दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

0
420

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 10, मेन रोड गाड़रपुल के पास क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु वार्ड पार्षद श्रीमती मालती निषाद जी के अथक प्रयासों एवं वार्डवासियों की निरंतर मांग पर बोर खनन कार्य संपन्न कराया गया।आज विधिवत पूजन-अर्चन कर बोर मशीन का शुभारंभ किया गया। इस बोर खनन के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को शीघ्र ही स्थायी रूप से पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती मालती निषाद जी,भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लखानी,तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।