प्रेस विज्ञप्ति थाना दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) दिनांक 18/09/202601. पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के ठिकानों पर एक साथ पुलिस की 11 टीमों की दबिश।2. शहर में यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई फ्लैग मार्च 3. अभियान के तहत दो आबकारी एक्ट एवं 51 mv एक्ट की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं सीएसपी राजहरा विकास पाटले एवं जिले के 70 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों सहित दल्लीराजहरा शहर मे पुलिस द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत शहर में विशेष अभियान चलाया गया, अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त एवं पुलिस की निगरानी में रहने वाले चिन्हित व्यक्तियों के अड्डों एवं शहर के विभिन्न होटल, ढाबों पर अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी गई । दबिस के दौरान एवम् ढाबे में शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति पर कारवाही की गई । बाद गणेश चतुर्थी पर्व के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों , गणेश पंडालों, में पैदल फ्लैग मार्च किया गया, फ्लैग मार्च के दौरान यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 51 वाहन चालकों के विरूध्द मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाहा किया गया । कारवाही पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय श्री किरण गंगाराम चौहान द्वारा ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की डी-ब्रीफिंग की गई। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की गई अच्छी ड्यूटी एवं सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई Visible Policing का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव और असामाजिक तत्वों में कानून का भय उत्पन्न होता है। उन्होंने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की कार्रवाई एवं पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।संपूर्ण अभियान पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चौहान के मार्गदर्शन व नेतृत्व मे चलाया गया । आगे भी समय समय पर इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।






