ग्राम कोसमी को उपचार हेतु दल्लीराजहरा से सटे हुए शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा में भर्ती कराया गया है। बाइक में आपस में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक में भयानक आग लग गई। । घटना की जानकारी मिलते ही दल्लीराजहरा थाने की दूरी मात्र आठ कि.मी होने के कारण दल्लीराजहरा टी.आई. सुनील तिर्की अपने स्टाफ के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच कर दोनों घायलों युवको को उपचार हेतु दल्लीराजहरा चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया।