जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्रवाईअवैध परिवहन करते पाए जाने पर 06 वाहनों को किया गया जब्त

0
53

बालोद, 24 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज 24 फरवरी को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरूर एवं बालोद विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 05 वाहन खनिज रेत और 01 वाहन मिट्टी (ईंट) के परिवहन में संलग्न थे। कार्रवाई के दौरान 02 वाहनों को थाना/आरक्षी केन्द्र मरकाटोला कैम्प, 01 ट्रेलर और 01 ट्रैक्टर को थाना बालोद, एवं 01 माजदा व 01 ट्रैक्टर को थाना गुरूर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जिले के खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here