City Media - Page 3 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 3

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

मरीजों से बातचीत कर जाना हाल चाल, अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

समय पर उपस्थित नही होने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सफाई ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बालोद 27 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा आज सुबह जिला चिकित्सालय बालोद का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं अस्पताल परिसर में स्थित मातृ-शिशु अस्पताल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अस्पताल के व्यवस्थाओं का गहन पड़ताल किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मरीजों एवं परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं अस्पताल में उन्हें मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के समय पर उपस्थित नही होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अस्पताल अधीक्षक को इनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी गहन पड़ताल किया। मातृ-शिशु अस्पताल में समुचित साफ-सफाई नही पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित सफाई सुपरवाईजर को कड़ी फटकार लगाई। श्रीमती मिश्रा ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक को सफाई ठेकेदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों एवं सफाई सुपरवाईजर को साफ-सफाई की व्यवस्था में तत्काल सुधार करते हुए संपूर्ण अस्पताल को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, महिला एवं पुलिस वार्ड, आॅपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, फिजियोथेरेपी एवं डायलिसिस वार्ड, आयुष एवं होमियोपैथी विभाग के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में नवजात शिशुओं के गहन देखभाल इकाई, प्रसूति कक्ष आदि विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। श्रीमती मिश्रा ने विशेष नवजात देखभाल इकाई में पहुँचकर वहाँ उपस्थित डाॅक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों से नवजात बच्चों के इलाज की व्यवस्था एवं उनके उचित देखभाल के संबंध में जानकारी ली एवं उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के अलावा उन्हें जरूरी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने तथा संपूर्ण अस्पताल में बेहतर प्रबंधन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।

सम्मान समारोह एवं आशीर्वचन कार्यक्रम

0

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्ञानांजलि भवन दल्लीराजहरा में दिनांक 26 फरवरी दिन गुरुवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गयाजिसमें सम्मानीय अतिथि गणभ्राता सागर गनीर जी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भ्राता सुमित जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी भ्राता एम एस श्रीजीत भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री भ्राता सहिल सावलकर जी भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी बहन गीता मरकाम जी भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री बहन सुखवन्तिन ठाकुर जी भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारणी आदि थे

इन सभी का स्वागत सम्मान एवं आशीर्वचन दल्लीराजहरा की संचालिका ब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने बड़े ही आदर के साथ स्वागत सत्कार एवं सम्मान किया और अपने मुख कमल से आशीर्वचन संबोधित किएब्रह्मा कुमारी पूर्णिमा बहिनजी ने कहा कि आप सभी जिस भी पद पर हैं अपने अपने क्षेत्रों में अपने कारोबार को एक कुशल प्रशासक बनकर सुचारू रूप से चलाने के लिए आगे बढ़ते रहेंगे यही मेरी आप सबके प्रति शुभकामनाएं, बधाई, एवं आशीर्वचन है और मेरे मन में आप सबके प्रति एक यही अच्छी सोच है।

कि आप सभी इस ईश्वरीय विश्व विधालय से जुड़कर परमपिता परमात्मा से संबंध राजयोग मेडिटेशन करें और परमात्मा शिव से शांति ,शक्ति, गुण ,आधयात्म ज्ञान ले इस आधयात्म ज्ञान द्वारा नैतिक मूल्यों से आत्मिक जागृति आयेगी और ऐसे ही सहयोग, स्नेह और प्रेम से कार्य करते आप सभी आगे बढ़ते रहेंगे सभी सम्मानीय अतिथि गणों ने अपने अपने वक्तव्य में यही कहा कि इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अपने आप को सम्मान पाकर अपने को धन्यसमझ रहे हैं और ये हमारा परम सौभाग्य है कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्मा शिव की याद में और दीप प्रजवल्लित करके किया गया लोकार्यक्रम का मंच संचालन गोपेश सोनवानी जी आई टी आई के वरिष्ठ शिक्षक (बालोद ) ने किया और अपने संगीत के माध्यम से लोगों को मुग्ध किया

बीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव और आयुष्मान, वयवंदन कार्ड पर दिया जोर

0

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन में, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के बी. एम. ओ. डॉ.आर.एस. भवर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी गई और मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।पी. एच. सी. नगरनार में सुविधाओं का लिया जायजापी. एच. सी. नगरनार के निरीक्षण के दौरान डॉ. भवर ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, विशेषकर रात्रि प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने ओ. पी. डी. में आने वाले मरीजों के लिए आयुष्मान और आभा आई. डी. की उपयोगिता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा लैब में जांच की उपलब्धता, दवाओं और स्टाफ की कमी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बी. एम. ओ. ने वैक्सीन रूम और डिलीवरी रूम के उचित रखरखाव के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित किया।घर-घर जाकर ‘वय वंदना’ और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देशनगरनार के सुंडी पारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान बी. एम. ओ. ने स्वयं आयुष्मान और ‘वय वंदना’ कार्ड बनाए और बनाने में आ रही समस्याओं को लेकर कर्मचारियों और हितग्राहियों से सीधे चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे हितग्राहियों के घर-घर जाकर कार्ड बनाएं और लाभार्थियों की सूची को तुरंत फिल्टर करें ताकि कोई भी योजना से वंचित न रहे।आयुष्मान आरोग्य मंदिर मॉडपाल में कार्यक्रमों की समीक्षाआयुष्मान आरोग्य मंदिर मॉडपाल के भ्रमण के दौरान बी. एम. ओ. ने ई. डी. डी. ड्यू. लिस्ट के अनुसार गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर आरोग्य मंदिर में ही सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही एन. सी. डी. स्वास्थ्य मेला, आयुष्मान कार्ड, आर.सी.एच. 2.0 पोर्टल पर एंट्री, कुष्ठ रोग और टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।सेक्टर कुरंदी की बैठक में दिए गए लक्ष्य प्राप्ति के निर्देशदौरे के अंत में सेक्टर कुरंदी में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी स्वास्थ्य संस्थाओं के कार्यों की संस्थावार समीक्षा हुई। डॉ. भवर ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में आयुष्मान कार्ड, वय वंदना योजना, टीबी, कुष्ठ रोग, नियमित टीकाकरण और आर. सी. एच. एंट्री में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सुरक्षित प्रसव के लिए सभी उप-स्वास्थ्य केंद्र अपने मरीजों को नजदीकी पी. एच. सी. में ही रेफर करें।

सेजस ढोढरेपाल में मनाया गया विज्ञान दिवस

0

बकावंड छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद छत्तीसगढ़ एवं जिला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बकावंड ब्लॉक के सेजस विद्यालय ढोढरेपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विज्ञान में महिलाओं का योगदान थीम पर किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का मार्गदर्शन प्राचार्य गोवर्धन पाणिग्रही ने किया। मुख्य वक्ता व्याख्याता दीपा दास ने बच्चों को विज्ञान विषय के विभिन्न आविष्कारों के बारे में बताया। राजकुमार साहू व्याख्याता ने विज्ञान दिवस की बधाई के साथ सभी विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने की बात रखी। प्रधान अध्यापिका रेहाना अंजुम ने विज्ञान में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ता प्रदीप एवं राकेश विज्ञान शिक्षक ने सी वी रमन के विज्ञान में योगदान के बारे में बताया। आयोजन में विशेष रूप से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के बीएड संकाय से प्रशिक्षु शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षु भारती ने विज्ञान और विकसित भारत पर अपना उद्बोधन दिया।छात्रा उर्मिला ने भाषण में विज्ञान की महत्वपूर्ण खोजों के बारे में बताया। संस्था की प्रभारी प्राचार्य ममता सर्वा कार्यक्रम को बहुत ही महत्वपूर्ण और बस्तर के लिए अति आवश्यक बताया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों के लिए संदेश दिया कि विज्ञान जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। विज्ञान में अपना करियर बनाएं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्रों के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया। सी कास्ट के जिला समन्वयक रियाज अली ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने सभी अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन खगेंद्र पाढ़ी ने किया।

दल्ली राजहरा को बड़ी सौगात: 81 करोड़ की लागत से 17 किमी बाईपास सड़क को बजट में मिली मंजूरी

0

दल्लीराजहरा। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किए गए बजट में दल्लीराजहरा बाईपास के प्रावधान का नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव , विजय शर्मा व वित्त मंत्री ओपी चौधरी , भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के प्रति आभार व्यक्त किया है।नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि सड़क निर्माण से नगर वासियों को लगातार भारी वाहनों के आवाजाही से होने वाली परेशानियों और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी ।बस्तर से दल्ली राजहरा होकर गुजरने वाली सैकड़ो हैवी 10 व 16 चक्के वाली वाहनों से होने वाले प्रतिदिन के जाम से नगर वासियों को अब राहत मिलेगी । दल्ली राजहरा में लगातार विगत कई वर्षों से गुजरने वाले भारी वाहनों के प्रवेश व प्रतिदिन के जाम से स्थानीय व आसपास की जनता परेशान है जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025, 26 में दल्ली राजहरा बाईपास के लिए 17 किलोमीटर दूरी तक बाईपास सड़क का प्रावधान किया गया था।कुल 81 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क में 10% बीएसपी की भूमि ,7% वन भूमि व 10% भू अर्जन का क्षेत्र समाहित है। छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग इस बाईपास सड़क बनाने के लिए सर्वे का कार्य पूर्व ही पूर्ण कर लिया गया है। दल्ली राजहरा और गोटूल मुंडा के बीच मुख्य मार्ग के समीप ग्राम चिखली जाने वाले मुख्य सड़क को बाईपास सड़क के रूप में चिन्हित किया गया है जो अब चिखली जमरूआ साल्हे होते हुए ग्राम गुजरा के समीप दल्ली बालोद मुख्य मार्ग पर निकलेगी जिसकी दूरी कुल 17 किलोमीटर की है।इस संबंध में लगातार प्रयासरत रहे नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निवेदन करते हुए कहा था कि नगर के आम जनता की वर्षों पुरानी मांग को ध्यान में रखकर बाईपास सड़क को जल्द शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जाए ताकि दल्ली राजहरा में होने वाले दुर्घटनाओं से नगर वासियों को निजात मिले। साथ ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों से उड़ने वाले धूल और प्रदूषण से मुक्ति मिले। जिसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बाईपास सड़क को बजट में शामिल कर एक बड़ी सौगात दी है।

बस्तर के विकास का रोडमैप है छग सरकार का बजट: जयराम दास

0

गेम चेंजर साबित होंगे बजट में बस्तर के लिए किए गए प्रावधान: दास

जगदलपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री जयराम दास ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के बजट में पूरी तरह से विकास की छवि परिलक्षित हो रही है। यह बजट बस्तर के विकास का रोडमैप है। सुकमा जिले के जगरगुंडा और अबूझमाड़ क्षेत्र में 100-100 करोड़ की लागत से एजुकेशन सिटी के साथ जगदलपुर में इंद्रावती नदी पर बैराज के लिए 100 करोड़ की स्वीकृति ये दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरी तरह से गांव-गरीब और जनता के लिए समर्पित सरकार है।

भाजयुमो नेता जयराम दास ने बजट को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि आदिवासी अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने का ठोस संकल्प है।जयराम दास ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के अभाव से जूझता रहा, लेकिन इस बजट में अधोसंरचना, कृषि, शिक्षा और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण सड़कों, सिंचाई योजनाओं, वन उपज के समर्थन मूल्य और कौशल विकास योजनाओं को बस्तर के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग, पर्यटन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की नीति सराहनीय है। इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलायन रुकेगा। दास ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए विद्यालयों, छात्रावासों और डिजिटल सुविधाओं का विस्तार भी आदिवासी विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत करेगा।भाजयुमो नेता जयराम दास ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, जिला अस्पतालों के उन्नयन और दूरस्थ क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवाओं की मजबूती से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह बजट बस्तर में शांति, विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। अंत में जयराम दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बस्तर को सिर्फ सुरक्षा के नजरिए से नहीं, बल्कि विकास और अवसरों के केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह बजट उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

स्कूल वैन नाले में गिरी, 7 वर्षीय बच्ची की मौत, कई बच्चे घायल

0

डौंडी। डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मयारटोला (छिंदगांव) के पास बुधवार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आजाद पब्लिक स्कूल, डौंडी का बताया जा रहा है। वैन में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि कुल 21 बच्चे वाहन में बैठे थे। अचानक वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ।

हादसे में लिंम्हाटोला निवासी 7 वर्षीय देवांशी साहू की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही सामने आ रही है। चर्चा है कि नियमित चालक के स्थान पर स्कूल का अन्य कर्मचारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार मृत बच्ची के पिता चिमनलाल साहू का भी लगभग तीन माह पूर्व ट्रैक्टर पलटने से निधन हो गया था। एक ही परिवार में कम समय में हुई दो दुखद घटनाओं से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले में दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर की जा रही निरंतर कार्रवाईअवैध परिवहन करते पाए जाने पर 06 वाहनों को किया गया जब्त

0

बालोद, 24 फरवरी 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत आज 24 फरवरी को खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरूर एवं बालोद विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया है।

जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 05 वाहन खनिज रेत और 01 वाहन मिट्टी (ईंट) के परिवहन में संलग्न थे। कार्रवाई के दौरान 02 वाहनों को थाना/आरक्षी केन्द्र मरकाटोला कैम्प, 01 ट्रेलर और 01 ट्रैक्टर को थाना बालोद, एवं 01 माजदा व 01 ट्रैक्टर को थाना गुरूर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी प्रकरणों में खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध परिवहन के मामलों में इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी जिससे जिले के खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

0

निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का प्रकरण नहीं पाया गया

बालोद, 24 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2026 (कक्षा 10वीं) के अंतर्गत आज 24 फरवरी 2026 को परीक्षा के द्वितीय दिवस जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डौंडीलोहारा विकासखण्ड के परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दुधली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़गांव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डौंडीलोहारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमकापार का निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी बालोद श्रीमती मधुलिका तिवारी द्वारा परीक्षा केंद्रों में उपस्थित विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए उन्हें प्रोत्साहित तथा उनकी सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। निरीक्षण के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित होती पाई गई। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं का भी अवलोकन कर संबंधित प्राचार्यों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी, सहायक परियोजना समन्वयक लेख राम साहू, जिला खेल समन्वयक सपन जेना, व्यायाम शिक्षक सुरेश शांडिल्य एवं व्यायाम शिक्षिका सुश्री आदिला खान शामिल थे।

बजट 2026 में बस्तर को मिली ऐतिहासिक सौगात, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का जताया आभार

0


प्रवीण सांखला , भानपुरी भाजपा मंडल अध्यक्ष

भानपुरी । भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 में बस्तर क्षेत्र के लिए किए गए व्यापक और दूरदर्शी प्रावधानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रवीण सांखला ने कहा कि बजट 2026 बस्तर के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, कनेक्टिविटी, पर्यटन, रोजगार और वन क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह बजट बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने और यहां के युवाओं, किसानों व वनवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी हेतु ₹100 करोड़, दंतेवाड़ा सहित मेडिकल कॉलेज के लिए ₹50 करोड़, इंद्रावती नदी पर मटनार –देउरगांव बैराज व 68 किमी नहर हेतु ₹2,024 करोड़, बस्तर ओलंपिक, सड़क एवं परिवहन परियोजनाएं, तथा वन विभाग में 1000 भर्तियों जैसे प्रावधान यह दर्शाते हैं कि सरकार बस्तर के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम है। उन्होंने वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा बस्तर की आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाने तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा वित्तीय अनुशासन के साथ विकासोन्मुख बजट प्रस्तुत करने के लिए भी आभार जताया।

प्रवीण सांखला ने विश्वास व्यक्त किया कि बजट 2026 के इन प्रावधानों से बस्तर क्षेत्र आत्मनिर्भर, सुरक्षित और समृद्ध बनेगा तथा आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS