City Media - Page 119 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 119

राजहरा पुलिस द्वारा किया जा रहा है स्कूल कालेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम

0
  • सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक ।
  • यातायात नियमों का उलंग्घान करने वालों के उपर किया जा रहा निरंतर कार्यवाही ।
  • 5 दिवस में अब तक 80 वाहन चालको पर किया गया 33,300 रूपये की कार्यवाही ।
  • आदतन निगरानी एवं गुण्डा बदमाश को थाना लाकर दिया गया समझाईश ।
  • शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा अपराध न कर सही तरीके जीवन यापन करने का दिया गया

पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल पुलिस के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में , नगर पुलिस अधीक्षक डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा एवं थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लोने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से याताताया नियमों का पालन करवाने हेतू विशेष अभियान चलाया गया है । उक्त अभियान में राजहरा के स्कूल कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वाहन चालकों से अपील किया जा रहा है कि शराब सेवन कर खतरनाक तरिके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात के नियमों को पालने करें, माल वाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, रात्री में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाए , वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देंवें, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे इसके साथ ही राहवीर योजना एवं नगदी रहीत उपचार स्कीम की भी जानकारी दिया गया ।

राजहरा पुलिस के द्वारा यातायाता जगरूकता कार्यक्रम के तहत राजहरा नगर में मुख्य चौक चौराहों, बाजार एवं मुख्य मार्गों में अभियान चलाकर नो पार्किक, तेज रफ्तार , हेलमेट नही लगाने, बिना कागजात के वाहन चलाने, माल वाहक पर यात्री परिवहन करने वाले के तथा यातायात के नियमों का उलंग्घन करने वालें वाहन चालकों के विरूद्ध 5 दिवस में कुल 80 वाहन चालकों के विरूद्ध 33300 रूपये चालानी कार्यवाही की गयी है एवं आम जनो से अपील किया गया है कि यातायाता नियमों का कडाई से पालन करें एवं स्वयं व अन्य लोगो की जान की सुरक्षा करें । राजहरा पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उलग्घन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जावेंगा ।

थाना राजहरा पुलिस क्षेत्रांतर्गत आदतन निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों को थाना लाकर शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने दिया गया निर्देश इसके साथ किसी प्रकार के अपराध में संलिप्तता न रहने तथा सही तरीके से जीवन यापन करने की समझाईश दिया गया है ।

शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल

0
  •  80 लाख के नए हाईस्कूल भवन का किया लोकार्पण
  • गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता: महेश 

लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा में आज शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि चित्रकोट विधायक विनायक गोयल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर व पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र, पाठ्यपुस्तकें व शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात् एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर ककनार ग्राम में 80 लाख की लागत से निर्मित नवीन हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया गया। इस भवन के निर्माण से आसपास के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा शिक्षा ही समृद्ध समाज की नींव होती है। बेहतर स्कूल भवन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और प्रत्येक बच्चे तक इसका लाभ पहुंचाना हमारा संकल्प है।चित्राकोट विधायक विनायक गोयल ने अपने संबोधन में कहा बालकों का उज्ज्वल भविष्य हमारे विकास का आधार है। आज का शाला प्रवेश उत्सव न केवल बच्चों के लिए उत्सव है, बल्कि पूरे समाज के लिए नई शुरुआत का प्रतीक है। हम मिलकर शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने हेतु कटिबद्ध हैं।कार्यक्रम में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा पर्व को एक उत्सव के रूप में मनाया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उत्कल समाज की कार्यकारिणी का विस्तार

0
  • महिला विंग की शुभ्रा व युवा विंग के पवन अध्यक्ष

जगदलपुर उत्कल समाज बस्तर संभाग के प्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश दास की अनुशंसा पर पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज की नई कार्यकारिणी और महिला एवं युवा विंग का गठन किया गया।

पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से महिला विंग एवं युवा विंग का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। महिला विंग की अध्यक्ष शुभ्रा दास एवं सचिव निरुपमा दास मनोनित हुईं।  जेडयुवा विंग में पवन मिश्रा अध्यक्ष व आशीष दास सचिव मनोनीत किए गए। वहीं समाज के कार्यों व आयोजनों के प्रचार प्रसार के लिए रवींद्र दास मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में अध्यक्ष सचिव के साथ उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव व कार्यालयीन सचिव अच्युत सामंत एवं अन्य उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी में 2 महिलाएं

प्रथम नव निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आगामी कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई। सदस्यों मे दीनबंधु रथ, असीम दास, रितेश पट्टजोशी, मनीष मिश्रा, अतुल दास, रितेश पाढ़ी, सविता आचार्य, सरला रथ, प्रदीप महापात्र, राकेश रथ, अशोक दास व सीमांचल दास मनोनीत किए गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश दास एवं सचिव सुमीत महापात्र ने बताया कि समस्त पदाधिकारियों की सहमति व विशेषाधिकार से पूर्व में गठित सभी समितियों एवं विंग को भंग कर दिया गया है। अध्यक्ष राजेश दास ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समाज में आगामी जितने भी कार्यक्रम होगें वे सब नवगठित उत्कल समाज बस्तर संभाग के बैनर तले किए जाएंगे जिसमें समाज के सभी सम्मानित सदस्य व पूर्व में गठित समितियों के सदस्य भी आमंत्रित होंगे।

सड़क का हाल बेहाल,आम नागरिक परेशान

0

दल्लीराजहरा से मात्र 3 किलोमीटर कुछ दूरी पर स्थित 1200 आबादी वाली नाला ग्राम पंचायत खम्हारटोला के सड़के केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना से आज भी पर्यन्त वंचित है।

खम्हारटोला से चिखलाकसा को जोडने वाली सडक काफी जर्जर हो गया हैं सडक पर जगह जगह बडें बडे गडडे हो बन चुके है। अब बरसात का सीजन होने के कारण इन गडडों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती हैं। सडक की स्थिति से आम नागरिक काफी नाराज है बार -बार गुहार लगाने के बावजूद भी सडक नही सुधर पाई है। वर्तमान में इस सडक का हालत यहां है। कि स्थान पर सडक है या नहीं इसका पता नहीं चलता सडक पर बडें बडे गडडे दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इस मार्ग पर लोग रोजी मजदुरी करने के लिए अपने जान को जोखिम में डालकर मजदूरी करने के लिए दल्लीराजहरा पर निर्भर हैं।

लोग कच्ची सडक से आवागमन करते है।बारिश के समय इस रास्ते साईकिल, गाडी से जाना तो दूर पैदल चलना भी मुमकिन हो जाता है। आज तक ना तो सड़क सुधरने और ना ही लोगों को राहत मिली । जिसके कारण क्षेत्र के ग्रामीण व्यस्थित हैं। सडक की उपेक्षा से यहां साबित हो जाता हैं कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों की आंखों में पट्टी बंधी है।

वनों से समृद्धि की ओर : छत्तीसगढ़ में आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई जमगांव एम में

0
  •  फॉरेस्ट टू फार्मेसी, छग में 36.47 करोड़ की आयुर्वेदिक इकाई
  • वोकल फॉर लोकल को साकार करती छत्तीसगढ़ की आयुर्वेदिक प्रसंस्करण परियोजना

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा निर्मित अत्याधुनिक आयुर्वेदिक औषधि प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण दुर्ग जिले के ग्राम जामगांव (एम) में हॉगा। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद दुर्ग विजय बघेल, स्थानीय विधायक, राज्य वनौषधि बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम और वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 डॉक्टर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज महा मंडलेश्वर, हरिद्वार उत्तराखंड विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

वन और विज्ञान का संगम

आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़कर फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 27.87 एकड़ क्षेत्र में रू. 36.47 करोड़ की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई से प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ रुपए के उत्पाद तैयार किए जाने का अनुमान है। यह इकाई प्रदेश में वनों में पाई जाने वाली औषधीय और लघु वनोपज जैसे महुआ, साल बीज, कालमेघ, गिलोय, अश्वगंधा आदि का संगठित एवं वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर चूर्ण, सिरप, तेल, टैबलेट एवं अवलेह जैसे गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण करेगी। यह इकाई छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड के तहत प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने का प्रमुख केंद्र भी बनेगी।

1 हजार लोगों को रोजगार

परियोजना के अंतर्गत 1000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की प्राथमिक प्रसंस्करण कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त होने से स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए द्वार खुलेंगे। प्रसंस्करण इकाई में आधुनिक वेयरहाउस की 20,000 मीट्रिक टन की संग्रहण क्षमता विकसित की गई है, जिससे सीजनल वनोपजों के दीर्घकालीन संरक्षण एवं गुणवत्ता नियंत्रण में सहायता मिलेगी।

आत्मनिर्भर भारत का विजन

यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के विजन को मूर्तरूप देती है। यह न केवल वन उत्पादों के स्थानीय मूल्य संवर्धन का उदाहरण प्रस्तुत करती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, आर्थिक विकास और सामाजिक समावेशिता को भी सशक्त बनाती है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के नेतृत्व में प्रदेश एक नए हरित औद्योगिक युग की ओर अग्रसर हो रहा है, जिससे वनवासियों और ग्रामीणों के जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित हो रहा है।

गुरु गोविंद सिंह वार्ड मे सुनी गई मन की बात

0
  •  मोदी के मन की बात का था यह 123वां एपिसोड

जगदलपुर नगर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक- 36 मे रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 123वां एपिसोड प्रभारी उमेश गुप्ता के निवास स्थान में सुना गया। अतिथि के रूप में एमआईसी मेंबर संग्राम सिंह राणा एवं अविनाश सिंह गौतम की उपस्थिति में एवं कार्यक्रम प्रभारी बंटू पांडेय के सहयोग से 123 वॉ एपिसोड कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस की बात की और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। 22 भाषाओं में प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा तेलंगाना में 3000 दिव्यांग साथियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों ने एक साथ योग किया। इमरजेंसी के दौर में लोगों को प्रताड़ित किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। यह सफलता हमारे स्वास्थ्य कर्मियों की है। भारत देश में 95 करोड लोग किसी न किसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुशवाहा, उमेश गुप्ता, रोहित सिंह, रेणु गुप्ता, प्रीति वानखेड़े, भगवती साहू,

वीरेश गुप्ता, परेश गुप्ता, प्रदीप पाणिग्रही, राकेश झा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

मकान तोड़ घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक

0

दल्लीराजहरा:- बालोद जिले के ग्राम गिधाली में कल रात्रि करीबन 9 बजे के आसपास आयरन से भरा ट्रक घर में घुसा।घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के गिधाली का हैं । जहां ट्रक क्रमांक सीजी -21 जे 8071 जो निको प्लांट से आयरन भरकर आ रहा था । तभी ट्रक बेकाबू होकर जनक भूआर्य के घर का मकान को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में जा घुसा।

सौभाग्य से घटना  के समय मकान खाली होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । हादसे की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ।स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा हैं कि ट्रक ड्राइवर नशे से धुत व ट्रक की रफ्तार हाई स्पीट होने के कारण घटना को अंजाम दिया । ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई , घटना में पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी हो चुके हैं ऐसे कई हादसे , यहां पहला घटना नहीं है । अब निको प्लांट के ट्रकों से इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। तब भी शासन प्रशासन चुप्पी सादे हुए हैं । ट्रक ड्राइवर के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसके बावजूद भी लापरवाही थामने का नाम ही नहीं हैं। नशे से धुत चालकों पर न ही कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

फांसी पर लटका मिला सरपंच का पति

0

जगदलपुर ग्राम पंचायत कावापाल सरपंच के पति कमलोचन बघेल वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित चाय की गुमटी में फांसी पर लटका मिला है। कमलोचन बघेल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती था। अस्पताल से वह शाम 5.30 बजे निकला था और रात में उसने चाय की गुमटी में फांसी लगा ली। उसका बेटा डिमरापाल में ही है। कमलोचन का एक भाई पुलिस आरक्षक है। उसने स्वयं फांसी लगाई या उसके साथ कोई घटना हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच जारी है।

चार फीट लंबी बाम फिश

0
  •  नगरनार प्लांट के पॉन्ड में मिली विशालकाय मछली

अर्जुन झा-

जगदलपुर नगरनार स्टील प्लांट के तालाब में करीब चार फीट लंबी बाम मछली मिली है। इस मछली का वजन करीब दस किलोग्राम है।

नगरनाल स्टील प्लांट की जरूरत के लिए शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए पानी लाकर ग्राम तिरिया के पास बनाए गए पॉन्ड में भरा जाता है। इसी पॉन्ड में यह विशाल मछली मिली है। माना जा रहा है कि शबरी नदी से पाईप लाइन के जरिए यह मछली पॉन्ड में आ गई होगी। स्टील प्लांट के कर्मचारी जब पॉन्ड में बोट पर सवार होकर जब दवाई का छिड़काव कर रहे थे तब यह मछली नजर आई। विशालकाय मछली को देख पहले तो कर्मचारी डर गए, फिर जब पता चला कि यह मछली है, तब साहस जुटाकर उसे पकड़ लिया गया। 10 किलो वजनी इस बाम मछली को स्थानीय बोली में भंवरी कहा जाता है।

पर्याप्त धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराए सरकार: विक्रम मंडावी

0
  • किसानों की आवाज बने कांग्रेस विधायक मंडावी
  • विधायक विक्रम मंडावी ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र

जगदलपुर खाद और धान बीज के लिए भटक रहे किसानों के हित में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने आवाज उठाई है।उन्होंने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर सोसायटियों में पर्याप्त रासायनिक खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

बस्तर संभाग में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। व्यापारी अनाप शनाप कीमत लगाकर रासायनिक खाद बेच रहे हैं। बीजापुर जिले में भी ऐसे ही हालात हैं। धान बीज और रासायनिक खाद की मांग को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम को पत्र लिखा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम को लिखे पत्र में विधायक विक्रम मंडावी ने धान बीज और रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए लिखा कि बीजापुर के अन्तर्गत सोसायटियों में धान बीज एवं रासायनिक खाद की भारी कमी है। जिसके चलते बीजापुर जिले के कृषकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीजापुर जिला अत्यंत सुदुर एवं संवेदनशील क्षेत्र है। लेम्पसों में धान बीज एवं रासायनिक खाद किसानों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही होने के कारण किसानों को समीप के राज्य तेलंगाना एवं महाराष्ट्र से धान बीज एवं रासायनिक खाद को महंगे दामों में खरीदकर लाना पड़ रहा है। इसलिए बीजापुर जिले के लेम्पसों में पर्याप्त धान बीज एवं रायानिक खाद का भण्डारण हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाए। जिससे कि क्षेत्र के किसानों को धान-बीज एवं रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

MOST POPULAR

HOT NEWS