जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शुरू की शानदार पहल

0
37
  •  समस्या मुक्त कर्मचारी अब दे सकेंगे बेहतर सेवा
  • कर्मियों की समस्याओं के लिए शिविर अच्छी पहल

-अर्जुन झा-

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के आयुक्त हरेश मंडावी की पहचान एक प्रयोगधर्मी अधिकारी के रूप में बन गई है। उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह शिविर आयोजित करने का फैसला लेकर कर्मचारियों को जहां बड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश की है, वहीं इसका लाभ अब सीधे तौर पर नगर के लोगों को भी मिलेगा। नौकरी से संबंधित समस्याओं से मुक्त कर्मचारी अब नगर में बेहतर सेवा दे सकेंगे।

नगर निगम जगदलपुर में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम कार्यालय में समाधान शिविर लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं को करीब से जाना, समझा और उन समस्याओं का समाधान करने का संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिया। आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा निगम के नियमित, प्लेसमेंट वाले कर्मचारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदीयों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में आयुक्त ने नई पहल की शुरुआत की है। यह निसंदेह सराहनीय पहल है। इससे जगदलपुर नगरीय निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे कर्मचारी, जो सीधे तौर पर साफ सफाई, जल आपूर्ति, टैक्स वसूली समेत अन्य मैदानी कार्यों से जुड़े रहते हैं, वे अक्सर निजी समस्याओं से जूझते रहते हैं। ऐसे कर्मचारी निगम बड़े अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने में संकोच करते हैं। इन सभी बातों को देखते हुए आयुक्त हरेश मंडावी ने कर्मचारियों के लिए समस्या समाधान शिविर आयोजित करने का क्रम शुरू किया है। इसकी बड़ी अच्छी शुरुआत हुई है और कर्मचारियों में संतुष्टि नजर आने लगी है। आयुक्त मंडावी ने पहले दिन खुद नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत होकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया। समस्या समाधान शिविर प्रत्येक माह लगाया जाएगा। पहले दिन प्लेसमेंट वाले कर्मचारियों ने अपनी पुरानी ईपीएफ राशि के संबंध में समस्या आयुक्त को सुनाई। वहीं स्वच्छता दीदियों ने भी अपनी समस्याएं आयुक्त के समक्ष रखी। कर्मचारियों ने अपनी पदोन्नति, रुके हुए वेतन व अन्य मसले समाधान शिविर में रखे।

दूर करेंगे सारी समस्याएं: मंडावी

आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि नगर निगम में कार्यरत हमारे कर्मचारियों की कई समस्याएं हैं। हमारे कर्मचारी संकोच से अपनी छोटी -बड़ी समस्याएं अधिकारियों को नहीं बता पाते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं हो पता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज एक दिवसीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन निगम कार्यालय में किया गया। जिसमें उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है किया हम सभी कर्मचारियों की सारी समस्याएं दूर कर नगर निगम में बेहतर कार्य वातावरण निर्मित करेंगे और शहरवासियों को उत्कृष्ट सेवा देंगे।