City Media - Page 156 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 156

सरपंच सचिव खा गए 100 ट्रिप मुरुम का पैसा, जनपद सदस्य ने खोला मोर्चा

0
  • रायकेरा देवड़ा पंचायत में हजारों रुपयों के वारे न्यारे
  • डलवाई 150 ट्रिप मुरुम, बिल बनाया 250 ट्रिप का 

-अर्जुन झा-

बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा में मुरुम घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। सरपंच सचिव द्वारा गांव में मुरुम बिछाने के नाम पर हजारों रुपयों के वारे न्यारे किए गए हैं। सिर्फ 150 ट्रिप मुरुम डलवा कर 250 ट्रिप मुरुम का पैसा निकाल लिया गया है।

यह मुरुम घोटाला क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप और ग्रामीणों ने उजागर किया है।मिली जानकारी के अनुसार रायकेरा देवड़ा में विकास कार्य हेतु मुरूम बिछाई गई थी, किंतु सरपंच और सचिव द्वारा उसमें भी हेराफेरी कर केवल 150 ट्रिप ही मुरुम डलवाई गई। जबकि 250 ट्रिप मुरुम डलवाने का बिल लगाकर रकम निकासी कर ली गई। जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने एसडीएम से मामले की जांच की मांग की है। जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने क्षेत्र क्रमांक 18 की जनप्रतिनिधि होने के नाते ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा के विकास कार्यों की जानकारी सरपंच और सचिव से मांगी थी।

सरपंच लखमी कश्यप जी एवं महिला सचिव को पत्र लिखकर जनपद सदस्य खोमेश्वरी कश्यप ने पूछा था कि ग्राम पंचायत के सभी वार्ड में कितने ट्रिप मुरूम डलवाई गई है और कौन कौन से वार्ड में मुरूम डली है? जनपद सदस्य ने कहा- मुझे जानकारी मिली है कि कम से कम 250 ट्रिप मुरूम डलवाने का उल्लेख कर बिल पास किया गया है। मैंने जब वार्डों का निरीक्षण किया तब पता चला कि बमुश्किल 150 ट्रिप ही मुरूम डाली गई है तो 100 ट्रिप मुरुम कहां खप गई, इसकी जानकारी दी जाए। जनपद सदस्य खोमेश्वरी कश्यप का कहना है कि रायकेरा देवड़ा ग्राम पंचायतों के वार्डों में कराए जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी संबंधित वार्ड के पंच को भी नहीं दी जाती और न ही उन्हें विश्वास में लिया जाता है।वार्ड की समस्याओं और परेशानियों का निराकरण वार्ड पंच के माध्यम से किया जाना चाहिए, लेकिन रायकेरा देवड़ा पंचायत में पंचों को दरकिनार कर दिया जाता है।

चार ब्लॉकों की बैठक में संगठन की मजबूती पर रेखचंद जैन का जोर

0
  •  उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया जैन का स्वागत 

पटना रविवार को एआईसीसी पर्यवेक्षक जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने पटना महानगर जिलाध्यक्ष शशि रंजन यादव के साथ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉकों चौक सलामी एवं आलमगंज खाजेकला तथा बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉकों कोतवाली एवं कदमकुआ ब्लॉक के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

जैन ने उपस्थित पार्टीजनों से बूथ पर जाकर बीएलए की नियुक्ति करने के साथ हर बूथ, मोहल्ला एवं गली में टीम बनाने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओ ने अपने बीच पर्यवेक्षक को पाकर उनका मान- सम्मान किया तथा कहा कि 35 वर्ष में पहली बार कोई एआईसीसी पर्यवेक्षक उनके बीच आया है। इस बात से अभिभूत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गमछा पहनाकर श्री जैन का स्वागत किया। इस दौरान बस्तर जिला महासचिव विजय सिंह के साथ ब्लॉक अध्यक्ष अभय जायसवाल, शमीम अख्तर, हेमंत चतुर्वेदी, चंदन कुमार राजेश कुमार, जय किसन, परवेज़ हसन, परवेज़ अहमद, राजकुमार राजन, रतन दीप प्रसाद, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मनोज मेहता, शम्मी कपूर, शशांत यादव, रणधीर यादव, मीना निषाद, इस्तार रानी, हनीफ शेख, राधे कृष्ण, जगजीत सिंह, सुजीत केसरा, पंकज पुजारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महापौर संजय पाण्डेय ने धोये कांवड़ियों के पैर, किया नमन

0
  •  सावन के पहले सोमवार को निकली कांवड़ यात्रा

जगदलपुर आज पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा का स्वागत महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में दंडामी माड़िया चौक पर स्वागत किया गया। संजय पाण्डे ने दंडामी माड़िया चौक (एयरपोर्ट) के पास हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के पैर धोकर उनका स्वागत किया, उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डेय ने कहा- यह अवसर केवल सेवा का नहीं, बल्कि आस्था और सनातन संस्कृति के उत्सव का प्रतीक है। ऐसा सौभाग्य किस्मत वालों को मिलता है। सनातनी परंपरा के अनुसार उन्होंने एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं का पैर धोकर, उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया। मालूम हो कि आज सावन मास का प्रथम सोमवार है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। दंतेश्वरी मंदिर के सामने सभी श्रद्धालु एकत्रित हुए। यहां से पैदल सभी महादेव घाट पहुंचे। महादेव घाट से जल भरकर सभी कांवड़ लेकर देवड़ा के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद उर्मिला यादव, बसंती समरथ, रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, पूनम सिन्हा, आशा साहू, जबीता मंडावी, सुधा मिश्रा, गीता नाग, प्रज्ञा आचार्य, अनिल अग्रवाल, रवि ब्रह्मचारी, शंकरलाल गुप्ता, सिकंदर कश्यप, मुन्ना बजरंगी, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, संजय चंद्राकर, पप्पू वर्मा, मनोज ठाकुर, वीरेन्द्र जोशी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किरण देव की शिव आराधना

0

जगदलपुर प्रथम सावन सोमवार पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने देवेंद्र नगर रायपुर स्थित शंकर मंदिर में भगवान शिव शंकर जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की भोलेनाथ से कामना की।

महापौर संजय पाण्डेय ने पेश की इंसानियत की मिसाल

0
  •  जिस ठेले को निगम ने हटवाया उसे महापौर ने व्यवस्थित करवाया ।
  • मानवता की सेवा कर रहे हैं इसलिए ठेले को लगवाया: महापौर पाण्डेय

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय ने फिर एकबार इंसानियत की मिसाल पेश की है। शहर के राउतपारा इलाके में आईकेएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित “भूखे को सोने नहीं देंगे” अभियान के तहत लगाए गए ठेले को दो दिन पहले नगर निगम द्वारा हटा दिया गया था। सोमवार को महापौर संजय पाण्डे की पहल पर निगम की टीम ने दोबारा ठेले को व्यवस्थित किया। महापौर के साथ निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीमाही, लक्ष्मण झा मौजूद रहे।

दरअसल मनोरमा नर्सिंग होम लागू क्लीनिक के सामने आईकेएफ फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पिछले कुछ सालों से गरीबों और जरूरतमंदो को भोजन देने के उद्देश्य से ठेला लगाया जाता है। दो दिन पूर्व इस ठेले को नगर निगम दवारा हटा दिया गया था। इस बात की जानकारी जैसे ही महापौर संजय पाण्डे की मिली, उन्होंने तत्काल इसे संज्ञान में लिया और मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने ठेले को व्यवस्थित करवाया। निगम के कर्मचारियों के मुताबिक इस ठेले से यातायात प्रभावित हो रहा था।इसलिए इसे हटाया गया। वहीं महापौर संजय पाण्डे ने बताया कि अतिक्रमण की जद में आने से इस ठेले को हटाया गया था न कि द्वेषपूर्ण भावना से। चूंकि फाउंडेशन के सदस्य मानवता का परिचय दे रहे हैं और भूखे को भोजन परोस रहे हैं इसलिए लागू क्लीनिक के सामने इसे दोबारा व्यवस्थित किया गया है। इससे यातायात भी प्रभावित नहीं होगा और जरूरतमंदों को भोजन भी मिलेगा। ठेले को व्यवस्थित करने में नगर निगम के राकेश यादव के साथ उनका अमला मौजूद रहा। आईकेएफ फाउंडेशन के इरफान खान ने बताया पिछले ढाई सालों से इस अभियान के तहत लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। ठेले को व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने संजय पांडे और नगर निगम की पुरी टीम को धन्यवाद दिया।

फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को नक्सलियों ने बनाया निशाना

0
  • आईईडी ब्लास्ट में तीन ग्रामीण घायल, जंगल में गए थे फुटू निकालने

भोपालपटना सुरक्षा बलों से हारे नक्सली अब निरीह आदिवासियों को निशाना बनाने लगे हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने और फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को आईईडी के जरिए हताहत करने लगे हैं। ऎसी ही एक घटना बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगमपल्ली के आश्रित गांव धनगोल के जंगली पहाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई। यहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण जंगल में जंगली मशरूम फुटू संग्रहण के लिए गए हुए थे। घायलों में 24 वर्षीय कोरसे संतोष पिता लक्ष्मैया, 26 वर्षीय चिंडेम कन्हैया पिता किस्टैया और 17 वर्षीया कुडेम कविता पिता नगैया शामिल हैं।ग्रामीणों के अनुसार तीनों धनगोल के जंगल में फुटू निकालने गए थे तभी विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के कारण हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

छीन रहे आदिवासियों का हक

तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान जंगलों में नक्सलियों के बिछाए आईईडी ब्लास्ट की घटनाओं और बीजापुर जिले के मद्देड़ इलाके में फुटू खोजने के दौरान हुई इस ताजा घटना ने जाहिर कर दिया है कि अब नक्सली वनोपज इकठ्ठा करने वाले लोगों को भी निशाना बना रहे हैं और तेंदूपत्ता, बोड़ा, फुटू, साल बीज, महुआ आदि वनोपजों पर हक जमाकर उनका कारोबार खुद करना चाहते हैं। बस्तर के आदिवासी बरसात के मौसम में जंगलों से फूटू बोड़ा संग्रहित कर उन्हें गांव शहरों में बेचते हैं। इससे वे रोजगार विहीन बरसात के मौसम में घर चलाने के लिए थोड़ी बहुत रकम की व्यवस्था कर लेते हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा लगातार किए जा रहे कड़े प्रहार से नक्सलियों का संख्या बल काफी कम हो चुका है और उनकी आर्थिक स्थिति भी डांवाडोल हो चुकी है। बौखलाहट में अब वे आदिवासियों के आर्थिक स्त्रोत पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस हरकत से अब साफ हो गया है कि वो बौखला गए है और ऐसी हरकत कर रहे है सरकार का दवाब अब साफ दिख रहा है। नक्सलियों की ऎसी करतूत से आदिवासी समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है।

आर्थिक समस्या से जूझ रही बिटिया के पढ़ाई में सहयोग करने आगे आए संजय मंजू बैस

0

ग्राम पंचायत बिटाल की निवासी कुमारी तृप्ति मानिकपुरी जो कि शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिटाल की होनहार छात्रा है l पढ़ाई लिखाई में भी बहुत ही अच्छी है लेकिन आर्थिक समस्या कमजोर होने के कारण विद्यालय के फीस कापी पुस्तक स्कूल ड्रेस जैसे समस्या छात्रा कुमारी तृप्ति मानिकपुरी को हो रही थी l उन्होंने अपनी समस्या को स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई के पास रखी मुझे विद्यालय के फीस के अलावा कापी पुस्तक गाइड की समस्या आ रही है l स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने इस होनहार छात्रा कुमारी तृप्ति मानिकपुरी के सहयोग के लिए कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस को इस छात्रा के लिए सहयोग करने के लिए निवेदन किया l क्योंकि हमेशा जरूरतमंदों के सहयोग के लिए संजय मंजू बैंस सदैव तत्पर रहती है l इस उम्मीद से की हमारी गांव की इस होनहार बेटी के लिए भी संजय मंजू बैंस आगे आ कर बेटी की भविष्य के लिए अपने हाथ को आगे बढ़ायेगा l संजय मंजू बैस ने इस होनहार बेटी की समस्या को देखते हुए तुरंत विद्यालय पहुंच कर तृप्ति मानिकपुरी कक्षा दसवीं में अध्यनरत उस बेटी का विद्यालय के फीस के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल के फीस को जमा कराए और कापी पेन स्कूल ड्रेस के साथ भविष्य में भी लगने वाले पूरी पढ़ाई का खर्चा इस बेटी का उठाने का जिम्मा भी लिया l

 

विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. रावटे जी ने बताया कि तृप्ति में हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा है और हमारे विद्यालय की इस बेटी के सहयोग के लिए बैस जी ने अपना हाथ आगे बढ़ाए है इस बेटी के फीस को हम सभी शिक्षक विद्यालय से सहयोग कर जमा कर देंगे l उसके बाद भी जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस ने इस बेटी के फीस के साथ संपूर्ण जिम्मेदारी उठाने का जिम्मा लिया है l

जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि मै ऐसे बेटी का मनोबल को बढ़ाकर उनकी मदद करना चाहता हूं जो अपनी सुरक्षा से स्वेच्छा से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना एक पहचान बनाना चाहती हो l बिटिया हमारी समाज की भविष्य है ऐसी प्रतिभावान होनहार बेटी का हम सबको मिलकर मदद करना चाहिए l मंजू संजय बैस को स्कूल की ओर से विद्यालय के बाउंड्रीवाल और सीमेंटीकरण कराने के लिए भी आग्रह किए l तब उन्होंने कहा कि आपके विद्यालय की बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख रुपए और सीसी सड़क के लिए पांच लाख रुपए की शीघ्र स्वीकृति के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा l य़ह आश्वासन संजय मंजू बैंस ने दिया है l स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई ने बताया कि मेरे सिर्फ एक निवेदन को स्वीकार्य कर कुमारी तृप्ति मानिकपुरी के सहयोग के लिए मदद किए मै संजय मंजू बैंस जी का आभार व्यक्त करती हू l आर्थिक समस्या से जूझ रही तृप्ति विद्यालय की फीस कापी पुस्तक और आगे भी पढ़ने के लिए भी पूरी पालक की तरफ निर्वाह करने की मदद से बहुत ही गदगद है l उन्होंने कहा कि अब मेरा पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ रहेगा तथा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि आपके द्वारा दिया गया सहयोग व्यर्थ नहीं जाएगा और मैं परीक्षा में बेहतरीन अंक लाकर आपके विश्वास पर खरा उतरूंगी l

17 वीं राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11 से

0

13 जुलाई 2025 बिलासपुर के रेलवे बॉक्सिंग हाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के करीबन 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा का एकमात्र खिलाड़ी नैतिक कुकरेजा शानदार प्रदर्शन करते हुए बालोद जिला से चयनित होकर बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए नैतिक कुकरेजा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग 70 kg से अधिक वजन ग्रुप में फाइनल में खेलते हुए सिल्वर पदक प्राप्त किया। नैतिक कुकरेजा विगत 2 वर्षों से मार्शल आर्ट क्लब में नियमित अभ्यास रथ है नैतिक कुकरेजा बॉक्सिंग का विशेष प्रशिक्षण बालोद जिला कोच किशोर नाथ योगी (एक्स आर्मी) से प्राप्त किया। बालोद जिला बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी ने आगे बताया कि जूनियर एवं सीनियर की बॉक्सिंग कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बॉक्सर इस क्लब से पदक प्राप्त कर सकते हैं नैतिक कुकरेजा निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है । बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर महा प्रबंधक दल्ली राजहरा माइंस,नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू, सहसंचालक सुश्री हरबंस कौर, प्रणव शंकर साहू, एवं मिलन सिंग ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की ।

फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को नक्सलियों ने बनाया निशाना

0
  • आईईडी ब्लास्ट में तीन ग्रामीण घायल, जंगल में गए थे फुटू निकालने

भोपालपटनम सुरक्षा बलों से हारे नक्सली अब निरीह आदिवासियों को निशाना बनाने लगे हैं। तेंदूपत्ता तोड़ने और फुटू निकालने जंगल गए आदिवासियों को आईईडी के जरिए हताहत करने लगे हैं। ऎसी ही एक घटना बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगमपल्ली के आश्रित गांव धनगोल के जंगली पहाड़ी इलाके में रविवार शाम को हुई। यहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी के विस्फोट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण जंगल में जंगली मशरूम फुटू संग्रहण के लिए गए हुए थे। घायलों में 24 वर्षीय कोरसे संतोष पिता लक्ष्मैया, 26 वर्षीय चिंडेम कन्हैया पिता किस्टैया और 17 वर्षीया कुडेम कविता पिता नगैया शामिल हैं।ग्रामीणों के अनुसार तीनों धनगोल के जंगल में फुटू निकालने गए थे तभी विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के कारण हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का इलाज जारी है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

पटना में जगदलपुर का दम दिखाने में जुटे पर्यवेक्षक रेखचंद जैन

0
  •  पटना साहिब पहुंचते ही आ गए एक्शन मोड में जैन

पटना अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिहार के पटना साहिब के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने कार्य क्षेत्र में मोर्चा सम्हाल लिया है। वहां वे एक्शन मोड में आ गए हैं।

जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन की कार्यशैली, प्रतिभा और व्यवहार कुशलता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व उन्हें प्रायः हर राज्य के चुनाव में जिम्मेदारी सौंपती आई है। इस बार उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में पटना साहिब और बांकीपुर विधानसभा सीटों के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। कांग्रेस पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने पटना साहिब के बांकीपुर विधानसभा सीट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। रेखचंद जैन ने ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली, वहां की भौगोलिक, राजनीतिक स्थिति और वहां के लोगों की मानसिक स्थिति, विचारधारा एवं परंपराओं के बारे में जानकारी ली। इसी आधार पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया। जैन ने कहा कि हम सभी को पूरी तरह समर्पित भाव से पार्टी हित में काम करना है, घर घर जाकर कांग्रेस की रीति नीति और सिद्धांतों की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाना है और कांग्रेस को मजबूत करने है। आज देश में जो हालात चल रहे हैं उनके खिलाफ हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जो संघर्ष कर रहे हैं उसकी जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। रेखचंद जैन ने कहा कि पूरे देश में भाजपा और एनडीए विरोधी माहौल है तथा इंडिया गठबंधन से ही देश की जनता को उम्मीदें हैं। श्री जैन ने मतदाताओं की पहचान के लिए थोपे गए नए नियम का भी जिक्र किया और कहा कि यह मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का प्रयास है। रेखचंद जैन ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सबकी मेहनत रंग लाएगी और बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार जरूर बनेगी। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ पटना शहर जिला कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष शशि रंजन यादव, विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अभय जायसवाल, हेमंत चतुर्वेदी, शमीम अख्तर, राजेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS