City Media - Page 627 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 627

फुल एक्शन मोड में फोर्स, मुठभेड़ में कई नक्सली हताहत

0
  •  सुकमा जिले के नागाराम – कोत्तापल्ली के जंगलों में हुआ आमना – सामना
  • पुलिस और सुरक्षा बलों के सभी जवान हैं सुरक्षित
    अर्जुन झा
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद द्वारा ली गई विशेष बैठक के बाद एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों और पुलिस के जवान फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। बुधवार 20 दिसंबर को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जंगलों में घुसकर फोर्स ने नक्सलियों पर बड़ा धावा बोल दिया। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और लगभग आधा दर्जन नक्सलियों के हताहत होने की खबर है। सुरक्षा बलों ने एक नक्सली डेरे को मिट्टी में मिला दिया। मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री बरामद की है।
    20 दिसंबर को सुबह डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं कोबरा 201 बटालियन के जवान ज्वाइंट एंटी नक्सल ऑपरेशन पर सुकमा जिले के चिंतलनार थाना अंतर्गत ग्राम नागाराम एवं कोत्तापल्ली के जंगलों की ओर रवाना हुए थे। सूचना मिली थी कि नागाराम एलओएस के नक्सली बड़ी संख्या में नागाराम व कोत्तापल्ली के बीच जंगलों में मौजूद हैं और बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सर्चिंग के दौरान कोत्तापल्ली एवं नागाराम के जंगलों में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 5–6 नक्सलियों के हताहत होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौके पर एक बड़ा नक्सल डेरा, विस्फोटक पदार्थ एवं भारी मात्रा में नक्सल सामग्री मिली है। सभी जवान सुरक्षित हैं एवं समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ चल रही थी। चार दिन पहले नक्सली हमले में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे तथा एक जवान घायल हुआ था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ एवं अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके उपरांत बीते 18 दिसंबर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद ने बस्तर संभाग के नारायणपुर में पुलिस, सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल विरोधी अभियान को विशेष रणनीति के तहत अमलीजामा पहनाने की हिदायत दी थी। एडीजी विवेकानंद ने सुकमा जिले के ग्राम बेदरे में स्थापित सीआरपीएफ के नए कैंप का मुआयना कर वहां तैनात अधिकारियों व जवानों की हौसला अफजाई की थी। इसका सकारात्मक असर आज कोत्तापल्ली और नागाराम के जंगलों में देखने को मिला है।

कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में बेखौफ जारी है मुरुम का अवैध खनन

0
  •  अधिकारियों पर अभी भी सवार है कांग्रेसियों का भूत
  • कार्रवाई नहीं, टरकाऊ नीति पर चल रहे हैं अधिकारी
    अर्जुन झा
    बकावंड लगता है ब्लॉक विकासखंड के अधिकारियों के सिर से कांग्रेस नेताओं के भय का भूत सत्ता परिवर्तन के बाद भी नहीं उतर पाया है। कांग्रेस नेता बेखौफ होकर मुरुम का अवैध खनन एवं परिवहन करा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करने में अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के बिल्कुल करीब धड़ल्ले से मुरुम का अवैध खनन एवं परिवहन चल रहा है, लेकिन अधिकारी हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं।

  • बकावंड विकासखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित काजू प्लांट के समीप एक विशाल अवैध मुरुम खदान बना ली गई है। इस खदान में ग्राम जैतगिरी निवासी सूरज सिंह ठाकुर द्वारा जेसीबी से खोदाई कर मुरुम निकलवाई जा रही है। 5 से 10 ट्रेक्टर तक मुरुम की निकासी प्रतिदिन की जा रही है। इस मुरुम को एक कांग्रेस नेता के काम्प्लेक्स में डाला जा रहा है। तहसील कार्यालय की तरफ जाते समय जब हमारी नजर इस अवैध कारोबार पर पड़ी, तब हमने तहसीलदार कार्यालय जाकर इस संबंध में जानकारी चाही कि परमिशन लेकर के मुरुम का उत्खनन हो रहा है या बिना परमिशन के।इस बारे में तहसीलदार जॉली जेम्स ने बताया कि उनसे किसी भी प्रकार की अनुमति किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं ली गई है। इसके बाद हमने अवैध मुरुम खदान में जाकर खनन कर रहे जेसीबी के मालिकों से बात की, तो उन्होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि आप जिसके पास चाहें शिकायत कर सकते हैं। हम मुरुम की खोदाई करते रहेंगे। हमें कोई नहीं रोक सकता बड़े अधिकारी भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। जो व्यक्ति मुरुम की खोदाई व निकासी करवा रहा है, वह कांग्रेस का नेता है और हम उसी कांग्रेस नेता के कहने पर यह काम कर रहे हैं। हमने तहसीलदार से कार्रवाई हेतु निवेदन किया, तो उन्होंने पटवारी को भेजकर जांच करवाने की बात कही। बाद में पटवारी ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि अवैध मुरुम खदान वाली जगह उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है, इसलिए मैं कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद हमने सेलफोन के जरिए जब तहसीलदार से संपर्क किया, तो उन्होंने फोन रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे जाहिर होता है कि अधिकारी और खनन माफिया का मिलीभगत से मुरुम का अवैध खनन और परिवहन हो रहा है। अफसरों की मौन सहमति से खनन माफिया कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार मुरुम का खनन किया जा रहा है। तहसीलदार, शासन प्रशासन सब मौन धारण किए हुए हैं और सरकारी राजस्व की खुलेआम बंदरबांट हो रही है। क्षेत्र के सजग नागरिकों ने कहा है कि तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं, इसलिए अब खनिज विभाग एवं कलेक्टर के संज्ञान में इस मामले को लाया जाएगा और उचित कार्रवाई हेतु जेसीबी मालिक, अवैध खनन कराने वाले कांग्रेस नेता तथा तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनसे आग्रह किया जाएगा।
  • चोरी, ऊपर से सीनाजोरी!
    खनन माफिया चोरी, ऊपर से सीनाजोरी की नीति पर चल रहे हैं। वे इस कदर बेखौफ होकर अवैध कार्य को आखिर अंजाम कैसे दे रहे हैं, यह एक विचारणीय प्रश्न है। मुरुम का अवैध खनन में लगे लोग साफ तौर पर धमकाते हुए कह रहे थे कि जिस अधिकारी के पास शिकायत करनी है, जाओ कर लो। न तुम हमारा कुछ बिगाड़ पाओगे और न अधिकारी कुछ कर पाएंगे। हम जिस कांग्रेस नेता के लिए यह काम कर रहे हैं, वह बहुत ही ऊंची पहुंच वाला है। अधिकारी भी हमारे उस नेता से डरते हैं। इससे जाहिर होता है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी आज तक अधिकारियों में कांग्रेस नेताओं का खौफ बरकार है। ऐसे ही छुटभैए नेताओं की करतूतों की वजह से कांग्रेस पार्टी की बदनामी हो रही है। खनिज माफिया कांग्रेस नेताओं से परेशान नागरिक अब स्थानीय भाजपा नेताओं से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं
    वर्सन
    पटवारी करेंगे जांच
    संबंधित स्थल पर मुरुम खनन की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। हल्का पटवारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।
    जॉली जेम्स,
    तहसीलदार, बकावंड

धान खरीदी और किसानों के कष्ट पर नजर रखेगी कांग्रेस: मौर्य

0
  •  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया कमेटियों का गठन
    जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी क्षेत्र में किसानों से समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी और किसानों की तकलीफ पर नजर रखेगी। इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में तीन से छह सदस्यीय तक की समितियों का गठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने किया है। मौर्य ने कहा है कि समितियों के सदस्य धान खरीदी केंद्रों का नियमित रूप से दौरा कर खरीदी व्यवस्था और किसानों की समस्याओं का जायजा लेंगे।
    सुशील मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस के शासन काल में पूरे पांच साल तक धान खरीदी सुचारु रूप से होती रही। किसानों को उपज की सही कीमत और बोनस राशि मिल रही थी। नमी और सूखत के नाम पर किसानों का शोषण नहीं होता था। श्री मौर्य ने कहा है कि भाजपा की सरकार बने जुम्मा -जुम्मा आठ दिन भी नहीं हुए हैं और किसानों को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सूखत के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल तीन से पांच किलोग्राम तक अतिरिक्त धान लिए जाने की शिकायत हर खरीदी केंद्र से आने लगी है। सूखे और गुणवत्ता युक्त धान में भी ज्यादा नमी बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा ओड़िशा व अन्य राज्यों के धान को व्यापारी एवं कोचिया बस्तर जिले के सीमावर्ती धान खरीदी केंद्रों में खपा रहे हैं। इस कृत्य में अधिकारी, सोसाइटी प्रबंधक और खरीदी केंद्र प्रभारियों की लिप्तता की बात भी सामने आई है। सुशील मौर्य ने कहा है कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय को कांग्रेस हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसी हरकतें करने वालों को मुहतोड़ जवाब देगी। इसी उद्देश्य से शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने निगरानी समितियों का गठन किया है। श्री मौर्य द्वारा गठित केंद्रवार समितियों के सदस्य इस प्रकार हैं – नानगुर ब्लॉक अंतर्गत नानगुर लेंपस सोसाइटी के सदस्य हरिहर सेठिया, हीरालाल ध्रुव व हेमधर नाग, पुसपाल लेंपस सोसाइटी कोमो नाग, गंगाराम सेठिया व राजकुमार सेठिया। बड़े मुरमा लेंपस सोसाइटी सुनील दास, कमल सेठिया व वर्मा पुजारी, जमावाड़ा लेंपस सोसाइटी फूलसिंह बघेल, धनसिंह बघेल व शंकर नाग, सरगीपाल खरीदी केंद्र आशाराम नाग, सुरेंद्र त्रिपाठी व सोनधर नाग, कुरंदी खरीदी केंद्र हरीशचंद्र सेठिया, महेंद्र कश्यप व तुलाराम कश्यप, हाट पदमूर खरीदी केंद्र सुरेश गुप्ता, टी. लक्ष्मैया व तुलाराम सेठिया। नगरनार ब्लॉक अंतर्गत नगरनार लेंपस सोसाइटी सियाराम नाग, जालंधर नाग व लक्ष्मण सेठिया, करनपुर लेंपस सोसाइटी संजय मसीह, अर्जुन कश्यप व पूरनधर नाग, माड़पाल लेंपस सोसाइटी राजेश कश्यप, रमेश पात्रो व कमलू बजरंगी, गारावंड कला लेंपस सोसाइटी दयाराम कश्यप, मंगड़ू कचौरा लेंपस सोसाइटी विजय सिंह, लौंगसिंह व विद्याजी राम।बम्हनी लेंपस सोसाइटी भागीरथी बघेल, विजय बिसाई व सुखराम, बाबू सेमरा केंद्र सूर्यनारायण राव, पुरुषोत्तम बघेल व महेंद्र नागवंशी, पल्लीगांव लेंपस खीरमनी कश्यप, लक्ष्मण सेठिया व गुलमेज अहमद। कुम्हरावंड लेंपस सोसाइटी उमेश सेठिया व फूलमती कश्यप। दरभा ब्लॉक के कोलेंग खरीदी केंद्र भानू नाग, बलिराम नाग, मधु बघेल व चेंदरू नाग, दरभा खरीदी केंद्र जयदेव नाग, मानसिंह बघेल, विनोद नाग, सीताराम, आयतु नाग व सामनाथ। नेगानार खरीदी केंद्र बोरो मौर्य, राजेश दास, गुंजू नाग, दयालु जायसवाल व सुरेश तथा चिंगपाल खरीदी केंद्र सोमारु नाग, जयराम कश्यप, गागरू, तुलाराम कश्यप, कमलसाय कश्यप व सोनधर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उक्त सभी समितियों के सदस्यों से खरीदी केंद्रों की सतत निगरानी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में जाकर परखी धान की गुणवत्ता

0
  • मापी मापक यंत्र से मापी आटे की मात्रा
  • उठाव तेज करने के निर्देश निर्देश विजय दयाराम के। ने 

    जगदलपुर रजिस्ट्रार विजय दयाराम के। ने जगदलपुर विकासखंड के अंतर्गत वनक्षेत्र में स्थित पुसपाल धान आश्रम केंद्र का निरीक्षण कर धान के किसानों को टोकन की यात्रा और उनके धान के समय को तौलाई, बारदाने की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता देखने के साथ ही गणित मापक यंत्र से धान में गणित की मात्रा की जांच भी की।
    डॉक्टर विजय दयाराम के. धान केंद्र के लिए निर्धारित की गई चावल की सीमा से अधिक धान की मात्रा को देखते हुए धान के उठाव में तेजी लाने की बात कही गई। इस दिशा में डीओ कटर सहित अनुबंधित मिलर्स से असोमीटी सोसाइटी की व्यवस्था कर शीघ्र उठाव निरीक्षण के निर्देश नीचे दिए गए हैं। उन्होंने धान के सुरक्षित अवशेष के लिए स्टॉकिंग करना और तिरपाल से संग्रहालयकर रखना कहा। किसानों ने धान में छोटे एवं बड़े किसानों के लिए 70-30 अनुपात अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए। वहीं पूरे धान बेचने वाले किसानों का रकबा कलाकारों पर जोर दिया। इस मकबरे पर एक दिलचस्प साजिश रची गई है कि पुसपाल धान बागान केंद्र में अब तक 201 किसानों से 11143 मजदूरों की खेती की जा रही है। धान सामुहिक केंद्र में साबुत अनाज उपलब्ध हैं और छोटे किसानों का धान पहले खरीदा जा रहा है। इस दौरान जिपं जिला पंचायत प्रकाश सर्वेक्षण, जिप्सम भारत-निर्माताओं सहित धान से जुड़े केंद्र प्रभारी, जिप्सी अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ट्रेन से कट कर दल्ली राजहरा की महिला की हुई मौत

0

बिग ब्रेकिंग आज सुबह ट्रेन से दल्ली राजहरा से भिलाई जा रही महिला की ट्रेन से कट कर हुई मौत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 21 निवासी रामेश्वरी चंदेल 36 वर्ष कुछ काम से भिलाई गई थी पैर स्लिप होने के कारण ट्रेन से गिरी और कट कर उनकी मृत्यु हो गई महिला वार्ड नंबर 21 में रहती थी उनके दो बच्चे हैं पति का पहले ही स्वर्गवास हो गया है मौके पर पुलिस पहुंच गई है पीएम कर बॉडी को परिवार वाले को दिया जा रहा हैl

शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी पर कार्यवाही

0

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 19.12.2023 को थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा टाउन में आम जगह पर शराब सेवन करने वाले तथा शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है –

(01) आरोपिया श्रीमती कमलेश्वरी साहू पति स्व. विजय साहू उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहरा थाना राजहरा के द्वारा घटना स्थल न्यू मार्केट फल दुकान के पास स्थित अपने होटल में शराब पीने की सुविधा उत्पन्न कराते पकडा गया, आरोपिया श्रीमती कमलेश्वरी साहू के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब जिसमें 180 एमएल भरा हुआ तथा 01 पैवा देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 02 नग पानी पाउच जप्त कर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

(02) आरोपिया श्रीमती ओमबाई साहू पति राजेश साहू उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट राजहरा थाना राजहरा के द्वारा घटना स्थल न्यू मार्केट फल दुकान के पास स्थित अपने होटल में शराब पीने की सुविधा उत्पन्न कराते पकडा गया, आरोपिया श्रीमती ओमबाई साहू के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब जिसमें 180 एमएल भरा हुआ तथा 01 पैवा देशी प्लेन शराब की खाली शीशी, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 02 नग पानी पाउच जप्त कर धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

(03) आरोपी दुष्यंत कुमार खाण्डेकर पिता नरेन्द्र खाण्डेकर उम्र 25 वर्ष साकिन कुम्हली थाना मोहला जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ चौकी के द्वारा घटना स्थल न्यू सब्जी मार्केट राजहरा में स्थित चबुतरा में अवैध रूप से आम जगह पर शराब सेवन करते पकड़े जाने पर आरोपी के विरूध्द धारा 36 (च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

(04) आरोपी अमर सिंह पिता रंजीत सिंह उम्र 50 वर्ष साकिन कुम्हली थाना मोहला जिला मानपुर मोहला अंबागढ़ चौंकी के द्वारा घटना स्थल न्यू सब्जी मार्केट राजहरा में स्थित चबुतरा में अवैध रूप से आम जगह पर शराब सेवन करते पकड़े जाने पर आरोपी के विरूध्द धारा 36 (च) 1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई

0
  1.  थाना क्षेत्रों के गांवों में चलित थाना लगाने, पैदल पेट्रोलिंग करने अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देश।
  2. जिले की सभी थानों के रिकॉर्ड रूम/माल खाना को दुरुस्त करने, साइबर अपराध आईटी एक्ट के प्रकरणों पर जा रही कार्यवाही की जानकारी, अवैध चखना सेंटर पर लगाम कसने, मड़ई मेला ड्युटी समेत अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

दिनांक 19.12.2023 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ़्तारी, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, थाना क्षेत्र के गांवों में चलित थाना लगाने, अपराध पर अंकुश पैदल पेट्रोलिंग, थाने के माल खाना/रिकार्ड रूम को दुरूस्त रखने, अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक, एसडीओपी  प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, डीएसपी  बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी  दीपक भगत, समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
  •  बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार पोल से टकराई
  • ओड़िशा निवासी चाचा -भतीजे की कार पुल से जा भिड़ी
    जगदलपुर जिले में बीती रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
    पहली घटना सोमवार की रात बस्तर नेशनल हाईवे पर हुई। रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दूसरी घटना में बीती रात ही एक तेज रफ्तार कार शहीद पार्क के पास सिग्नल पोल से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब एक बजे कु्हारपारा से मुख्य मार्ग की ओर वापस आ रही कार शहीद पार्क के पास स्थित सिग्नल पोल से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गई। वहीं मृत युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेन रोड निवासी 24 वर्षीय राहुल पवार पिता विनोद पवार तथा 24 वर्षीय वैभव गुप्ता निवासी ठाकुर रोड अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने आड़ावाल की ओर गए हुए थे। रात करीब एक बजे वापस लौटते समय कु्हारपारा से मुख्य मार्ग पर शहीद पार्क के पास लगे सिग्नल पोल से उनकी कार जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैभव और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव मेकाज भिजवाया। वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक युवकों के घरों में घटना की जानकारी लगते ही शोक की लहर छा गई। वही सुबह से ही घर के बाहर लोगों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया था।

चाचा की मृत्यु, भतीजा गंभीर
दूसरी ओर बस्तर नेशनल हाईवे पर सोमवार की ही देर रात रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल में बैठे दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने से रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है दोनों चाचा भतीजा हैं। दोनों पारिवारिक कार्य से कलकत्ता गए हुए थे और वापसी के दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ओडिशा के जयपुर निवासी विमल कुमार सोनी 53 वर्ष अपने भतीजे अनिल सोनी के साथ रायपुर से जयपुर (ओड़िशा) स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे नगर पंचायत बस्तर के समीप उनकी तेज रफ्तार कार क्रमांक ओडी 10 टी 4111 अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक विमल कुमार सोनी के सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठा भतीजा अनिल कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल को बेहतर उपचार के लिए पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर रेफर कर दिया गया।

खनिज नगरी में मनाया गया वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस

0
  • छमुमो और माइंस श्रमिक संघ ने किया का आयोजन 
    दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का 44वां शहादत दिवस दल्ली राजहरा में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन यूनियन कार्यालय में सुबह 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी व स्व. गणेश राम चौधरी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसमें संगठन के भावी राजनीतिक कार्यक्रमों पर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन की समाप्ति घोषणा पश्चात मोर्चा कार्यालय से रैली निकाली गई। शहीद वीर नारायण सिंह के प्रतिमा स्थल पुराना बाजार चौक पर जाकर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को लाल सलाम के गगनभेदी नारे के साथ सलामी दी गई व प्रतिमा स्थल पर आमसभा का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत और सपनों को याद करते हुए अपने विचार रखे। आमसभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड जनक लाल ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता कॉमरेड लैलन कुमार साहू, नवाब जिलानी, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष कॉमरेड सोमनाथ उईके, वरिष्ठ साथी कॉमरेड राजाराम, कॉमरेड शैलेश बम्बोडे व कॉमरेड योगेश यादव अध्यक्ष युवा बेरोजगार संघ ने संबोधित किया। मंच संचालन छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के महामंत्री कॉमरेड रामचरण नेताम ने किया। मोर्चा के सांस्कृतिक कला मंच नवा अंजोर के जन गायक व जनकवि कॉमरेड मुरली रंगारी व साथियों द्वारा क्रांतिकारी जनगीत के माध्यम से अमर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में कृष्णा यादव सचिव छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, सुरेंद्र साहू (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, हितेश डोंगरे व युवा बेरोजगार संघ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

दो बाईक में भिंडत एक की हालात नाजुक,डौंडी थाना क्षेत्र का मामला

0

डौंडी – स्थानीय बस स्टैंड स्थित मेन रोड पर दो बाईक आपस में टकरा गई जिससे एक बाईक सवार डामर रोड में गिरने के चलते मुंह व पैर से अत्यधिक ब्लड बहने लगा और बेहोश हो गया जबकि दूसरे बाईक सवार को कोई चोट नही लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को डौंडी  शासकीय अस्पताल 108 के माध्यम से ले जाया गया। जहां उसका प्रथामिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वही युवक कहा का निवासी व उसका नाम का पता नही चल पाया है। दूसरी ओर cg 24 S 6381 वाहन चालक को कोई चोट नही लगी है जबकि cg 07 La 5601 को मुंह व पैर में अधिक चोट लगने के कारण हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS