- जगदलपुर के करीब 35 हजार घरों एवं दुकानों की नपाई जारी
जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश पर आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा एवं राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव व राजस्व उप निरीक्षक राजस्व कुलदीप पाणिग्रही के नेतृत्व मे सहायक राजस्व निरीक्षकों द्वारा नगर निगम जगदलपुर में स्थित समस्त आवासीय एवं व्यावसायिक भवनों की नपाई कार्य जारी है।
नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के तहत प्रति 5 वर्षो मे शहर की नपाई होनी चाहिए, मगर 14 वर्षो के उपरांत मेयर इन काउंसिल ने महापौर संजय पांडेय के निर्देशन मे निर्णय लिया है। आवासीय एवं व्यवसायिक भवनो की नपाई संपत्ति के सीमांकन और निर्माण नियमों का पालन सुनिश्चित के लिए की जा रही है। यह प्रक्रिया संपत्ति के सटीक माप और निर्माण के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। 2011 मे हुए सर्वे के अनुसार जगदलपुर में 27128 आवासीय एवं व्यावसायिक भवन हुआ करते थे जिससे नगर निगम को राजस्व लगभग 6 करोड़ रुपए मिलते हैं। 2025 में 14 साल बाद समस्त आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों की नपाई कार्य जारी है। यह कार्य 22 मई से प्रारंभ की गई है। जो 15 जुलाई तक चलेगा.
2025 सर्वे के अनुसार लगभग 35 हजार के आसपास आवासीय एवं व्यवसायिक भवन हैं। आज संपत्ति में लगभग 6 करोड़ नगर निगम को प्राप्त हो रहे थे, आने वाले समय में वह ल
12 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा। आज दिनांक तक 6000 के आसपास आवासीय एवं व्यवसायिक भवनो की नपाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
नागरिक दें सहयोग: पांडे
महापौर संजय पांडे ने कहा नगर निगम के कर्मचारी संपत्ति का सीमांकन करते हैं। नपाई के बाद नगर निगम एक रिपोर्ट तैयार करता है जिसमें संपत्ति की सीमाओं मापो और अन्य प्रासंगिक जानकारी शामिल होती है।नपाई के माध्यम से नगर निगम यह पता लगा सकता है कि कोई अवैध निर्माण हुआ है या नहीं। जगदलपुर के समस्त जनता से आग्रह है कि निगम का सभी सहयोग प्रदान करें।
नगर के हित में है यह: राणा
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नपाई यह सुनिश्चित करती है कि संपत्ति के निर्माण में सभी निर्माण नियमों का पालन किया जा रहा है। नपाई के माध्यम से संपत्ति का सीमांकन स्पष्ट होता है। नपाई संपत्ति के मूल्य निर्धारण मे भी मदद करती है। वर्तमान मे केंद्र एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना नक्शा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मे तीन शहरो का चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत नगर निगम जगदलपुर भी शामिल है। इसके तारतम्य में एजेंसी के द्वारा ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफ़ी की जा रही है।जगदलपुर के समस्त भूमि स्वामी एवं कर दाताओ से अपील है कि निगम के इस कार्य मे सहयोग करें।