दो वार्डों में मेयर संजय पाण्डेय ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन..

राजेंद्र नगर वार्ड में सड़क निर्माण का भूमिपूजन*इसी क्रम में राजेंद्र नगर वार्ड में भी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर संजय पांडे के करकमलों से संपन्न हुआ। यहां राजीव गुप्ता घर से सुदामा श्रीवास्तव घर लाइन तक सड़क निर्माण किया जाना है। यह सड़क क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। इस मौके पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, वार्ड पार्षद लक्ष्मण झा, शशिनाथ पाठक, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

0
58
  • – गंगानगर वार्ड में नाली, पुलिया निर्माण, राजेंद्र नगर में होगा सड़क निर्माण…

नगर निगम के दो अलग अलग वार्डो में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत रूप से संपन्न हुआ। दोनों ही स्थानों पर महापौर संजय पाण्डे की उपस्थिति में अधोसंरचना मद से महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई। नगर के गंगानगर वार्ड में रमजान चौक के पास नाली निर्माण एवं पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अंतर्गत अशफाक घर से बंटू भैया घर तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा रमजान घर के समीप स्थित पंप हाउस के पास आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य कराया जाना है।

ये दोनों महत्वपूर्ण कार्य अधोसंरचना मद से स्वीकृत किए गए हैं। भूमिपूजन के दौरान महापौर संजय पांडे ने कहा कि बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिया निर्माण पूर्ण होने के बाद पानी की निकासी सुगम होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही श्री पाण्डेय ने यह भी बताया कि वार्ड में नाली निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर रखते हुए तेजी से पूरा किया जाएगा।

मालूम हो कि नगर निगम द्वारा किए जा रहे ये विकास कार्य शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। दोनों वार्डों के निवासियों ने इन कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और नगर निगम के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद श्रीमती आशा साहू, सुश्री उर्मिला यादव, शशिनाथ पाठक, रमजान बेग सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।