City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

शिवानंद आश्रम में हुआ श्री हनुमान चालीसा पाठ

0

जगदलपुर. नेगीगुडा स्थित शिवानंद आश्रम में बीते दिन श्री हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. विसर्जन के उपरांत भोग प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख स्वामी शिवदासानन्द समेत अन्य लोग मौजूद रहे.000000

हजारों युवाओं ने थामा भाजयुमो का दामन आड़ावाल में हुआ भव्य सदस्यता कार्यक्रम

0

जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज्वाइन भाजयुमो अभियान के अंतर्गत रविवार को नगर से लगे ग्राम आड़ावाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में बस्तर जिले के तेरह मंडल के एक हजार से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने भाजपा और भाजयुमो के प्रति युवाओं के बढ़ते विश्वास को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानती है। भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने नवयुवाओं से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशविरोधी तत्व आंदोलनों के माध्यम से युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं तथा कुछ लोग नक्सली हिडमा जैसे व्यक्ति का महिमामंडन करने की कोशिश करते हैं, जबकि वह हजारों निर्दोष लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत ऐसे लोग नहीं, बल्कि शहीद गेंद सिंह, वीर गुंडाधुर, शहीद डेबरीधुर, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह जैसे राष्ट्रभक्त महापुरुष हैं, जिनके आदर्शों पर चलकर युवा राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें।भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर प्रदान कर उन्हें समाज और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर में हजारों युवाओं का भाजयुमो से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा पर अपना विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य ने किया तथा अंत में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग,बलदेव मंडावी, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लच्छूराम कश्यप,बस्तर संभाग प्रभारी नगरीय निकाय प्रकोष्ठ योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री रजनीश पाणीग्राही एवं परिस राम बेसरा,जिला मंत्री सुब्रतो विश्वास,पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर,संभाग प्रभारी पीयूष सिंह,भाजयुमो जिला प्रभारी जय हिंदुजा,सह प्रभारी विकास दुआ,प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य विनय राजू, संग्राम सिंह राणा,आलेख राज तिवारी,अनुष्का साहू,रोहन घोष,राहुल सोनी,मनी विक्रम नायडू,मोरध्वज सेठिया,विक्रम ठाकुर, जशवंत जोशी,तमिश नायडू,जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यगण तथा भाजपा एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अबूझमाड़ के बच्चों का हुआ प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन

0

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के द्वारा प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 का आयोजन किया गया था, जिसमें *

विशेष पिछड़ी जनजाति आवासीय विद्यालय ओरछासे 4 छात्रों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ हैं इसमें विशेष पिछड़ी जनजाति बालक छात्रावास से 3 छात्र चि. अरुण नुरेटी, चि. अनिरुद्ध कुमेटी, चि. दिव्यांशु नेताम, एवं कन्या छात्रावास से 1 छात्र कुमारी पूर्णिमा नुरेटी का रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव एवं बस्तर के प्रयास विद्यालय में चयन हुआ हैं, यह सभी छात्र अबूझमाड़ के अति पिछड़े क्षेत्र से आते हैं।छात्रावास अधीक्षक श्री बुधराम कुमेटी ने बताया कि यह सफलता विद्यालय परिवार के लिए बड़े हर्ष का विषय है, इससे विद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्रों को भविष्य में भी ऐसे ही मेहनत और सराहनीय कार्य करने के लिए प्रेरित करता हैं।यह सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और सही मार्गदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण है। विद्यालय के प्राचार्य बुधसिंह मंडावी नेतृत्व एवं अधीक्षक बुधराम कुमेटी, श्रीमती लता तिलगाम एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं बच्चों की लगन ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ संकल्प के साथ किया गया प्रयास अवश्य सफलता दिलाता है।अधीक्षक बुधराम कुमेटी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में नीट एवं जेईई में ज्यादा फोकस किया जाता है, यहाँ पढ़ने वाले छात्र ज्यादातर डॉक्टर और इंजिनियर बनते हैँ। प्रयास आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शासन बेहतर शिक्षक एवं सुविधा उपलब्ध कराती है।विद्यालय के प्राचार्य बुधसिंह मंडावी के द्वारा समस्त चयनित छात्रों को एवं उनके परिवार को बधाई दी एवं भविष्य में और अच्छे से मेहनत करने के लिए शुभकामनायें दिया।।

परिवहन में थमी कुर्सी की रस्साकसी,राठौर अध्यक्ष और अमित बने सचिव

0

संवाददाता सुनील कथूरिया

नारायणपुर काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार मालक परिवहन संघ को अपनी नई कार्यकारिणी मिल गई है। मालक परिवहन संघ के सदस्य काफी लंबे समय से पिछली कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के रवैये से काफी परेशान और नाराज चल रहे थे। इसके बाद 25 जून को संघ के 171 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद भी पूर्व पदाधिकारी किसी भी कीमत पर पद छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद सदस्यों ने 17 जुलाई को विशेष आमसभा बुलाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मनीष राठौर अध्यक्ष,मनीष शोरी उपाध्यक्ष,अमित भद्र सचिव मंतोष साहू सहसचिव,अभिजीत साहा कोषाध्यक्ष,शेख जमालूद्दीन और देवव्रत श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।साथ ही गोपाल बघेल कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गए। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका शादान फारुकी ने निभाई। बता दें पूर्व कार्यकारिणी 31 मार्च के बाद अब तक अपने हिसाब का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाई है,जबकि वर्ष में एक बार आम सभा कर सदस्यों को हिसाब देने का नियम है। मिली जानकारी के अनुसार जुलाई 2025 में संघ के खाते में 46,60,000 रूपये थे,जबकि आज की तारीख में 50,19,107 रूपये ही हैं। संघ के सभी सदस्य बीते एक वर्ष में पुरानी कार्यकारिणी के कामचोरी और बहाने बाजी से भी काफी परेशान रहे। *टूटी किस्त,खींचा ट्रक,कर्ज में डूबे मालिक* किसी भी परिवहन संघ के विकास का पैमाना ट्रकों की बढ़ती संख्या और मालिकों के बेहतर आर्थिक स्थिति से आंका जाता है,लेकिन मालक परिवहन संघ नारायणपुर में ट्रकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। ऐसे में संघ के विकास की बात करना बेमानी होगी,क्योंकि संघ विकास की ऊंचाइयों को छूने की बजाय लगातार गर्त में जाता नजर आ रहा है। संघ के अधिकतर मालिकों का सिविल स्कोर बद से बदतर हो चूका है। ट्रकों की किस्तें टूट रही हैं और संघ के बहुत से ट्रक फाइनेंस कंपनियों के यार्ड में खड़े नजर आ रहे हैं।*तानाशाही रवैये के कारण बना जीपीएस* मालक परिवहन संघ के पूर्व पदाधिकारियों के तानाशाही रवैये के कारण छोटे से जिले नारायणपुर में दूसरे परिवहन संघ का उदय हुआ,जो आज ग्रामीण परिवहन संघ के नाम से जाना जाता है। उस वक्त संघ के पदाधिकारी अपने खास लोगों को एक साथ तीन-चार गाड़ियों के खरीदी का परमिशन देने को तैयार थे,लेकिन नए सदस्यों को एक-एक ट्रक का परमिशन देने में भी इन्हें दर्द हो रहा था,जिसमे संघ के तत्कालीन सचिव रुपेश कुमार देवांगन नए सदस्यों को गाड़ी देने के पक्ष में अडिग रहे,जिसके बाद उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई और 4 महीने तक उनकी गाड़ी को लोडिंग भी नहीं दिया गया,इसी बीच संघ के पूर्व पदाधिकारियों के गलत नीतियों के कारण ग्रामीण परिवहन संघ का गठन हुआ । मालक परिवहन संघ हमेशा से ही दो हिस्सों में बंटा रहा है। पहला धड़ा जो राजनीति,व्यापार और रसूखदारी से जुड़ा हुआ दिखता है,वहीं दूसरा धड़ा गरीब और मध्यम वर्गीय मालिकों का है। पदाधिकारियों के गलत नीतियों की परिणिति यह रही कि अमीर और अमीर,जबकि गरीब और गरीब होते चले गए। संघ के मालिकों की सूची पर नजर डाली जाए तो स्पष्ट दिखता है,कि एक-एक रसूखदार के पास आज भी 6 से 10 ट्रक हैं,वहीं गरीब और मध्यम वर्गीय मालिकों के पास महज एक-दो ट्रक ही हैं,वो भी अब खींचने के बाद यार्ड में खड़ी हो गई या फिर वो स्वयं ट्रकों को बेचने के लिए मजबूर हो गए,जिनकी ट्रक बची हैं,वो कर्ज में डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे मालिकों के लिए पर्ची फाइनेंस और गोल्ड लोन ही अब तिनके का सहारा है।*नई कार्यकारिणी के सामने कड़ी चुनौती* फिलहाल नई कार्यकारिणी के सामने कड़ी चुनौतियां साफ नजर आ रही है। खराब सड़कों पर ट्रकों को चलाकर सिर्फ निकों जायसवाल कम्पनी और ट्रांसपोर्टर को ही फायदा हो रहा है,वहीं ट्रक मालिक ट्रकों के टायर बदल-बदल कर परेशान है। लोडिंग से लेकर ट्रक खाली होने तक हर कदम पर चुनौतियाँ हैं, आने वाला समय बताएगा की नई कार्यकारिणी इन चुनौतियों का सामना किस तरह से करती है।*संघ के हर सदस्य को साथ लेकर चलने का रहेगा प्रयास- राठौर* संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष राठौर ने कहा कि हमने सदस्य रहकर सदस्यों को होने वाली परेशानियों को बहुत करीब से समझा है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा की संघ के सभी सदस्यों के साथ खड़े रहकर उनकी हर मुसीबत में उनका साथ दें।

सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

0

नारायणपुर, 24 जुलाई 2026// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को घर के नजदीक डिजिटल एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से अब लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।जिले के ग्राम साकड़ीबेड़ा निवासी तेजराम भोयर ने अपने पुत्र मनोज भोयर की पढ़ाई के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। आवेदन के पश्चात मात्र एक दिवस के भीतर मनोज भोयर को आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनकी आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया भी बिना किसी बाधा के पूरी हो सकी। तेजराम भोयर ने बताया कि पहले प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनका आवेदन शीघ्र स्वीकार किया गया और निर्धारित समय के भीतर प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने इस त्वरित एवं पारदर्शी व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार माना।तेजराम भोयर ने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जनहितैषी सोच के अनुरूप संचालित सेवा सेतु केंद्र जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को घर के नजदीक ही डिजिटल और समयबद्ध शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यह व्यवस्था सुशासन और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, हाईवा वाहन जप्त

0

संवाददाता सुनील कथूरिया

नारायणपुर, 24 जुलाई 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार खनिज जांच दल ने जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2026 को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा वाहन को जप्त किया। जप्त वाहन को कलेक्टर परिसर, जिला नारायणपुर में सुरक्षित रखा गया है। दस्तावेज़ में वर्णित कार्रवाई के अनुसार यह वाहन बिना वैध अभिवहन पास के रेत का परिवहन कर रहा था। जप्त वाहन हाईवा क्रमांक CG-27-R-7464 है, जो श्री विवेक निषाद, निवासी नारायणपुर के नाम पर दर्ज है। वाहन में रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर संबंधित वाहन चालक एवं स्वामी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। खनिज विभाग ने बताया कि प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली, 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज अमले द्वारा आगे भी लगातार निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग बदहाल, निर्माण कार्य बना परेशानी का सबक

0

सुनील कथूरिया नारायणपुर*बारिश में कीचड़ से रोज फंस रहे वाहन, घंटों लग रहा जाम

अंतागढ़ – नारायणपुर मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है।सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बारिश के बीच कई स्थानों पर केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है।

हालात यह हैं कि प्रतिदिन भारी और छोटे वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे कई-कई घंटों तक लंबा जाम लग रहा है। यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में बिचौलिया प्रथा

0

बिचौलिये के जरिए परेशान किया जा रहा है ठेकेदारों को

बिचौलिये के जरिए ठेकेदारों से उगाही

अर्जुन झा

जगदलपुर शासन की प्रमुख निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग में अब बिचौलिया प्रथा हावी हो गई है। विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की जिम्मेदारी से खुद को बचाते हुए बिचौलिये के माध्यम से कार्यों का निपटारा कर रहे हैं। यह तथाकथित बिचौलिया बेवजह ठेकेदारों के कार्यों में अड़ंगे डाल रहा है।

बस्तर संभाग स्थित लोक निर्माण विभाग के कांकेर मंडल में बिचौलिये की गतिविधि काफी बढ़ गई है। कांकेर मंडल के अंतर्गत नारायणपुर जिले में कार्यरत ठेकेदार विभाग में हावी बिचौलिया प्रथा से बेहद परेशान हैं। पीड़ित ठेकेदारों का कहना है कि अधीक्षण अभियंता श्री सूर्यवंशी की बिचौलिया रखने की नीति से वह काफी परेशान हैं। कोई मीणा नामक व्यक्ति जो श्री सूर्यवंशी का खास मुंह लगा है वह नारायणपुर जिले में कार्यरत ठेकेदारों के बीच सक्रिय होकर अपनी मनमानी करते हुए ठेकेदारों से अधीक्षण अभियंता के नाम पर रंगदारी वसूली करता है। रंगदारी नहीं देने पर निपटा देने की बात कही जाती है। इस बात की पुष्टि तब हुई जब रूरल रोड प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेकेदारों ने बिचौलिये की बात मानने से इंकार कर दिया। नतीजतन कई ठेकेदारों को अधीक्षण अभियंता सूर्यवंशी के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।

आज भी उक्त मीणा नामक दलाल के माध्यम से ही पूरे मंडल स्तर पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस पूरे इलाके में “सूर्यवंशी टैक्स” मीणा दलाल के माध्यम से वसूले जाने की बात जग जाहिर हो चुकी है।हालांकि इसकी शिकायत पीएम हाउस से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई है। इसके बाद भी दलाल के माध्यम से टेंडर निकालने से लेकर अपने चहेतों को काम दिलाने की प्रक्रिया बदस्तूर चल रही है। लोगो का कहना है कि अब नक्सलमुक्त बस्तर में नए परदेसी द्वारा विभाग के अधिकारी का चहेता बन कर ठेकेदारों को लूटने का काम किया जा रहा है।

पेटी कांट्रेक्टर को भुगतान?

रूरल रोड प्रोजेक्ट-2 के तहत नारायणपुर और कोंडागांव जिले में स्वीकृत एवं बिल्डिंग निर्माण के टेंडर दक्षिण भारत के एक फर्म को दिया गया है। टेंडर मंजूर हुए 4 वर्ष से भी अधिक समय बीत चुका है, मगर इस फर्म ने अब तक 5 प्रतिशत भी काम नहीं कराया है। इसके बावजूद इस फर्म के खिलाफ आज तक न तो कोई कार्रवाई की गई है और न ही उसके ठेके निरस्त किए गए हैं। कहा जाता है कि कथित मीणा सरनेम वाला व्यक्ति को दक्षिण भारत के उक्त ठेका फर्म ने सबलेटिंग किया है। यह व्यक्ति खुलेआम कहता है कि कांकेर मंडल के अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी से उसकी सेटिंग है। यह जांच का विषय है कि जब निविदा शासन द्वारा दक्षिण भारत के रजिस्टर्ड फार्म को दिया गया है तो उसके बिलों का भुगतान लेने मीणा कार्यालय के चक्कर क्यों लगाता है, वह करोडो के बिलों का भुगतान भी वह कैसे ले चुका है? किस हैसियत से उसे साऊथ के फर्म ने सबलेन्ट कॉन्ट्रेक्टर बनाकर कैसे दिया गया है। इस व्यक्ति द्वारा मेजरमेन्ट बुक मे साईन भी किस अधिकार करवाया जाता है। शुरू से अब तक नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिलों जिलों मे आरआरपी-2 और एलडब्ल्यूई योजना के करोड़ों के कार्य करवाए जा रहे हैं।

बस्तर गोंचा महापर्व की निर्विघ्न संपन्नता पर आरण्यक ब्राह्मण समाज ने व्यक्त किया आभार

0

जगदलपुर, 25 जुलाई। बस्तर गोंचा महापर्व के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने पर 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे तथा गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडे ने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम, पुलिस विभाग, विभिन्न सामाजिक संगठनों, सहयोगी विभागों तथा समस्त श्रद्धालुओं के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपरा का यह महापर्व शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समाज ने आगामी दिनों में श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की है।उन्होंने बताया कि देवशयनी एकादशी के साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व का पारायण संपन्न हो गया है तथा इसके साथ ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। अब आगामी देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी, जो 20 नवंबर को है, से पुनः मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे।इस अवधि में, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की नियमित आराधना, हवन, पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान निरंतर जारी रहेंगे।

तुपकी की सलामी के बीच मना बाहुडा गोंचा आस्था के साथ भक्तों ने खीचा भगवान का रथ

0

जगदलपुर. गोंचा महापर्व का शुक्रवार को बाहुडा के रूप में समापन हुआ. रथ यात्रा के दौरान परंपरा अनुसार छुट्टियों से भगवान को तुपकियों से सलामी दी गई.उत्साह पूर्वक बाहुड़ा गोंचा का पर्व बस्तर में मनाया गया.पर्व की शुरआत 16 जुलाई को चंदन जात्रा रस्म से हुई थी. 27 जून को श्रीगोंचा के दिन रथ में सवार होकर जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा अपनी मौसी के घर जनकपुरी जाते हैं. इसके बाद 9 दिनों तक जनकपुरी प्रति शाम महाआरती होती है. 9 दिनों तक महाआरती और 56 भोग लगाने के बाद वापस भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा तीनों को विशाल रथों में सवार करके वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया जाता है. और उनकी मूर्ति को स्थापित किया जाता है. इसे ही बाहुड़ा गोंचा कहा जाता है. शुक्रवार शाम बड़ी संख्या में जनकपुरी सिरासार में भक्तो का सैलाब उमड़ा. भगवान जगन्नाथ स्वामी समेत शुभद्रा जी व बलभद्र के विग्रहो को गाजे बाजे के साथ रथो में आरुढ़ करवाया गया. सिरासार, मिताली चौक व गोलबाजार होते हुए रथ यात्रा श्री मंदिर में विसर्जित हुआ. भगवान की प्रतिमाओं को विधि विधान पूर्वक विराजित किया गया. पर्व के मौके पर 360 घर अरण्य ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिदिन भजन संध्या वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा.

MOST POPULAR

HOT NEWS