City Media - Page 2 of 1884 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

बाढ़ प्रभावितों को न्याय की दरकार : जैन

0

बस्तर में ही 8 से 9 हजार बाढ़ प्रभावित

नष्ट दस्तावेजों से सम्बद्ध कानून को शिथिल करे शासन

वास्तविक मुआवजा की मांग

जगदलपुर. पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रदेश सरकार से कहा है कि बाढ़ प्रभावितों को न्याय की दरकार है.बस्तर में ही 8 से 9 हजार बाढ़ प्रभावित हैं. बाढ़ ने प्रभावितों का सब कुछ छीन लिया है. क्या शहर क्या गांव सभी जगह लोग समान रूप से प्रभावित हुए हैं.मुख्यमंत्री को इस मामले में संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नष्ट दस्तावेजों से सम्बद्ध कानून को शिथिल करना चाहिए. बाढ़ ने मार्कशीट, राशन कार्ड, जमीन सम्बन्धी दस्तावेजों समेत अन्य प्रमुख डाक्यूमेंट्स को लील लिया है. इस मामले में उचित पहल किए जाने की दरकार पूर्व विधायक ने निरुपित की है. मीडिया को जारी बयान में उन्होंने कहा है की सीएम की घोषणाएं केवल खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए. अपितु वास्तविकता लगनी चाहिए। जैन ने शासन- प्रशासन से वास्तविक मुआवजा की मांग की है.

जगदलपुर की चौपाटी में बिक रही मिलावटी खाद्य सामग्री

0

जनता की सेहत और जान से खिलवाड़

जगदलपुर नगर निगम द्वारा जगदलपुर के लोगों को भिलाई, दुर्ग, रायपुर के लोगों की तरह एक ही जगह पर अलग अलग जायकों से रूबरू कराने के लिए बनाई गई निर्मित चौपाटी अब चौपट हो रही है। यहां दुकानों में नकली, अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थ, चाय बेचने का गोरख धंधा चल रहा है। नागरिकों की सेहत और जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य विभाग और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है।

सुबह सुबह चाय के शौकीन जब चौपाटी की चाय की दुकानों पर चाय पीने आते है तो अमृत के नाम जहर सरीखी चाय और अन्य खाद्य सामग्री परोसी जाती है। मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री परोस कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। महापौर संजय पांडे ने जनता की सुविधा और सेहत का ध्यान रखते हुए चौपाटी के दुकानदारों को सहयोग कर सही तरीके से स्वच्छ और शुद्ध सामान बेचने की व्यवस्था करने की नसीहत दी थी, लेकिन ये संचालक अमृत चाय दुकान की आड़ में नकली चायपत्ती से बनी चाय और घटिया बेकरी के समान बेचते हैं। खाद्य विभाग अगर इसकी जांच करे तो अनेक अनियमितता इन दुकानदारों के यहां मिल सकती है जो जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सकती है और वह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

जगदलपुर की चौपाटी में बिक रही मिलावटी खाद्य सामग्री

0

जनता की सेहत और जान से खिलवाड़

जगदलपुर नगर निगम द्वारा जगदलपुर के लोगों को भिलाई, दुर्ग, रायपुर के लोगों की तरह एक ही जगह पर अलग अलग जायकों से रूबरू कराने के लिए बनाई गई निर्मित चौपाटी अब चौपट हो रही है। यहां दुकानों में नकली, अमानक और मिलावटी खाद्य पदार्थ, चाय बेचने का गोरख धंधा चल रहा है। नागरिकों की सेहत और जान से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य विभाग और नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है। सुबह सुबह चाय के शौकीन जब चौपाटी की चाय की दुकानों पर चाय पीने आते है तो अमृत के नाम जहर सरीखी चाय और अन्य खाद्य सामग्री परोसी जाती है। मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री परोस कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। महापौर संजय पांडे ने जनता की सुविधा और सेहत का ध्यान रखते हुए चौपाटी के दुकानदारों को सहयोग कर सही तरीके से स्वच्छ और शुद्ध सामान बेचने की व्यवस्था करने की नसीहत दी थी, लेकिन ये संचालक अमृत चाय दुकान की आड़ में नकली चायपत्ती से बनी चाय और घटिया बेकरी के समान बेचते हैं। खाद्य विभाग अगर इसकी जांच करे तो अनेक अनियमितता इन दुकानदारों के यहां मिल सकती है जो जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर सकती है और वह उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी जिला कांग्रेस,देर रात तक प्रभावित वार्डो/क्षेत्रों में पहुंचकर बांटी राहत सामग्री

0

सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी

जगदलपुर। बस्तर-जगदलपुर में हाल ही में आई बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद करने के साथ ही भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।इसी क्रम में बीती रात जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्वयं शहर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डों एवं क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा मौके पर ही जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया।

बाढ़ के कारण जिन परिवारों को अपने घरों से सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों में जाना पड़ा था, उनके वापस लौटने के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सहयोग किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्थिति का जायजा लेने के साथ उनके सामने आ रही मूलभूत समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में मौजूद रहकर यथासंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहत कार्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने की जिम्मेदारी है और जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित परिवारों की जानकारी लेते रहें तथा जरूरतमंद लोगों तक भोजन, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रभावित वार्डों एवं क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम लगातार पहुंचकर लोगों की मदद कर रही है।इस अभियान के दौरान समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

उफनती नदी पार कर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल

0

पीड़ितों के लिए कराया राशन का इंतजाम

जगदलपुर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर की ग्राम पंचयात भैंसगांव में लगातार बारिश से बने बाढ़ के हालात के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

उफनती नदी के को पार कर गांव पहुंचे विधायक श्री बघेल ने गली-गली जाकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना और भोजन, राशन, आवागमन सहित जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की समस्या उनके सामने रखी।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री बघेल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और पुजारीपारा, मांझीपारा एवं मनापारा में राशन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में किसी भी परिवार को भोजन और राशन के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।

विधायक बघेल ने प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने को कहा। श्री बघेल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बस्तर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराना ही मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान मानसिंह कवासी, बैद्यनाथ मौर्य, चैतराम कश्यप, मदन बघेल, सुकुलधर बघेल, सुखचंद, चमरू राम, बुदरू बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, नीतीश कश्यप, जयमन, रमेश, मनधर, भोला, लैखन, फूलदास, रैतु, सोनू, सचिव धनसिंह, सहित ग्रामवासी एवं कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मसीही युवाओं ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद

0

झोपड़ियों में जाकर वितरित किया भोजन

जगदलपुर मसीही समाज के युवाओं ने बाढ़ पीड़ितों की मदद में हाथ बढ़ाए हैं। युवाओं द्वारा पीड़ितों के लिए भोजन का इंतजाम किया गई ।

इन युवाओं का कहना है कि लगातार सेवा का जज्बा रखकर कार्य करने की क्षमता प्रभु से मिलती रही है और जब सेवा का अवसर आता है तत्काल प्राण प्रण से सेवा में तत्पर होकर इस प्राकृतिक आपदा में हम युवाओं ने ठाना और सुबह से ही हम सजग होकर निरंतर प्रयास में लगे रहे। मसीहियों की सेवा करने का भरपूर अवसर मिला। दोपहर में युवाओं की संयुक्त टीम ने अपने लोगों का दौरा कर पास्टर रवि के बिलीवर्स चर्च में पूरे चर्च में पानी भरा हुआ था। दोपहर से लोग भोजन नहीं किया है।

बताया गया कम से कम 200 लोगों के लिए भोजन की जरूरत है। युवा इस मिशन को पूरा करते हुए सेवा हेतु तत्पर हो गए। इस मुहिम में रत्नेश बेंजामिन रजनिंद्र डेनियल रिकी, बेनी फर्नांडीज, अजय टाइटस और प्रशांत लवली जान सक्रिय हो गए और विशेष सहयोग पास्टर सलीम हक्कु का मिला। दोपहर से ही भोजन की तैयारी प्रारंभ की गई और भोजन तैयार करने और सेवा कार्य में श्रीमती जायस सिंह, बीना जॉन, प्रमिला सेप्ती, रत्ना दास, मीना सेनापति और आएती बाई का। सभी को भरपेट को खाना खिलाने के बाद टीम सड़क के किनारे झिल्ली डालकर सोए और रिलायंस पेट्रोल पंप से लेकर सोढ़ी पेट्रोल पंप के सामने तक झोपड़ियों में रह रहे लोगों तक ऑटो में बैठकर भोजन पहुंचाया। इस मुहिम में हार्वेस्ट चर्च और बिलीवर चर्च के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी ध्यान रखा गया।

अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद लगातार तीसरे दिन भी राहत सामग्री का वितरण जारी संकट की घड़ी में सेवा का संकल्प:

0

जगदलपुर में ABAP टीम ने राहत शिविरों का दौरा कर बाढ़ प्रभावितों को पहुँचाई मददजगदलपुर। क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की विभीषिका के बीच अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) जगदलपुर की टीम ने सेवा और मानवीय संवेदनाओं की एक अनूठी मिसाल पेश की है। परिषद की टीम ने लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न राहत शिविरों का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सीधी राहत पहुँचाई है।

परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगतसिंह स्कूल, पंचपथ चौक स्कूल, हाटकचोरा हाई स्कूल और राधा कृष्ण मंदिर स्थित राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान टीम द्वारा पीड़ितों को चाय, ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियां वितरित की गईं।राहत सामग्री वितरण के साथ-साथ अधिवक्ताओं ने आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। टीम ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि परिषद किसी भी प्रकार की कानूनी या आपात स्थिति में २४ घंटे सहायता के लिए पूरी तरह मुस्तैद और उपलब्ध है, जिससे शिविरों में रह रहे लोगों का मनोबल काफी बढ़ा है।इस निरंतर चलने वाले तीन दिवसीय सेवा कार्य में मध्यप्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, बस्तर संभाग प्रमुख सपन देवांगन, अर्पित मिश्रा और प्रतिमा राय सहित परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

पार्षद गिलहरे भाजपा में शामिल

0

अभनपुर नगर पालिका परिषद अभनपुर के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद आसकरण गिलहरे ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं मंडल अध्यक्ष भरत बैस ने पुष्पमाला एवं भाजपा का गमछा पहनाकर आसकरण गिलहरे का भाजपा प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर खेमराज कोसले, शिवनारायण बघेल, किशन शर्मा, वरुण राठी, लौटन गिलहरे, बूढ़ेश्वर साहू, चेतना गुप्ता, वेदप्रकाश ठाकुर, धनेश्वर साहू, पार्षद मीना साहू,दिलीप अग्रवाल एल्डरमैन गब्बू ध्रुव, पार्षद चंपा लेदेकर, पार्षद खुशवंत सिन्हा, सागर साहू, सागर बारले, गोयल भट्ट, राजा राय, रूपनारायण साहू आदि मौजूद थे।

दूर जंगल से अस्पताल तक पहुंची ‘मां की उम्मीद’, 40 गर्भवती महिलाओं को मिला सोनोग्राफी का लाभ

0

कोंटा में एकदिवसीय शिविर संपन्न, सोनोग्राफी सहित मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

कोंटा / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की पहल और इंडिजिनस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा में एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में चिंतागुफा, चिंतलनार, किस्टाराम, मारीगुड़ा और जगरगुंडा क्षेत्र की 40 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं को सुरक्षित एंबुलेंस से कोंटा लाकर आवश्यक जांच, सोनोग्राफी और चिकित्सकीय परामर्श की निःशुल्क सुविधा दी गई तथा जांच के बाद भोजन कराकर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया गया।

दूरस्थ वनांचल से पहुंची महिलाओं के लिए यह शिविर केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बना। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के बाद शिशु की देखभाल और पोषक आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल रहे सुकमा के अंदरूनी क्षेत्रों में इस तरह के शिविर ग्रामीण परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और भरोसे की नई राह खोल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी गांवों में घर-घर पहुंचकर जांच एवं उपचार की सेवाएं दे रही हैं। शिविर में IDO के संस्थापक डॉ. नरेन कुमार और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हरि किशोर दुसा ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं एंबुलेंस सेवा में दोरनापाल के श्री पिलेश्वर सिन्हा, श्री काढ़ती अजय, श्री दिनेश सोढ़ी और श्री हड़मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुपरवाइजर श्री काको महेंद्र तथा श्री संजय सोरी सहित चिंतलनार, चिंतागुफा और जगरगुंडा क्षेत्र के सहयोगियों ने भी शिविर को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई। दोरनापाल के स्टाफ का भी आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग रहा। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संस्था के समन्वित प्रयास से संपन्न इस शिविर ने दूरस्थ अंचल की माताओं तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की प्रतिबद्धता को मजबूती दी। गांव से अस्पताल तक सुरक्षित पहुंच, विशेषज्ञों से जांच और फिर सुरक्षित घर वापसी की पूरी व्यवस्था ने ग्रामीण महिलाओं को राहत दी। शिविर ने यह संदेश भी दिया कि सुकमा के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन संवेदनशीलता के साथ लगातार स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में जुटा है।

जगदलपुर–रावघाट रेल परियोजना अटकाकर लाैह अयस्क के दाेहन काे रेल मंत्री बता रहे उपलब्धि – उमाशंकर शुक्ला

0

जगदलपुर, 27 सितंबर । नक्सल मुक्त बस्तर को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली दल्लीराजहरा–रावघाट नई रेल परियोजना का 95 किलोमीटर लंबा रेल कारिडोर अब पूरा हो गया है। 17.5 किलोमीटर लंबे ताड़ोकी–रावघाट अंतिम खंड का काम पूरा होने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया पर परियोजना से संबंधित वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस रेल लाइन से लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी। इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए जिस दल्लीराजहरा–रावघाट रेल कनेक्टिविटी काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव महत्वपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं, वास्तव में यह बस्तर के लिए जब तक महत्वपूर्ण उपलब्धि नही हाे सकती जब तक दशकाे से अटकी पड़ी जगदलपुर–रावघाट रेल परियोजना पूरी नही हाे जाती। उन्हाेने कहा कि बस्तर की जनता के लिए पहले भी बैलाडीला के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए बस्तर तक रेल लाईन पंहुचाई गई लेकिन बस्तर की जनता के लिए यात्री रेल सेवा की सुध नही ली जा रही है। भाजपा की डबल इंजिन की सरकार ने जगदलपुर–रावघाट यात्री रेल सेवा परियोजना काे अटकाकर यह साबित कर दिया है कि उसे बस्तर की जनता के लिए यात्री रेल सेवा से काेई मतलब नही है। उन्हे सिर्फ बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन के लिए नई रेल परियोजना बन जाने से छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि दिखता है। यह बस्तर की जनता के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है, जिसे बस्तर की जनता देख रही है, और समझ रही है, इसका जवाब आगामी विधानसभ चुनाव में बस्तर की जनता देगी। उन्हाेने कहा कि इन दिनाें बस्तर में भाजपा की डबल इंजिन की सरकार सिर्फ एक काम करने में लगी हुई है। जहां भी बस्तर के लाैह अयस्क के दाेहन की संभावना है वहां तत्काल नई रेल परियोजना की शुरूआत कर उन लाैह अयस्क का दाेहन के लिए अपने उद्याेगपित साथियाें काे बेचने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। वही जगदलपुर-रावघाट की अटकी यात्री रेल सेवा परियोजना बस्तर की जनता के लिए एक मजाक बनकर रह गई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS