बस्तर जिले के सभी 13 मंडलों में होगा आयोजन
महादेव घाट के आयोजन में शामिल होंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी 10 जनवरी शनिवार को समूचे जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाएगी। बस्तर जिले के सभी तेरह मंडलों मे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। जगदलपुर के स्थानीय महादेव घाट, शिव मंदिर वार्ड में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सम्मिलित होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर एक हजार वर्ष पूर्व हमला हुआ था। सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर पर बार बार हमले हुए, लेकिन यह मंदिर पूरी दिव्यता भव्यता के साथ आज भी विद्यमान है। सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी मंडलों में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 11 जनवरी को सोमनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।



