बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी – 23-Sept-2020



बालोद जिला मेडिकल बुलेटिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी – 23-Sept-2020



नई दिल्ली – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और कोई भी लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’

बालोद, 22 सितम्बर 2020
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी संघ छ.ग. के प्रान्तीय अव्हान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग को लेकर जिलें में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा 19 सितंबर 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना संघ द्वारा प्रेषित किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन गृह सी-अनुभाग विभाग महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश द्वारा राज्य में छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979(क्रमांक 10, सन् 1979) लागू किया गया है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य करने से इंकार किए जाने को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है।

शासन के निर्देश के परिपालन में कार्यालयीन नोटिस 20 सितंबर 2020 के माध्यम से हड़ताल पर गए अधिकारी, कर्मचारियों को तत्काल कार्य पर वापस लौटकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के लिए नोटिस जारी किया गया। हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी द्वारा 24 घण्टे के भीतर अपने पदीय कार्य पर वापस नहीं आने के फलस्वरूप आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा 56 के अधीन एवं छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण

तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 एस्मा की कण्डिका 7(1) एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् निम्नांकित संविदा स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारी की तत्काल प्रभाव से संविदा नियुक्ति समाप्त किया गया है – डॉ प्रकाश राठौर आयुष मेडिकल ऑफिसर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डी, श्री मुकेश देवांगन ब्लॉक एकाउन्ट मैनेजर कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुण्डरदेही, श्री रितेश्वर गंगबेर जिला डाटा सहायक कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद, श्री रूपेश श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौण्डीलोहारा, श्री किशोर साहू पीएडीए कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी गुरूर जिला बालोद।
रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 5 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सरकार ने एस्मा के तहत कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीँ एनएचएम की मिशन संचालक ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ को पत्र लिखकर अनुचित और नियम विरुद्ध बताया है और जिन्होंने भी इस्तीफा दिया है उन सभी नामंजूर किया गया है | प्रदेशाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है वहीं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। जिससे आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मी अपने अपने जिले में इस्तीफा दे रहे है |

एनएचएम की मिशन संचालक ने जिले सीएमएचओ को कहा है कि जो भी कर्मचारी अपनी सेवाएं देना चाहते है उन्हें सरकार की तरफ से पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी |

बता दे कि स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक भी अब सामने आ रहे है जिससे हड़तालियों का भी मनोबल बढ़ता चला जा रहा है और साथ सीएम को पत्र लिख उनका दिया हुआ वादा याद दिला रहे है |

बलोदाबाज़ार – छत्तीसगढ़ में संविदा कर्मचारियों की मांगे जस की तस बनी हुई है वे अब बिना नियमितीकरण के कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है | उन्होंने इसके लिए इस्तीफा भी दे दिया है | प्रदेश में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से वह भी इस समय जब कोरोना का संक्रमण चोटी पर है |

बलोदाबाज़ार के जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने संविदा कर्मचारियों का इस्तीफा लेते ही नए संविदा कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए है जिसमे कूल 18 पदों के लिए भर्तियाँ निकली है | जिसमें 6 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, 6 ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, 6 ब्लॉक डाटा मैनेजर का पद शामिल है. वाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए इसका इंटरव्यू लिया जाएगा |

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 26 सितंबर शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है. आवेदन भर कर आप ई-मेल के जरिए भी भेज सकते हैं | अधिक जानकारी के लिए www.balodabajar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं |
लॉकडाउन के पहले दिन दल्लीराजहरा में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव जिसमे से 04 मरीज डौंडी से एवं चिखलाकसा से 01 मरीज है |
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01 से 01, वार्ड क्र 02 से 01, वार्ड क्र 04 से 02, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 08 से 02, वार्ड क्र 09 से 01, वार्ड क्र 21 से 02,चिखलाकसा से 01 एवं डौंडी से 04 इस प्रकार कूल मिलाकर 15 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

आज मिले संक्रमितों में से 09 को आइसोलेशन सेंटर दल्ली, 01 मरीज को बालोद एवं 05 को होम आइसोलेशन पर रखा गया है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया

सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
रायपुर – नाबालिग लड़की को शादी के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला आमानाका के बंजारा बार में काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी का है | महिला मोहबा बाज़ार में निवास करती है और जब भी काम पर जाती अपनी नाबालिग बेटी को भी साथ में ले जाती थी और उसी बार में मध्यप्रदेश के रीवा निवासी राजू भी काम करता था मौका देख महिला की नाबालिग बेटी को शादी के जाल में

फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जब नाबालिग लड़की का गर्भपात हुआ तब युवती ने अपनी माँ को पूरी बात बताई कि उसके साथ बार में काम करने वाले राजू नाम के लड़के ने दुष्कर्म किया है | उसके बाद युवती और उसकी माँ परिजनों के साथ जाकर आमानाका थाने में रिपोर्ट लिखवाई |

थाना प्रभारी के अनुसार अभी रायपुर में अभी सम्पूर्ण लॉक डाउन शुरू हो गया है जिसके कारण पुलिस की टीम नहीं जा पाई है जल्द ही युवक की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी | बता दे कि बार में काम करने वाला युवक राजू लॉक डाउन के पहले ही अपने घर रीवा चले गया है |
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक से दल्लीराजहरा शहर में कोरोना संक्रमित 01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य कूल 223 लोगों की पुष्टि की गई है | जिसमे अन्य गाँवों, कस्बों या शहरों से आये हुए लोग जिनका कोरोना टेस्ट दल्ली राजहरा में हुआ वह भी शामिल है |
दल्लीराजहरा में पाए गए 223 संक्रमितों में से 135 पुरुष है जबकि महिलाओं की संख्या 88 है | वहीँ हम आयु के आधार पर देखे तो 19 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य सबसे अधिक संक्रमित पाए गए है अर्थात कूल संक्रमितों 223 के आधार पर लगभग 80% यानि 177 लोग सिर्फ इस उम्र के लोग पाए गए है | कहने का तात्पर्य यह है कि इस उम्र के लोगों पर कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है |
01 सितम्बर से 22 सितम्बर के मध्य संक्रमितों के आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट दिया जा रहा है –
दल्लीराजहरा वार्ड वार संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

DONDI BLOCK संक्रमितों का विवरण 01 सितम्बर से 22 सितम्बर

गुंडरदेही – संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद द्वारा मुख्यमंत्री को दो पत्र लिखा गया है जिसमे छत्तीसगढ़ नगर सेना सैनिक परिवार कल्याण एसोसिएशन की मांगो एवं समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निराकरण करने का निवेदन किया है |

एवं दुसरे पत्र में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019, 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2020 तक ली जाने की घोषणा की गई है | जिसमे पुरे प्रदेश के अभ्यर्थीयों के साथ बालोद जिले से भी अभ्यर्थी शामिल होंगे | हम सभी को ज्ञात है कि कोरोना का संक्रमण पुरे छत्तीसगढ़ में भयावह रूप से फ़ैल रहा है | ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण परेशानियों का कारण बन सकता है | यह परीक्षा जिन शहरों में आयोजित होनी है

वहां भी रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज मिल रहे है | अगर इन गंभीर परिस्थितियों में भी परीक्षा आयोजित होती है तो संभावित भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा और भी बढ़ जायेगा | अतः covid 19 के संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा की घोषित तिथि में परिवर्तन कर आगे बढ़ाने का निवेदन किया है |
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बालोद द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन (Covid-19) बालोद जिला – 22-Sept-2020
