- पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में रेंज स्तरीय “जीरो टॉलरेंस” नीति पर एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत नशे के सौदागरों पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही।
- बालोद पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर की गई संयुक्त कार्यवाही।
- आबकारी एक्ट/एनडीपीएस एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के साथ अवैध कारोबारियों पर की गई कार्यवाही।
दिनांक 16.09.2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर एवं बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले में
एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए। नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए बालोद पुलिस एक्शन मोड पर छापेमार कार्यवाही की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में थाना/चौकियों स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। गठित टीमों ने जिलेभर में एक साथ रेड की कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खपत में संलिप्त लोगों के विरुद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया। जिसमें :-
(01) 04 आबकारी एक्ट 34(1) के तहत कार्यवाही।
(02) 04 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।
(03) 23 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इस अभियान में नशे के कारोबार में संलिप्त कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं पूर्व में शिकायत व्यक्तियों की धरपकड़ की गई तथा उनके कब्जे से अवैध नशे के पदार्थ जब्त किए गए। पुलिस की यह कार्यवाही नशे के फैलाव पर रोक लगाने और जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही/आरोपियों के नाम :-
1. दिनेश साहू पिता आशाराम सा. परसूली थाना देवरी। जप्त माल 18 पौवा देशी शराब
2. भूपेंद्र राव पिता मुकुंद राव सा. संबलपुर थाना डौंडी लोहारा। जप्त माल 16 पौवा देशी शराब।
3. चित्ररेखा पति नरेंद्र मनहरे सा. भाटापारा परसदा थाना गुण्डरदेही। जप्त माल 14 पौवा देशी शराब।
4. बिसेसर सिन्हा कोंडे पॉवर हाउस थाना राजहरा। जप्त माल 21 पौवा देशी शराब शोले।
NDPS एक्ट की कार्यवाही में आरोपियों के नाम:-
1. श्रीमती श्रृंगार राव पति अभिषेक राव वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी थाना दल्ली राजहरा। जप्त माल गांजा 1.5 किलो।
2. नेमसिंह सा. नर्रा थाना बालोद। जप्त माल गांजा 800 ग्राम।
3. दिनेश खत्री उर्फ दीनू पिता स्व. छगनलाल वार्ड क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 7 बाजार चौक थाना गुरूर। जप्त माल गांजा 300 ग्राम।
4. अमित पारधी सा. सांकरा (ज) थाना बालोद। जप्त माल गांजा 01 किलो 200 ग्राम।
बालोद पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे के कारोबार से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखा जाएगा।



