City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

कफन दफन के नाम पर बार बार उकसाया जा रहा है बस्तर के आदिवासियों को

0

मतांतरित महिला के शव को गांव के श्मशान में दफनाने की जिद

विरोध में उतर आया आदिवासी समुदाय

अर्जुन झा

बकावंड तमाम प्रलोभनों, साम, दाम, दंड, भेद के बावजूद अपने मूल धर्म के प्रति आस्थावान बने रहे बस्तर के आदिवासियों को अब दूसरे तरीके से उकसाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं। कभी कफन दफन के नाम पर, तो कभी पूजा पद्धति को लेकर विवाद की स्थिति पैदा की जा रही है। अब बकावंड विकासखंड के ग्राम उलनार में दो दिन तक ऎसी ही विवाद की स्थिति बनी रही। दरअसल उलनार गांव के मतांतरित परिवार की 62 वर्षीय महिला लखी कश्यप का तीन दिन पहले निधन हो गया था। परिवार के लोग लखी के शव को गांव के मरघट में दफनाने को लेकर अड़ गए थे।

इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में बातचीत के बाद करकापाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर सहमति बन गई है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नगरनार संतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अब सहमति बन गई है। शव को करकपाल कब्रिस्तान में ले जाकर दफनाया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया है मतांतरितों परिवारों के मृत परिजनों का कफन दफन उनके मौजूदा धर्म के कब्रिस्तान में कराया जाए। इस निर्देश का पालन न कर मतांतरित परिवार जोर जबरदस्ती कर निवास ग्राम के सार्वजनिक मुक्तिधाम में ही शव के अंतिम संस्कार पर अड़ जाते हैं। यह एक तरह से गांव के परंपरागत आदिवासी समुदाय को उकसाने का कृत्य है। एक अकेले उलनार में ही नहीं, बल्कि बस्तर के पचासों गांवों में इसी शव दफनाने के मामले सामने आ चुके हैं और विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है। आदिवासियों का कहना है कि जो लोग अपने मूल धर्म और संस्कृति को त्याग चुके हैं, वे हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा को आघात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं प्रशासन कोर्ट के आदेश का पालन न करवा कर मातांतरित लोगों के समर्थन में खड़ा नजर आता है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों की तुष्टिकरण नीति ने पुलिस और प्रशासन में इस तरह की भावना कूट कूट कर भर रखी है, जिससे अधिकारी आज तक उबर नहीं पाए हैं। ऐसे मामलों में हर बार बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद तरह उसी ग्राम में दफ्न जैसे हिंदूवादी संगठनों को मूल आदिवासियों के समर्थन में खड़े होना पड़ता है। बताते हैं कि करीब ढाई तीन सौ परिवारों वाले उलनार गांव के लगभग 40 आदिवासी परिवार धर्मांतरित हो चुके हैं।मृतका लखी बाई के पति सदन कश्यप की भी छह दिन पहले निधन हुआ था और उसके शव को गुपचुप तरीके से गांव में ही दफना दिया गया था। इसे लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय में काफी रोष देखने को मिल रहा है। उलनार में विवाद के दौरान सरपंच मधुसूदन नेताम, उपसरपंच देवधन कश्यप, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला धर्म प्रसार प्रमुख देवेंद्र कश्यप, जिला सत्संग प्रमुख तुलसीराम बघेल, ग्राम पटेल कौड़ीराम पटेल, ग्राम पुजारी लिंगों राम, योगेंद्र, प्रभात कश्यप, कोमाराम भारती, ग्रामसभा अध्यक्ष कृष्ण भारती, जंगल अध्यक्ष श्यामदास बघेल, एवं बजरंग दल उलनार उपखंड के समस्त कार्यकारिणी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

वर्सन

बन गई है बात

उलनार गांव के आदिवासी समुदाय और मतांतरित परिवार के बीच सहमति के बाद बात बन गई है। लखी के परिजन उसके शव को करकापाल कब्रिस्तान में दफ़नाने के लिए सहमत हो गए हैं और विवाद खत्म हो गया है। *-संतोष सिंह,

टीआई, नगरनार थाना

वर्सन

पहले भी हुआ था विवाद

कुछ दिन पूर्व मृतका लखी कश्यप के पति सदन कश्यप का निधन हुआ है उस समय भी कुछ विवाद हुआ था, लेकिन उसके शव को ग्राम उलनार में ही दफनाया गया था। लखी कश्यप के शव को दफनाने नहीं देने ग्रामीण लामबंद हो गए थे। अंततः उसे करकापाल के कब्रिस्तान में दफनाने ले जाया गया है।

बस्तर में फिर मिला हथियारों का जखीरा

0

सुरक्षा बलों ने किया नक्सलियों के हथियार डंप का पर्दाफाश

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में नक्सलियों का एक और बड़ा डंप बरामद किया गया है। इस डंप में हथियारों का जखीरा मिला है। नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस और बीएसएफ की 58वीं वाहिनी द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान कच्चापाल के जंगलों में नक्सलियों के एक गुप्त हथियार भंडार का भंडाफोड़ हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसमें .303 और .315 रायफल, एक देशी बैरल लांचर, मैगजीन और विभिन्न बोर के करीब 31 जीवित कारतूस शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नक्सलियों द्वारा पूर्व में छुपाए हथियार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है। बरामद हथियारों को जप्त कर कोहकामेटा थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है।

शहर की बेटी बनेगी अब डॉक्टरनीट परीक्षा 2026 में प्रियंका को मिली कामयाबी

0

जगदलपुर।कड़ी मेहनत, लगन और परिवार के निरंतर सहयोग के बल पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36, कंगोली निवासी प्रियंका नाग ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका ने 720 अंकों में से 367 अंक अर्जित करते हुए 81.80 परसेंटाइल प्राप्त किया और परीक्षा उत्तीर्ण की।
प्रियंका नाग, उपेंद्र नाग एवं श्रीमती लखमी नाग की सुपुत्री हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित प्रियंका को ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3,61,553 तथा ST श्रेणी रैंक 12,308 प्राप्त हुई है।
परीक्षा में प्रियंका का जीवविज्ञान विषय में प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होंने जीवविज्ञान में 87.04 परसेंटाइल, भौतिकी में 73.86 परसेंटाइल तथा रसायन विज्ञान में 63.10 परसेंटाइल अर्जित किए।
प्रियंका ने अपनी सफलता का विशेष श्रेय अपने दादा पिलु राम नाग, दादी फूलमती व परिवार को दिया है. उसने बताया कि उनके मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग ने कठिन समय में आत्मविश्वास बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रियंका की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प एवं नियमित परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रियंका ने बताया कि उनका लक्ष्य चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि से कांगोली एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

दंतेश्वरी मंदिर के पास जगदलपुर धारदार चाकू लहराकर आमजनों डरा धमकाकर भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

कोतवाली जगदलपुर पुलिस की गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर लगातार कार्यवाही

पूर्व में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामले में भी जा चुका है जेल

न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

नाम आरोपी – रणवीर डोंगरे पिता रघुवीर डोंगरे उम्र 20 वर्ष जाति महारा निवासी बलीराम कश्यप वार्ड नयामुण्डा रेन बसेरा के सामने थाना बोधघाट जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग

पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।* इसी तारतम्य में दंतेश्वरी मंदिर के पास जगदलपुर के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले आरोपी रणवीर डोंगरे आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि बस्तर गोंचा पर्व के दौरान बस्तर पुलिस बहुत ही सक्रियता के साथ पूरे कार्यक्रम में ड्यूटी करते हुए नजर बनाए रखी थी कि ड्यूटी पर तैनात थाना कोतवाली स्टॉफ को मुखबिर से सूचना मिला कि गोंचा पर्व के दौरान थाना दन्तेश्वरी मंदिर के पास भारी भीड़ के मध्य एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके पर पहुंचकर आरोपी रणवीर डोंगरे के कब्जे से एक धारदार चाकू को बरामद किया गया जो धारदार चाकू को आर्म्स एक्ट के तत्काल जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.07.26 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया । महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौरउनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम।PSI- भूपेन्द्र पैकरा , रानी सोनी, अफ़साना सउनि – बिजेंदर सिंग, प्र आर- विनोद चांदने, आरक्षक – रंगलाल खरे, केशव चंद्रा , बलराम ,

जलकर नहीं पटाया तो कटेगा नल कनेक्शन और होगी कुर्की भी

0

तीन माह में नगर निगम ने वसूले 1.30 करोड़ रु.

214 बकायेदारों के काटे नल कनेक्शन हटाए 138 अवैध नल कनेक्शन

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर द्वारा जलकर बकायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष वसूली अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन माह में निगम के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलकर के रूप में लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की रिकॉर्ड वसूली की है। 214 बकायादारों के नल कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसके अलावा 138 अवैध नल कनेक्शन भी काटे गए हैं।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक जलकर जमा नहीं किया है, उनके विरुद्ध अब और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत अब तक 138 अवैध नल कनेक्शनों को हटाया गया है। वहीं लंबे समय से जलकर का भुगतान नहीं करने वाले 214 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 25 बकायादारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नल कनेक्शन काटने के साथ-साथ नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्की एवं अन्य वैधानिक वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी।

ऐसी स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क, कार्रवाई का खर्च तथा अन्य कानूनी दायित्व भी वहन करने होंगे। निगम अधिकारियों ने बताया कि जलकर से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संचालन, पाइपलाइन के रखरखाव, नई जलापूर्ति योजनाओं के क्रियान्वयन तथा नागरिक सुविधाओं के विकास में किया जाता है। इसलिए समय पर जलकर जमा करना प्रत्येक उपभोक्ता का दायित्व है।नगर निगम प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया जलकर शीघ्र जमा करें। निगम का विशेष वसूली अभियान आगामी दिनों में और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा तथा बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

0

संजय मार्केट में फेरी वाहन से प्लास्टिक जप्त, 10 हजार का जुर्माना

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संजय मार्केट क्षेत्र में एक फेरी वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जप्त की है। विक्रेता पर 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। नगर निगम की टीम ने संजय मार्केट में निरीक्षण के दौरान फेरी वाहन क्रमांक सीजी 17 एच 3117 में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का विक्रय करते हुए जगदलपुर निवासी महांगी लाल जैन को पकड़ा। स्वच्छता निरीक्षक अजय बानिक एवं शेखर भारती की मौजूदगी में वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जप्त की गई।

नियमों के उल्लंघन पर संबंधित विक्रेता पर 10 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा पूरी सामग्री निगम के कब्जे में ले लगई। नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन, विक्रय और उपयोग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान के विरुद्ध बिना किसी पूर्व सूचना के नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने शहरवासियों, व्यापारियों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग और विक्रय पूरी तरह बंद करने की अपील की है। इसके स्थान पर कपड़े, जूट, कागज और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आग्रह किया गया है। साथ ही नागरिकों से यह भी कहा गया है कि यदि कहीं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को दें।

नगरनार के उलनार में प्रशासन की समझाइश से टला विवाद, विहिप बजरंग दल के विरोध के बाद शव करकापाल में दफन

0

जगदलपुर नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उलनार में गुरुवार को धर्मांतरण से जुड़े एक मामले को लेकर उपजे तनाव को प्रशासन और सामाजिक संगठनों की सूझबूझ से शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।जानकारी के अनुसार गांव में 70 वर्षीय मृतका लखी कश्यप के पार्थिव शरीर को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। ग्रामीणों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिनके परिजनों का पूर्व में हिंदू धर्म से ईसाई समुदाय में धर्मांतरण हुआ है, उनका गांव में दफन करना स्थानीय परंपरा के विरुद्ध है।मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जिला बस्तर के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला मंत्री नवीन देवांगन, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर और सरपंच मधुसूदन नेताम की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों से चर्चा की।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए शांति और सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की। आपसी सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि शव को गांव में न दफनाकर ईसाई कब्रिस्तान करकापाल में ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को करकापाल भेज दिया गया।इस दौरान उपसरपंच देवधन कश्यप, जिला सहसंयोजक खीरेंद्र वैष्णव, धर्म प्रसार प्रमुख देवेंद्र कश्यप, सत्संग प्रमुख तुलसी राम बघेल, ग्राम पटेल कौड़ी राम पटेल, पुजारी लिंगों राम, ग्राम सभा अध्यक्ष कृष्ण भारती, जंगल अध्यक्ष श्यामदास बघेल सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता अनिल राजपूत, अंशु नाग, सूरज पटनायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कहा कि संगठन हमेशा सामाजिक समरसता और विधिसम्मत प्रक्रिया के साथ स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करेगा।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालोद रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण

0

बालोद अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालोद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकसित किए गए इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण किया। इस योजना के अंतर्गत स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

लोकार्पण के अवसर पर बालोद रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री भोजराज नाग सहित नगर पालिका बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, गणमान्य नागरिक श्री चेमन देशमुख सहित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक और बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी आदि मौजूद थे। अमृत भारत मिशन के तहत बालोद स्टेशन को न केवल एक नया और आकर्षक लुक दिया गया है, बल्कि यहाँ यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आधुनिक वेटिंग हॉल, बेहतर पेयजल व्यवस्था, आधुनिक साइनेज और दिव्यांग अनुकूल सुविधाओं का विस्तार किया गया है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और आम जनता उपस्थित रही, जिन्होंने रेलवे स्टेशन के इस बदलते और आधुनिक स्वरूप की सराहना की।

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का विशेष दौरा संपन्न

0

सुपर चैप्टर्स की गतिविधियों की समीक्षा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने दिया मार्गदर्शनरायपुर। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 द्वारा विमतारा हॉल, शांति नगर में जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेएफपी यशस्विनी के विशेष दौरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न चैप्टर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी आयोजनों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव प्रदान किए।

कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफआर सीए प्रणव लाठ, टूर को-ऑर्डिनेटर जेसी आनंद जैन, नेशनल चेयरमैन जेकॉम जेसी सेन. अमितेश पाठक एवं पास्ट एनईसी जेसी सेन. चेतन तरवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जेसी सुरभि चंदेल द्वारा किया गया। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का परिचय प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जेसी सूरज अग्रवाल, जेएफएम अमन अग्रवाल, जेसी प्रियंका गुप्ता, जेसी तुषार अग्रवाल, जेसी रवि अंदानी, जेसी सुलभा पाण्डेय, जेसी पारस अग्रवाल, जेसी अर्क पीयूष पाण्डेय एवं जेसी बरखा अंदानी सहित विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे तथा अपनी गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की।इस दौरान विभिन्न चैप्टर्स द्वारा रिपोर्ट प्रेजेंटेशन भी दिया गया, जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में राष्ट्रगान एवं स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते ही छंट गया अंधेरा

0

24 घंटे में जल उठी 10 दिन से गुल बत्ती

बस्तर नगर पंचायत में दिखा साय का सुशासन

जगदलपुर दस दिन से वार्ड की स्ट्रीट लाईट की बत्ती गुल थी, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत करते ही वार्ड में छाया अंधेरा छंट गया। यही तो है साय का सुशासन। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का सकारात्मक परिणाम बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र में देखने को मिला। राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 4, मुख्य मार्ग, सुलभ शौचालय के पीछे निवासी ऋषि तिवारी द्वारा क्षेत्र में पिछले लगभग 10 दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई गई थी।

शिकायतकर्ता द्वारा 15 जुलाई को दोपहर 1:39 बजे शिकायत क्रमांक सीसी 260700097147 दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद नगर पंचायत बस्तर ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट का सुधार कार्य कराया। शिकायत दर्ज होने के लगभग 24 घंटे के भीतर ही वार्ड क्रमांक 4 के मुख्य मार्ग की स्ट्रीट लाइट पुनः चालू कर दी गई, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही थी तथा मुख्य मार्ग पर अंधेरा रहने से सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई थीं। स्ट्रीट लाइट शुरू होने के बाद क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सामान्य हो गई है।शिकायतकर्ता ऋषि तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा नगर पंचायत बस्तर की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध समाधान से आम नागरिकों का शासन, प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS