कुसुमकसा __ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय कुसुमकसा में जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत अहाता निर्माण में बरती गई अनियमिताओं की पोल सावन के फुआर में खुल गई , अहाता निर्माण के नीचे से मुरूम बहकर बाहर निकल गई और नई दीवाल कालम सहित तिरछा हो गया और निर्मित दीवाल में दरार आ गई है , निर्माण कार्य में कालम की गहराई और किए गए बेस भी उभरकर बाहर आ गए है जिससे निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लग रहा है,
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों के कुशल निरीछन में उक्त अहाता निर्माण का कार्य चल रहा है ,निर्माण कार्य को देखकर लगता है की ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को मनमाफिक कार्य करने की खुली छूट दे दी हो , निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित कोई सूचना पटल नही लगाया गया है,जिससे आमजन को निर्माण कार्य किस मद से स्वीकृत है ,निर्माण कार्य की लागत राशि ,निर्माण कार्य के प्रारंभ और पूर्ण होने की निर्धारित समयावधि,निर्माण एजेंसी सहित अन्य जानकारी मिलती,जिससे ऐसा प्रतीत होता है की ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही कार्य के मूल्यांकन /सत्यापन के लिए सूचना पटल निर्माण एजेंसी से लगवाएंगे
उक्त अहाता निर्माण के लिए 10 लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी ,किंतु कार्य की गुणवता देखने के लिए कागजों में ही अधिकारी नियुक्त किए गए जो निर्माण कार्यों को कम व निर्माण कार्य के मूल्यांकन पर ही ज्यादा ध्यान देते नजर आए
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अहाता निर्माण के क्रियान्वयन एजेंसी ग्राम पंचायत है किंतु निर्माण कार्य किसी ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है,और किए गए निर्माण कार्य से ज्यादा राशि का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है
कुछ दिनों पूर्व कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग अंचल के दौरे के दरम्यान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय कुसुमकसा अचानक पहुंचकर जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत अहाता निर्माण का निरीक्षण किया व निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी जिसके बाद भी अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंगा था और आज पर्यंत अधूरा पड़ा निर्माण कार्य प्रारंभ नही हुआ है
योगेंद्र सिन्हा अध्यक्ष भाजपा मंडल कुसुमकसा ने कहा की सांसद जी के निर्देश पर भी जनपद पंचायत के अधिकारी निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे है,भाजपा शासन के सुशासन में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ,निर्माण कार्य शासकीय मापदंड के अनुरूप गुणवत्ता युक्त ना होने पर निर्माण कार्य के जांच कराने की बात कही
गोरतलब है की आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्राम पंचायत कुसुमकसा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय में संधारण कार्य हेतु जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत राशि के बंदरबाट करने का मुख्य केंद्र बन गया है , विगत लगभग आठ सालों में जिला खनिज न्यास निधि से लगभग 1.10 करोड़ रुपयों की राशि उक्त शाला भवन के जीर्णोधार ,रंगरोषण के नाम पर खर्च कर दिया गया , पूर्व में वर्ष 2016_17 में शासकीय हाई स्कूल जीर्णोधार कार्य के लिए 25 लाख रुपयों की व शासकीय हाई स्कूल भवन कुसुमकसा जीर्णोधार भाग_2 के लिए 9.08 लाख रुपयों की स्वीकृति दी गई जिसमे क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग बालोद को बनाया गया था ,दोनो जीर्णोधार कार्य लगभग 34.08 लाख रुपयों का था

जिसके बाद शासकीय हाई स्कूल में संधारण कार्य हेतु 17 लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी जिसका क्रियान्वयन एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा होने से संधारण व रंग रोशन का कार्य अच्छा हुआ था उसके कुछ दिनों बाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय घोषित होते ही जिला खनिज न्यास निधि से
वर्ष 2021_22 में शाला भवनों के रंगरोशन व जीर्णोधार के नाम पर लगभग 49लाख रुपया की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई और लोक निर्माण विभाग के देखरेख में निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य कराया गया ,
अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा की खनन प्रभावित छेत्र के नाम पर आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्रामीण अंचलों में जिला खनिज न्यास निधि का जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है ,कांग्रेस शासन काल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली भाजपा अब उनके शासन काल में भी जिला खनिज न्यास निधि के कार्यों में भ्रष्टाचार नजर आ रही है जिससे लगता है की राज बदला है कार्य करने की स्वरूप एक जैसा दिख रहा है



