युवक ने फांसी लगाकर घर में की आत्महत्या

0
3036

दल्लीराजहरा शहर के वार्ड क्रमांक 20 चंडी मंदिर का रहने वाला एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अपने परिवार के साथ रहता था आज सुबह करीबन 5:00 बजे के आसपास अपने ही घर में लगे डूमर के पेड़ पर लाल रंग का पटका से अपना फंदा बनाकर जान दे दी मृतक का नाम जितेंद्र चंद्राकर उम्र 48 वर्ष दल्लीराजहरा चंडी मंदिर के पास रहता था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने माजदा गाड़ी खरीदा हुआ था ।जिसका किस्त ना दे पाने पर कंपनी वाले गाड़ी खींच कर ले गए। जिससे यहां सब देखकर चिंतित वह गुमसुम रहता था। इससे यहां अंदाज़ लगाया जा रहा हैं कि मृतक आत्महत्या इन कारणों से की । घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना की जांच कर रही है।