City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

पदोन्नति पर एएसपी अक्षय सबद्रा को भावभीनी विदाई

0

नारायणपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय सबद्रा की पदोन्नति उपरांत पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना एवं प्रबंधन) के पद पर नवीन पदस्थापना होने पर नारायणपुर पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस ऑफिसर्स मेस में विदाई समारोह आयोजित किए गए।समारोह में कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऐश्वर्य चंद्राकर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, आईटीबीपी एवं बीएसएफ के अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अक्षय सबद्रा के साथ कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके योगदान की सराहना की और नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ।

नारायणपुर पुलिस ने एक माह से लापता युवक को परिजनों से मिलाया

0

नारायणपुर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के लगभग एक माह से लापता युवक सुनील कुमार भारती (30) को उपचार उपलब्ध कराकर उसके परिजनों से मिलाया। युवक नोएडा से लापता होने के बाद नारायणपुर के मंदोड़ा क्षेत्र में भटकता मिला था।15 अक्टूबर को सुरक्षाकर्मी युवक को थाना नारायणपुर लेकर पहुंचे। उसकी कमजोर शारीरिक स्थिति और असामान्य मानसिक अवस्था को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार के बाद युवक द्वारा सोनभद्र और रामगढ़ का नाम बताए जाने पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित हुई।सूचना मिलने पर युवक का छोटा भाई विकास कुमार भारती नारायणपुर पहुंचा। 16 अक्टूबर को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने सुनील को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने नारायणपुर पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता के लिए आभार जताया।

युवा संसद प्रतियोगिता में ओरछा विकासखंड की टीम विजेता

0

नारायणपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नारायणपुर में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में ओरछा विकासखंड की टीम विजेता रही, जबकि नारायणपुर विकासखंड की टीम उपविजेता बनी। विजेता टीम अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद नारायणपुर के अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल की अध्यक्षता में हुआ। जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप मंडावी तथा नगर पालिका पार्षद संजय नंदी एवं कमलापति मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।प्रतियोगिता में दोनों विकासखंडों की टीमों ने संसदीय प्रक्रिया, कानून निर्माण तथा सत्ता पक्ष एवं विपक्ष की भूमिका पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को पेन देकर प्रोत्साहित किया गया।जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में नोडल अधिकारी महेन्द्र कुमार देहारी, सहायक नोडल अधिकारी भुवेन्द्र नेताम तथा डाइट प्राचार्य गिरीश कुमार भास्कर सहित निर्णायकगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आजादी के आठ दशक बाद अबूझमाड़ के बोरानिरपी गांव में पहुंची बिजली

0

नारायणपुर आजादी के लगभग आठ दशक बाद भी अबूझमाड़ के कई दुर्गम गांव बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। इसी बीच नियद नेल्लानार योजना के तहत नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित ग्राम बोरानिरपी में पहली बार बिजली पहुंची है। जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर बसे इस गांव के सभी 11 परिवार अब रोशनी से जगमगाएंगे।कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, नारायणपुर संभाग ने दुर्गम वनांचल में विद्युत लाइन विस्तार और विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया। बिजली पहुंचने से ग्रामीणों को रात में रोशनी, बच्चों को पढ़ाई और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बोरानिरपी का विद्युतीकरण अबूझमाड़ के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने का विरोध, आदिवासी परंपराओं के संरक्षण की मांग

0

नारायणपुर आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने जिला पंचायत सभागार, कांकेर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराते हुए छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू नहीं करने की मांग की।
नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज और मूल निवासियों की अपनी विशिष्ट परंपराएं, रीति-रिवाज और सामाजिक व्यवस्थाएं हैं। यहां वर्षों से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ विवादों का समाधान पारंपरिक तरीकों से होता रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इन विशिष्टताओं को ध्यान में रखे बिना समान कानून लागू करने से सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।


उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों और रूढ़िगत परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नरेन्द्र नाग ने मांग की कि आदिवासी समाज और मूल निवासी समुदायों को उनकी विशिष्ट परंपराओं के अनुरूप संरक्षण दिया जाए तथा छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने से बचा जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सामाजिक सद्भाव, संवैधानिक अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

हेडलाइन: हिंदू सेना बालोद जिला इकाई का विस्तार, दामिनी साहू बनी जिला महामंत्री, मनजीत कौर उपाध्यक्ष

0

वही संगठन संरक्षक बनी किरण सिंन्हा

दल्लीराजहरा हिंदू सेना संगठन ने बालोद जिला इकाई का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा एवं प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने नई नियुक्तियां की।जिसमें दामिनी साहू को जिला महामंत्री, मनजीत कौर को जिला उपाध्यक्ष और दल्ली राजहरा नगर उपाध्यक्ष पद पर गोलू जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं संगठन को मजबूती और मार्गदर्शन देने के लिए किरण सिन्हा को संरक्षक नियुक्त किया गया है।शिव संस्कार धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संरक्षक आशा सिंह एवं जिला अध्यक्ष द्वारा भगवा गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाएंगे और हिंदुत्व के लिए हमेशा कार्य करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, एल्डरमैन महेंद्र पिपरे, संगठन संरक्षक आशा सिंह, शिव संस्कार धाम संरक्षक हेमशंकर साहू, नगर अध्यक्ष शंकर साहू, महामंत्री पुष्पा साडिल्य सहित हिंदू सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेजस चेराकुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

भानपुरी कारितास इंडिया के अंतर्गत संचालित खुशहाल बचपन परियोजना द्वारा सेजस चेराकुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी से संबंधित सही जानकारी प्रदान करना तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने तथा उपयोग किए गए पैड के उचित निपटान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक झिझक को दूर करने और इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया। किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, जिसके बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी.एस. ताराम, व्याख्याता बलदेव मरकाम, मितानिन ट्रेनर जमुना कश्यप, जिला परियोजना सहायक कमलेश कुमार, कम्युनिटी एजुकेटर देवंती नाग एवं तेजेश्वर पानीग्राही सहित एकेडमिक मेंटर दुतीका, सुकमति, रूनीता, बसंती, दयावती, संगीता, नीलकुमारी, लक्ष्मी एवं सुनयना उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में माहवारी से संबंधित सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। कैरिटास इंडिया की खुशहाल बचपन परियोजना के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

करपावंड में व्यापारी संघ ने लगाया मातारानी का महाभंडारा

0

भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

बकावंड व्यापारी संघ ग्राम करपावंड के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर मातारानी के दरबार में महाभंडारा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सभी व्यापारी भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आरंभ में मातारानी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में व्यापारी भाइयों की एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना देखने को मिली। व्यापारी संघ के सभी सदस्यों के सहयोग से महाभंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्ति, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में व्यापारी संघ के राजेश गुप्ता, अनोज गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, राजाराम साव, राकेश गुप्ता, दीपक गोरा, शुभम गुप्ता, शेखर गुप्ता, चम्पे देवांगन, रोशन गुप्ता, करन गुप्ता, श्रीराम साव, प्रदीप गुप्ता, उपेंद्र साव, हेमंत देवांगन, देवराज किराना, आकाश गुप्ता, हेम देवांगन, मानिक साहूलक्षन, रानू गुप्ता, सोनू ठाकुर, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, शंकरा, नाकोड़ा सेठ, शेराराम चौधरी, संतोष किराना, अमित गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, बाबूलाल साव, परशु देवांगन, परितोष मंडल, जीत सरकार, किशन हार्डवेयर, श्याम गुप्ता, रामजी गुप्ता, मंगल, हीरा, छवि देवांगन, कुंवर, पंकज गुप्ता, पप्पू गुप्ता, ईश्वर ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, चंदन ठाकुर, दुलाल हालदार, देबो हालदार, संजीत सरकार, सुनील गुप्ता, डब्बू, जगरनाथ देवांगन, साधु राम, पितवाश, सुनील, अनूप गुप्ता, मनोज पटेल, नागराज गिरी, शेखर सेठिया, चुनेश जोशी, सोनू निषाद, घासी, भुवन,भगवान देवांगन, खूबचंद, विजय साव और अन्य लोगों ने अहम योगदान दिया।

राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर महिला किसानों के योगदान को किया नमन

0

आधुनिक तकनीक और जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

बालोद :- कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, व कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला बालोद के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर महिला किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों के कृषि क्षेत्र में अतुलनीय योगदान, उनकी मेहनत, संघर्ष, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को सम्मानपूर्वक रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महिला किसानों को कृषि विकास की महत्वपूर्ण भागीदार बताते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने का आह्वान कियाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ’ पवन साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़’ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ’श्री राकेश छोटू यादव, महामंत्री भाजपा जिला बालोद, ’’ प्रेम साहू, जिला मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़, एवं ’’श्रीमती भगवती उइके, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत बालोद’ शामिल हुए। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के आर साहू, वैज्ञानिक गण डाॅ. बलदेव अग्रवाल, डाॅ. ए.आर. गौर, सचिन वर्मा, श्री गितेश सिन्हा, डाॅ नीतू सोनकर, डाॅ दीपशिखा मनु चंद्राकर, विनोद पैकरा, एवं कृषि विभाग से श्री महेश मार्गेय, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, के आर पिद्दा व.कृ.वि.अधिकारी, सुश्री माया ठाकुर कृ.वि.अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण ड्रोन दीदी, कृषि सखियां एवं उन्नत जैविक महिला किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।मुख्य अतिथि पवन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला किसान देश की कृषि व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं।

खेती-किसानी में महिलाओं का योगदान केवल बीज बोने, रोपाई, निराई-गुड़ाई और फसल कटाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बीज संरक्षण, पशुपालन, सब्जी उत्पादन, जैविक खाद निर्माण और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं के परिश्रम और समर्पण से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।उन्होंने कहा कि महिला किसानों को सम्मान देने का अर्थ उनके श्रम, कौशल और अनुभव को पहचान देना है। आज आवश्यकता है कि महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि वे खेती को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकें। उन्होंने महिला किसानों से पारंपरिक ज्ञान के साथ नई तकनीक अपनाकर कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।भाजपा जिला बालोद के महामंत्री श्री राकेश छोटू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सफलता का अर्थ केवल कलेक्टर, अधिकारी या किसी बड़े पद तक पहुंचना ही नहीं है। सफलता का वास्तविक अर्थ है अपने ज्ञान, मेहनत, कौशल और संकल्प से समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करना।

आज महिलाएं खेती-किसानी को अपनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तीकरण की नई कहानी भी लिख रही हैं।श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में महिला किसानों की भूमिका विशेष महत्व रखती है। हमारी माताएं और बहनें खेतों में केवल फसल नहीं उगातीं, बल्कि परिवार के सपने, बच्चों का भविष्य और गांव की खुशहाली भी संवारती हैं। महिला किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण, कृषि उपकरणों, बाजार और आर्थिक निर्णयों में उचित भागीदारी दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने महिला किसानों से स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संगठित होकर जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा छत्तीसगढ़ के जिला मंत्री श्री प्रेम साहू ने महिला किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने महिला किसानों को नवीन कृषि पद्धतियों, वैज्ञानिक मार्गदर्शन और कृषि आधारित रोजगार के अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अनुभव और आधुनिक तकनीक का समन्वय कृषि उत्पादन, परिवार की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती भगवती उइके सहित उपस्थित अतिथियों ने महिला किसानों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। डॉ. के. आर. साहू ने विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि उत्पादन, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्रशिक्षण एवं संसाधनों से जोड़ना विकसित कृषि और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आवश्यक है।डॉ. दीपशिखा मनु चंद्राकर ने अपने संबोधन में बताया कि महिलाएं खेती-किसानी की धुरी हैं। बुवाई, रोपाई, निराई-गुड़ाई, कटाई, फसल प्रबंधन, पशुपालन एवं कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण जैसे अनेक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने महिला किसानों को धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सचिन कुमार वर्मा द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में छः प्रगतिशील महिला कृषिकों का सम्मान अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया। केन्द्र के वैज्ञानिकों ने महिला कृषकों के समसामयिक कृषि समस्याओ का परिचर्चा के माध्यम से समाधान दिया तथा कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।सफल महिला कृषकों ने अपने-अपने उन्नत कृषि के बारे में बताया।

सेजस चेराकुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

भानपुरी कारितास इंडिया के अंतर्गत संचालित खुशहाल बचपन परियोजना द्वारा सेजस चेराकुर में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी से संबंधित सही जानकारी प्रदान करना तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान माहवारी के समय स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने तथा उपयोग किए गए पैड के उचित निपटान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों एवं सामाजिक झिझक को दूर करने और इस विषय पर खुलकर बातचीत करने के लिए प्रेरित किया गया। किशोरी बालिकाओं को बताया गया कि माहवारी एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, जिसके बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी.एस. ताराम, व्याख्याता बलदेव मरकाम, मितानिन ट्रेनर जमुना कश्यप, जिला परियोजना सहायक कमलेश कुमार, कम्युनिटी एजुकेटर देवंती नाग एवं तेजेश्वर पानीग्राही सहित एकेडमिक मेंटर दुतीका, सुकमति, रूनीता, बसंती, दयावती, संगीता, नीलकुमारी, लक्ष्मी एवं सुनयना उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समाज में माहवारी से संबंधित सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया। कैरिटास इंडिया की खुशहाल बचपन परियोजना के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS