City Media - Page 75 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 75
0

दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया

नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सौंपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही

धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे

0

दल्लीराजहरा __छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी राजहरा परिवहन संघ केअनिश्चितकालीन धरना स्थल पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया ,सतीश थोरानी सहित प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का धरना स्थल पहुंचने पर पुष्पगुच्छ व माला से स्वागत किया गया

नरेंद्र सिंह तुली अध्यक्ष राजहरा परिवहन संघ ने मांगो का ज्ञापन सोपा ,अनिल सुथार ने संघ की मांगों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी

सतीश थोरानी ने आंदोलित राजहरा परिवहन संघ के सदस्यो को आश्वस्त किया की उनकी मांगो के संबंध में केंद्रीय इस्पात व खनन मंत्री से मिलकर निराकरण करने का प्रयास करने की बात कही

धरना स्थल पर सतीश थोरानी के साथ गोविंद वाधवानी अध्यक्ष व्यापारी संघ दल्लीराजहरा,अमित कुकरेजा अध्यक्ष छ ग चेंबर आफ कामर्स इकाई दल्लीराजहरा ,कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ , स्वाधीन जैन प्रदेश मंत्री ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी , छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दुर्ग,बालोद ,दल्लीराजहरा इकाई के पदाधिकारी ,राजहरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सदस्य व राजहरा परिवहन संघ के सदस्य उपस्थित थे

शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में रजत जयंती वर्ष संगोष्ठी का भव्य आयोजन

0

डौंडी, बालोद छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि चेमन देशमुख का प्रेरक संबोधन

भाजपा जिला अध्यक्ष  चेमन देशमुख ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा-छत्तीसगढ़ राज्य 25 वर्ष पूर्ण कर गौरवपूर्ण रजत जयंती मना रहा है।”

उन्होंने राज्य के संसाधनों, विकास की यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “विकसित भारत 2047″ विजन डॉक्यूमेंट की चर्चा करते हुए युवाओं से शिक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण, संस्कृति संवर्धन और समाज निर्माण में भागीदारी की अपील की।”इतिहास उस ओर मुड़ता है, जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जवानी चलती है।”

देशमुख ने डौंडी क्षेत्र में छात्राओं की संख्या पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि-“90% छात्राएं होना ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान की सच्ची सफलता है।”

विशिष्ट अतिथि राकेश ‘छोटू’ यादव का संबोधन

भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश ‘छोटू’ यादव ने कहा कि”छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है जिसे ‘महतारी’ कहकर संबोधित किया जाता है।”उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष, अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान और भाजपा सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा-“छत्तीसगढ़ की यात्रा शोषण से स्वाभिमान तक की यात्रा रही है।”

प्राचार्य योगेंद्र साहू का प्रेरक उद्बोधन

महाविद्यालय के प्राचार्य श्री योगेंद्र साहू ने अपने पिता की शिक्षकीय परंपरा का उदाहरण देते हुए छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने और सतत विकास की दिशा में प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत 2047 विजन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा प्रस्तुत “विकसित छत्तीसगढ़ अंजोर 2047” डॉक्यूमेंट की विस्तृत जानकारी दी।

प्राचार्य साहू ने बताया कि–

छत्तीसगढ़ सरकार का वर्तमान टर्नओवर ₹5 लाख करोड़ है, जिसे 2047 तक ₹75 लाख करोड़ करने का लक्ष्य है।

बेरोजगारी दर को 2.7% से घटाकर 1% करना।

शिशु मृत्यु दर को प्रति हजार 38 से घटाकर 5 तक लाना।

जीवन प्रत्याशा को 65 वर्ष से बढ़ाकर 85 वर्ष तक करना।

उन्होंने युवाओं से सतत विकास की दिशा में सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां-

अजय चौहान – जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, सोमेश सोरी – जिला मंत्री, मनीष झा – जिला सह कोषाध्यक्ष, श्रीमती मोहंतीन बाई चौरका – नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौडो – जनपद पंचायत अध्यक्ष, भोलाराम नेताम – जनपद उपाध्यक्ष, संजीव मानकर – नगर पंचायत उपाध्यक्ष, कमल पनपालिया – जिला मीडिया प्रभारी, रुपेश नायक – मंडल अध्यक्ष, इंछा राम साहू – मंडल महामंत्री,अन्य जनप्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण

  • मुख्य बिंदु-
  • युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारी पर बल
  • नई शिक्षा नीति 2020 की उपयोगिता पर चर्चा
  • जल, बिजली एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील
  • सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों –

“भारत माता की जय” एवं “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” – के साथ हुआ। अतिथियों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

संजय मार्केट में चोरों का धावा, 4 दुकानों में सेंधमारी

0
  •  दुकानों से नगद और सामान चुरा ले गए चोर

जगदलपुर नगर के महत्वपूर्ण संजय मार्केट में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सेंधमारी कर छतों के रास्ते दुकानों में घुसे चोर नगद रुपए और सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। इन वरदातों को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से अंजाम दिया है।

बीती रात्रि चोरों ने संजय बाजार के 4 दुकानों में सेंधमारी कर लाखों का सामान और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। बाजार में देवभोग सेंटर के प्रोपाइटर चौरसिया के अनुसार चोर उनकी दुकान के ऊपरी हिस्से में सेंध बनाकर अंदर घुसे और कुछ नगद रकम के साथ खाने पीने की चीजें उठा ले गए। चौरसिया की दुकान से लगी एक फल दुकान के अलावा दो अन्य दुकानों में भी चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। चोरों के काम करने के तरीके से लग रहा था है कि वे बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं थे और बड़े आराम से सभी घटनाओं को अंजाम देते रहे।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

घटना स्थलों के हालात बताते हैं कि चोरों ने बेफिक्र होकर बड़े ही इत्मीनान से इन वरदातों को अंजाम दिया है। चारों दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने और भाग निकलने में कम से कम ढाई तीन घंटे लगे होंगे। ऐसे में पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें अगर ईमानदारी से गश्त लगा रही होतीं, तो चोर ऎसी हिमाकत कतई नहीं कर पाते। वहीं संजय बाजार के कई फुटकर व्यापारियों ने बताया कि संजय मार्केट के बगल में ही पुलिस चौकी भी हैz किंतु वहां कोई आता जाता नहीं है। वीरान पड़ चुकी इस पुलिस चौकी का उपयोग अब असामाजिक तत्व करते हैं। पिछले कई माह में कई चोरियां इस बाजार में हो चुकी हैं, मगर एक भी वारदात का खुलासा पुलिस आज तक नहीं कर पाई है।

जीव जगत के लिए जीवन का आधार हैं पेड़: मंत्री केदार कश्यप

0
  •  वन मंत्री केदार कश्यप ने महुपाल बरई में रोपा पीपल का पौधा
  • गांव के जल स्त्रोतों के आसपास लगाए गए पीपल के 148 पौधे

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने आज महुपाल बरई में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पीपल्स केयर संस्थान द्वारा आयोजित विशेष वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और पीपल का पौधा लगाया। इस अवसर पर महुपाल बरई में पीपल के 148 पौधे लगाए गए। ये सभी पौधे जल स्रोतों के निकट लगाए गए हैं।

इस अवसर पर मंत्री  कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और हमें इनके महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने पीपल्स केयर संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और उनकी देखभाल करें। पीपल्स केयर संस्थान के सुरेश यादव ने बताया कि यह अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारियों और स्थानीय समुदायों का सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

पीपल का है बड़ा महत्व

पीपल भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पेड़ है, जिसका धार्मिक, आयुर्वेदिक और पर्यावरणीय, सभी दृष्टियों से विशेष स्थान है। पीपल को ‘बोधिवृक्ष’ भी कहते हैं, क्योंकि इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यह बौद्ध धर्म में एक पवित्र वृक्ष माना जाता है। हिंदू धर्म में पीपल को देवताओं का निवास माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसकी जड़ों में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तियों में शिव का वास होता है। इसलिए, इसकी पूजा की जाती है और इसे काटना अशुभ माना जाता है।शनिवार के दिन इसकी पूजा करने का विशेष महत्व है। कई धार्मिक अनुष्ठानों और त्योहारों में पीपल की पूजा होती है।

वैज्ञानिक और पर्यावरणीय महत्व

पीपल एकमात्र ऐसा पेड़ है जो दिन और रात दोनों समय भरपूर ऑक्सीजन छोड़ता है। यह इसे वायुमंडल को शुद्ध करने वाला सबसे प्रभावी वृक्ष बनाता है। पीपल के पेड़ की उम्र बहुत लंबी होती है, कभी-कभी तो हजारों साल तक पीपल का पेड़ जीवित रहता है।पारिस्थितिकी तंत्र में पीपल की भूमिका बेमिसाल है। यह कई पक्षियों, जानवरों और कीड़ों के लिए एक आश्रय और भोजन का स्रोत है, जिससे यह पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भूजल संरक्षण में भी पीपल का पेड़ बड़ा ही उपयोगी है। इसकी गहरी जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं और भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करती हैं।

पीपल का आयुर्वेदिक महत्व

आयुर्वेद में पीपल के हर हिस्से का उपयोग कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। पीपल की

पत्तियों का उपयोग कब्ज, पेट दर्द और अस्थमा जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। छाल का उपयोग त्वचा रोगों, खुजली और फोड़े-फुंसी के इलाज में किया जाता है। पीपल के फलों को दिल से जुड़ी बीमारियों और पाचन समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है।

इन सभी कारणों से पीपल को कल्पवृक्ष के समान माना जाता है, जो जीवन और आध्यात्मिकता दोनों का प्रतीक है।

प्रयास आवासीय विद्यालय में द्रोणेश और जानवी का हुआ चयन

0
  1. सेजेस पूर्व माध्यमिक शाला हिंदी माध्यम नया बाजार राजहरा से सन

2025 -26 के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय बालोद में द्रोणेश साहू व आवासीय विद्यालय में रायपुर मे जानवी का चयन हुआ है दोनों छात्र शाला में मेघावी थे जानवी राष्ट्रीय स्तर की धाविका है दोनों के चयन पर. शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश गुर्जर भारती साहू व प्राचार्य टी आर् रानाडे प्रधान पाठीका बेडसी सुमोद शिक्षक योगेंद्र नाथ देवांगन बी.आर.साहू देवाश्री श्रीवास्तव ताराचंद निषाद श्याम कुमार जाटवर ने हर्ष व्यक्त किया

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया

0
  • भारतीय युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप एवं कार्यकर्ताओं ने आज जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत स्तर पर 14वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का पारदर्शी और नियमानुसार उपयोग नहीं हो रहा है। कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु प्राप्त राशि का खर्च मनमाने ढंग से किया जा रहा है।

साथ ही, अनेक पंचायतों में ग्राम सभाओं को केवल कागजी खानापूर्ति बनाकर रखा गया है। वास्तविक ग्रामवासियों की भागीदारी के बिना ही कार्ययोजना एवं राशि खर्च का निर्णय दस्तावेज़ों तक सीमित रह गया है। यह स्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पारदर्शिता दोनों को आघात पहुँचाती है।

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख माँगें रखीं–

  • 14वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग की गहन जाँच की जाए।
  • ग्राम सभाओं को वास्तविक रूप से आयोजित कर ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
  • कागजी ग्राम सभाओं एवं फर्जी हस्ताक्षरों पर रोक लगाने हेतु कठोर दिशा-निर्देश जारी हों।
  • दोषी सरपंचों एवं अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
  • जिला पंचायत अधीक्षक व्ही.आर. सिन्हा ने आश्वासन दिया कि 2 दिनों के भीतर जाँच कमेटी गठित कर मामले की जाँच कराई जाएगी और उचित कार्यवाही की जाएगी।
  • युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।
  • इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती, कृष्णा उपाध्याय, समीर कुरैशी, एकादशी बघेल एवं रामचंद्र बघेल उपस्थित रहे।

बिना काम कराए ग्राम पंचायत के लाखों रुपए हजम कर गए सरपंच

0
  • पूर्व और मौजूदा सरपंच पर लगे गंभीर आरोप
  • जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने की एसडीएम से मामले की शिकायत 

-अर्जुन झा

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा में सरकारी धन की जमकर लूट की जा रही है। बिना काम कराए ही पूर्व और मौजूदा सरपंच एवं सचिव लाखों रुपए गटक चुके हैं।. मामले की शिकायत क्षेत्र की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने एसडीएम बकावंड से की है।

जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप के मुताबिक रायकेरा देवड़ा के पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच व सचिव द्वारा निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता की जा रही है। पूर्व सरपंच समंदू कश्यप व सचिव पदमावती कश्यप तथा वर्तमान सरपंच लखमी कश्यप पति समदू कश्यप द्वारा 15वें वित की राशि में हेराफेरी की गई। नए बने ग्राम पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर 48 हजार 200 रुपए आहरित किए गए हैं। जबकि पंचायत भवन में मरम्मत की कोई आवश्यकता ही नहीं थी।

हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 38 हजार रुपए आहरित किए गए, मगर धरातल पर कार्य हुआ ही नहीं है। सोख्ता गड्ढा कार्य के नाम पर 30 हजार रुपए आहरित किए गए हैं, मगर कहीं भी सोख्ता गड्ढा नहीं बनाया गया है।

नाली है नहीं, सफाई करा दी!

हद की बात यह है कि जो नाली बनी ही नहीं है, उसकी सफाई के नाम पर सरकारी धन पर हाथ साफ कर दिया गया है। आगे जानकारी दी गई है कि नाली सफाई कार्य हेतु दो बार 25-25 हजार रूपए आहरित किए गए हैं, जबकि नाली सफाई कराई नहीं गई है। ग्राम पंचायत के बीजागुड़ा पारा में नाली निर्माण कार्य हुआ ही नहीं है और इस कथित नाली की सफाई के नाम पर 25 हजार रूपये आहरित किए गए हैं।सामुदायिक भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और उसके नाम पर 2 लाख 60 हजार रुपए निकाल कर हजम कर लिए गए हैं।

सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य हेतु पूरी राशि आहरित कर ली गई है, मगर कार्य अपूर्ण है। प्राथमिक शाला बीजागुड़ा व तराईगुड़ा पारा के भवनों की मरम्मत के लिए 48 हजार 70 रूपए आहरित किए गए हैं, किन्तु जरा सा भी कार्य नहीं किया गया है। समदू घर के पास नाली निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रूपए आहरित किए गए हैं और नाली बनाई ही नहीं गई है।

सचिव ने पति को भेजे 4.83 लाख

बताया गया है कि रायकेरा देवड़ा की पंचायत सचिव पदमावती कश्यप द्वारा अपने पति नंदकिशोर कश्यप के नाम पर 4 लाख 83 हजार रूपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह राशि पंचायत निर्माण कार्य की बताकर स्थानांतरित की गई है। नंदकिशोर कश्यप ग्राम पंचायत सचिव पति होने के साथ-साथ एक शासकीय कर्मचारी सहायक ग्रेड-03 के पद पर पदस्थ हैं। जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने कहा है उक्त सभी कार्यों में अनियमितता बरती गई है तथा शासकीय राशि का पूर्णतः दूरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी सकी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई संबंधित लोगों के खिलाफ की जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया रवाना

0

जगदलपुर ।जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पावर हाउस चैक स्थित सब स्टेशन से अपनी यात्रा पर निकला है।

इस अवसर पर मंत्री  कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सौर पैनल लगाना आसान हो गया है।

इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस रथ का उद्देश्य शहर और आसपास के गांवों में घूमकर लोगों को इस योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।

करीब दो माह से नदारद है संधकरमरी हाई स्कूल की शिक्षिका

0
  •  ज्वाइनिंग कर दो दिन ही रही स्कूल में यह टीचर

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत संधकरमरी के शासकीय हाई स्कूल की एक शिक्षिका बीते करीब दो माह से नदारद है। इस शिक्षिका ने ज्वाइनिंग करके लौटने के बाद दोबारा स्कूल में कदम नहीं रखा है। शिक्षिका की इस गैर जिम्मेदारी पूर्ण हरकत से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। संधकरमरी की सरपंच जयमनी कश्यप ने बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को आवेदन देकर शिक्षिका शांति देवांगन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनकी जगह संधकरमरी हाई स्कूल में जिम्मेदार शिक्षक या शिक्षिका की नियुक्ति करने की मांग की है।

संधकरमरी की सरपंच श्रीमती जयमनी कश्यप ने बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल को प्रेषित पत्र में जानकारी दी है कि बीते जुलाई माह में शिक्षिका शांति देवांगन की नियुक्ति शासकीय हाई स्कूल संधकरमरी में की गई थी। शिक्षिका शांति देवांगन ने 25 जुलाई को हाई स्कूल में ज्वाइनिंग की। इसके बाद मात्र दो दिन ही उन्होंने स्कूल में अध्यापन सेवा दी। फिर वे गईं तो वापस लौटकर स्कूल नहीं आईं हैं। यहां तक कि स्वतंत्रता दिवस के दिन भी शिक्षिका शांति देवांगन स्कूल से गायब रहीं। करीब दो माह होने को है और शिक्षिका शांति देवांगन का कोई अता पता नहीं है। न तो उन्होंने ग्राम पंचायत को कोई जानकारी दी है और न ही अपने हाई स्कूल के प्राचार्य को। सरपंच जयमनी कश्यप ने बताया कि इस स्कूल में वैसे भी शिक्षकों की कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सरपंच श्रीमती जयमनी कश्यप ने जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल से आग्रह किया है कि शिक्षिका शांति देवांगन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और संधकरमरी हाई स्कूल में योग्य शिक्षक शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS