सत्र न्यायालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया पूरे क्षेत्र की घेराबंदी

0
802

जयस्तंभ चौक से न्यायालय परिसर व तहसील कार्यालय तक सुरक्षा कड़ी, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों की एंट्री रोकी गई

बालोद। जिला सत्र न्यायालय में सोमवार को बम होने की सूचना मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि न्यायालय में बम रखे जाने की सूचना ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया और एहतियातन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय में उपस्थित होने जा रहे अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों को कुछ समय के लिए न्यायालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। जयस्तंभ चौक से लेकर जिला न्यायालय के मुख्य गेट, तहसील कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर नाकेबंदी कर दी गई।पुलिस द्वारा पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है। बम की सूचना को गंभीरता से लेते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और ई-मेल के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here