City Media - Page 48 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 48

बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत

0

बालोद बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय एवं जिला मुख्यालय में उत्साह पूर्वक विजय उत्सव मनाया गया।जिला कार्यालय तथा शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई तथा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू,

महामंत्री द्वय राकेश ‘छोटू’ यादव, सौरभ लूनिया, अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, ठाकुर रामचंद्राकार, प्रेम साहू, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, निशा योगी, सोमेश शोरी, मनीष झा, अश्विनी यादव, शिव धरम गुडे, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस विजय को भाजपा की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास की जीत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर वर्षव्यापी स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया

0

आज दिनांक 14 नवंबर दिन शुक्रवार 2025 को राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम पहलाचरण जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर विगत ७नवंबर से प्रातः हो रहा था समापन नगरपालिक अध्यक्ष तोरण लाल जी साहू एवं व्यापारी संघ के चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य कन्हैया लाल कुकरेजा राजेश अग्रवाल एवं पूर्व संचालक शिखर चंद जैन एवं वर्तमान व्यापारी संघ के गोविंद लोहिया कोषाध्यक्ष एवं चेंबरऑफ कामर्श के भूपेंद्र डहरवाल वरिष्ठ नागरिक श्री राजेंद्र शर्मा जी युवा शेखर रेड्डी ,आकाश जैन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पदाधिकारी इकाई दल्ली राजहरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में शिखरचंद ने जानकारी दी कि आजादी के पूर्व जब राष्ट्रगान नहीं था तो यह गीत ही युवाओं एवं स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालो में जोश भर देता था।मुख्य अतिथि ने बताए कि बंकिम चंद्र जी के उपन्यास से यह गीत लिया गया था और पूरे जोश के साथ गाया जाता था अग्रेजों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश भी की पर सफल नहीं हुए।सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने सुमधुर स्वर में अपनी की उपस्थिति में “राष्ट्र गीत को गाकर मोहौल में नई उमंग ला दी।उपस्थित जनसमुदाय ने कार्यक्रम के बीच में वंदे मातरम के नारों से पूरे बस स्टैंड इलाके को गूंजा दिया।कार्यक्रम में पार्षद श्री भूपेंद्र श्री वास ने भी उपस्थित दी।शिखर चंद जैन ने जानकारी दी कि “वंदेमातरम गीत के दूसरेचरण में १९ जनवरी से २६ जनवरी२०२६ को होगा।सभी ने कार्यक्रम के गरिमापूर्ण ढंग से समापन को सराहा एवं प्रशंसा की।कार्यक्रम में किशोरीलाल जी गुप्ता सोनू सिंग रवि नदीम बडगूजर ने भी उपस्थित प्रदान की।

बालोद के करही भदर ग्राम में महतारी सदन स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह संपन्न

0

बालोद, 11 नवंबर 2025* – बालोद जिले के करही भदर ग्राम में स्थित महतारी सदन स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह एक गरिमामय कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,राकेश यादव, तारणि चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष तोमन लाल साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद), चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, रायपुर, सरस्वती टेमरिया जनपद अध्यक्ष दिनेश सिन्हा उपाध्यक्ष *मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू*, *दीप साहू* लोकेश सिन्हा सरपंच बसंत तराम गणेश साहू देवघर साहू दयानंद साहू जगेश्वर साहू कमला भूतड़ा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*- *भूमिपूजन समारोह:* सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना कर टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।- *सामाजिक संदेश:* उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।- *महत्व:* यह कक्ष स्थानीय कलाकारों, छात्रों और महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।- *आह्वान:* ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए सांसद ने कहा, “यह भवन क्षेत्र के विकास और संस्कृति की नई पहचान बनेगा।”- *सांस्कृतिक कार्यक्रम:* स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।- *स्वच्छता शपथ:* उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।*कार्यक्रम में शामिल:* , क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण।*निष्कर्ष:*यह आयोजन न केवल क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा।

ओपन परीक्षा केंद्र की मलई से बढ़कर प्राचार्य पद नहीं

0

शिक्षा विभाग में मलाई खाने- खिलाने का खेल

मलाई ऎसी कि प्रचार्य पद स्वीकार नहीं कर रहे दानी

अर्जुन झा

जगदलपुर शिक्षकों के संलग्नीकरण पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद बस्तर जिले में शिक्षकों का बेधड़क संलग्नीकरण किया जा रहा है। दरअसल विभाग की मलाईदार शाखाओं में अटैचमेंट के लिए खुद शिक्षक लालायित रहते हैं। वहीं अफसर भी उन पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ऐसा ही एक उप प्राचार्य से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। संलग्नीकरण पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बीस दिन बाद ही इस उप प्राचार्य को फिर से राज्य ओपन परीक्षा का प्रभारी बना दिया गया है।

बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल सिरिसगुड़ा के प्राचार्य पद पर पदोन्नत महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकंडरी स्कूल में संचालित ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के उप प्राचार्य अवनीश कुमार दानी को तोकापाल हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य पद पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग ने 22 सितंबर 2025 को एक आदेश जारी कर पदोन्नत कर दिया है। मगर श्री दानी महारानी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर के ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के उप प्रचार्य पद का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं इस प्रभार के पीछे संयुक्त संचालक ने दानी के पूर्व के कार्य अनुभव को आधार माना है। मजे की बात तो यह है कि यह अटैचमेंट स्कूल शिक्षा विभाग संचालनालय के उस आदेश के महज बीस दिन बाद ही कर दिया गया, जिसमें साफ तौर पर संलग्नीकरण पर रोक लगाने की बात कही गई है। संचालनालय ने यह आदेश 2 सितंबर 2025 को जारी किया था। दानी के संलग्नीकरण ने यह भी जाहिर कर दिया है कि बस्तर में पदस्थ बड़े अधिकारियों को उच्च कार्यालय के आदेश की कोई परवाह नहीं रहती।चर्चा है कि अविनाश कुमार दानी ने वर्षों से इस परीक्षा के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने और शत प्रतिशत अंक दिलाने का खेल करने के लिए बस्तर से लेकर रायपुर तक अपनी गोटी बिठा रखी है। उन्होंने पद प्रतिष्ठा का ख्याल नहीं करते हुए बस्तर क्षेत्र के गरीब आदिवासी समाज को खूब मनमाने ढंग से लूट लिया है। ओपन परीक्षा के मुख्य अधिकारी संजय पांडेय से चर्चा करने का प्रयास दूरभाष पर किया गया किंतु उन्होंने इस बाबत शासन के नियमों का हवाला देकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने गुरूर में राजस्व कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

0

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना हालचाल

बालोद, 14 नवंबर 2025 दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने कल 13 नवंबर की शाम बालोद जिले के गुरूर पहुंचकर राजस्व कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय गुरूर, तहसीलदार कार्यालय तथा नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया तथा निराकरण की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से उनके ईलाज की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम आर एस सोनकर आदि मौजूद थे।

बाल दिवस का आयोजन

0

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नयाबाज़ार राजहरा में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष

तोरणलाल साहू, SMdc के अध्यक्ष रमेश गुजर, तथा विधायक प्रतिनिधि अजय छाजेड़ उपस्थित रहे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के समस्त सदस्य भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य श्री टी. आर. रानाडे द्वारा किया गया। विद्यालय के समस्त शाला परिवार ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनकी सभी ने सराहना की।

हर वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाने वाला बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और उनके समग्र विकास के महत्व को रेखांकित करता है। यह दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाया जाता है, जिन्हें बच्चे स्नेहपूर्वक “चाचा नेहरू” के नाम से जानते हैं।

बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनके अधिकारों के संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना तथा उनमें कर्तव्य, सम्मान और प्रेम जैसे मूल्यों का विकास करना है। विद्यालय में भी इसी उद्देश्य के अनुरूप विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनसे बच्चों में उत्साह और सीखने की प्रेरणा बढ़ी।


नाली बनाई आधी और खा गए रकम पूरी

0

ग्राम पंचायत पाईकपाल में हुआ बड़ा नाली घोटाला

बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत का अंदेशा

स्वीकृति 200 मीटर की और बनाई महज 110 मीटर लंबी नाली

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर जिले की बकावंड जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में अजब गजब कारनामे होते रहते हैं। सरकारी धन हजम करने के लिए यहां होड़ सी मची हुई है। जनहित को दरकिनार कर पंचायत प्रतिनिधि और जनपद के अधिकारी कर्मचारी आधा अधूरा काम करवा कर पूरी रकम हजम कर जाने में एक्सपर्ट हो गए हैं। ऐसा ही एक बड़ा मामला ग्राम पंचायत पाईकपाल से सामने आया है। यहां स्वीकृत लंबाई से आधी लंबाई की नाली बनवा कर पूरी रकम डकार ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाईकपाल में आदिआदर्श ग्राम योजना के तहत 5.40 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर लंबी नाली निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। लेकिन स्थल पर की गई जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। टेप से नापे जाने पर नाली मात्र 110 मीटर ही लंबी निकली, जबकि कागजों में इसे पूरा दिखा दिया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सरपंच सोमारी कश्यप और सचिव लिंगोराम विश्वकर्मा ने शासन को रिपोर्ट भेजकर दावा किया है कि पूरे 200 मीटर लंबी नाली का निर्माण कर लिया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इसके ठीक उलट है। सूत्रों के अनुसार अधूरे काम के बावजूद 2 लाख 69 हजार रुपए का भुगतान दर्शाकर राशि आहरित कर ली गई है। यह स्पष्ट रूप से गंभीर अनियमितता, गबन और फर्जीवाड़े की ओर संकेत करता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में नाली का निर्माण अधूरा था, लेकिन वर्तमान सरपंच ने जनपद पंचायत की मिलीभगत से राशि हड़प ली है। नाली आज भी अधूरी है और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में सिर्फ सचिव और सरपंच का खेल नहीं, बल्कि जनपद पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत भी साफ नजर आ रही है।जब नाली पूरी नहीं बनी, तो भुगतान कैसे हुआ? किसने सत्यापन किया? किसके आदेश पर राशि निकाली गई? यह बड़े सवाल हैं, जिनका जवाब अभी तक किसी अधिकारी ने नहीं दिया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार सरपंच, सचिव और संबंधित जनपद अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वर्सन

मौजूदा सरपंच, सचिव दोषी मेरे कार्यकाल मे नाली निर्माण स्वीकृत हुआ था। 110 मीटर लंबी नाली बनी है। वर्तमान सरपंच सचिव ने राशि निकाल कर रख ली है।

रेत के खेल में सियासी दांव पेंच

0

चहेतों को खदानें दिलाने दबाव की राजनीति तेज

एक ही दल के अलग अलग नेता लगे हैं जुगत में

नीलामी से ग्राम पंचायत कलचा की खदान आबंटित

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर जिले में रेत खदानें अपने चहेते लोगों को आवंटित कराने के लिए सियासी दखलंदाजी का खेल शुरू हो गया है। जानकार लोग सरकारी नीलामी प्रक्रिया महज दिखावा करार दे रहे हैं। जानकारों की मानें तो खदान किसे देनी है, यह पहले से तय हो चुका है। बस्तर जिले में इन दिनों रेत खदानों की ई नीलामी प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिनों के अंतराल में अलग अलग रेत खदानों के लिए अलग अलग ई निविदा जारी की जा रही है। जानकार सूत्रों का कहना है कि राजनीतक दलों के कुछ प्रभावशाली नेता अपने खासम खास लोगों को रेत खदानों का ठेका दिलाना चाहते हैं। इसके लिए वे जिला प्रशासन, खनिज विभाग और जिला स्तरीय समिति पर दबाव बनाया जा रहा है। इन रेत खदानों के लिए जबरदस्त राजनीतिक प्रतिस्पर्धा चल रही है हर नेता अपने चहेते को खदान दिलाने प्रशासन पर दवाब बनाए हुए हैं। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है, क्योंकि एक ही सियासी दल के कई नेता अपने अपने खास को ठेका दिलाने दबाव बना रहे हैं। ऐसे में प्रशासन दुविधा में है कि किसकी बात मानें और किसकी नहीं? अधिकारी अब नेताओं की राजनैतिक हैसियत को तौल कर फैसले ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 अतर्गत जगदलपुर तहसीलके ग्राम पंचायत कलचा की रेत खदान एनआईटी ई-निविदा जारी की गई थी। जिसमें रिवर्स ऑक्शन खोलने तथा तकनीकी अर्हताधारी बोलीदारों की घोषणा 13 नवंबर को जिला स्तरीय समिति एवं टीसीएम के सदस्य द्वारा आनलाईन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसमें कुल 6 बोलीदारों ने आनलाईन बोली लगाई थी।इलेक्ट्रानिक लाटरी पद्धति से एक निविदाकार का चयन किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक नीलामी के माध्यम से ग्राम बेलपुटी और करपाल कानापाल की रेत खदान का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर है और निविदा खोलने की तिथि 21 नवंबर 2025 है। ग्राम मूतनपाल और चितनूर की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है।

जिसकी अंतिम तिथि 24 नवंबर है तथा निविदा खोलने की तिथि 25 नवंबर है। ग्राम कोहकापाल और रेटावंड की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 26 नवंबर है और निविदा खोलने की तिथि 27 नवंबर है। इसी तरह ग्राम सिवनी, कुम्हार साड्रा और टीकनपाल की रेत खदानों का एनआईटी जारी किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 8 दिसंबर एवं निविदा खोलने की तिथि 9 दिसंबर है।

एक और गांव में पास्टर- पादरी की एंट्री पर बैन

0

कोड़ेकुर्से में प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध

बस्तर में कन्वर्जन के खिलाफ मुहिम हुई तेज

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग का आदिवासी समुदाय अब जाग उठा है। नक्सलियों की थोथी और विकास विरोधी विचारधारा तथा छल प्रपंच, प्रलोभन के दम पर मतांतरण कराने वालों के खिलाफ आदिवासी एवं दूसरे समुदायों के लोग मुखर हो उठे हैं। गांव गांव में मतांतरण कराने वालों का प्रवेश निषेध किया जा रहा है। दर्जनों गांवों में ऎसी पहल की जा चुकी है। अब संभाग के कांकेर जिले की दुर्गूकोंदल के ग्राम कोड़ेकुर्से में भी पास्टर पदरियों की एंट्री बैन कर दी गई है। गांव के प्रवेश द्वार पर इस आशय का बोर्ड लगा दिया गया।

ग्राम कोड़ेकुर्से में 12 नवंबर को सुबह लगभग 8 बजे ग्रामीणों बड़ी बैठक कर निर्णय लिया कि धर्म परिवर्तन मूल धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर बड़ा खतरा बन गया है। बाहरी लोग गांव में आकर और भोले भाले ग्रामीणों को बहला फुसला कर, प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा लेते हैं। इसस जातीय मतभेद के हालात बन जाते हैं। इसलिए पादरी पास्टर के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में गांव के प्रवेश द्वार पर बोर्ड भी लगा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में धर्म परिवर्तन की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम के गायता संपत हिड़को, अजित हिड़को, जवाहर ठाकुर, पुनऊराम तारम, ओम मरकाम, सहदेव बघेल, रघुनंदन गोस्वामी, अमरचंद जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों के इस कदम से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय सामूहिक बैठक में लिया गया ताकि गांव में सामाजिक सौहार्द और परंपरागत आस्था बनी रहे। बता दें कि यह अभियान बस्तर संभाग के गांव गांव में चल रहा है। अब तक दर्जनों गांवों में ऐसा कदम उठाया जा चुका है। ज्ञात हो कि इसी तहसील के एक गांव में निषाद केंवट समाज के एक कन्वर्टेड युवक के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा हंगामा मचा था। गांव में 3-4 दिनों तक तनावपूर्ण हालात बने रहे। पुलिस और प्रशासन को भी हस्तक्षेप करना पड़ा, तब कहीं जाकर युवक का अंतिम संस्कार कहीं और हो पाया।

अब पछताए होत क्या

“अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत” संत कबीर का यह दोहा आज बस्तर संभाग के आदिवासी और दीगर समुदायों पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। पानी सिर से काफी ऊपर बह रहा है। सभी जाति समुदायों की लगभग 20 फीसदी आबादी मतांतरित हो चुकी है। आर्थिक तंगी, बीमारी आदि से राहत पहुंचाने के नाम पर मतांतरण का खेल यहां जमकर चल रहा है। अब जाकर लोग सच्चाई और अपने मूल धर्म, रीति रिवाजों, परंपराओं तथा पूजा पद्धति का महत्व समझने लगे हैं। लोग अपने मूल धर्म में वापस आने लगे हैं। जब जगे तभी सबेरा की कहावत अब जाकर बस्तर में चरितार्थ होने लगी है।

विहिप बजरंग दल ने किया आतंकवाद का किया पुतला दहन

0

बम ब्लास्ट के मृतकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पीड़ित परिवार के साथ है बजरंग दल: मुन्ना बजरंगी

जगदलपुर दिल्ली में हुए कायराना आतंकी विस्फोट की तीव्र निंदा करते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज सायंकाल स्थानीय चांदनी चौक में आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए भारत माता की जयकार की तथा वंदे मातरम् का गायन किया।

विहिप जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा कि देश में आतंक फैलाने वाले जिहादी तत्वों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे आतंकी कृत्यों में शामिल दोषियों को बीच चौराहे पर सार्वजनिक दंड दिया जाए, ताकि जिहादी विचारधारको में डर व्याप्त हो और पुनः ऐसी घटना न हो। विहिप नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि दिल्ली विस्फोट में निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले कट्टर मानसिकता से ग्रसित उन्मादी तत्वों का यह कृत्य अत्यंत निंदनीय एवं कायरतापूर्ण है। बजरंग दल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि भारत की जनता आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट है और ऐसे कृत्यों को कभी सहन नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि जिहादी मानसिकता फैलाने वाले संस्थानों एवं संगठनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS