City Media - Page 93 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 93

पत्नी और बेटी की हत्या करने की नियत से हमला करने वाले पति को हुआ आजीवन कारवास

0

भानुप्रतापपुर थाना के कच्चे चौकी अंतर्गत ग्राम टेकाढ़ोहा निवासी नंद किशार बढ़ई ने पत्नी की चरित्र शंका के चलते और 02 साल की बेटी पर ढाई साल पहले लोहे के वसूला से हत्या की नियत से हमला बोला था, जिसमें दोनो की जान बच गई। अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर दीपक के. गुप्ता ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक सीमा तिवारी ने बताया कि टेकाढ़ोहा निवासी नंद किशोर बढ़ई लगभग ढाई साल पहले 5 एवं 6 फरवरी 2023 की दममियानी रात को लगभग साढ़े 11 बजे से लेकर पौन पाँच बजे सबसे पहले अपनी पत्नी संगीता बढ़ई के पेट और सिर पर वसूला से हमला किया और मरते दम तक पीटकर लहूलहान हालत में यह समझकर छोड़ दिया कि उसकी मौत हो गई, उसके उपरांत 02 साल की बेटी तृषा बढ़ई पर भी लोहे के वसूला से सिर पर जोरदार हमला बोला, जिससे दो साल की बेटी वहीं पर गिरकर बेहोश हो गई। घटना की जानकारी जैसे तैसे आरोपी के पत्नी के परिजनों को 6 फरवरी को पता चला। परिजनों ने तत्काल ईलाज के लिए भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर कच्चे चौकी से पुलिस पहुँचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल पत्नी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 307, 302 आईपीसी के तहत भानुप्रतापपुर थाना में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी को गिरफतार करते हुए न्यायालय पेश किया और जेल भेजा गया।

आजीवन कारावाास की सुनाई सजा

अपर लोक अभियोजकके अनुसार भानुप्रतापपुर न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश भानुप्रतापपुर दीपक के. गुप्ता ने मामले की सुनवााई करते हुए मिले साक्ष्य के आधार पर 07 अगस्त को आरोपी को धारा 302 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास, 2 हजार रूपएं जुर्माना एवं जुर्माना नहीं पटा पाने पर 3 माह की अतिरिक्त सजा, इसके अलावा धारा 307 आईपीसी के तहत 10 साल की सजा, 1000 रूपएं का जुर्माना और जुर्माना नहीं पटा पाने पर 2 माह की अतिरिक्त सजा सुनाई गई।

सारे जरूरी काम छोड़ घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मेयर पाण्डेय भी रहे साथ

0
  •  शर्मा ने घायल जवान से की मुलाकात, कहा- पूरी सरकार है आपके साथ
  • फिर नजर आई गृहमंत्री शर्मा की संवेदनशीलता

अर्जुन झा-

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के संवेदनशील और सहृदय उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की संवेदनशीलता की एक झलक यहां फिर देखने को मिली। विजय शर्मा इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को जैसे ही पता चला कि नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया है, अपने सारे जरूरी काम छोड़कर श्री शर्मा तुरंत महापौर संजय पांडे को लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंच गए। घायल जवान से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घायल जवान और उनके परिजनों से कहा कि आप लोग बिल्कुल भी चिंता मत कीजिए, हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, पूरी सरकार और छत्तीसगढ़ की पूरी जनता आपके साथ हैं। आप जैसे वीरों के अदम्य साहस के बल पर ही हमारा बस्तर और छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होने जा रहा है। आप लोग बस्तर के आदिवासियों और यहां के अन्य मूल निवासियों की भलाई तथा बस्तर की बेहतरी के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ाई लड़ रहे हैं। आपका यह योगदान छत्तीसगढ़ की जनता हमेशा याद रखेगी। जवान के इलाज और सुविधाओं में जरा कमी तथा अस्पताल की अव्यवस्था देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बेहद नाराज हो उठे।

 

 

उन्होंने डाक्टरों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो जवान आप और हम सबकी हिफाजत तथा बस्तर के समग्र विकास की राह खोलने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनकी देखभाल में कोताही नहीं होनी चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं, तो यह हमारी कृतघ्नता ही कहलाएगी। अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करें। श्री शर्मा ने डॉक्टर्स को घायल जवान के साथ ही हॉस्पिटल में आने वाले हर मरीज का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रकृति प्रेम का मॉडल बनकर उभरेगा अटल परिसर

0
  •  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया अटल परिसर का निरीक्षण

जगदलपुर नगर के लालबाग क्षेत्र में निर्माणाधीन अटल परिसर का निरीक्षण शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि इसका शीघ्र लोकार्पण नियत तिथि में संभव हो सके।

महापौर संजय पाण्डे ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि परिसर के निर्माण कार्य में किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाली को संरक्षित रखते हुए कार्य किया जाए। अटल परिसर को एक सुंदर, पर्यावरणीय दृष्टिकोण से समृद्ध और प्रेरणादायी स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। गौरतलब है कि इस परिसर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 9 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो पूर्णतः तैयार हो चुकी है। कार्य पूर्ण होते ही लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, विद्याशरण तिवारी, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, रोशन सिसोदिया, उर्मिला यादव, पारुल बोथरा, आशा साहू सहित नगर निगम के इंजीनियर व तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित इंजीनियर दीपांशु देवांगन से किरण सिंह देव ने कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और शीघ्र ही पूर्णता की ओर अग्रसर है। महापौर ने निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को और बेहतर ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि परिसर में उन्नत लाइटिंग सिस्टम, बैठने की सुविधाएं, हरित परिदृश्य, जल संरक्षण हेतु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। यह अटल परिसर न केवल शहरवासियों के लिए एक श्रद्धा स्थल होगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन का एक आदर्श उदाहरण भी बनेगा

लगातार हो रही बारिश के कारण घर टूटा

0

दल्लीराजहरा:- लगातार हो रही बारिश के कारण  आज वार्ड क्रमांक 27 में निवासरत बुजुर्ग महिला भगवनतीन बाई साहू का मकान भरभराकर गिर गया। यह घटना न केवल भावुक करने वाली थी, बल्कि स्थानीय प्रशासन की परीक्षा भी थी जिसे नगर पालिका अध्यक्ष  तोरन लाल साहू और वार्ड पार्षद सूरज विभार ने पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ पास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही अध्यक्ष तोरन लाल साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और तत्काल नगर पालिका कर्मचारियों की टीम भेजकर मलबा हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही पटवारी को बुलवाकर स्थल का मुआयना करवाया गया, ताकि पीड़िता को मुआवजा दिलाया जा सके।

अध्यक्ष तोरन लाल साहू जी ने कहा
हमारी प्राथमिकता है कि जरूरतमंद को तुरंत राहत मिले। प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भगवनतीन बाई को उचित मुआवजा और सहायता मिले।

वहीं वार्ड पार्षद सूरज विभार भी पूरे समय पीड़िता के साथ मौजूद रहे और उन्होंने रहने, खाने-पीने और सोने के लिए बिस्तर की व्यवस्था तुरंत करवाई।

पार्षद सूरज विभार ने कहा
वार्ड में कोई भी परिवार संकट में हो, तो हम पीछे नहीं हट सकते। मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर घर के साथ खड़ा रहूं। भगवनतीन बाई मेरी मां जैसी हैं।इस दौरान वार्ड 22 के पार्षद  सुरेश जयसवाल, वार्ड 11 के पार्षद निर्मल पटेल, और स्थानीय वार्डवासी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

वार्डवासियों ने प्रशासन की इस तत्परता और सेवा भाव की सराहना की। एक स्थानीय निवासी ने कहा हमने पहली बार देखा कि नेता लोग खुद मौके पर आए, न सिर्फ देखने बल्कि मदद करने भी। सूरज भैया और तोरन साहू जी को हम दिल से धन्यवाद देते हैं।

भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन

0

लाइव–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में आमजनता को न्याय दिलाने व हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को वापस लिए जाने की मांग को लेकर गीदम रोड बिलजी विभाग के समक्ष भाजपा सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन ।

बस्तर जिला डीपीई एवं नोडल अधिकारी द्वारा डिजी मित्रो का लिया गया बैठक

0

बैठक में डी पी आई अखिलेश मिश्रा जी एवं जिला नोडल अधिकारी  सूरज निर्मलकर द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें डिजी मित्रो को विद्यालय में विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास का लाभ मिल सके इसके लिए मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहित किया गया एवं विद्यालयों में आने वाली समस्याओं का समाधान पर चर्चा की गई।

मां कौशल्या धाम में 108 पार्थिव शिवलिंग पूजन का दिव्य आयोजन एवं संत श्री राम बालक दास जी के जन्म दिवस का उत्सव

0
  • शिक्षक संघ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

डौंडीलोहारा छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय संचालक व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 25 करोड़ की लागत से बनने वाले मां कौशल्या धाम की स्थापना 2026 में होनी है, इस तीर्थ में लगातार लाखों श्रद्धालुओं का पूरे देश से आने का क्रम चल रहा है इसी कड़ी में मां कौशल्या धाम के संत राम बालक दास महात्यागी के 49 वें जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक- 07 अगस्त गुरुवार को 108 पार्थिव शिवलिंग का महा रुद्राभिषेक, गौ माता का भंडारा एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसमें रायपुर के संत युधिष्ठिर लाल शदानी जी एवं छिंदवाड़ा से विश्व प्रसिद्ध कथाकार हिंदू शेरनी सरस्वती दीदी जी का आगमन हो रहा है इसके अलावा बहुत से संतों एवं विशिष्ट जनों का भी आगमन हो रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल जी ,योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा जी एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न आयोग के अध्यक्ष जिसमें अमरजीत छावड़ा जी, प्रहलाद रजक जी, शंभू नाथ चक्रवर्ती जी, मोना सेन जी अन्य विशिष्ट जनों का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौशालाओं के प्रतिनिधियों का भी आगमन होगा और शिक्षक संगठन के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा ।

संत श्री राम बालक दास जी ने बताया कि प्रातः 8:00 बजे से लेकर 12:00 तक महा रुद्राभिषेक होगा, उसके बाद गौ-माता का भंडारा, भक्तों का भोजन प्रसादी एवं 1:00 से लेकर 5:00 तक भजन संध्या एवं संत सम्मेलन होगा भजन संध्या में ओमकार चंद्राकर बेमेतरा की टीम और लीलेश्वर सिन्हा छालीवुड कलाकार की टीम रायपुर से आ रही है इसमें समस्त छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं देशवासियों को आमंत्रण भेजा गया है। बालोद जिला प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था बनाई जा रही है यह कार्यक्रम मां कौशल्या धाम यूट्यूब चैनल एवं ,,रामबालक दास,, फेसबुक पर लाइव रहेगा।

उपरोक्त जानकारी शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दिया है।

एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम

0
  • छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रदेश के सभी जिला और इकाइयों में एक साथ बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है

उसी क्रम में दल्ली राजहरा इकाई द्वारा भी आज ग्राम कुसुमकसा क्षेत्र में श्री संजय बेस जी के पुष्प वाटिका में चैंबर सदस्यों, व्यापारियों एवं ग्राम वासियों के साथ में एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री देवलाल ठाकुर जी के करकमलों से पचास पेड़ लगाये गये। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल कर रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वायुप्रदूषण में कमी, और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान करना है।इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से प्रदेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

मुख्य अतिथि देवलाल ठाकुर जी ने इस मौके पर कहा कि हमारे देश यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने यह संदेश दिया था कि एक पेड़ माँ के नाम, उसी के तहत चैंबर ऑफ कॉमर्स प्रकृति को बचाने के लिए , प्रकृति को एक अच्छा ऑक्सीजन देने के लिए, आज पूरे छत्तीसगढ़ मे पेड़ लगाकर, वृक्ष लगाकर, पौधा लगाकर प्रकृति को एक अच्छा संदेश दे रहे है ।इस कार्यक्रम में चैंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा, महामंत्री भूपेंद्र ड़हरवाल, पूर्व अध्यक्ष शंकर कुकरेजा, प्रमुख सलाहकार संजय बेस,शेखर गुप्ता,राजेश पटेल,पंकज छाजेड़,दिनेश जैन,संतोष जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष दल्ली महेश पांडे, नगर पालिका पार्षद संजीव सिंह, गजेंद्र सिन्हा, संतोष जैन,पुष्पजीत बैंस, कमलकांत साहू,मोनू गुप्ता, दीपक यादव,देवराज जैन,मोती कुचेरिया, कुसुमकसा के गणमान्य व्यापारीगण,ग्रामवासी एवं अन्य चैम्बर सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे

संजीव सिंह “संटू” की पहल पर दिव्यांग बालक को मिली ट्राई साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

0

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद द्वारा आज एक सराहनीय कार्य किया गया, जब दल्लीराजहरा निवासी दिव्यांग बालक रितेश कुमार साहू को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। रितेश को 40% विकलांगता के कारण चलने-फिरने में कठिनाई होती थी, जिससे उसका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।

 

इस गंभीर समस्या को वार्ड क्रमांक 4, एकलव्य नगर के सक्रिय पार्षद श्री संजीव सिंह “संटू” ने गंभीरता से लिया और तत्काल रेडक्रॉस को इस बाबत अवगत कराया। पार्षद श्री संजीव सिंह की तत्परता एवं संवेदनशीलता के कारण इस बच्चे की पीड़ा पर जल्द ही संज्ञान लिया गया।

रेडक्रॉस के राज्य चेयरमेन तोमन साहू जी की पहल और समाज कल्याण विभाग, बालोद के उपसंचालक अजय गेडाम के सहयोग से रितेश को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। साइकिल मिलते ही रितेश के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। अब वह बिना किसी पर निर्भर हुए अपने कार्यों को स्वतंत्र रूप से कर सकेगा।

रितेश के पिता गजानंद साहू ने भावुक होकर धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि — “अब हमारे बेटे को कहीं आने-जाने के लिए किसी के सहारे की जरूरत नहीं है, यह सब पार्षद संजीव सिंह जी की वजह से संभव हो पाया।”

इस अवसर पर रेडक्रॉस के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्दिव्या उमेश मिश्रा, जिला चेयरमैन प्रदीप जैन, जिला संगठक चंद्रशेखर पवार, कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख तथा समाजसेवी जगप्रीत संधू उपस्थित रहे।

पार्षद संजीव सिंह “संटू” ने कहा:

“हर व्यक्ति को गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों की सहायता करना केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी है।”

रेडक्रॉस सोसायटी जिले के गांव-गांव में इस तरह की मानवीय सेवाएं प्रदान कर रही है और ऐसे जनप्रतिनिधि जब साथ होते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।

युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

0

बालोद:- बालोद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आया हैं जो एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के पश्चात् स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी । घटना की जांच करते हुए मृतक की पहचान ग्राम कसही का बताया जा रहा है ।मृतक का नाम मुकेश साहू उम्र 19 हैं जो आत्महत्या कर लिया है ।आत्महत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ पुलिस आगे का कार्यवाही कर रही हैं।

 

MOST POPULAR

HOT NEWS