City Media - Page 144 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 144

इलेक्ट्रॉनिक शॉप को स्टेशनरी सप्लाई का भुगतान

0
  •  बकावंड की ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त की राशि को हड़पने के नए नए तरीके 

-अर्जुन झा-

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त की राशि की जमकर लूट की जा रही है। कहीं फोटोकॉपी की दुकान वाले को मटेरियल सप्लायर बताकर हजारों रुपए उसके नाम से निकालकर हजम किए जा रहे हैं, तो कहीं इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान वाले को स्टेशनरी सप्लायर बताकर राशि की बंदरबांट की जा रही है।

ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत भिरेंडा से सामने आया है, जहां सरपंच सचिव ने पंचायत की राशि को हड़पने के लिए नया रास्ता ढूंढ लिया है। इस पंचायत में स्टेशनरी कार्य के नाम से 26 हजार राशि फर्म राजवीर इलेक्ट्रॉनिक के नाम से भुगतान करना दर्शाया गया है। यह भुगतान पूरी तरह फर्जी है। स्टेशनरी की आपूर्ति किसी बुक डिपो में होती है, मगर यहां तो इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से स्टेशनरी की आपूर्ति करा ली जाती है। लेकिन ग्राम पंचायत भिरेंडा़ के सरपंच सचिव ने स्टेशनरी का राजवीर इलेक्ट्रॉनिक को भुगतान करना बताया है। बकावंड ब्लॉक की अधिकतर ग्राम पंचायतों के सरपंच ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसका फायदा उठाकर ग्राम पंचायत के सचिव भुगतान प्रस्ताव में सील साइन करवा कर फर्जी भुगतान करते हैं। दो दिन पहले हीबकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत फरसीगांव से मटेरियल सप्लाई के नाम पर स्टेशनरी और फोटोकॉपी शॉप को भुगतान दर्शा कर 25 हजार रुपए हजम करने का मामला सामने आया था। ग्राम पंचायत फरसीगांव में फोटोकॉपी दुकान को मटेरियल आपूर्तिकर्ता बताकर उसके नाम 15 हजार रुपए का भुगतान करना पंचायत के दस्तावेज में शो किया गया है। यह राशि शुभकामना स्टेशनरी एंड फोटोकॉपी शॉप बकावंड को भुगतान करने का उल्लेख किया गया है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत कार्यालय हेतु स्टेशनरी खरीदी के नाम पर भी शुभकामना स्टेशनरी एंड फोटोकॉपी शॉप को ही 10 हजार रुपए का भुगतान किया जाना दर्शाया गया है। जिस दुकान में फोटोकॉपी का काम होता है उस दुकान से ग्राम पंचायत फरसीगांव आश्चर्यजनक ढंग से मटेरियल सप्लाई भी करवा लेती है और स्टेशनरी भी खरीद लेती है। ऐसे और न जाने कितने फर्जी बिल और फर्जी काम के दम पर कितने का फर्जीवाड़ा किया गया होगा, यह जांच का विषय है।

वर्सन

कराएंगे मामले की जांच

पंचायत सचिव द्वारा फर्जी भुगतान किए जाने के मामले की जांच कराई जाएगी और सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। दोषी पाए जाने पर सचिव का दूसरी पंचायत ट्रांसफर किया जाएगा।

 

अपनी जान की फिक्र छोड़ बस्तर को बचाने संवेदनशील में पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज

0
  •  धुर नक्सलग्रस्त इलाके में पहुंचा कांग्रेस का काफिला
  • तीसरे दिन धुरली से शुरू हुई छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा

अर्जुन झा-

जगदलपुर आज से बारह साल पहले छत्तीसगढ़ के शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए जिस इलाके में अपनी जान की कुर्बानी दी थी, वैसे ही धुर नक्सल प्रभावित इलाके में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने काफिले के साथ गुजर रहे हैं। अपनी जान की फिक्र छोड़कर दीपक बैज बस्तर को बचाने के लिए निकले हैं। उनकी पदयात्रा धुर नक्सल प्रभावित इलाके में दाखिल हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर के हक अधिकारों के लिए जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों को निजी उद्योगपतियों से बचाने हेतु किरंदुल से दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा तीसरे दिन धुरली से प्रारंभ हुई। पीसीसी चीफ दीपक बैज की पदयात्रा 26 मई को बस्तर की खनिज नगरी किरंदुल से शुरू हुई है। दूसरे दिन पदयात्रा बचेली पहुंची और रात्रि विश्राम के बाद वहां से रवाना हुई पदयात्रा बस्तर के सुदूर अंचलों, पहाड़ी रास्तों और अति संवेदनशील क्षेत्रों से होकर जन जन से मिलती हुई धुरली से गमावाड़ा की ओर बढ़ रही है। पदयात्रा धुरली और गमावाड़ा के बीच कुल 13 किलोमीटर की होगी और पातररास में रात्रि विराम के लिए रुकेगी। पहले दिन पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ पदयात्रा में पचासों लोग थे, दूसरे दिन भीड़ सैकड़ों की हो गई और अब हजारों की हो चुकी है। जिस इलाके से दीपक बैज अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अभी गुजर रहे हैं, वह इलाका नक्सली गतिविधियों के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है। मगर दीपक बैज को अपनी जान की जरा भी चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है तो बस्तर के आदिवासियों की, बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों के यहां के आदिवासियों के हाथों से निकल जाने की। दीपक बैज का कहना है कि बस्तर संभाग के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर यहां के निवासियों का पहला हक है। दीपक बैज का आरोप है कि भाजपा सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। विष्णुदेव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक बार फिर कॉर्पोरेट घरानों का चारागाह बना दिया है। बस्तर की चार बड़ी लौह अयस्क खदानें निजी पूंजीपतियों को दे दी गई हैं।बैलाडीला की खदान 1-ए और 1-बी आर्सेलर मित्तल के हवाले को 50 साल के लिए कर दी गई हैं। बैलाडीला 1-सी खदान रूंगटा स्टील को 50 सालों के लिए दे दी गई है। कांकेर जिले की हाहालादी खदान सागर स्टोन को 50 साल के लिए दी गई है। यह शुरुआत है इसके बाद बस्तर की सभी बहुमूल्य खनिज संपदा को अडानी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। अडानी के लिए बस्तर में रेड कारपेट बिछाई जा रही है। श्री बैज ने कहा कि यह सिर्फ बस्तर की खनिज संपदा के निजीकरण का मामला नहीं है, बल्कि हमारी अस्मिता, हमारे अस्तित्व, हमारी संस्कृति और परंपराओं पर भी सीधा हमला है। इन कॉर्पोरेट घरानों के माध्यम से लाखों बाहरी लोग बस्तर में आकर बस जाएंगे और हमारी संस्कृति, परंपरा से खिलवाड़ करने लगेंगे। दीपक बैज ने कहा कि इतना सब देखते हुए भी बस्तरवासी नहीं जगे, तो हम सबका भविष्य कतई सुरक्षित नहीं रहेगा। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ बचाने के लिए यात्रा पर निकले छत्तीसगढ़ के दिग्गज कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार समेत दर्जनों नेता, पुलिस जवान और आम नागरिक नक्सली हमले में शहीद हो गए थे।

शामिल हुए सुशील मौर्य

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर के हक अधिकारों के लिए जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों को निजी उद्योगपतियों से बचाने के लिए किरंदुल से दंतेवाड़ा तक निकाली जा रही छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा के तीसरे दिन की धुरली से जारी यात्रा में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य भी शामिल हुए। सुशील मौर्य के साथ जगदलपुर के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता धुरली पहुंचे थे। मौर्य और उनके साथ गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई किलोमीटर का लंबा फासला पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ पैदल तय किया।

ग्राम पटेली में समाधान शिविर संपन्न 3531 आवेदनों का किया गया निराकरण

0

बालोद, 28 मई 2025 सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली में आयोजित समाधान शिविर संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत ग्राम पटेली 3531 आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष  तोमन साहू, पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो, जनपद उपाध्यक्ष  भोलाराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल, एसडीएम नूतन कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों के द्वारा सुशासन तिहार के महत्व एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के पहले चरण के नगर पंचायत डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली के समाधान शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित अतिथियों के द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म और नन्हे-मुन्हंे बच्चों को स्वादिष्ट खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार को भी पूरा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया।

आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पटेली में आयोजित समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से सुशासन तिहार के पहले चरण के दौरान पंचायत एवं समाज कल्याण विभग को 107, जनपद पंचायत डौण्डी को 1894 सहित अन्य विभागों के कुल 3531 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई।

 

प्रथम बस्तर प्रवास पर आये योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का नगर निगम भाजपा पार्षदों ने किया स्वागत

0

जगदलपुर — योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बुधवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में नगर पालिका निगम जगदलपुर अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन के नेतृत्व मे समस्त एमआईसी सदस्य गण व पाषर्दगण द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष के पद पर शपथ के साथ ही रूपनारायण सिन्हा योग को बढ़ावा देने जुट गए हैं। उनके द्वारा व्यापक योजना तैयार करने के साथ ही जिले का दौरा किया जा रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इस विषय पर जगदलपुर के पार्षद गणों के साथ व्यापक रूप से योग दिवस मनाया जाये इस पर विस्तार से चर्चा की गई।

रूप नारायण सिन्हा ने कहा योग प्रशिक्षक तैयार सभी स्कूलों में योग कराया जाएगा। इसकी शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिरों से होगी क्योंकि सनातन धर्म में प्रचार में शिशु मंदिरों की अहम भूमिका होती है। प्रत्येक माह जिलों में योग दर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को एक स्वस्थ व निरोग राज्य के रूप में उभारेंगे। योग को जन-जन तक पहुंचने के लिये प्रयास में कोई कसर नहीं रहेगी.

इस अवसर पर मुख्य रूप अध्यक्ष नगर निगम खेम सिंह देवांगन, जल कार्य सभापति सुरेश गुप्ता, लोक निर्माण सभापति निर्मल पाणिग्रही, स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झा, बाजार सभापति राणा घोष, विधि सभापति संजय विश्वकर्मा, राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, महिला बाल विकास सभापति त्रिवेणी रंधारी, सचेतक हरिश पारेख, पार्षद पितामह नायक सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

भुखमरी के दौर से गुजर रहे हैं छात्रावासों के बच्चे

0
  •  आवंटन की तीसरी किश्त न मिलने से बिगड़े हालात 

-अर्जुन झा-

बकावंड करीब डेढ़ दर्जन छात्रावासों के सैकड़ों विद्यार्थी भुखमरी के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि की तीसरी किश्त न मिलने से ऎसी नौबत आई है। ये सारे हॉस्टल्स स्वयंसेवी संगठनों द्वारा संचालित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माता रुक्मणि सेवा संस्थान द्वारा संचालित गर्ल्स हॉस्टल डिमरापाल, तोकापाल, मिडिल स्कूल बॉयज हॉस्टल बड़े किलेपाल, मिडिल गर्ल्स आश्रम मूतनपाल बास्तानार एवं मिडिल गर्ल्स आश्रम बास्तनार, पं. मोतीलाल नेहरू प्रायमरी गर्ल्स आश्रम बकावंड समेत करीब 16 आश्रम छात्रावासों का आवंटन रोक दिया गया है। धनाभाव के चलते इन तमाम आश्रमों और छात्रावासों में भोजन बनना लगभग बंद हो गया है। दुकानदारों ने हॉस्टल संचालकों को उधार में राशन देना बंद कर दिया है। किसी हॉस्टल में विद्यार्थियों को दिन में एकबार तो कहीं दो दिन में एकबार भोजन परोसा जा रहा है। सुबह का नाश्ता तो बंद ही कर दिया गया है। इन सभी आश्रम छात्रावासों में अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं। सूत्रों की मानें तो पालक अपने बच्चों को आश्रम छात्रावासों से निकाल कर घर ले जाने लगे हैं। बताया गया है कि इन आश्रम छात्रावासों में विद्यार्थियों के भोजन, नाश्ता, साबुन आदि के लिए शासन द्वारा फंड उपलब्ध कराया जाता है। शासन ने फंड की तीसरी किस्त रोक दी है। इस वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संचालक परेशान हैं।

वर्सन

राज्य से आना है आवंटन

हमने समय पर ही सारी प्रक्रियाएं पूर्ण कर आवंटन प्रस्ताव शासन को भेज दिया है, अब अलाटमेंट रायपुर से आना है।

गणेश शोरी,

सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग

शराब दुकानों में ओवर रेटिंग का खेल; कोचियों से बिकवाई जा रही शराब

0
  • प्रति पौव्वा 3 से 5 रुपए तक ज्यादा की वसूली
  • सेल्समैन ने अंग्रेजी शराब में भी मचा रखी है लूट

दल्लीराजहरा सरकार जब खुद शराब बेचे तो शराब पीने वालों को सस्ती और अच्छी शराब मिलने की गारंटी रहती है। पिछले कई वर्षों से सरकार आती जाती रही किंतु आबकारी विभाग लगातार लोगों को अधिक दाम पर शराब बेचने और कोचियों के माध्यम से लूटने में लगा है।आबकारी विभाग के अधिकारी दल्ली राजहरा और आसपास की शराब दुकानों के सेल्समैन कोचियों के माध्यम से मनमाने तरीके से शराब बिकवा रहे हैं। देशी प्लेन और नारंगी शराब प्रति पौव्वा 3 रुपए अधिक और अंग्रेजी शराब के पौव्वे 5 रुपए अधिक दर पर और बीयर बोतल 10 रुपए ज्यादा लेकर बेची जा रही है। ग्राहकों की सर्वाधिक डिमांड वाली ब्रांड की अंग्रेजी शराब नहीं दी जाती, जबकि यही शराब कोचियों को 5 से 7 रुपए तक कमीशन लेकर आसानी से उपलब्ध करा दी जाती है। आबकारी अधिकारियों ने कोचियों से सेटिंग कर रखी है। उन्हें अभयदान देने के बदले हर माह बंधी बंधाई रकम मिल जाती है। जब इस बारे ने आबकारी निरीक्षक अतुल देवांगन से बात की गई, तो उन्होंने शराब की ओवर रेटिंग की बात स्वीकार की, लेकिन कोचियों के माध्यम से शराब बिकवाए जाने से इस तरह अनभिज्ञता जाहिर की, जैसे उन्हें कुछ भी पता नहीं है। उनका कहना था कि शराब दुकनों में सभी ब्रांड की पर्याप्त शराब उपलब्ध कराई जा रही है।

सड़क मरम्मत की आड़ में अपना घर भर रहे हैं पंचायत सचिव, 15वें वित्त की राशि में खुला खेल

0
  •  अपने भाई को कर दिया लाखों का भुगतान 
  • एक ही सड़क की बार बार मरम्मत का गजब खेल 

 अर्जुन झा-

बकावंड 15 वें वित्त की राशि ग्राम पंचायतों के सचिवों और सरपंचों के लिए निजी जागीर बन गई है। फर्जी काम और फर्जी भुगतान दिखाकर लाखों के वारे न्यारे किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक बड़े फर्जीवाड़े की खबर बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी से सामने आई है, जहां एक ही सड़क की तीन बार मरम्मत और मुरमीकरण का कार्य दर्शा कर पंचायत सचिव के भाई के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान शो किया गया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव भले ही विशुद्ध रूप से जनता के लिए सुशासन तिहार मना रहे हैं, मगर असली सुशासन तो पर्व ग्राम पंचायत के सचिव और अन्य अधिकारी सरकारी धन को मिलबांट कर मना रहे हैं। विकासखंड बकावंड में 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क मरमत और मुरमीकरण कराने हेतु 4 से 5 लाख रुपए का आहरण कर लिया गया है, जबकि असल में काम कराया ही नहीं गया है।कोसमी और भेजरी पदर पंचायत दोनों का सचिव एक ही व्यक्ति खगेश्वर कश्यप है, जो विगत 10 वर्षों से वहां पदस्थ है। सचिव पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुरूम बिछाई और समतलीकरण के नाम पर कई किश्तों में करीब 5 लाख रुपए अपने कथित भाई दुर्जन कश्यप के खाते में डाल दिया और बाद में खुद निकाल लिया है। बताया गया है कि सचिव ने दौड़कोट से कोसमी तक पहुंच मार्ग मरम्मत के नाम पर 2 लाख रुपए का भुगतान दर्शाया है। इसकी वाउचर संख्या एक्सवीएफसी 2024-25 पी/11 और प्राप्तकर्ता दुर्जन सिंह कश्यप है। इसी सड़क की मरम्मत के नाम पर उसी दुर्जन सिंह कश्यप को डेढ़ लाख का एक और भुगतान दर्शाया गया है। इसकी वाउचर संख्या एक्सवीएफसी 2024-25, पी/10 है। इसी तरह आंगनबाड़ी चौक से आमाडोंगरी पहुंच मार्ग के मुरमीकरण के नाम पर दुर्जन सिंह कश्यप को ही 1 लाख 49 हजार रुपए का भुगतान करना दर्शाया गया है। इसकी वाउचर संख्या एक्सवीएफसी 2024-25, पी/08 है। बताया गया है कि दुर्जन सिंह कश्यप पंचायत सचिव खगेश्वर कश्यप का भाई है। खगेश्वर कश्यप अपने भाई के खाते में रुपए डालकर बाद में खुद निकाल लेता है। इस तरह 15वें वित्त मद की राशि की खुलीलूट चल रही है।

योग शिविर का आयोजन किया गया

0

छग शासन योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा जी के जगदलपुर प्रवास का लाभ लेते हुए योग मित्र मण्डली एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से बुधवार 28 मई को प्रातः 6.30 बजे शांति नगर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात उपस्थित लोगों को सामान्य योग कराया गया जिसमें नगर के योग संगठन पतंजली योग , शिवम योग , आर्ट आफ लिविंग , विहंगम योग के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । शिविर में योग आयोग के अध्यक्ष सिन्हा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग को जन जन तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है ।

 

स्वस्थ जीवन निरोगी काया सिर्फ और सिर्फ योग के माध्यम से मिल सकता है। आज आवश्यकता है योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने का है। तनाव को सिर्फ योग आसन से दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप जी भी शामिल हुए एवं उपस्थित लोगों को योग को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया । कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में परम समान्नीय पदम  धर्मपाल सैनी , आर एस एस के माननीय नगर संघचालक  सुबीर नंदी , सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष धरमचंद शर्मा , पतंजली योग से प्रांत प्रभारी मनोज पानीग्राही , आर्ट आफ लिविंग से हैप्पी मग्गु जी , शिवम योग से शर्मा जी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन तरुण राठी शिवम योग के द्वारा किया गया । पूरे कार्यक्रम का संयोजक बी जयराम थे । धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती सुचिता लकड़ा उप संचालक समाज कल्याण विभाग द्वारा किया गया । इस शिविर में नगर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर की हत्या

0
  • पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
  • झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण।

दिनांक 26.05.2025 को प्रार्थी बेलू राम ठाकुर पिता स्व. राम दयाल ठाकुर, उम्र 51 वर्ष साकिन सिर्राभांठा, चौकी हल्दी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सिर्राभांठा के बैगा पुनीत राम ठाकुर को तिहारू राम निषाद ने अपने घर में पूजा पाठ के लिये ले गये थे तथा दुसरे गांव से 02-03 व्यक्ति को भी लाये थे, जो उसके घर पूजा पाठ करने के लिये आये हुये बैगा एंव 02-03 लोगो के द्वारा चाकू से मारकर पुनीत राम ठाकुर की हत्या कर दिये है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 153/2025 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग, के निर्देशन एंव श्रीमान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्री राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक से टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही, चौकी हल्दी, सायबर सेल बालोद के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी तिहारू राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 26.05.2025 को तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के वैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाये थे जहां पुनीत राम ठाकुर एवं बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के मध्य एक दुसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा, गाली गालौज एवं धक्का मुक्की हुये उसी दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे, एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाये एक लोहे की धारदार चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ प्राण धातक हमला कर हत्या कर देने पश्चात खून लगे चाकू को साक्ष्य छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दी। आरोपीगण तिहारू राम निषाद , कमलेश निषाद , चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ पैर को पकड़कर हत्या करने में सहयोग किये है। घटना के समय खून लगे कपड़ो और घटना स्थल से पूजा में उपयोग किये समाग्रियो एंव घटना में हत्या के लिये प्रयुक्त किये गये लोहे के चाकू को विधिवत् जप्त किया गया तत्पश्चात आरोपी को गिर कर न्यायिक रिगांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

घटना के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सउनि नंदकुमार साहू, प्रआर ओमप्रकाश धुवे, योगेश्वर चंदनिया आर. राकेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, खेमलाल मधुकर, थाना गुण्डरदेही से थाना प्रभारी उनि मनीष शेण्डे, प्रआर योगेश सिन्हा, आर. यशवंत देशमुख, सायबर सेल बालोद से उनि जोगेन्द्र साहू, आर. संदीप यादव, विपिन गुप्ता, भोप साहू की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी

01. तिहारू राम निषाद पिता अमरू राम निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)

02. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम कमरौद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)

03. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी, उम्र 37 वर्ष साकिन थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)

04. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद, उम्र 55 वर्ष साकिन काड़े थाना डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)

05. धनेश्वरी निषाद पति तिहारू राम निषाद, उम्र 32 वर्ष साकिन सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)।

 

जप्ती – 01. एक लोहे की चाकू, एक लोहे की बरछी (माला), एक सांकल, खून लगे कपड़े, पूजा का सामान नीबू बंदन, आम, नारियल, शराब की खाली शीशी

जुबान के पक्के और कर्म के कर्मठ साधक निकले महापौर संजय पाण्डेय

0
  • जो कहा वो करके दिखा रहे हैं मेयर संजय पाण्डेय 
  • “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं महापौर 

अर्जुन झा-

जगदलपुर युवा जोश, दृढ़ इच्छाशक्ति, वचनबद्धता और जगदलपुर की जनता को हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का जूनून। ये है हमारे नए महापौर संजय पांडे की तासीर। वे शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल कर रख देने का जज्बा अपने दिल में पाले बैठे हैं। उनकी कर्मशीलता की तस्वीर हमें प्रायः रोज देखने को मिल रही है।

महापौर पद के चुनाव के दौरान संजय पाण्डेय ने जगदलपुर को साफ सुथरा और सुंदर शहर बनाने, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाकर शहर के बाशिंदों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों का कायाकल्प करने, जगदलपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का पुराना वैभव लौटाने, दलपत सागर और अन्य जलशयों को स्वच्छ बनाने, शॉपिंग कांप्लेक्सेस, मार्केटों को सुविधा संपन्न बनाने जैसे अहम वादे किए थे। अपने इन वादों पर महापौर संजय पाण्डेय खरा उतरते नजर आ रहे हैं। उनके आग्रह पर जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने जगदलपुर बैराज निर्माण की मंजूरी दे दी है। यह बैराज न सिर्फ जगदलपुर शहर को अगले पचास सालों तक निर्बाध और भरपूर पेयजल उपलब्ध कराता रहेगा, बल्कि फसलों की सिंचाई और मत्स्य पालन तथा अंचल का भूजल स्तर बढ़ाने में भी बड़ा मददगार साबित होगा। महापौर संजय पाण्डेय की मंशा है कि यह प्रोजेक्ट उनके पहले कार्यकाल में ही पूर्ण हो जाए। इसके लिए वे जी जान से जुटे हुए हैं। शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में वे कदम बढ़ा ही चुके हैं। पुराने व्यवसायिक परिसरों को फिर से संवारने का काम भी उन्होंने शुरू कर दिया है।नगरीय प्रशासन विकास विभाग के मंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव और सांसद महेश कश्यप के सहयोग से शहर में जहां पुरानी सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, वहीं नई सड़कों का भी निर्माण कराया जा चुका है। शहर की सुंदरता पर बदनुमा धब्बा बने अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर्स, दुकानों के सामने सड़कों व नालियोंपर हुए अतिक्रमण को हटाने का काम तो चल ही रहा है। लब्बोलुआब यह कि संजय पाण्डेय ने जो कहा था, उसे पूरा करते भी वे नजर आ रहे हैं। अपने रूटीन के अनुसार महापौर संजय पाण्डेय सुबह सुबह सुबह शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों और चौक चौराहों की सुध लेने निकल पड़ते हैं। विगत कुछ दिनों से उनका काफिला सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित व्यवसायिक भवन के पास पहुंच रहा है। आज सुबह आम नागरिकों और कुछ पत्रकारों के साथ महापौर श्री पाण्डेय चाय की चुस्कियों के बीच नगर के विकास के रोड मैप पर सामान्य चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में जल्द ही साफ सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। शहर के दर्जनों संभ्रांत लोगों के बीच महापौर के बेबाक उपस्थित होकर चर्चा करने को सबने सराहा और कहा कि नए महापौर संजय पांडे काफी सुलझे व्यक्तित्व के धनी जनप्रतिनिधि हैं। उनसे लोगों को काफी उम्मीदें भी हैं और इन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए महापौर संजय पाण्डेय जी जान से लगे हुए भी हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS