City Media - Page 1755 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1755

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत करवाई की गई

0

दल्लीराजहरा – प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास दीपक शर्मा रवि निर्मलकर जुआ पकड़ा गया त्रिलोक कोठारी रजनु धनकर ईश्वर नेताम खेदु राम हलवा शंभू जननायक मोहन कोसरिया चेतराम हलवा दुर्गा मंदिर के पास कुसुमकशा जप्ती 1490 रुपये 52 पट्टी ताश धारा 13 जुआ एक्ट |

दल्लीराजहरा बीएसपी माइंस से केसिंग तार और सरिया की चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार और दूसरा युवक मारपीट के आरोप में गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – बीएसपी माइंस से केसिंग तार और सरिया की चोरी के आरोप में परमेस्वर पिता सुकालू राम उम्र 22 वार्ड नं 11 पुराना बाजार से 5 बंडल केसिंग तार, 4 नग लोहे का सरिया और 1 नग लोहे का एंगल बरामद किया गया जिसके आधार पर पुलिस ने 41 ¼ 379 IPC के तहत गिरफ्तार कर करवाई की गई |

अन्य केस में युवक अशोक नेताम को मारपीट के आरोप में 151 107/16 जा.फ. के तहत गिरफ्तार कर करवाई की गई |

Corona Alert बालोद जिले में कोरोना विस्फोट एक साथ मिले 34 कोरोना संक्रमित

0

बालोद – बालोद जिले में कोरोना संक्रमित 34 मिलने के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 117 | आज जो संक्रमित मिले है उनमे गुरुर ब्लाक से 13, बालोद ब्लाक से 11 डोंडी – 04, डोंडी लोहारा – 04 और गुंडरदेही से 02 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की पुष्टि हुई है | जिले में इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की वृद्धि होने से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है |   

 

थाना देवरी ने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के खिलाफ कार्यवाही

0

देवरी – जगन्नाथ साहू | थाना देवरी ने अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी दुर्गेश देवांगन उम्र 21 वर्ष देवरीबंगला को अग्रेजी शराब 180 मिलीलीटर एवं देशी शराब 375 मिलीलीटर कुल कीमत 4410 रूपए के साथ पकडा। आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।

कलेक्टर ने कोरोना वारियर्स शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा के मुख्य चिकित्सक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कोरोना वारियर्स के रूप में उल्लेखनीय सेवा के लिए शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा के मुख्य चिकित्सक डॉ. शैबाल जाना और स्वास्थ्य संचय बालोद के मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.रात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल आदि मौजूद थे।

कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में तैयार किए गए आइसोलेशन सेंटर का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्था

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने लाइवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में तैयार किए गए 300 बेड आइसोलेशन सेंटर का आज निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने वहॉ सभी कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आइसोलेशन सेंटर में बिस्तर, शौचालय, पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित हो। इस अवसर पर एस.डी.एम. सिल्ली थामस,  तहसीलदार रश्मि वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. रात्रे, डॉ. संजीव ग्लेड, डॉ. वीरेन्द्र गंजीर, डीपीएम डॉ. भूमिका वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Breaking सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन और नीट परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका को किया खारिज परीक्षाएं तय समय पर ही होगीं |

0

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने JEE Main 2020 और NEET 2020 परीक्षाओं पर अपना फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने 11 छात्रों की कोविड-19 स्थिति को देखते हुए जेईई मेन और नीट परीक्षा स्थगित करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि परीक्षाएं तय समय पर ही आयोजित की जाएंगी. सुनवाई के दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा ने कहा कि शिक्षा से जुड़ी चीजों को अब खोल देना चाहिए, क्योंकि COVID-19 एक साल और जारी रह सकता है.  सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE  मेन को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की. याचिका में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते सितंबर में प्रस्तावित JEE  मेन और NEET यूजी परीक्षाओं को टालने की मांग की गई थी. लेकिन अब अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही JEE मेन परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, वहीं NEET परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. 

क्यों जेईई मेन और नीट परीक्षा स्थगित करने याचिका दी गई

11 राज्यों के 11 छात्रों ने देश में तेजी से कोविड-19 संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर JEE मेन और NEET यूजी परीक्षाएं स्थगित करने के अनुरोध के साथ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका में कोरोनावायरस महामारी का जिक्र करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तीन जुलाई के नोटिस को रद्द करने का अनुरोध किया गया था. याचिका में कोर्ट से मांग की गई थी कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है, तब तक परीक्षा न कराई जाएं.

Breaking प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता कोरोना की चपेट में

0

रायपुर।प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तो बड़े नेता भी इससे अछूते नहीं है आज प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय  श्रीवास्तव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने स्वयं अपने ट्वीटर हैंडल पर दी है। उन्होंने लिखा है कि, ”कोरोना जांच करवाने पर मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल ही में जो भी व्यक्ति मेरे सम्पर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करवा लें और रिपोर्ट आने तक स्वयं को क्वारंटाइन करें।”

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्य तिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई

0

दल्लीराजहरा :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्य तिथि पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा वार्ड 4 एकलव्य वार्ड में अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पोखरन में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु उर्जा सम्पन्न राष्ट्र बनाना ,कारगिल विजय ,सर्व शिक्षा अभियान , देश की नई दूर संचार नीति ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,सामाजिक न्याय मंत्रालय जैसी उपलब्धियां उनकी दृढ इक्छाशक्ति का परिणाम है ।उन्होंने भारतीय अर्थ व्यवस्था मे सुधार करने के साथ ही वंचित वर्ग को उपर उठाने सामाजिक सुधार भी शुरु किये । अनुसूचित जाति मोर्चा के बालोद जिला सदस्यता प्रभारी हितेश कुमार ने कहा कि अटल जी सयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व कर हिंदी में भाषण देने वाले पहले राजनीतिज्ञ थे , सशक्तिकरण के पक्षधर अटल जी कहा करते थे व्यक्ति को श सशक्त बनाना राष्ट्र को सशक्त बनाना है ।भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सुरेश जायसवाल ने संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के गठन ,एवं राष्ट्र की समृद्धि में अटल जी के योगदान को विस्तार से बताया ।श्रद्धांजलि सभा में अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमुख राकेश कोसरे,अमित बंजारे ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रमुख प्रवीण उइके ने भी पुष्पाजली अर्पित कर अपने विचार रखे ।इस अवसर पर कृष्णा राजू, डी .डिल्लीराव , शेखर करायत , जीत टेमरे,विकास मात्रे, श्रीमती बसंता कोसरे,कमला ठाकुर, आइमावती , सीता शर्मा,रूपा सिह, शीशो सिंह आदि उपस्थित हुए ।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्य तिथि पर दल्लीराजहरा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि

0

दल्लीराजहरा :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के द्वितीय पुण्य तिथि पर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं विभिन्न वार्डों द्वारा अटल जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । अटल बिहारी वाजपेयी की ही देन है कि पोखरन में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु उर्जा सम्पन्न राष्ट्र बनाना ,कारगिल विजय ,सर्व शिक्षा अभियान , देश की नई दूर संचार नीति ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , स्वर्णिम चतुर्भुज योजना जिसे देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए बनाई गई सामाजिक न्याय मंत्रालय जैसी उपलब्धियां उनकी दृढ इक्छाशक्ति का परिणाम है ।उन्होंने भारतीय अर्थ व्यवस्था मे सुधार करने के साथ ही वंचित वर्ग को उपर उठाने सामाजिक सुधार भी शुरु किये । परमश्रध्येय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर दल्ली राजहरा मंडल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा के पल । ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता. पार्टी नेता हों, संसद सदस्य हों, मंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, प्रखर वक्ता कवि अटल जी ने प्रत्येक भूमिका में आदर्श को स्थापित किया. वो एक राष्ट्र के प्रति समर्पित राजनेता होने के साथ-साथ कुशल संगठक भी थे, जिन्होंने भाजपा की नींव रख उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और अपने ओजस्वी कविता के माध्यम से करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

MOST POPULAR

HOT NEWS