निकाले जा रहे प्रतिबंधित क्षेत्रों, डिवाइडर, पेड़, विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर से फ्लेक्स

0
12

  •  महापौर संजय पाण्डेय की कड़ाई का दिख रहा असर 
  • नगर निगम ने शुरू किया शहर में बड़ा अभियान 

जगदलपुर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर संजय पाण्डेय ने जो कड़ा रुख अपनाया है, उसका असर अब दिखने लगा है। नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्त्रों, डिवाइडर, पेड़ विद्युत पोलों, ट्रांसफार्मर पर लगे फ्लेक्स, बैनर को निकालने के लिए बड़ा अभियान छेड़ दिया है।

सड़कों के डिवाइडर पर लगे फ्लेक्स, विज्ञापन बोर्ड, बैनर्स को हटाने का काम नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। वर्षा, तेज हवा, रखरखाव की कमी के चलते ये प्रचार सामग्रियां अक्सर गिर जाती हैं जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही है। निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्रों में लगे फ्लेक्स, बोर्ड बैनर निकाले जा रहे हैं। ग्राउंड होडिंग में प्रकाशक एवं मुद्रक के नाम के साथ-साथ अनुमति प्राप्त होने की तिथि, लगाने और निकलने की समय अवधि अंकितकरना अनिवार्य है।फ्लेक्स की समय अवधि ख़त्म होने के दूसरे दिन स्वयं दुकानदार उसे निकालेगा। अगर नहीं निकालते हैं तो निगम द्वारा निकाल कर श्रमिक शुल्क की राशि दुकानदार से वसूल करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।