City Media - Page 1224 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1224

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल भगवान शिव से सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी |

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने ने ग्राम पंचायत कुदालगांव में पहुंचकर भगवान शिव से सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी |

बस्तर विधायक ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश के साथ-साथ बस्तर में भी श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है एवं ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मिले और उनके समस्याओं से अवगत हुये और कहा कि आने वाले सत्र में यह पावन स्थल पर भक्तों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही |

बस्तर विधायक ने कहा कि त्रिनेत्रधारी, आशुतोष, देवों के देव महादेव भगवान शंकर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को मनोवांछित फल प्रदान करें, देशवासियों को इस पुण्य पर्व की हार्दिक बधाई

आबकारी सिपाही के कारनामों का घड़ा भरा, कभी भी गिर सकती है गाज

0

समूचे कार्यकाल की जांच की उठ रही मांग, लेकिन अब तक आबकारी विभाग की चुप्पी अश्चर्यजनक…
डीओ अपने कार्य में मस्त, इधर निचले कर्मी रोजाना मार रहे चौका-छक्का
राजस्व के इतने बड़े नुकसान की भरपाई क्या सिपाही से होगी?
डीओ के अंतिम फैसले, कितने सच्चे-कितने झूठे या माया ही माया
नहीं थम रहा नया बस स्टैंड की मदिरा दुकान में ग्राहकों को लूटने का सिलसिला

जगदलपुर

जिला आबकारी विभाग में पदस्थ अदने से सिपाही की भ्रष्ट कार्यशैली और इसके तेवर के सार्वजानिक होने के बाद राज्य स्तर से इस पर कार्यवाई होने की खबरें आ रही हैं. यही नहीं इसकी पदस्थापना से लेकर अब तक के कार्यकाल की भी जांच हो सकती है. इधर समूचे जिले के लाईज़निंग का भार अपने काँधे पर लिए इस सिपाही के तेवर अब भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं और समय के साथ इसकी कारगुजारियां सामने आने लगी है. ताज्जुब की बात तो यह है कि आबकारी मंत्रालय से लेकर राज्य और जिले स्तर के आला-अधिकारियों तक इनकी खूब चर्चा होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है. इनकी चुप्पी को लेकर अब बाज़ार में चर्चाएं गर्म होने लगी है.

सिपाही ने समस्त नियमों को ताक में रख, अपने ही संपत्ति को चढ़ाया किराये पर

माया के बंदरबांट के आदि हो चुके इस सिपाही के चेले-चपाटों की माने तो इसके विरुद्ध निरंतर हो रहे खबर प्रकाशन के बाद से ही यह अपनी शाख बचाने की जद्दोजहत में लगा हुआ है. जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अपनी पैठ का उपयोग करते हुए अपने विरुद्ध होने वाले जांच और निर्देशों पर रोक लगाने की कोशिश इसके द्वारा की जा रही है. सूत्र बताते हैं कि इस सिपाही के विरुद्ध बहुत ही जल्द राज्य स्तर से इसके कार्यकाल के जांच के आदेश आ सकते हैं, जिसके बाद इस पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. अपने ही रिश्तेदारों के नाम से नया बस स्टैंड की शराब दूकान को किराये पर देकर इसके द्वारा सालाना तगड़ी रकम तो ली ही जा रही है साथ ही साथ शहर के सभी दुकानों में इसका हिस्सा भी बंधा हुआ है जोकि बाकि जनों से सबसे ज्यादा बताया जा रहा है. नियमों की माने तो इस दुकान के महज कुछ ही मीटर पर गुरुद्वारा, मंदिर और स्कूल भी है, बावजूद समस्त नियमों को ताक में रख आला-अधिकारियों से साठगाँठ कर इसने अपनी ही संपत्ति पर अपने ही विभाग से सम्बंधित मदिरा दुकान को किराये पर चढ़ा रखा है.

स्थानीय डीओ को दादा के ख़िताब से सिपाही द्वारा नवाजे जाने की जानकारी के सार्वजानिक हो जाने के बाद जिले के कई विभागों में दादा नाम की संज्ञा से लोग एक-दुसरे को पुकार रहे हैं, ऐसा लग रहा है मानो दादा शब्द अलंकृत हो गया हो. खैर, अपने अधीनस्थ कर्मियों और दुकान में कार्यरत कर्मचारियों को पुकारना और इन्हें दुत्कारना इसके लिए आम बात है. किसी भी मसले पर बगैर माया के कार्य नहीं करने वाले इस सिपाही के किस्से इतने हैं की इनका बखान करते दिन निकल जाए. ताज्जुब की बात तो यह है कि आबकारी मंत्रालय, राज्य स्तर के आला-अधिकारी और डीओ से लेकर दरोगा तक को इन सब की जानकारी होने के बावजूद भी इस पर आज पर्यंत न तो कोई कार्यवाई की गयी है और न ही अब तक इसका स्थानांतरण हो सका है. जिला प्रशासन द्वारा विभागीय व्यवस्था को सुधारने अफसरों और कर्मियों को हरसंभव दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इस अदने से सिपाही पर किसी भी कार्यवाई का किया जाना मतलब ओखली में सर डाले जैसी स्थिति को निर्मित कर रहा है, ऐसी चर्चा अब तो विभागीय स्तर पर भी होने लगी है. सूत्र बताते हैं कि इसके विरुद्ध जो कोई भी जाता है फिर चाहे वो अधिकारी हो, कर्मचारी हो, पत्रकार हो या फिर बाहरी कोई व्यक्ति, उसकी झूठी शिकायत करने से यह सिपाही बिलकुल भी गुरेज नहीं करता.

डीओ अपने कार्य में मस्त, इधर निचले कर्मी रोजाना मार रहे चौका-छक्का

सूत्रों की माने तो जिला डीओ; विभागीय कार्य में इतने मशगूल रहते हैं कि इन्हें निचले स्तर पर हो रहे उतार-चढाव से कोई सरोकार ही नहीं होता और कर्मी रोजाना चौका-छक्का मार रहे हैं. निरंतर खबर प्रकाशन के बावजूद भी इनके द्वारा किसी भी प्रकार के जांच के आदेश अब तक नहीं दिए गए हैं, बल्कि मौखिक तौर पर सिपाही को चेतावनी दिए जाने की खबर आ रही है. यही नहीं, जिला आबकारी विभाग के इस अदने से सिपाही के द्वारा किये जा रहे दुकानों में बंदरबांट की जांच करने भी अब तक जिला डीओ इन दुकानों में जांच करने नहीं पहुँच पाए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें सिपाही का दादा कहना इतना पसंद है की इसके चलते वे केवल दरोगा स्तर के अधिकारी को ही मौखिक तौर पर दुकानों में जांच के लिए भेज रहे हैं. अब डीओ साहब को कौन बताये कि विभाग के दरोगा कार्यालय का सबसे बड़ा खिलाडी तो यह अदना सा सिपाही ही है जिसके उँगलियों में दरोगा भी नाचते हैं और इसके इशारे के बगैर विभाग का एक पत्ता भी नहीं हिलता है.

राजस्व के इतने बड़े नुकसान की भरपाई क्या सिपाही से होगी?

विगत डेढ़ दशक से अधिक समय से एक ही स्थान में पदस्थ रहकर सिपाही ने निश्चित ही राज्य के राजस्व को बहुत बड़ा नुकसान पहुँचाया है जिसका खामियाजा कहीं न कहीं राज्य शासन से लेकर आम जनता को भी आने वाले भविष्य में भोगना पड़ सकता है. शहर के कई बुद्धिजीवियों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विपक्षी दल केवल चंद मुद्दों को लेकर अपनी शेखी बघार रही है लेकिन आगामी भविष्य में विकराल रूप लेने वाली आबकारी विभाग की इस जनहित की समस्या को लेकर अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है, जो की अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है. इनका कहना है कि कार्यकाल की जांच के साथ, इस सिपाही से इतने वर्षों में की गयी राजस्व के नुकसान की भरपाई भी की जानी चाहिए.

डीओ के अंतिम फैसले, कितने सच्चे-कितने झूठे या माया ही माया

पूर्व-कर्मचारियों ने बताया था कि अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ ब्रांड की शराब अन्य जिलों या राज्यों में आसानी से मिल जाती है लेकिन वही ब्रांड शहर में उपलब्ध नहीं होती है. इसके पीछे भी बहुत बड़ा भ्रष्टाचार छुपा हुआ है. ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि जिले में कौन सी ब्रांड की बिक्री होगी इसका अंतिम फैसला या यूँ कहें की अंतिम सूची, विभाग के डीओ बनाते हैं. कंपनी से आये लोग सीधे डीओ से संपर्क करते हैं जिसके बाद एक मोटी रकम का आदान-प्रदान होता है या फिर प्रति नग दर तय होती है, जिसके बाद ही उस ब्रांड को दुकानों में रखने की अनुमति मिलती है. यही नहीं, अधिकारी ही इसके बाद प्रति बोतल ऊपरी दर तय करते हैं. सुपरवाइजर द्वारा रिस्क होने या मना करने पर सिपाही अपनी विशेष भूमिका निभाते हुए इनसे मिलते हैं और उदहारण स्वरुप 20 रुपये की ऊपरी दर पर 15 रुपये उन्हें देने और 5 स्वयं रखने की बात कहते हैं. सबसे कम आरएसपी के ब्रांड से लेकर हाई ब्रांड तक में भी ऊपरी कमाई की राशि पहले से तय होती है. अब सवाल यह उठता है कि माया के मोह में फंसे विभाग के अधिकारी क्या कभी यह आंकलन करते हैं कि कौन सी ब्रांड की मदिरा किस दुकान में सबसे अधिक बिक रही है, जिससे यह तय किया जा सके की किस कंपनी के ब्रांड को दुकानों में बेचने की अनुमति देनी है. बहरहाल, यह तो जिला प्रशासन के कठोर जांच में ही यह निर्णय लिया जा सकेगा.

नहीं थम रहा नया बस स्टैंड की मदिरा दुकान में ग्राहकों को लूटने का सिलसिला

नया बस स्टैंड स्थित मदिरा दुकान के मैनेजर की शय पर यहाँ निरंतर चल रहे ग्राहकों को लूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहाँ पहुंचे वाले मदिरा प्रेमियों से रोजाना सेल्समैन और मैनेजर की बहस हो रही है. अधिक दाम में बेचे जाने के कारण ग्राहकों में रोष तो है ही साथ ही साथ मैनेजर के तेवर भी जिला आबकारी अधिकारी से कम नहीं लग रहे हैं. ग्राहकों द्वारा बिल मांगे जाने पर बहस, अधिक दर पर बेचने की शिकायत करने की बात कहने पर ग्राहकों से गाली-गुफ्तार करना इस दुकान की कार्यप्रणाली में शामिल है. बताया जाता है कि यहाँ के मैनेजर के विरुद्ध कई दफा शिकायत की जा चुकी है बावजूद इस पर केवल औपचारिक कार्यवाई ही अब तक की जा सकी है.

लौह नगरी के एकमात्र पशुपतिनाथ मंदिर का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के एकमात्र पशुपतिनाथ मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस नगर वासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि किरंदुल नगर के रिंग रोड नंबर 4 कोड़ेनार में वर्ष 2011 में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर नगर वासियों में काफी उत्साह देखा गया। 27 फरवरी को भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। तत्पश्चात 28 फरवरी को सुबह शिवलिंग रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ नगर के गायत्री परिवार द्वारा किया गया, यज्ञ के बाद मंदिर परिसर में महा भंडारा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

मरकाम का पार्षदों को फरमान, जितने वोट से जीते, आधे मतदाताओं को बनाए सदस्य, डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक

0

रायपुर।कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर शहर जिला कांग्रेस द्वारा सोमवार को पार्षद, एल्डरमेन और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल अभियान में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने को लेकर रणनीति बनी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों को फरमान जारी किया कि जितने मतदाताओं ने उनको मत दिया, कम से कम उससे आधे मतदाताओं को डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस का सदस्य बनाएं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निरंतर चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और एल्डरमेन की डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई थी। छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कहा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के जनक राजीव गांधी द्वारा किए गए डिजिटाइजेशन का लाभ भाजपा द्वारा हमसे अधिक और पहले लिया गया। उनके द्वारा आईटी सुविधाओं का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। उनके द्वारा झूठे एवं भ्रामक कंटेंट सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच फैलाई जा रही है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, प्रत्येक बूथ में एक-एक महिला व पुरूष एनरोलर बनाया जाए। अपने-अपने वार्डाें में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का प्रयास करें। डिजिटल सदस्यता अभियान के लाभ से सभी को लोगों को अवगत कराया गया।

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में हुई फेरबदल, बस्तर सीएमओ राजन हटाये गए, चतुर्वेदी बने नए सीएमओ

0

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ आर. के. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बस्तर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थापना किया गया है वहीँ डॉ डी. राजन जो कि प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर में पदस्थ थे उन्हें संभागीय कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएँ बस्तर में पदस्थापना दी गई है | इस प्रकार डॉ आर. के. चतुर्वेदी एवं डॉ डी. राजन के नवीन पदस्थापना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई दी |  

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी फेरबदल

0

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ आर. के. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बस्तर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थापना किया गया है वहीँ डॉ डी. राजन जो कि प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर में पदस्थ थे उन्हें संभागीय कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएँ बस्तर में पदस्थापना दी गई है | इस प्रकार डॉ आर. के. चतुर्वेदी एवं डॉ डी. राजन के नवीन पदस्थापना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई दी |  

दिल है छोटा सा…छोटी सी आशा…

0

पीलीभीत की चुनावी सभा में अमित शाह ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कंधे पर हाथ रखा, तो यहां उनके समर्थकों की बांछें खिल गईं। अमित शाह ने बृजमोहन से पीलीभीत जिले में पार्टी प्रत्याशियों का हाल जाना। पार्टी ने बृजमोहन को पीलीभीत के दो विधानसभा के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है।

पीलीभीत पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का क्षेत्र है। वो इन दिनों पार्टी से खफा चल रही हैं। ऐसे में पीलीभीत में कमल खिलाना पार्टी के लिए चुनौती बन गई है। चूंकि बृजमोहन को चुनाव प्रबंधन में महारत हासिल है, पार्टी ने उन्हें कठिन माने जाने वाले क्षेत्र में लगाया है। सोमवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले बृजमोहन ने डोर टू डोर संपर्क किया, और फिर वोटिंग से पहले की सारी तैयारियों की समीक्षा कर दिल्ली निकल गए।

चुनावी सभा में बृजमोहन को अमित शाह ने जिस तरह महत्व दिया है, उससे प्रदेश भाजपा में नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि युवा मोर्चा के दिनों के साथी रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बृजमोहन के बजाए रमन सिंह के बेहद करीबी हो गए हैं। हाल यह है कि प्रदेश भाजपा संगठन में अब तक सारे फैसले रमन सिंह के मनमाफिक होते रहे हैं।

दूसरी तरफ, पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली से प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी, और सह प्रभारी नितिन नबीन नाराजगी जता चुके हैं। ऐसे में प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें बृजमोहन, और उनके खेमे को कितना महत्व मिलता है, यह देखना है। फिलहाल तो अमित शाह ने बृजमोहन के कंधे पर हाथ रखकर समर्थकों को खुश कर दिया है।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च को

0

सांसद दीपक बैज करेंगे शुभारंभ

जगदलपुर, 28 फरवरी 2022/ तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 1 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष योगेश बैज, चित्रकोट सरपंच बुटकी कश्यप सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव ने कबड्डी, वाॅलीबाल, पीटुल, रस्साकस्सी, नौकायन और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मंचीय कार्यक्रमों के तौर पर 1 मार्च को बस्तरियां परिधानों पर आधारित फैशन शो भी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके साथ ही 1मार्च को ही जसगीत गायिका जसमीत कौर तथा लोक नर्तक दलों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। 2 मार्च को प्रख्यात छत्तीसगढ़ी संगीतकार दिलीप षड़ंगी तथा लोक नर्तक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 3 मार्च को पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ ही ओडिया गीत संगीत का कार्यक्रम पदमनी डोरा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत, एक घायल, मौके पर दल्ली के युवक की मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई है वहीँ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना बीती रात्रि 8.30 बजे के आसपास भानुप्रतापपुर के आंवरी नाला के पास हुआ | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी की रफ़्तार काफी अधिक थी, मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, रोड के किनारे रखे पत्थर में टकराने से स्कूटी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सुचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई व मौके पर पुलिस पहुँच घायलों को डौंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ पर पता चला कि राजेंद्र कुमार उर्फ़ राकेश कुमार पिता राजकुमार मंडावी उम्र 22 वर्ष निवासी केतकी पारा दल्लीराजहरा की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी एवं दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद निवासी डौंडी लोहारा को शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा रेफेर किया गया था जहाँ पर सुचना मिली है कि इलाज के दौरान दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद की भी मृत्यु हो चुकी है एवं तीसरे युवक का ईलाज जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0

भानपुरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भानपुरी के द्वारा सोमवार को भानपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिप सदस्य निर्देश दीवान, उमाकांत कश्यप,बरातू बघेल,तुलसु कश्यप ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगों को जीवन दान मिलता है ऐसे आयोजन होना चाहिए ।

अभाविप नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया अभाविप द्वारा जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है जिसका लाभ दूर दराज के ग्रामीणों को विपरीत परिस्थितियों में काम आता है।

रक्तदान शिविर के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,नगर मंत्री टिकेश नाग पितेश्वर बघेल ,आसमन बघेल,लखेश्वर बैध, प्रवीण बघेल,हेमराज, सरोज देवांगन, ताजिर,रमेश बंछोर,चन्दन कश्यप,नीलम ठाकुर, सानू कश्यप,आस्था गुप्ता,हेमकांत,रितेश,सिद्धार्थ कश्यप,सुरेश मौर्य,शान्तिप्रिया साहू,रुचिता,भुनेश्वरी कश्यप,भूपेंद्र, पंजक यादव उपस्थित रहे।अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

MOST POPULAR

HOT NEWS