दल्लीराजहरा दुर्गा पंडाल टेंट में कार्य कर रहें युवक डेमन लाल रावटे पिता अजीत राम रावटे उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम घोटिया की करंट लगने से मौत हो गई।

दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग गुप्ता चौक के पास नवरात्रि आगमन के पूर्व तैयारी के दौरान टेंट निर्माण कार्य किया जा रहा था ,कल रात्रि 3 बजे से 3:30 बजे के बीच टेंट में कार्य करने के दौरान डेमन नामक युवक ऊपर चढ़कर कार्य कर रहा था।तभी बांस टूटने से अचानक संतुलन बिगड़ने से हड़बड़ा कर बाजू से जा रहे बिजली तार को पकड़ लिया जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई ।मौके पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।




