City Media - Page 203 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 203

सुकमा के तारलागुड़ा में नक्सलियों ने की उप सरपंच की हत्या

0
  • पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, जांच जारी 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के तारलागुड़ा क्षेत्र के गांव बेनपल्ली में नक्सलियों ने उप सरपंच की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कि 4-5 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में उप सरपंच मुचाकी रामा के घर पहुंचे थे। उन्होंने मुचाकी रामा को घर से बाहर निकाला और गला घोंट कर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामला जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल यह मामला नक्सल प्रभावित गांव तारलागुड़ा के आश्रित गांव बेनपल्ली का है। इस गांव के मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच बने थे। वहीं पिछले कुछ दिनों से इन्हें नक्सलियों की ओर से धमकियां भी मिल रही थी। वहीं सोमवार की देर शाम ग्रामीण वेशभूषा में करीब 4- 5 नक्सली उनके घर पहुंच गए। उप सरपंच को घर से निकाला। फिर कुछ दूरी पर लेकर गए। जहां रस्सी से गला घोंटकर मुचाकी रामा को उन नक्सलियों ने मार डाला। शव को घर के बाहर लाकर फेंक दिया। हत्या के बाद नक्सली भाग निकले। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि जवान मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की वजह की जांच चल रही है। हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर कोई पर्चा फेंका है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने ली जिला खनिज न्यास निधि की बैठक

0
  •  जनप्रतिनिधियों ने रखी विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की मांग

नारायणपुर संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज न्यास निधि की बैठक ली। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना में महत्वपूर्ण कार्यों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में वीरांगना रमोतिन महिला कॉलेज में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक शाला एवं आश्रम के विद्यार्थियों को नाश्ता की राशि 2.50 करोड़, प्राथमिक स्तर पर रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि शिक्षकों की मानदेश राशि 3 करोड़, जिले में संचालित ग्रंथालयों में मानदेय एवं अति आवश्यक व्यवस्था हेतु 3 करोड़, जिले में विद्युत विहीन स्कूल आश्रम शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण हेतु 1 करोड़, भवन विहीन स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और आश्रमों के नवीन भवन निर्माण एवं उन्नयन कार्य हेतु 3 करोड़, जेईई नीट हेतु परियना कोचिंग सेंटर एजुकेशन हब गरांजी के लिए 2 करोड़, विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग आवासीय विद्यालय परियना के संचालन हेतु 1.50 करोड़, स्कूल एवं आंगनबाड़ी निर्माण हेतु 2 करोड़, चिकित्सा विशेषज्ञ एवं पैरा मेडिकल नॉन पैरामेडिकल स्टॉफ की मानदेय राशि 3 करोड़, स्वास्थ्य अधोसंरचना हेतु 2 करोड़, प्री बर्थ वेटिंग रूम एवं मोटर बाईक एम्बुलेंस संचालन हेतु 50 लाख रूपए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छोटेडोंगर में 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केंद्र संचालन हेतु 25 लाख रूपए की स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूल, सड़क, पुल पुलिया पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने उनकी मांगों का निराकरण करने का भरोसा दिलाया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन गौतम एस. गोलछा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिखा खलखो, डीएफओ ससिगानंदन के., अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम गौतमचंद पाटिल, अभयजीत मंडावी जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षद और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

दीपक म्हस्के का स्वागत

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के संभाग प्रभारी पंकज आचार्य ने म्हस्के का स्वागत किया। दीपक म्हस्के दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आए हैं।

सेजस अलनार समर कैंप आत्मविश्वास की उड़ान का शुभारंभ

0
  •  पहले दिन सिखाई गई अभिव्यक्ति की कला

बकावंड सेजस अलनार में आज 5 मई से समर कैंप की शुरुआत हुई। समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति की क्षमता को मजबूत करना है। पहले दिन का आरंभ उत्साहपूर्वक हुआ, जिसमें दर्जनों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज के मुख्य सत्र में बच्चों को ‘स्वयं का परिचय आत्मविश्वास के साथ देना’ सिखाया गया। बच्चों ने अपनी रुचियों, पसंदीदा गतिविधियों और सपनों के बारे में खुलकर बताया। यह गतिविधि न केवल आत्म परिचय का अभ्यास थी, बल्कि सार्वजनिक रूप से बोलने के डर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी रही। स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने द्वारा बच्चों को प्रेरित किया कि वे खुद पर विश्वास करें, अपनी आवाज़ को पहचानें और मंच पर बिना झिझक अपने विचार साझा करें। बच्चों ने भी पूरे उत्साह से सहभागिता निभाई और एक-दूसरे की बातों को सुनते हुए तालियों से प्रोत्साहन दिया। सेजस अलनार के समर कैंप का यह प्रथम दिन बच्चों के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को संवारने की दिशा में सफल रहा। प्रधानाचार्य अजय कोर्राम ने बताया कि आगामी दिनों में बच्चों के लिए रचनात्मक, शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों की श्रृंखला जारी रहेगी।

बकावंड, राजनगर में भूमाफिया सक्रिय, सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा

0
  • बाहरी लोगों के हाथों में जमीन बेचने का खेल
  • प्रशासनिक अधिकारी नहीं दे रहे हैं इस पर कोई ध्यान

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड की राजनगर ब्लॉक कॉलोनी में जनपद पंचायत क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराने और फिर उसे बाहरी लोगों के हाथों बेचने का खुला खेल चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आलम यह है कि आने वाले दिनों में शासकीय भवनों के लिए भी जमीन नहीं बचेगी।

बकावंड और राजनगर में भूमाफिया एवं दलाल सक्रिय हैं। ये लोग शासन की जमीन पर धड़ल्ले से अवैध कब्जा करके जमीन दलालों के सहयोग से बाहरी लोगों के हाथों में बेच रहे हैं। यह गोरखधंधा तूफानी गति से चल रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके सार्वजनिक प्रयोजन तथा शासकीय भवनों के निर्माण के लिए गांव में थोड़ी सी भी जमीन नहीं बचेगी। बस्ती के युवकों और ग्रामीणों ने आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि अवैध कबजा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है और शासन प्रशासन मौन है। शासन प्रशासन को कोई चिंता नहीं है। अगर इसी तरह के अवैध कब्जे का सिलसिला चलता रहेगा तो आने वाले समय में शासकीय भवन या सरकारी दफ्तर बनाने के लिए कोई भूमि नहीं बचेगी। ब्लॉक कॉलोनी राजनगर के ग्रामीणों ने तहसीलदार से अवैध कब्जा व निर्माण पर रोक लगाने की गुहार लगाई।तहसीलदार बकावंडड जागेश्वरी गावड़े ने कहा कि जितने भी अवैध कब्जा निर्माण हो रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जाटम के वार्षिक मड़ई में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

0
  • ग्राम देवी परदेशीनीन माता की पूजा अर्चना की देव ने 

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के नानगुर मंडल अंतर्गत ग्राम जाटम में हर साल वार्षिक मेला मड़ई का आयोजन होता है। इस साल के मेला मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक किरण देव भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

जाटम पहुंचते ही विधायक किरण सिंह देव ने सर्व प्रथम माता परदेशीन मंदिर में जाकर माता की पूजा अर्चना की छत्तीसगढ़ प्रदेश व बस्तर की सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना की। वहीं जाटम के ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया। वार्षिक मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि जाटम के माता परदेशीन मंदिर के ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर मैं अभिभूत हूं। किरण देव ने मेले में आए सभी क्षेत्रों के देवतुल्य जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर में आयोजित होने वाले मेला, मड़ई का अपना विशेष महत्व होता है। मेला मड़ई में हमारे बस्तर की कला संस्कृति, परंपरा का समावेश नजर आता है। वहीं मेला में प्रमुख रूप से सरपंच सोमदास नाग, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, सतीश सेठिया, उप सरपंच जगबंधु बघेल, राजेश श्रीवास्तव, महादेव पुजारी, सुखराज पुजारी, सुखचरण पुजारी, व देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।

वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने किया गढ़बेंगाल में पारंपरिक घोटुल का लोकार्पण

0
  •  2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रुपए के 29 कार्यों का लोकार्पण भी किया 
  • करीब 53 लाख के दो कार्यों का भूमिपूजन भी 

नारायणपुर संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा जिले के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान 3 करोड़ 23 लाख 03 हजार रूपये विभिन्न निर्माण कार्योंं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी आवास भवन एवं कार्यालय भवन निर्माण हेतु 52 लाख 86 हजार रूपये का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी भवन में बाउंड्रीवॉल, प्राथमिक शाला भवन अतिरिक्त कक्ष, बाजार शेड, पीडीएस भवन, सीसी रोड, देवगुड़ी, खेल मैदान और सामुदायिक भवन जैसे अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 70 लाख 17 हजार रूपये का लोकार्पण किया गया।

मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने घोटुल में बनाए गए विभिन्न कक्ष सगा कुरमा, उदना कुरमा, लयोर कुरमा, बीडार कुरमा और लेयोस्क कुरमा का अवलोकन भी किया। वनमंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप द्वारा घोटूल परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत ओरछा के उपाध्यक्ष मगंड़ूराम नुरेटी, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के सदस्य और नगर पालिका परिषद के पार्षदगण उपस्थित थे।

सांसद के पत्र और जनता के 40 लाख आवेदनों का निराकरण नहीं फिर कहां है सुशासन

0
  • सुशासन तिहार ढकोसला जनता को कोई लाभ नहीं

रायपुर/05 मई 2025 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सुशासन तिहार ढकोसला है, जनता को इससे कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बढ़ते अपराध, यातायात समस्या, शिक्षक भर्ती और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पत्र लिखे हैं और सुशासन तिहार के पहले दूसरे चरण में आम जनता की समस्याओं से सम्बंधित लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। इसके पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में 75,000 से अधिक आवेदन आया था। जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है। फिर कहां है सुशासन? ऐसे में सुशासन तिहार के तीसरे चरण का कोई मतलब नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल से हताश और परेशान हो गई है। किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, छात्र, युवा, हर वर्ग हताश और परेशान है, अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और जिम्मेदार तिहार मना रहे हैं।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई है। अब तक 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया जा चुका है। बिजली कटौती, पेयजल की समस्या, शिक्षकों की कमी, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, व्यापारी अनियमित जीएसटी से परेशान है। प्रदेश में मात्र 33 प्रतिशत स्टील उद्योग चल रहे हैं बांकी महंगी बिजली एवं प्रशासनिक अराजकता के चलते बंद हो गए है। अनियमित कर्मचारी, दिव्यांगजन वादाखिलाफी से त्रस्त है। नया 18 लाख प्रधानमंत्री आवास में से एक भी आवास स्वीकृत नहीं हो पाया है। 500 रू. में गैस सिलेंडर का वादा जुमला निकला। प्रधानमंत्री आवास को तोड़ा जा रहा है। अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, परिवहन विभाग की वसूली से ट्रांसपोर्टर वाहन चालक त्रस्त है। रोज नए नियम लागू करके जनता को परेशान किया जा रहा है। क्या यही सुशासन है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ भाजपा नेताओं के लिए सुशासन है कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार जोरों पर है। कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है जहां भाजपा के बिचौलिया न हो। डेढ़ साल में सड़क का मरम्मत नहीं हो पाया, स्कूलों के बिल्डिंग ध्वस्त हो रही है, अस्पतालों में दवाइयां नहीं है, जांच मशीने खराब पड़ी है, आयुष्मान का भुगतान रोके जाने से निजी अस्पताल इलाज में बहानेबाजी करके मरीजों को लौटा रहे है। मरीज इलाज के लिए भटक रहे, महतारी वंदन योजना में नाम काटा जा रहा है, रेडी टू ईट को महिला स्वास्थ्य समूह को देने की घोषणा की गई थी लेकिन वह सिर्फ घोषणा ही साबित हुई है, भाजपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हो गई है।

वार्ड- 20 में पानी की समस्या दूर करने पार्षद निधि से कराया गया बोर

0

दल्लीराजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 20 में पानी की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए पार्षद रोशन पटेल ने पार्षद निधि से बोर कराया है। वार्ड में उन्होंने अब जल संकट का समाधान किया है।

ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व वार्ड में स्थित एक सरकारी बोरवेल अचानक बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू को स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद निधि से नए बोर खनन की स्वीकृति प्रदान की। कार्य को शीघ्र पूर्ण कर मोटर पंप स्थापित किया गया और वार्डवासियों को जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। पार्षद रोशन पटेल ने नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने वार्ड की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए तत्काल समाधान कराया। साथ ही उन्होंने आगे भी वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का अनुरोध किया।

सौगातों से भरा रहा ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले का पहला समाधान शिविर 

0
  • लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 5714 आवेदनों का किया गया निराकरण
  • जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी हुए शामिल

बालोद, 05 मई 2025 सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले का पहला समाधान शिविर ग्राम लाटाबोड़ सहित लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल 15 ग्राम पंचायत के लोगों के लिए सौगातों भरा रहा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के अलावा आम जनता के समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने के उद्देश्य से शुरू किए गए सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद जिले में समाधान शिविर का आगाज आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ से किया गया। शासकीय हाई स्कूल मैदान लाटाबोड़ में आज आयोजित समाधान शिविर में हितग्राहियों को सुशासन तिहार के दौरान बनाए गए उनका राशन कार्ड, श्रम कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा उन्नत किस्म के धान बीज, कीटनाशक दवाई, खाद बीज के वितरण के अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों को छड़ी एवं श्रवण यंत्र आदि के अलावा मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आईस बाॅक्स एवं मछली जाल प्रदान किया गया। इसके अलावा शिविर में अनेक हितग्राहीमूलक योनजाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य अतिथियों ने गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान कर उनके गोद भराई रस्म को भी पूरा किया। ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम टेकापार, नेवारीकला, देवीनवागांव, अरौद, भोईनापार, खपरी, लोण्डी, बेलमाण्ड, पड़कीभाट, उमरादाह, हीरापुर, झलमला, सिवनी एवं बोरी सहित लाटाबोड़ कलस्टर में शामिल कुल 15 ग्राम पंचायतों के निवासियों के द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 05 हजार 714 आवेदनों का निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से जानकारी ली गई। लाटाबोड़ में आज आयोजित इस समाधान शिविर में पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, अपर कलेक्टर एवं जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी  चन्द्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, एसडीएम  सुरेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर, तहसीलदार  आशुतोष शर्मा तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार के आयोजन की अभिनव पहल की भूरी-भूरी सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित जिले के पहले समाधान शिविर में बड़ी संख्या में आम जनता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण होने के साथ-साथ उनके मांगों एवं समस्याओं का भी यथोचित निराकरण हो पाया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में शुरू किए गए सुशासन तिहार के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेटक्र श्रीमती मिश्रा ने सुशासन तिहार के आयोजन के निर्णय को राज्य सरकार के अत्यंत जनहितैषी एवं संवेदनशील निर्णय बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार के द्वारा शासकीय काम-काज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का कारगार प्रयास किया गया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण में प्राप्त आवेदनों का समुचित परीक्षण कर दूसरे चरण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा उन सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने लाटाबोड़ में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आम जनता की उपस्थिति की सराहना भी की। श्रीमती मिश्रा ने शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा उपस्थित सभी लोगों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत भी किया। कलेक्टर ने कहा कि शिविर स्थल में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाकर अपने-अपने विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति संबंधित विभाग के स्टाॅलों में पहुँचकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आम जनता को यह आश्वस्त किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने जिले में बढ़ते जल संकट एवं वर्तमान में पड़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में भी जिलेवासियों को अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की। उन्होंने जिले के नागरिकों से मौजूदा समय के इस भीषण गर्मी के दौरान पशु-पक्षियों के लिए भी पानी के प्रबंध करने के पूनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभा कर संवेदनशीलता का परिचय देने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता के मांगों एवं समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करने का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राज्य शासन के इस निर्णय को अत्यंत संवेदनशील, जनहितैषी बताते हुए इनकी सराहना की। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा शिविर स्थल में लगे विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं अतिथियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल में पौधरोपण भी किया गया।

आज लाटाबोड़ में आयोजित जिले के पहले समाधान शिविर में ग्राम अरौद निवासी डामेश्वरी, खपरी निवासी शिवकुमार, भोईनापार निवासी नरेश एवं खैरवाही निवासी गंगाधर को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ के वृद्धजन श्री चेतन लाल, खेलन एवं जहजीत को छड़ी तथा टेकापार के बुजुर्ग श्री बालाराम को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ के कोमल राम एवं झलेन्द्र को धान बीज का वितरण किया गया। इसी तरह भोईनापार के प्रेमलाल बंजारे एवं कमलेश्वरी टंडन को 01-01 नग मछली जाल तथा देवीनवागांव निवासी रामलाल को नैनो डीएपी खाद और लाटाबोड़ निवासी गिरवर को नैनो यूरिया खाद का वितरण किया गया। इसी तरह लाटाबोड़ निवासी जागेश्वर, मनोज कुमार, डोमार सिंह एवं लाखिन बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसी तरह ग्राम लाटाबोड़ निवासी वर्षा, खिलेश्वरी एवं झामेश्वरी ठाकुर को मनरेगा जाॅब कार्ड भी प्रदान किया गया। समाधान शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्राप्त मांगों एवं आवेदनों के संबंध में बारी-बारी से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लाटाबोड़ कलस्टर के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कुल 3472 मांग एवं 18 शिकायत, खाद विभाग को 557 मांग, समाज कल्याण विभाग को 487 मांग, राजस्व विभाग को 406 मांग एवं 14 शिकायत, महिला बाल विकास विभाग को 214 मांग एवं 10 शिकायत, विद्युत विभाग 101 मांग एवं 22 शिकायत, श्रम विभाग को 109 मांग, शिक्षा विभाग को 47 मांग, पीचई विभाग को 23 मांग एवं 05 शिकायत, परिवहन विभाग को 37 मांग एवं 02 शिकायत, स्वास्थ्य विभाग को 21 मांग व शिकायत 05, कृषि विभाग को 34 मांग, लोक निर्माण विभाग को 15 मांग एवं 02 शिकायत, जल संसाधन विभाग को 20 मांग एवं 02 शिकायत, क्रेडा विभाग को 04 मांग एवं शिकायत 02, पशुपालन विभाग को 14 मांग, जिला व्यापार उद्योग को 16 मांग एवं शिकायत 01, वन विभाग को 02 मांग, सहकारिता विभाग को 03 मांग सहित सभी विभागों को 5624 मांग एवं 90 शिकायत संबंधित आवेदनों को मिलाकर कुल 5714 आवेदन मिलने की जानकारी दी गई। सभी विभाग के अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरान्त सभी आवेदनों की निराकरण करने की जानकारी दी गई।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS