City Media - Page 97 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 97

भोपालपटनम में भाव कावड़ यात्रा की भव्य तैयारी: 500 कावड़िए करेंगे शिव जलाभिषेक 

0

भोपालपटनम, 3 अगस्त श्रावण मास के पावन अवसर पर भोपालपटनम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चौथा वार्षिक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। इस शुभ आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण है।

शिव मंदिर समिति एवं नवयुवकों की टोली द्वारा इस वर्ष 500 से अधिक कावड़ियों के लिए विशेष कावड़ियाँ तैयार की जा रही हैं। शिव मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे गेंदा फूलों एवं भगवा रंग की तोरणों और झंडों से सजाया जा चुका है, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति दे रहा है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण:

दिनांक 4 अगस्त 2025, सोमवार को सुबह 8:00 बजे इंद्रावती नदी, तिमेड में माँ गंगा जी की विधिवत पूजा अर्चना कर जल भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद हर हर महादेव और बम भोले के जयघोष के साथ कावड़िए कतारबद्ध रूप से शिव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।कावड़ियों का रस्ते में जगह जगह फूलो से स्वागत किया जाता हैं

भगवान शिव का जलाभिषेक मंदिर पहुँचकर किया जाएगा, जिसमें इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं भी कलश लेकर भाग लेंगी।

जलाभिषेक उपरांत समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

स्थानीय सहभागिता:

यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सहयोग के साथ सम्पन्न होता आ रहा है। न केवल भोपालपटनम, बल्कि आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस भव्य कावड़ यात्रा में भाग लेने और दर्शन लाभ के लिए आते हैं।

विशेष झलकियाँ:

कावड़ यात्रा के दृश्य आकर्षक व भक्तिभाव से ओतप्रोत होंगे।

महिलाओं की भागीदारी इस बार विशेष रूप से देखने योग्य होगी।

मंदिर को एक अलौकिक रूप में सजाया गया है जो भक्तों के मन को शांति प्रदान करेगा।

अपने जन्मदिन पर महापौर संजय पाण्डेय ने किया प्रकृति एवं धरती माता का श्रृंगार

0
  • महापौर संजय पाण्डे के जन्मदिन पर वृक्षारोपण और न्योता भोज का आयोजन

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर के महापौर एवं स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त संजय पाण्डे का जन्मदिन आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सेजेस गर्ल्स स्कूल क्रमांक 2 में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नील मोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महापौर संजय पाण्डेय ने पौधरोपण के जरिए प्रकृति एवं धरती माता का श्रृंगार कर अपने जन्मदिन को सार्थक बना दिया। पौधरोपण के बाद सभी उपस्थितजनों के लिए न्योता भोज का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में गाइड कलर पार्टी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया। संजय पाण्डे के साथ नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, श्रीमती कसेर, हरीश पारेख, श्रीमती साहू और वृक्ष मित्र श्री संपत झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंचीय कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स परंपरा के अनुसार अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा तैयार किए गए पौधे अतिथियों को भेंट कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन श्रीमती सुधा परमार द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का हार्दिक अभिनंदन किया। वृक्ष मित्र संपत झा ने इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने नाम को पौधों से वृक्ष बनाकर अमर हो जाना। उन्होंने इस पहल को महापौर के जन्मदिन को एक स्थायी और सार्थक अंदाज में मनाने का बेहतरीन तरीका बताया।

अपने उद्बोधन में महापौर संजय पाण्डे ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य करने से हमें प्रकृति मां से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने वृक्षों को ‘प्राण वायु ऑक्सीजन’ प्रदान करने वाला बताते हुए उनके रोपण और संरक्षण के महत्व पर जोर दिया, ठीक उसी प्रकार जैसे एक मां अपनी संतान का आजीवन ध्यान रखती है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव लिलेश देवांगन ने किया। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात् वृक्षारोपण किया गया, जिसमें संजय पाण्डे ने नीलमोहर का पौधा लगाया। खेमसिंह देवांगन ने चीकू का पौधा रोपा, जबकि अन्य अतिथियों ने जामुन, आम, कटहल और काजू के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के बाद, सभी अतिथियों और छात्र-छात्राओं को ‘न्योता भोज कराया गया। वृक्षारोपण और भोजन की समस्त व्यवस्था वृक्ष मित्र संपत झा द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ सदस्यों में संजय मूर्ति, संजीव शील, रज्जी वर्गीस और स्काउट्स गाइड्स से मनोज महापात्र, दसरुराम यादव, मीरा हिरवानी, जयंती लोहाना, जमुना ठाकुर, दीपा ठाकुर, गिरवर रावटे के साथ-साथ अन्य स्काउट्स एवं गाइड्स का विशेष योगदान रहा। स्टाफ के सभी साथियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विष्णु के सुशासन में छात्रों की बेरहमी से पिटाई, आरोपी शिक्षक को भाजपा नेताओं का संरक्षण – मोहनीश नाग।

0

राज्य में सुशासन के दावों के बीच तोकापाल ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल पोटानार में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। छात्रों द्वारा झाड़ू लगाने से मना करने पर एक शिक्षक ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षा के मंदिर में बच्चों के साथ की गई यह हिंसा अब राजनीतिक रंग भी लेती नजर आ रही है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस नेता मोहनीश नाग ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “विष्णु के सुशासन में छात्र सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों से झाड़ू लगवाना और इंकार करने पर बेरहमी से पीटना न केवल शिक्षा के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि यह अमानवीय कृत्य भी है। चिंता की बात यह है कि इस निर्दयी शिक्षक को भाजपा के स्थानीय नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे प्रशासन भी मौन है।”

मोहनीश नाग ने आगे कहा कि सरकार का तथाकथित सुशासन अब बच्चों की चीखों में बदल चुका है। उन्होंने मांग की कि आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाए और भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह ऐसे असंवेदनशील लोगों के साथ क्यों खड़ी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बीएसपी के इंजीनियर से किए थे शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा 35 लाख का किए थे ठगी

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को झुंझुनूं राजस्थान से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
  • थाना राजहरा व सायबर सेल बालोद से बनी थी विशेष टीम
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता
  • आरोपियों के कब्जे से 3 लाख नगदी व 6 नग मोबाइल सेट, IDBI,CANARA,HDFC बैंक चेकबुक बरामद

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद देवांश सिंह राठौर व सीएसपी राजहरा श्रीमती चित्रा वर्मा के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पांडे के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु झुंझुनूं राजस्थान राज्य भेजा गया , टीम द्वारा झुंझुनूं राजस्थान जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला थाना राजहरा क्षेत्र का है, कि दिनांक 17/07/25 को प्रार्थी/पीड़ित जो बीएसपी में इंजीनियर के पद पर राजहरा के कार्यरत है ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28/05/25 से 30/06/25 तक

शेयर ट्रेडिंग ग्रुप में का ऐड होकर अधिक लाभ देने के नाम से प्रार्थी को अलग अलग किस्तों में UPI/RTGS के माध्यम से कुल 35,86,740 रुपए बैंक खाते में डलवा कर धोखाधड़ी किया गया है की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 232/25 धारा 317(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा थाना राजहरा और साइबर सेल से विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम शेयर ट्रेडिंग के ऐप , बैंक खातों की जानकारी, तकनीकी जानकारी के साथ आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर टीम झुंझुनू राजस्थान रवाना किया गया । टीम वहां पहुंच कर कैंप कर लोकल सनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीन आरोपियों

1.रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान

2. मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान

3. विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान

को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया ।

आरोपियों के कब्जे से HDFC BANK, CANARA BANK, चेकबुक, एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 6 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है।तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 

1. रामनिवास मुंड पिता महावीर प्रसाद उम्र 36 साल ग्राम खुदास थाना गोठड़ा जिला झुंझुनू राजस्थान

2. मनीष कुमार पिता महेश सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान

3. विवेक दतुसेलीया पिता उमेद सिंह उम्र 26 साल पता ग्राम कैसेरु थाना मुकुंदगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान

जप्ती- 01.घटना में प्रयुक्त CANARA ,HDFC ,IDBI बैंक चेक बुक,

02. 06 नग मोबाइल फोन ।

03. 3 लाख रुपए नगदी।

04. बैंक खाता में जमा फ्रॉड रकम करोड़ों रुपए सीज किया गया।

शेयर ट्रेडिंग के धोखाधड़ी के 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी राजहरा से निरीक्षक  रविशंकर पांडेय, साइबर सेल प्रभारी स ०उ०नि ० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव , भोप साहू ,विपिन गुप्ता ,योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल,सुरेंद्र देशुख थाना राजहरा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

सोमवार को डौंडी नगर बंद व चक्काजाम का ऐलान 

0

डौंडी – दो सूत्रीय मांगों को लेकर डौंडी व्यापारी संघ का समर्थन प्राप्त कर कांग्रेस ने 4 अगस्त को डौंडी नगर बंद व चक्काजाम का ऐलान किया गया है। वहीं गौवध के विरोध में शिवसेना भी इस चक्काजाम मैदान में साथ उतरने घोषणा की है। इसके साथ ही कुछ अन्य संगठन के लोग भी सड़कजाम में शामिल होने की खबर है। यह चक्काजाम किसी राजनीतिक दल का अखाड़ा नहीं इसे गौमाता का सम्मान व किसान हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ठोस आंदोलन बताया गया है।

गौरतलब है कि नगरपंचायत डौंडी गोठान से 350 गौवंश तस्करी का मामला एवं ब्लाक के समस्त सहकारी समिति केंद्रों में कृषि कार्य के जरूरी खाद्य किल्लत सामाग्री को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम के नेतृत्व में 18 जुलाई को एसडीएम ऑफिस का घेराव किया गया था। जहां कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसर व राजस्व अधिकारी द्वारा इस मामले में दो से तीन दिनों का समय देकर समस्या निदान के लिखित आश्वासन जवाब प्रस्तुत किया गया था। वहीं गौवंश तस्करी मामले की जांच जिम्मेदारी निभा रहे सीएसपी द्वारा चार दिनों में जांच कंपलीट हो जाने व दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने मौखिक जानकारी दी गई थी।

कांग्रेस ने 18 जुलाई को प्रदर्शन किया था। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि प्रशासन द्वारा दोनों मामले में अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिसके विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रशासन को नियमानुसार सूचना देकर 4 अगस्त सोमवार को नगर के मथाई चौक में चक्काजाम किए जाने का ऐलान किया गया है।

शिवसेना प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्रा ने कहा है कि डौंडी के सरकारी गौठान की निष्पक्ष जांच अब तक नहीं हो पाई है,मुख्य दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसके विरोध में उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना वचन बद्ध है कि हिंदुत्व रक्षा के प्रति गौवंश को बचाने कोई भी दल का साथ देते हुए शिवसेना मैदान उतरेगी और गौ तस्करी व गौवध के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर अंतिम दौर तक लड़ाई लड़ेगी। खबर है कि इस चक्काजाम में कुछ अन्य संगठन गुप्त रूप से मैदान में उतरेगी।

ग्राम कुसुमकसा से महादेव का जल अभिषेक करने झरण कुंड से जल लेने दल्ली राजहरा आएंगे कांवड़िया

0

दल्लीराजहरा से 7 किलोमीटर दूर ग्राम कुसुमकसा के ग्रामीणों के द्वारा अंतिम सावन सोमवार के पूर्व दिवस कल रविवार 3 अगस्त 2025 को सुबह 10:00 बजे विशाल कावड़ यात्रा दल्ली राजहरा के झरन मैया कुंड के लिए निकाली जाएगी l

विशाल कावड़ यात्रा के संबंध में कुसुम कसा के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि यह कावड़ यात्रा कुसुम कसा एवं आसपास के ग्रामीणों के द्वारा लगभग विगत 30 वर्षों से निकाली जा रही है l जिसकी शुरुआत 1990 के दशक में स्वर्गीय बुटु सिंह जी बैस नवल किशोर मिश्रा सोहनमल डरसेना डॉक्टर भूपेंद्र मिश्रा के द्वारा शुरुआत किया गया था l यह कावड़ यात्रा वर्तमान में कुसुम कसा के दुर्गा मंदिर के पुजारी लखन गोस्वामी के नेतृत्व में य़ह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है l इस कावड़ यात्रा में लगभग ढाई सौ से भी अधिक महिला पुरुष बच्चे बड़े उत्साह के साथ कुसुम काश से लगभग 9 किलोमीटर पैदल चलकर झरन माता मंदिर परिसर स्थित प्राकृतिक झरन कुंड पहुंचते हैं और वहां से फिर वापस 9 किलोमीटर पैदल चलकर कुसुमकसा पहुंचकर ग्राम पंचायत के समीप स्थित भगवान शिव के मंदिर में जल अभिषेक करते हैं l कावड़ यात्रा की शुरुआत ग्राम कुसुमकसा में सुबह 10:00 बजे से होगी l

क्या है कुसुमकसा के भगवान शिव के मंदिर का इतिहास

मंदिर निर्माण के संबंध में संजय बैस ने बताया कि सन 1960 के दशक के समय उत्तर प्रदेश से एक भागवताचार्य मणि प्रसाद मिश्रा कुसुमकसा आए थे l वह गांव-गांव घूम कर भगवान की कथा सुनाया करते थे और इसी समय वह दान दक्षिणा के माध्यम से लगभग ₹3000 की राशि एकत्र किया था और उन्होंने ग्रामीणों के समक्ष भगवान शिव की विशाल मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा l जिसे ग्रामीणों ने सहर्ष स्वीकार किया , अपनी ओर से जैसा भी बन पड़ा उन्होंने सहयोग किया और मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ l इसी बीच भागवताचार्य ने बताया कि जिस दिन महादेव की मंदिर का निर्माण पूर्ण होगा और मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी वह मैं नहीं देख पाऊंगा l उससे पहले ही मैं इस संसार से विदा हो जाऊंगा l यह बात गांव वालों के मन में रह गई फिर भी उन्होंने अनमने मन से भगवान शिव के मंदिर की निर्माण निरंतर जारी रखा और अंततः मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ l

पंडितों के द्वारा मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई और पंडित मणि प्रसाद द्वारा कहे गए बात भी उस दिन सत्य हो गई जब मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंदिर में बैठे ही बैठे उनकी प्राण पखेरू उड़ गए l ग्रामीणों ने पहले पंडित जी की अंतिम संस्कार क्रिया करने के पश्चात ही भगवान शिव का प्राण प्रतिष्ठा किया l

संजय बैस ने बताया कि उनकी मौत अप्रत्याशित थी लेकिन हमारे लिए यह घटना अलोकीक रह गई l ग्रामीण बड़े हर्षो उल्लास के साथ कावड़ यात्रा आज भी जारी रखे हुए हैं l पहले कावड़ यात्रा साधारणतः होता था l लेकिन वर्तमान समय के हिसाब से डीजे और संगीत के साथ ही विशाल कावड़ यात्रा निकाला जाता है l जिसके लिए पिछले 3 साल से राम जानकी सेवा समिति कुसुमकसा पूरा सहयोग कर रहे हैं l इस कावड़ यात्रा जो पिछले 30 सालों से अनवर जारी है उसमें आज भी ग्रामवासी पूरे जोश के साथ महादेव के भक्त बन पूरा कर रहे हैl

बीईओ कार्यालयों में बैठे ‘पुजारी’ मांगते हैं चढ़ावा

0
  •  बिल फाईनल कराने के लिए रिश्वत की मांग
  • शिक्षा जैसे पवित्र विभाग को नहीं होने देंगे कलंकित: डीईओ बीआर बघेल

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर जिले के कुछ विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में भेंट पूजा का खुला खेल चल रहा है। यहां बैठे पुजारियों (क्लर्क) को बिल पास कराने के लिए चढ़ावा देना पड़ता है, तभी काम होता है। चर्चा है कि यह सारा खेल मुख्य पुजारियों (अधिकारियों) के इशारे पर चल रहा है। वहीं विभाग के मंडलेश्वर यानि जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने साफ चेतावनी दी है कि शिक्षा जैसे पवित्र विभाग में यह सब नहीं चलेगा, जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में एक ओर जहां जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल अपने विभाग को नीट एंड क्लीन बनाने तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं, वहीं उनके मातहत कुछ अधिकारी कर्मचारी विभाग की छवि धूमिल करने पर तुले हुए हैं। बस्तर जिले के कुछ विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारी फाईनल बिल तैयार करने ठेकेदारों से खुलकर प्रसाद यानि कमीशन की डिमांड करते हैं। मनचाहा प्रसाद नहीं मिलने पर बिल लटका दिए जाते हैं और ठेकेदार दफ्तर का लगा रहे चक्कर मजबूर हो जाते हैं। कमीशन के इस खेल में स्कूल भवनों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इन दफ्तरों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण भी काफी समय से लंबित है। यहां तक कि एरियर्स की राशि के लिए भी कर्मचारियों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि जिले में कई स्थानों पर कई स्कूल भवन तो कई स्थानों पर स्कूलों की मरम्मत

का कार्य कराया गया है। ये कार्य खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में कराए गए हैं।अपने चहेते ठेकेदारों को काम देकर मनचाहा प्रसाद पाने की आस लगाए बैठे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहंडीगुड़ा, बस्तर, दरभा, बकावंड बीईओ कार्यालयों में पदस्थ कर्मचारी बिल फाइनल करने के नाम पर प्रसाद की मांग करते हैं। खबर है कि यह डिमांड बीईओ के इशारे पर किया जाता है। एक ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दो स्थानों के बिल तैयार किए गए, चढ़ाया उन्हें भरपूर मिला है तब कहीं जाकर वहां से फाईनल बिल ट्रेजरी में भेजा गया है। वहीं एक ठेकेदार से भी प्रसाद की डिमांड की गई, इस ठेकेदार ने कमीशन देने में आनाकानी की, तो उसका बिल लटका दिया गया है। खबर है कि यह ठेकेदार संबंधित बीईओ के खिलाफ वरिष्ठ अफसरों से शिकायत करने की तैयारी में है। उक्त ठेकेदार स्थानीय होने के साथ-साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके पारिवारिक संबंध भी हैं, ऐसे में देखना होगा कि बिना चढ़ावा दिए उनका बिल बिल पास होगा या नहीं, या फिर ठेकेदार को चढ़ावा देना ही पड़ेगा? खबर है कि उक्त बीईओ का नाम तबादला सूची में भी शामिल है। जिले के ऐसे कुछ बीईओ से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

वर्सन

शिकायत मिलने पर होगी जांच

शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

बीआर बघेल,

जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर

बिहार सीएम का फूंका पुतला, 31 दिन में हुई 171 हत्याएं: रेखचंद जैन

0
  •  बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल: जैन 

जगदलपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक व एआईसीसी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को पटना के शहीद भगत सिंह चौक पर बिहार में कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फूंका गया।

इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि पिछले 31 दिन में 171 लोगों की हत्या हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि बिहार में कानून का राज काम नहीं कर रहा है। उन्होने बच्चों, व्यापारियों, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों की रक्षा करने में राज्य सरकार के विफल होने की बात कही। जनता द्वारा राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की ओर देखने की बात पर्यवेक्षक श्री जैन ने कही। पटना कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। आएदिन हत्याएं हो रही हैं। बिहार सरकार को भंग करने की मांग उन्होने राष्ट्रपति से की।

गली में गूंजा हाय- हाय का नारा

जिस भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया, उस गली में मुख्यमंत्री हाय- हाय का नारा भी गूंजा। मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया। पुतला दहन के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस महासचिव विजय सिंह, शमीम अख्तर, अभय जायसवाल, राजकुमार राजन, रत्नदीप प्रसाद, मनोज मेहता, सरदार जगजीत सिंह, अशोक यादव, डॉ परवेज़ हसन, पप्पू त्रिवेदी, सुजीत कसेरा व पटना ( बिहार ) के अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जैन ने व्यापारियों से मांगा समर्थन

शुक्रवार को पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मारुगंज मण्डी में व्यापारियों से भेंट की। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों से पार्टी व गठबंधन का सहयोग करते समर्थन भी मांगा, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

बच्चों का दर्द साझा किया कांग्रेस के प्रदेश सचिव दुर्गेश राय ने

0
  •  बालक आश्रम के बच्चों की शिक्षा पर लगा ग्रहण 
  • शिक्षक के बिना नहीं हो पा रही है आश्रम में पढ़ाई 

जगदलपुर बस्तर संभाग के संवेदनशील और सहृदय नेता माने जाने वाले प्रदेश कमेटी के सचिव दुर्गेश राय का मानवीय चेहरा एकबार फिर सामने आया है। दुर्गेश राय ने सुकमा जिले गुम्मा गांव में जाकर वहां बालक आश्रम में रह रहे बच्चों का दर्द साझा किया। यहां करीब डेढ़ सौ आदिवासी बच्चों का भविष्य दांव पर लग गया है। शिक्षक न रहने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो गई है।

कांग्रेस नेता दुर्गेश राय ने बताया कि सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत संयुक्त बालक आश्रम गुम्मा के अधीक्षक के भरोसे है 148 बच्चों का भविष्य। जिम्मेदार अधिकारी इन बच्चों की सुध नहीं ले रहे हैं। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, बावजूद टीचर की व्यवस्था नहीं कर पाना दुर्भाग्य जनक है। श्री राय ने सवाल उठाया है कि अधीक्षक पढ़ाएगा या आश्रम की व्यवस्था देखेगा? आश्रम के 100 बच्चे और गांव के 48 बच्चों को एक अधीक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया है। जिम्मेदार प्रशासन तंत्र को इस लचर व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है। युक्तियुक्तकरण को लेकर स्कूलों को मर्ज करने का काम किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार के नुमाइंदे हर चीज का पैसा हर माह ले रहे हैं, मगर ब्लाक मुख्यालय से महज 17 किलोमीटर का सफर तय कर बच्चों को हो रही परेशानी वे न सुन सकते हैं न देख सकेते है। भाजपा के नेता अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल मे पढ़ा रहे है तो गरीब आदिवासी बच्चों से उन्हें कोई सरोकार नहीं रह गया लगता है।

बच्चों ने लगाई थी गुहार

बताया गया है कि अपनी परेशानी को लेकर आश्रम और गांव के बच्चों ने सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से गुहार लगाई थी। जैसे ही यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सुकमा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्गेश राय के संज्ञान में आई, कुछ घंटे में वे बच्चों क़े बीच पहुंच गए। उन्होंने बच्चों की बात गंभीरता से सुनी। जल्द ही टीचर व्यवस्था का आश्वासन भी दिया। दुर्गेश राय ने बच्चों से कहा कि बहुत जल्द आपकी समस्या जिले के कलेक्टर से लेकर शिक्षा विभाग क़े उच्च अधिकारी के सामने रखकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।

राय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टीचर की व्यवस्था की जाए। एक अधीक्षक पांच कक्षाओं को किस तरह पढ़ा पायेगा पहली से लेकर पांचवी तक 4 से 6 विषय हर कक्षा में पढ़ाना पड़ता है। एक सब्जेक्ट पढ़ने के लिए आधा घंटा से 45 मिनट तक का समय लगता है अधीक्षक को अन्य कार्य करना होता है। अधीक्षक पढ़ाएगा कि आश्रम के अन्य काम भी करेगा? शिक्षा विभाग ने संयुक्त बालक आश्रम गुम्मा क़े बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। दुर्गेश राय के आने की खबर सुनकर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौक़े पर पहुंचे। टीचर की कमी पर सभी लोग काफ़ी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि टीचर की व्यवस्था नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

थाने को भेंट किए स्टॉपर

0

बकावंड विकासखंड बकावंड में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने एवं दुर्घटनाएं रोकने के उद्देश्य से कुछ फर्मों ने बकावंड थाना पुलिस को स्टॉपर भेंट किए हैं। ग्राम देवड़ा की नारायण रईस मिल, जगदलपुर की अमित वेल्डिंग शॉप द्वारा थाना प्रभारी को कई स्टॉपर भेंट किए गए। थाना प्रभारी डोमेंद्र सिन्हा ने बताया कि उक्त स्टॉपर को नगर के प्रमुख स्थानों की सड़कों पर रखा जाएगा l

जिससे तेज वाहन पर कंट्रोल होगा, समय समय पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा हमें निर्देश भी दिया जाता है। भेट किए स्टॉपर की मदद से यातायात व्यवस्था को मजबूत करने हेतु प्रयास होगा। थाना प्रभारी ने लोगों से शराब पीकर वाहन न चलाने, बाईक चलाते समय हेलमेट लगाए रखने और कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखने की अपील की है,

MOST POPULAR

HOT NEWS