दर्जनों गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत; मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छोड़ा गया नहर में पानी

0
123
  •  मक्के की फसल को मिलेगा बड़ा लाभ 

जगदलपुर बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल सांसधान मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर कोसारटेंडा बांध से किसानों के हित में पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान इंद्रावती नदी से पानी की मांग को लेकर लगातार पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे थे।

इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खंडसरा, नहरनी, केशरपाल, कुम्हली, फाफनी, मुरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुड़ा के किसानों ने सिंचाई के लिए पानी कि मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद 1 अप्रैल को कोसारटेंडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6 क्यूमेक जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। कुल 10 एमसीएम पानी सिंचाई हेतु बांध से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों ने मंत्री केदार कश्यप जी को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों के अविलंब निर्माण की मांग की है।

किसान पहली प्राथमिकता

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। किसानों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी फसलों को पानी मिलेगा। नहर में पानी छोड़ने से किसानों की सिंचाई की समस्या हल होगी।