भारतीय जनता पार्टी राजहरा मंडल के महामंत्री रमेश गुजर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के आदेश अनुसार रामेश्वर साहू को राजहरा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। और उनकी नियुक्ति होने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनको बधाई दी है और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद नगर के चौक चौराहों पर पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटकर आपस में एक दूसरे को बधाई दी है रामेश्वर साहू के मंडल अध्यक्ष बनने से निश्चित ही पार्टी को मजबूती मिलेगी , भाजपा के वरिष्ठ जनों ने रामेश्वर साहू को सभी लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। रमेश गुजर मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा