दल्लीराजहरा बालोद जिले के आमापारा नेशनल 930 हाइवे पर शुक्रवार बीती रात्रि करीबन 8 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार स्कॉपियो ने मवेशियों को बचाने के चक्कर मे स्कॉपियो बेकाबू हो गई और पलट गई सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ग्राम अरौद लाटाबोड़ निवासी बुजुर्ग महिला माना बाई तारम उम्र 74 वर्ष की मौके पर मौत हो गई ।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद स्कॉपियो में फंसे लोगो को बाहर निकालकर नजदिकी अस्पताल पहुंचाया गया ।
मवेशियो की सबसे बडी वजह बन रहीं है। हादसा का शिकार हो रहे है लोग मवेशियो की वजह से वाहन चालको का रोड से निकलना मुश्किल हो गया है । प्रशासन द्वारा इस ओर आवारा मवेशियों को पडकने के लिए कई बार नगरीय प्रशासन व प्रशासन को यहां अवगत कराया गया है। लेकिन फिर भी पकडने के लिए कोई मुहिम नही चलाई जा रही है।



