महापौर संजय पाण्डेय ने की बच्चों की मुंह जुठाई

0
18

जगदलपुर नगर में आयोजित समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं गोद भराई और नवजात बच्चों का अन्नप्राशन रस्म संपन्न करवाया गया। महापौर संजय पाण्डेय, नगर निगम सभापति हेमसिंह देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर संजय पाण्डेय और सभापति हेमसिंह देवांगन ने बच्चों को खीर खिलाकर उनकी मुंह जुठाई रस्म पूरी की। महापौर संजय पाण्डेय ने गर्भवती महिला के सफल और सुरक्षित प्रसव की कामना की तथा बच्चों को आशीर्वाद दिया।