City Media - Page 482 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 482

मार्शल आर्ट क्लब द्वारा विभिन्न मार्शल आर्ट गेम का आयोजन किया गया 6 नंबर स्कूल के प्रांगण में

0

दल्ली राजहरा– मार्शल आर्ट क्लब दल्लीराजहरा द्वारा विभिन्न मार्शल आर्ट गेम कलरीपयट्टू, जूडो, कराटे ,म्यूथाई , मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के प्राथमिक शाला क्रमांक 6 के प्रांगण में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर लगातार 25 वर्षों से चल रहा है ।प्रशिक्षण प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक एवं शाम 5:30 से 7:30 बजे तक दिया जाता है। मार्शल आर्ट क्लब के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने बताया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की विधाओं से प्रशिक्षित करना, आत्मरक्षा के साथ-साथ स्कूल गेम, ओपन गेम ,खेलो इंडिया ,नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना एवं खेल के स्किल एवं बारीकियां को सिखाना है ताकि खिलाड़ी जिला ,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रतिनिधित्व कर सके।इन सभी खेलों के खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जैसे(1) जूडो में कोच प्रणव शंकर साहू एवं गगन सोनी (2)कराते में कोच लखन कुमार साहू ब्लैक बेल्ट थर्ड डान(3) कलारीपयट्टू में कोच कुमारी हरबंस कौर(4) म्यूथाई में कोच कुमारी हरबंस कौर (5)बॉक्सिंग में कोच किशोर नाथ योगी के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 25मई से लेकर 10 जून तक दिया जाएगा । इसके पश्चात प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 7:30 बजे तक नियमित क्लास जारी रहेगी। मार्शल आर्ट के सभी खेल संघों एवं खिलाड़ियों को समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन, बालोद जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन राजहरा माइंस द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है।

एक लखबंधु के बिना नहीं रुका आयुष्मान पंजीयन

0
  •  अन्य कर्मियों ने समर्पण के साथ किया पंजीयन कार्य

बकावंड विकासखंड बकावंड की टलनार ग्राम पंचायत में सहायक सचिव लखबंधु के नदारद रहने के बावजूद भी आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर में अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भागीदारी देकर राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन पूरी लगन के साथ किया।

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर पूरे बस्तर जिले में बचे हुए 1 लाख 83 हजार 676 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पंजीयन शिविरों का आयोजन 29 एवं 30 मई को किया गया था। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टलनार में भी शिविर लगाया गया था। यहां के शिविर में पंचायत के सहायक सचिव लखबंधु कश्यप दोनों ही दिन नदारद रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बराबर उपस्थिति दर्ज कराई और ग्रामीणों का आयुष्मान पंजीयन कार्ड हेतु किया। ग्रामीणों ने इन शासकीय कर्मचारियों की सक्रियता की जमकर सराहना की है। स्थानीय पंचायत के लोगों ने भी शिविर में ग्रामीणों की पूरी मदद की। शासकीय कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा के चलते महा अभियान को टलनार ग्राम पंचायत में आशातीत सफलता मिली है।

भेजापदर के वार्षिक देवी जात्रा मेला में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

0
  •  आस्था के अग्रदूत को अपने बीच पाकर खुश हो उठे अंचल के ग्रामीण

जगदलपुर गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के भेजपदर में भंडारिन माता, तेलंगनी माता, हिंगलाजिन माता के वार्षिक जात्रा मेले में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के साथ शिरकत की। आस्था के अग्रदूत रेखचंद जैन को अपने बीच पाकर अंचल के ग्रामीण बेहद खुश नजर आ रहे थे।

ग्रामीणों के आग्रह पर पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वार्षिक जात्रा मेला की पूजा- अर्चना में शामिल होकर सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस दौरान भेजापदर के लोगों से भेंट कर श्री जैन ने उनका कुशलक्षेम भी पूछा। उल्लेखनीय है कि रेखचंद जैन शुरू से ही आदिवासियों के धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते आ रहे हैं। विधायक रहते रेखचंद जैन ने जगदलपुर के गांव गांव में सैकड़ों मातागुड़ियों और देवगुड़ियों का निर्माण और पचासों देव स्थलों का जीर्णोद्धार कराया था। यही वजह है कि क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी रेखचंद जैन को अपना सच्चा हमदर्द मानते हैं, उन्हें सम्मान भरी नजरों से देखते हैं। श्री जैन को क्षेत्र में आस्था के अग्रदूत के रूप में जाना पहचाना जाता है। भेजापदर के कार्यक्रम में रेखचंद जैन के साथ इस परमजीत जसवाल, हेमू उपाध्याय, बुधसन कश्यप, लच्छीम, फरसुराम, संपत, सुखदेव, दीपचंद, गोरा, लोकनाथ, मन्नू पुजारी, कार्तिक पुजारी, पदलाम पुजारी, राजेंद्र पटेल, नरसिंग कामदेव, दूरजो, तुलाराम, कमलोचन, धनीराम, जुगधर बघेल, सिरहा गदाधर, हरि, रायमती पदमनी, चंदा, कुसुमवती, गिलान, हस्ती, दयमती, मगवती पदमनी आदि मौजूद रहे।

 

कोंडागांव में खनिज विभाग की नाक के नीचे चल रहा गौण खनिज का अवैध खनन और परिवहन

0
  •  सरकारी निर्माण कार्य के लिए भी अवैध मुरुम खनन

अमरेश झा

कोंडागांव शासन द्वारा गौण खनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में नए नियम तो लागू कर दिए गए हैं एवं इस पर अभियान चलाने का निर्देश भी जारी कर दिया है।कोंडागांव जिला प्रशासन ने इस आदेश के पालन के लिए खनिज विभाग को निर्देश तक जारी किया है, मगर खनिज विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी से ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं।

रेत, मुरम, गिट्टी जैसे गौण खनिज के अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन के मामले में पहले केवल चालानी और जुर्माना की कार्रवाई होती थी, परंतु अब नए नियम के मुताबिक इस मामले में अभियोजन चलाने, सीधे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान है। इस नियम के तहत जिला मुख्यालय में खनिज विभाग द्वारा यदाकदा छोटे वाहनों पर कार्रवाई की खानापूर्ति की जाती है, परंतु बड़े रसूखदार ठेकेदारों की गिरेबान तक उनके हाथ पहुंच नहीं पाते। या शायद विभाग उनके पास जाने तक से डरता है। यही कारण है कि बड़े ठेकेदार रेत एवं मुरुम का अवैध परिवहन धड़ल्ले से कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय में बन रहे बाईपास में देखने को मिल रहा है, जहां ठेकेदार ने स्थानीय जेसीबी संचालकों से सांठगांठ कर अपने मिक्सर प्लांट में रेत का पहाड़ खड़ा कर दिया है। वहीं ठेकेदार लगातार सैकड़ों ट्रक अवैध मुरुम परिवहन भी करते आ रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों की नजर इन पर नहीं पड़ रही है या जानबूझकर उन्होंने अपनी नज़रें फिरा ली हैं। इतना सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। अधिकारियों की लापरवाही का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे बायपास निर्माण के लिए अवैध खनन को रोकने के लिए खनिज अधिकारी समय नहीं निकाल पर रहें हैं। और न ही इस सड़क से होकर गुजरने वाले अधिकारियों को शासन को हो रहे राजस्व नुकसान की चिंता है, न ही पर्यावरण की। जबकि मुरूम खनन चरम पर पहुंच चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय टिप्पर मालिक भोमा चौधरी व सड़क ठेकेदार मिलकर अवैध मुरूम परिवहन को निरंतर गति प्रदान कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा नियम कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से लगातार अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन शासन -प्रशासन की नाक के नीचे तेजी से चल रहा है। जहां मुरूम वाली जमीन दिखी नहीं कि खोदना चालू।ग्रामीणों का कहना है कि अब तक सैकड़ों ट्रक मुरुम शहर से होते हुए निर्माण कार्यों में पहुंचाया जा चुका है। बावजूद भी खनिज विभाग द्वारा किसी भी डंपर या ट्रक को नहीं पकड़ा गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि खनिज विभाग की सांठगांठ से यह कार्य चल रहा है। खनिज विभाग की मिलीभगत से अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। क्षेत्र में लगातार मुरूम खनन को लेकर शिकायतें आती रहती हैं, मगर उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करना प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इस विषय पर जब संबंधित ठेकेदार से बात करनी चाही गई तो उन्होंने अपना टिप्पर किराए पर देने की बात कही और इस पर किसी भी प्रकार की जानकारी नही होना बताया। खबर लिखे जाने तक अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

नशीली गोलीयों के दो तस्करों को, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपीयों के कब्जे से 10.718 किलो ग्राम नशीली दवाई कीमती 144300 रू व मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 24 एफ 7028 कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को किया जप्त। पूर्व में भी आरोपी विश्वपति गोराई वर्ष 2019 में नशीली गोली की तस्करी में जा चुका है जेल।

पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा लगातार नशीली दवाईयों की सेवन करने की शिकायत लगातार मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिक्री करने वाले तस्करो के लिये मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है तथा उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 02 व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया तथा मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरे हुए वस्तु के संबंध में तथा खड़े होने के सबंध में पूछने पर गोल मटोल कर जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में रखे 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी बारी खोलकर तलाशी लिया गया जो एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ (1) ALPRAZOLAM TABLETS 12 पैकेट (2) ALPRAZOLAM TABLETS -07 पैकेट (3) TRAMADOL CAPSULS- 21 पैकेट मिला तथा दूसरे सफेद रंग की बोरी को खोलने पर उसके अंदर काला भूरा नीला रंग के दो कार्टून में भरा हुआ TRAMADOL CAPSULS- 72 पैकेट मिला जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रू एवं मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 22 (सी) एन.डी. पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उक्त अवैध मनःप्रभावी पदार्थ की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. संदीप बंजारे, हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, धनेश्वर साहू, सायबर सेल से मिथलेश यादव एवं औषधी निरीक्षक दीपीका चुरेन्द्र का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

::- जप्त समाग्री :

(1)ALPRAZOLAM TABLET-कुल 12 पैकेट में 5400 नग टेबलेट कीमत 11520 रू (2)ALPRAZOLAM TABLET कुल 07 पैकेट में 4200 नग टेबलेट कीमती 15330 रूपये (3)TRAMADOL CAPSULES- कुल 21 पैकेट में 3024 नग कैप्सूल कीमती 27594 रूपये (4) TRAMADOL CAPSULES कुल 72 पैकेट में 13824 नग कैप्सूल कीमती 89856

5) एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20,000 रूपये (

आरोपी का नाम पता :-

01. विश्वपति गोराई पिता जीरूमल गोराई उम्र 31 साल साकिन 19 बुढ़ापारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) 02. धर्मेन्द्र यादव पिता श्री होरी लाल यादव उम्र 35 साल साकिन 10 कुर्मीपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

कोरंजेड़- बंदेपारा के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख एवं 1 लाख के दो ईनामी नक्सली

0
  •  हथियार, विस्फोटक, वायरलेस सेट, 30 हजार रू. वर्दी, दवाईयां बरामद

जगदलपुर बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव, हथियार, विस्फोटक और 30 हजार रुपए कैश बरामद किए गए हैं।

.मद्देड़ एरिया कमेटी एसीएम बुचन्ना, विश्वनाथ, बामन एवं अन्य 15- 20 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर टीम 27 मई को अभियान पर निकली थी। 28 मई को सुबह 7 -8 बजे के बीच कोरंजेड़- बंदेपारा के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ के बाद कार्डन एवं सर्च कार्यवाही के दौरान घटनास्थल से एक महिला एवं एक पुरूष माओवादी के शव के साथ एक नग 7.66 एमएम पिस्टल, एक नग 12 बोर सिंगल शॉट बंदूक, 2 नग टिफिन बम,12 नग जिलेटीन स्टीक, 8 मीटर कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज 5 मीटर 500- 500 रुपए के 60 नोट कुल 30 हजारू रूपये नगद, एक वायरलेस सेट, माओवादी वर्दी, पिटठू, दवाईया, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार प्रसार सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान 8 लाख की ईनामी 36 वर्षीय मनीला पूनेम ऊर्फ मनीला पदम पति नागेश पदम ऊर्फ प्रकाश निवासी बुरजी थाना गंगालूर, पमद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य (डीव्हीसीएम) के रूप में हुई। वह 2006 से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थी । हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आजगनी, अपहरण, बलवा, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा अपराध उसके खिलाफ पंजीबद्ध हैं।

दूसरे नक्सली की पहचान 1 लाख के ईनामी मंगलू कुड़ियम पिता देवा उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी मांझीपारा स्कूलपारा कुज्जाकोंटा थाना फरसेगढ़, मद्देड़ एरिया कमेटी मिलिशिया प्लाटून कमांडर पार्टी सदस्य के रूप मे हुई। मंगलू 1999 से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। 2007 में दंतेवाड़ा जेल ब्रेक की घटना में शामिल था । उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आजगनी, अपहरण, बलवा, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारें, अन्यथा कंपनी की बत्ती गुल कर देगी कांग्रेस: राजा तिवारी

0
  •  कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने उप यंत्री को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव और बालाजी वार्ड के प्रभारी राजा तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता ने आज विद्युत कंपनी के उपयंत्री को बार बार बिजली कटौती के संबंध में ज्ञापन सौपकर समस्या के निदान की मांग की।

तिवारी ने बाद में मीडिया से चर्चा में कहा कि भारी गर्मी के बीच विद्युत कंपनी द्वारा बार बार बिजली कटौती करना समझ के बाहर है। उनहोने कहा की केरला होटल के लाइन में बार बार विद्युत गुल होती है। आखिर इसका क्या कारण है उन्होंने कहा की विभाग इस पर त्वरित कार्यवाही कर वार्ड वासियों को इस समस्या से निजात दिलाए, अन्यथा शहर जिला कांग्रेस बिजली विभाग की बत्ती गुल करने में जरा भी कोताही नहीं बरतेगी

आज ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में राजा तिवारी के साथ कांग्रेस के आकाश दुल्हानी, हमीद अली, अमीर खान, विजय, शुभम सोनी, सुनील, दुसाल काले, सहित कई वार्डवासी उपस्थित थे।

बस्तर जिले जिन उच्चतर स्कूलों में कम हैं शिक्षक, वहां वीडियो से होगी विद्यार्थियों की पढ़ाई

0
  •  कमजोर नतीजे वाले स्कूलों के प्रचार्यों और बीईओ पर होगी कार्रवाई
  • आगामी सत्र में सौ फीसद रिजल्ट लाने के निर्देश दिए कलेक्टर विजय ने

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि आगामी शिक्षा सत्र में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं में शत- प्रतिशत रिजल्ट लाने के लिए पूरी मेहनत करें। दसवीं कक्षा के कमजोर बच्चों को फोकस कर परीक्षा परिणाम को बेहतर करने लिए प्रत्येक माह टेस्ट लेने की कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया जाए। जहां विषय से संबंधित शिक्षकों की कमी है ऐसे स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई अनिवार्य रूप से करवाया जाए।

कलेक्टर ने विगत शनिवार को शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय बैठक में परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान 10वीं कक्षा में कमजोर परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था। उसी संबंध में बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में विकास खंडवार स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों से चर्चा की। कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम की सातों विकासखंड के शालावार समीक्षा करते हुए बहुत कम परीक्षा परिणाम प्रदर्शित करने वाले स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं संबंधित बीईओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों में बीईओ एवं बीआरसी लगातार जाकर प्रगति लाएं। शिक्षकों द्वारा नियमित तौर पर पाठ्यक्रम के अनुसार अध्यापन कार्य सुनिश्चित करवाया जाए। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है या शिक्षकों के अवकाश वाले दिनों में वीडियो के माध्यम से विषयों की पढ़ाई करवाई जाए। कलेक्टर ने कहा कि एजुकेशनल वीडियो का निर्माण विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा कराया जाए, जिसका यू-ट्यूब के माध्यम से सभी को उपलब्ध करवाने हेतु जल्द कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और जिले के सभी बीईओ एवं बीआरसी मौजूद थे।

कंगोली के कोटगुड़ीन जलनी माता मंदिर में भव्य मेले के आयोजन के साथ हुई वार्षिक देवी जात्रा

0
  •  कंगोली में अनेक गांवों की देवियों का हुआ आगमन
  • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी पहुंचे

जगदलपुर बस्तर संभाग के सभी गांवों कस्बों में वार्षिक मेला, जात्रा का आयोजन बीते कुछ माह से जारी है। बस्तर जिले के कंगोली स्थित कोटगुड़ीन जलनी माता मंदिर में भी मेले के आयोजन के साथ वार्षिक जात्रा पर्व मनाया गया।

आदिवासी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप सभी विधि विधान किए गए। इस जात्रा पर्व में ग्राम के देवी देवताओं, सिरहा के अतिरिक्त जिले के विभिन्न शहरों व गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने ग्राम देवी और अन्य गांवों से आई देवियों का आशीर्वाद लिया। दो दिनों तक चले इस जात्रा पर्व में लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं के दर्शन किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी महेश कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा आदि भी जात्रा में शामिल हुए। इन सभी नेताओं ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर बस्तर की सुख समृद्धि, खुशहाली और शांति स्थापना के लिए आशीर्वाद मांगा।

देवी को दी गई पशु बलि

मनोकामना पूर्ण होने पर तथा ग्राम रक्षा की खातिर और विपत्तियों से बचाने के लिए गांवों में बलि देने की प्रथा है।कंगोली की देवी जात्रा में भी बकरों, मुर्गों, बतखों आदि की बलि दी गई। दरअसल यह आदिवासियों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ मसला है। बस्तर के ग्रामीण देवगुड़ी में रोज बलि देते हैं। चाहे वह मुर्गी और अंडे की ही क्यों न हो। देवी को मनाने और उसकी उपासना की प्रथा को आदिवासी प्रमुखता से निभाते आ रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा मे भी विभिन्न रस्मों मे पशु बलि दी जाती है। बलि प्रथा मानव जाति में वंशानुगत चली आ रही एक सामाजिक प्रथा और सामाजिक व्यवस्था है। इस आयोजन में ग्राम प्रमुख पटेल बलीराम, मंदिर पुजारी रामदास, कोटगुड़ीन जलनी माता समिति अध्यक्ष सोनी गौर, उपाध्यक्ष अनिता, चंपी, गंगा, कोषाध्यक्ष कमलबती, इंदु, सचिव चंपा नाग, सह सचिव रत्ना, सोनी, कुंबती, तुलसा, पार्षद दयाराम कश्यप, राजू बघेल, संतोष गौर, रोहन घोष, भुवनेश्वर ध्रूव, सुरेश कश्यप, मोहन, छोटू, अस्तू, चिंगड़ू, रामधर, सिद्धू, खोगेराम, सोनसाय, कोटू सहित ग्राम के वरिष्ठ जन, मंदिर सेवक इत्यादि उपस्तिथ थे।

ऐसे लापरवाह जनपद सीईओ के भरोसे आयुष्मान बस्तर कैसे बना पाएंगे कलेक्टर साहब

0
  • महाअभियान में कलेक्टर के फरमान की धज्जियां
  • नोडल अधिकारी जनपद सीईओ भी नहीं थे गंभीर

अर्जुन झा

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को फलीभूत करने के लिए बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। कलेक्टर विजय आयुष्मान बस्तर की राह पर अग्रसर हैं, मगर उनके अपने मातहत ही उनकी राह का रोड़ा बन गए हैं। बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी कलेक्टर के सपने को चकनाचूर करते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को निरोगी रखने के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू कर रखी है। इसके तहत लोगों के ईलाज पर पांच लाख रुपए तक के खर्च का वहन सरकार करती है। योजना का लाभ उठाने के लिए हर व्यक्ति के पास आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। बस्तर जिले में अभी 1 लाख 83 हजार 676 व्यक्तियों का पंजीयन आयुष्मान कार्ड के लिए नहीं हो पाया है। कलेक्टर विजय दयाराम के. की मंशा है कि बस्तर के शत प्रतिशत व्यक्तियों के पास आयुष्मान कार्ड हो। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए कलेक्टर ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में 29 एवं 30 मई को आयुष्मान महा अभियान शिविरों का आयोजन करने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए सभी जनपदों में जनपद पंचायतों के सीईओ को नोडल अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। मगर बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में कलेक्टर के इस फरमान की सीईओ से लेकर कई पंचायत सचिवों तक ने खुलकर धज्जियां उड़ाई हैं। महा अभियान की अवधि निकल गई और जनपद क्षेत्र में अब भी सैकड़ों लोगों का पंजीयन नहीं हो पाया है। इसका एक बड़ा उदाहरण बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत टलनार में देखने को मिला है। इस ग्राम पंचायत के सहायक सचिव लखबंधु कश्यप दोनों दिन शिविर से नदारद रहे। शिविर में पंजीयन कराने पहुंचे ग्रामीणों को दोनों दिन निराश होकर लौटना पड़ा।

इसकी शिकायत उप सरपंच तेनसिंह सेठिया ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी से की थी, मगर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। बताते हैं कि सहायक लखबंधु कश्यप की रोजगार मूलक कार्यों सहित पंचायत से संबंधित तमाम कार्यों मनमानी को लेकर सीईओ से कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, मगर सीईओ न जाने क्यों सहायक सचिव कश्यप पर इतने मेहरबान हैं? ऐसी ही शिकायतें कई अन्य ग्राम पंचायतों से भी आई हैं। इन पंचायतों में भी सैकड़ों लोगों का पंजीयन नहीं होगा पाया है।

खुन्नस तो नहीं निकाल रहे सीईओ

बताया गया है कि सीईओ महा अभियान के दौरान मॉनिटरिंग के लिए कई ग्राम पंचायतों में नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि महा अभियान को विफल करने की सोची समझी रणनीति के तहत सीईओ ने ऐसा किया है। ताकि योजना फ्लॉप हो जाए और सरकार के सामने कलेक्टर की फजीहत हो। चर्चा है कि कुछ दिनों पहले कलेक्टर ने बकावंड जनपद पंचायत में समीक्षा बैठक के दौरान जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई थी।इसे सीईओ एसएस मंडावी ने अपनी तौहीन के रूप में ले लिया। उसी की खुन्नस निकालने के लिए आयुष्मान महा अभियान को सफल नहीं होने दिया है। अब कलेक्टर को दिखाने के लिए कागजी खानापूर्ति और फर्जी नामों के पंजीयन की रिपोर्ट कलेक्टर तक भेजने की तैयारी की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS