City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

राम मंदिर को भाजपा ने बनाया राजनीति का माध्यम: अशोक फड़णवीस

0

आस्था का राजनीतिक लाभ उठा रही है सरकार, रामलला दर्शन योजना पर भी उठाए सवाल

राजनांदगांव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन अशोक फड़णवीस ने भाजपा पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र हैं लेकिन भाजपा उन्हें राजनीतिक लाभ और वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने रामलला दर्शन योजना सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार और भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

फड़णवीस ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था भगवान श्रीराम में है किसी राजनीतिक दल में नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जब चुनाव आता है तब अयोध्या के राम मंदिर और भगवान श्रीराम के नाम का सबसे अधिक उपयोग करती है, जबकि बाकी समय उसकी प्राथमिकताएं अलग होती हैं। श्री फड़णवीस ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन के लिए विशेष ट्रेन संचालित करती है, तब स्टेशन पर भाजपा के जनप्रतिनिधि और नेता श्रद्धालुओं का स्वागत और विदाई करने पहुंचते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पूरा कार्यक्रम किस धन से संचालित किया जा रहा है और क्या जनता के पैसे का उपयोग राजनीतिक छवि चमकाने के लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा रखती है तो राम मंदिर से जुड़े किसी भी विवाद या अनियमितता पर भी उसे उतनी ही गंभीरता से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब राम मंदिर से जुड़े आर्थिक अनियमितताओं के आरोप सामने आए, तब भाजपा और उसके नेताओं ने चुप्पी साध ली।

फड़णवीस ने कहा कि भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर आंदोलन को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने दावा किया कि मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सनातन परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों की अनदेखी की गई, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान श्रीराम को देश की सांस्कृतिक विरासत और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक मानती है। किसी भी राजनीतिक दल को धर्म और आस्था का उपयोग केवल सत्ता प्राप्ति के साधन के रूप में नहीं करना चाहिए। फड़णवीस ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों ने हमे कितना लूटा है केवल व्यापार किया है ऐसा कौन सा क्षेत्र को छोड़ा है, जहां लोगों का हित हुआ है। सनातनी समझ गए हैं कि भाजपा और वास्तविक रूप से धार्मिक मूल्यों का सम्मान करने वालों में क्या अंतर है। उन्होंने कहा कि देश और छत्तीसगढ़ की जनता भगवान श्रीराम का सम्मान करती है और भविष्य में आस्था के नाम पर होने वाली राजनीति का उचित जवाब देगी।

जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू की बेटी का मनाया जन्मदिन

0

अभनपुर जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू की बेटी का जन्मदिन भारंग भाठा स्थित होटल पालम में धूमधाम से मनाया गया। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा और सभी दलों के कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर साहू ने बधाई देते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की लिए कामना की।

और बढ़ गई उप सरपंच के बेटे की गुंडागर्दी

0

रिपोर्ट लिखाने वालों को देख लेने की धमकी

अभनपुर सुशासन सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात तो कही जाती है, किंतु अपराधी सरकार के साथी बन कर उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये तत्व लगातार वारदातें कर ग्रामीणों में दहशत और सरकार की छबि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।ऐसा ही वाकिया इन दिनों अभनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरपा में हो रहा है। यहां के उप सरपंच का बेटा कई हिंसक वारदातें कर चुका है और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने वालों को वह देख लेने की धमकी खुलेआम दे रहा है। पुलिस आज तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

खोरपा के उप सरपंच रमेश साहू के पुत्र ओमप्रकाश साहू की गुंडागर्दी से पूरा क्षेत्र परेशान है। कुछ दिन पूर्व ही उसने ग्राम ढूंढरा निवासी तेजस कश्यप पर टांगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की शिकायत थाने में की गई तो आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी है। आश्चर्य है कि पुलिस भी डर के मारे उसे गिरफ्तार करने से हिचक रही है और आरोपी सबको धमकी देते खुलेआम घूम रहा है।

बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने संभाला पदभार

0

नक्सल ऑपरेशन, उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु FICCI Best Performing Officer अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित।

आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को बालोद जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) ने जिला पुलिस कार्यालय, बालोद में विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) द्वारा उन्हें विधिवत पदभार सौंपा गया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा पुलिस कार्यालय, बालोद के समस्त शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों ने अपना परिचय दिया तथा जिले में अपने-अपने कार्यक्षेत्र एवं दायित्वों से अवगत कराया।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय 2018 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे मूलतः महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के निवासी हैं तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।अपने सेवाकाल में उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में बिलासपुर जिले में सेवाएँ दीं। इसके पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन), सुकमा जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। बाद में वे सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे।

जहाँ उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, जनसहभागिता बढ़ाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर उल्लेखनीय कार्य किए। उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए उन्हें वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट न्यायमूर्ति द्वारा FICCI Best Performing Officer अवार्ड से सम्मान सम्मानित किया जा चुका है।बालोद पुलिस परिवार द्वारा नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं।स्वागत एवं परिचयात्मक बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बालोद बोनिफास एक्का, एसडीओपी गुंडरदेही राजेश बागड़े, एसडीओपी गुरुर श्रीमती माया शर्मा, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती श्रुति सिंह, सीएसपी राजहरा विकास पाटले, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा समेत जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय बालोद के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

वर्षों से अंधेरे में डूबी गली में जली रोशनी, वार्डवासियों ने पार्षद भूपेंद्र श्रीवास का जताया आभार

0

दल्लीराजहरा। वार्डवासियों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करते हुए वार्ड 21 पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से अब मोहल्ले की गलियों में स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध हो गई है।मोहल्लेवासियों ने बताया कि वर्ष 2004 से गली में बिजली के खंभे तो लगे हुए थे, लेकिन स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षों तक लोगों को अंधेरे, असुरक्षा और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2026 में पार्षद भूपेंद्र श्रीवास के प्रयासों से यह समस्या दूर हुई और गली रोशनी से जगमगा उठी।इस जनहित कार्य के लिए मोहल्लेवासियों मंगला साखरे, राधा, शिवा, गुड्डी, सलीम, संतोष रॉय एवं छबीलाल सहित समस्त नागरिकों ने पार्षद जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

वार्डवासियों ने कहा कि भूपेंद्र श्रीवास जी ने अपने अल्प कार्यकाल में वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके कार्यों में वार्ड के ऊपरी क्षेत्र में बोरिंग की व्यवस्था, खराब बोरिंगों की मरम्मत, वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण, रेलवे द्वारा लगाए गए बाउंड्री वाल को पीछे करवाने की पहल तथा नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।नागरिकों ने कहा कि कम समय में वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए किए गए ये कार्य जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सक्रियता और जनसेवा की भावना को दर्शाते हैं।वार्ड क्रमांक 21 पार्षद भूपेंद्र श्रीवास ने कहा कि वार्ड का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आगे भी जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर गति देने का प्रयास किया जाएगा।

नीम के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

0

बालोद। जिले के संजारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मंगचुआ भट्टी के पास नीम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भीमपुरी निवासी बिशे कुमार भुआर्य (33 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिशे कुमार 13 तारीख की सुबह घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। 14 तारीख की सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मंगचुआ भट्टी के पास नीम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान युवक को मृत पाया गया।सूत्रों के अनुसार मृतक बचपन से ही शारीरिक रूप से कमजोर था तथा किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था। चिकित्सकों ने उसे शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी थी, लेकिन वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

भारतीय जनता पार्टी, दल्ली राजहरा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

0

आज भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की संगठनात्मक बैठक अटल योग सदन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी आदरणीय चंदूलाल साहू जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए बूथों में जाकर सरकार की योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का आग्रह किया। मंडल प्रभारीश्री मनीष झा ने भी संगठन के विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

मुख्य वक्ता एवं विधानसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने शक्ति केंद्र प्रभारियों, सह-संयोजकों, मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने छोटे से छोटे कार्यकर्ता तक निरंतर संवाद, संगठनात्मक सक्रियता एवं जनसेवा के माध्यम से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मंच संचालन भूपेंद्र श्रीवास एवं आभार राकेश द्विवेदी जी ने कियाइस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ लुनिया जी, नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू जी, मंडल प्रभारी मनीष झा जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी, राजेश दशोडे, श्रीमती पुरोबी वर्मा जी, श्याम जायसवाल जी सहित मंडल एवं जिला के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान नगर पालिका के नवनिर्वाचित एल्डरमेन का भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल की ओर से गमछा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी गईं। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन सांसद भोजराज नाग ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को प्रदान किया पाठ्यपुस्तक, गणवेश, बच्चों के साथ किया न्यौता भोज

0

जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा में आज जिला स्तरीय ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद भोजराज नाग शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी स्कूली बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सांसद नाग ने विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश (यूनिफॉर्म) वितरित किए। साथ ही, ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा हो सके। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण ‘न्यौता भोज’ रहा, जहां सांसद ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे संवाद किया।इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, ग्रामीण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

हिंदू सेना ने गंगानगर कांड 13 वर्षीय बालिका पर दुष्कर्म पर जताया आक्रोश, राष्ट्रपति से की मांग कठोर कानून के सात दोषियों को मिले फांसी की सजा

0

दल्ली राजहरा, : हिंदू सेना, नगर इकाई दल्ली राजहरा ने राजस्थान के श्री गंगानगर में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म और मानव तस्करी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस संबंध में संगठन ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एस.डी.एम. दल्ली राजहरा के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर शीघ्र न्याय की मांग की है।हिंदू सेना बालोद जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा पसीने ने कहा कि प्राप्त जानकारी और समाचारों के अनुसार गंगानगर में एक नाबालिग बालिका के साथ की गई यह बर्बरता पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं हमारी धरोहर हैं। जब उनके साथ इस तरह के अपराध होते हैं तो समाज का हर वर्ग आहत होता है।ज्ञापन में हिंदू सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार से इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की मांग की। संगठन ने राष्ट्रपति से निम्न बिंदुओं पर हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

हिंदू सेना की प्रमुख मांगें: 1. *शीघ्र न्याय:* पूरे प्रकरण की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराकर 6 माह के भीतर निर्णय लिया जाए। 2. *कठोर दंड:* जांच में दोषी पाए जाने पर सभी आरोपियों को पोक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत अधिकतम दंड, मृत्युदंड दिया जाए। 3. *विशेष कानून:* केंद्र सरकार नाबालिगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और तस्करी के लिए न्यूनतम मृत्युदंड का प्रावधान वाला विशेष कानून बनाए। श्रीमती नंदा पसीने ने कहा कि जब तक दोषियों को उदाहरण स्वरूप सजा नहीं मिलेगी, तब तक ऐसे अपराध रुकेंगे नहीं। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य और केंद्र सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।ज्ञापन सौंपने के दौरान हिंदू सेना के मातृशक्ति नगर अध्यक्ष संगीता रजक, उपाध्यक्ष साक्षी खटवानी, जिला उपाध्यक्ष ममता पटेल, पुष्पा साडिलय महामंत्री,, गायत्री जैन संगठन सचिव, मंजू, पूजा तेजवानी कोषाध्यक्ष, ज्योति राजा भोज उपाध्यक्ष,सुनीता भाड़ेकर सचिव, समाजसेवी आशा सिंह, वार्ड 26 की पार्षद टी, ज्योति एवं मीडिया प्रभारी शिखा सोनी एवं समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नारी संगम सीजन-3 की ऐतिहासिक सफलता पर आयोजित हुई नारी संगम समीक्षा, मेंबर्स सम्मान एवं आगामी आयोजनों पर चर्चा

0

नारी संगम सीजन-3 के मुख्य प्रशिक्षक, प्रेरक वक्ता एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम सीजन-3” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शंकर नगर स्थित विम्तारा भवन में नारी संगम कार्यक्रम की समीक्षा एवं मेंबर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, उपलब्धियों एवं भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।गौरतलब है कि इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश अग्रवाल सर द्वारा “लव यू जिंदगी” थीम पर आयोजित इस भव्य एवं प्रेरणादायक ट्रेनिंग में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की सहभागिता रही, जिसने एक नया इतिहास रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।कार्यक्रम के दौरान जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, नारी संगम के पश्चात वामा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान उन सभी सदस्यों एवं पीडीज को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्हें मोमेंटो प्रदान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष रूप से सराहा गया।नारी संगम की ऐतिहासिक सफलता के बाद जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आगे आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रकल्पों पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा आगामी आयोजनों को और अधिक भव्य एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।पूरे आयोजन में खुशी, उत्साह एवं आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय मेंटर राजेश अग्रवाल , प्रेसिडेंट डॉ. धृति वैभव शर्मा, फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढेर, चैप्टर कन्वेनर रूपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जया अरोड़ा, समस्त पास्ट प्रेसिडेंट्स एवं पूरी जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की टीम को जाता है, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।प्रोग्राम की मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी ने उक्त जानकारी प्रदान की।

MOST POPULAR

HOT NEWS