- ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024, हॉंगकॉंग
- 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर को हॉंगकॉंग रवाना होगा।
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (18 वर्ष से ऊपर) वर्ग की ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में भाग लेने 13 खिलाड़ियों और दो अधिकारियों वाले 15 सदस्यीय भारतीय म्यू थाई दल की घोषणा की गई। गर्व का विषय है कि भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर अमन यादव चयनित किये गए है । तथा उनकी शिष्या दिव्या अग्रवाल 45kg वजन वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व करेंगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने बताया कि भारतीय म्यू थाई दल 27 नवंबर 2024 को नई दिल्ली से हॉंगकॉंग के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय हैं कि ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हॉंगकॉंग में किया जा रहा है।
ईस्ट एशिया म्यू थाई चैंपियनशिप, हॉंगकॉंग में महिला वर्ग की प्रतियोगिता 45kg, 48kg, 51kg, 54kg और 60kg वर्ग में खेली जाएगी वहीं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता 48kg, 51kg, 54kg, 57kg, 60kg, 63.5kg, 67kg और 71kg वजन वर्ग में होगी।
उक्त अंतरराष्ट्रीय आयोजन में प्रत्येक वजन वर्ग के विजेता खिलाड़ी को 600 US डॉलर और उप विजेता को 300 US डॉलर का नगद इनाम भी दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत ही गर्व की बात हैं कि भारतीय दल के मैनेजर के रूप में नियुक्त अमन यादव राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के खिलाड़ी हैं। तथा रायपुर में अमन यादव की संस्था विवेकानंद मार्शल आर्ट्स फिटनेस क्लब की खिलाड़ी दिव्या अग्रवाल का चयन खिलाड़ी के रुप मे हुआ है। अमन यादव प्रदेश के खिलाड़ियों के हित के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं। वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ खेल एवँ कला प्रमुख है एवँ देवेंद्र नगर स्थित विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और फिटनेस क्लब के संचालक भी है।
हॉंगकॉंग जाने वाली खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है जिनकी मार्शल आर्ट्स में म्यूथाई, कराते, कलारिपयात्तु सहित अनेक खेलों में अत्यन्त रुचि है। इस तरह गुरु – शिष्या एक साथ अधिकारी और खिलाड़ी के रूप में हॉंगकॉंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संलग्न :- अमन यादव
लखन कुमार साहूअध्यक्ष
छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन रायपुर (छ ग)
9993338864









नगर के लामनी पार्क में बस्तर आंध्र समाज द्वारा आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने समाज के अध्यक्ष एम. जयंत राव नायडू, सचिव सुब्बा राव एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। लामनी पार्क में आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास में आयोजित वन भोजनम् कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।