City Media - Page 108 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 108

निकली बिजली न्याय यात्रा

0

तोकापाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के आह्वान पर आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तोकापाल ब्लाक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के लोगों ने के बिजली न्याय यात्रा निकाली और कर ब्लाक स्तरीय विद्युत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार

0

बालोद। ग्राम साल्हेटोला में घरेलू विवाद के बाद पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 जुलाई की है, जब त्रिवेणी साहू नामक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि त्रिवेणी साहू को उसके पति लीलाधर साहू ने घरेलू झगड़े के दौरान चाकू से नाभि के नीचे हमला किया, जिससे उसकी आंत बाहर आ गई। घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे हीरापुर से घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में लीलाधर साहू ने अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना बालोद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमला यादव के साथ साइबर सेल एवं अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

महापौर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में रोल मॉडल बनेगा जगदलपुर: संग्राम सिंह राणा

0
  •  स्वच्छता सर्वेक्षण में लंबी छलांग लगाकर नगर निगम ने रच दिया है है इतिहास

जगदलपुर नगर निगम में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि महापौर संजय पांडेय एवं उनकी टीम की सक्रियता और दूरदर्शी सोच व नेतृत्व के चलते जगदलपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। देशभर में जहां पहले जगदलपुर की रैंक 107वीं थी, वहीं इस वर्ष यह बढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में नगर निगम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मेयर संजय पाण्डेय के नेतृत्व में हमारा शहर जरूर रोल मॉडल बनकर उभरेगा।

संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि नगर सरकार के गठन के मात्र चार माह के भीतर यह बड़ी उपलब्धि हासिल करना एक मिसाल है। स्वच्छता सर्वेक्षण के कुल 12,500 अंकों में से 10,440 अंक अर्जित कर नगर निगम ने अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। यह सफलता वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्यों, प्रशासनिक अमले, सफाई मित्रों, सफाई दीदियों, समस्त पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सबसे बढ़कर आम जनता के सहयोग से मिली है। श्री राणा ने कहा है कि यह सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि जगदलपुर के नागरिकों की मेहनत और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिणाम है। हम अगले वर्ष देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में जगदलपुर को शामिल करवा कर ही रहेंगे। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने महापौर संजय पांडे के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा- महापौर संजय पांडे ने जो कार्य स्वच्छता को लेकर किया है, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। आने वाले समय में जगदलपुर नगर निगम एक कचरा मुक्त, सुंदर और आदर्श शहर के रूप में देश के सामने उदाहरण बनेगा। नगर निगम की यह सफलता स्वच्छता के प्रति नागरिकों की बदलती सोच और प्रशासन की सक्रियता का प्रतीक है। इस उपलब्धि से बस्तर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व की अनुभूति हो रही है।

हत्या के दो आरोपी को डौण्डीलोहारा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

0
  • मृतक मनोहर निर्मलकर की हत्या उसकी बहु एवं वाधयंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद के द्वारा बिजली करेंट लगाकर घटना को दिया गया अंजाम
  • मृतक की अंतिम संस्कार की जा रही थी तैयारी
  • थाना डौण्डीलोहारा में आरोपियों के विरूध्द धारा 103 (1), 3(5) बीएनएस का मामला पंजीबध्द

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिनांक 17.07.25 को ग्राम खड़ेनाडीह में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हुए मृत्यु का जांच करने का निर्देश दिया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवम् एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा को बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया।

दिनांक 17.07.2025 को जरिये फोन से ग्राम बड़गांव निवासी भानू राम निर्मलकर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम खड़ेनाडीह निवासी मनोहर निर्मलकर का संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गया है जिसका अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे है कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेष सिंह हमराह सउनि अनित राम यादव, प्र0आर0 535, 1697, म0प्र0आर0 989, आर0 336, 548, 250, 337, 453 मय शासकीय वाहन ब्ळ-03-6691 से ग्राम खडेनाडीह रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर सूचक भानूराम निर्मलकर से पूछताछ कर मौके पर देहाती मर्ग इंटीमेषन 0/25 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया शव का शव पंचनामा कार्यवाही के दौरान शव निरीक्षण करने पर मृतक के चेहरे के दायें-बांये दोनों गाल पर, गला में कई जगह चोंट खरोंच का निशान एवं बांये गाल तथा गले के पास जलने जैसा निशान पाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान शव का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु वि़द्युत करेंट लगने से तथा मृतक के मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होना पाया गया।

विवेचना के दौरान मृतक की बहु श्रीमति गीता निर्मलकर से पूछताछ करने पर बतायी कि मृतक मनोहर निर्मलकर शराब पीकर घर आने पर शराब के नषे में गाली गलौज कर मारपीट करता था, और मुझ पर बुरी नियत रखता था जिससे तंग आकर वाधयंत्र सिखाने वाले लेखराम निषाद निवासी ग्राम बड़गांव को अपने ससुर को रास्ते से हटाना है कहकर कुछ उपाय बताओं बोली तब लेखराम निषाद अपने घर में तैयार किया हुआ बिजली वायर, प्लास्टिक ग्लब्स को दिनांक 16.07.25 को रात्रि करीबन 11 से 12 बजे के मध्य मृतक के घर पहुंचकर योजनाबध्द तरीके से मृतक जब अपने घर के परछी में सो रहा था, गीता एक लोके के सब्बल को पकड़कर खड़ी थी तथा लेखराम निषाद बिजली के वायर को बोर्ड में लगाकर मृतक मनोहर के गला, चेहरा, मथा में लगाकर बिजली का बटन चालू कर करेंट लगाकर उसकी हत्या कर दिया, तथा गीता निर्मलकर को मृतक के चेहरे पर हल्दी तेल, गुलाल लगाने बताया और अपने घर परिवार में मनोहर निर्मलकर की मृत्यु सायकल से गिरकर चोट लगने से मृत्यु होना बताकर अपने घर ग्राम बड़गांव भाग गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी गीता निर्मलकर तथा लेखराम निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया व आरोपी गीता निर्मलकर के घर से लोहे का सब्बल, गमछा व अन्य समाग्री जप्त किया गया है तथा आरोपी लेखराम निषाद के घर से प्लास्टिक का ग्लब्स, बिजली का वायर, प्लग, सायकल, मोबाईल को जप्त किया गया है आरोपी गण के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर अपराध धारा सदर 103 (1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया है। आरोपी गीता निर्मलकर तथा लेखराम निषाद को दिनांक 18.07.25 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अनित राम यादव, प्र.आर. 1697 अरविंद यादव, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू, म.प्र.आर. 989 लिलेष्वरी देवंागन, म.आर. सीमा साहू क्रमांक 04, विनोद अजय, कुम लाल वर्मा, भूपेन्द्र ठाकुर, रविषंकर देषलहरे, रूपेष सलाम, कुलदीप खुटे, प्र.आर. 1630 भुनेष्वर मरकाम, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आर. राहुल मनहरे आर. मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

नाम आरोपीः- (01) श्रीमति गीता निर्मलकर पति गौकरण निर्मलकर उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम खड़ेनाडीह थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.) (02) लेखराम निषाद पिता स्व. फकीर राम निषाद उम्र 45 वर्ष  साकिन ग्राम बड़गांव थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद (छ.ग.)

भोपालपटनम में हाईमास्ट लाइट घोटाला

0
  •  लाखों खर्च, एक साल में ही अंधेरे में डूब गया शहर
  • करोड़ों की रोशनी साबित हुई महज कागजी योजना

मुर्गेश कुमार शेट्टी-

भोपालपटनम नगर पंचायत भोपालपटनम में हाल ही में लगाई गई हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट्स अब सवालों के घेरे में आ गई है। लाखों-करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गईं ये लाइट्स एक साल भी नहीं टिक पाईं और अब कई मोहल्लों व गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है।

नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 10 हाई मास्ट लाइटें विभिन्न वार्डों में लगाई गई थीं। करोड़ों के बजट में यह योजना शुरू हुई थी, लेकिन हकीकत यह है कि आज कहीं लाइट जल रही है, तो कहीं पूरी तरह से बंद है।अस्पताल रोड से लेकर बालाजी मंदिर रालापल्ली तक स्ट्रीट लाइट विस्तार पर 25 लाख रुपए, और चिकुडपल्ली अस्पताल से गांव तक के विस्तार पर 32 लाख रुपए खर्च किए गए, लेकिन यह लाइटें टेस्टिंग के बाद से ही बंद पड़ी हैं।

कमीशनखोरी का आरोप

सूत्रों के अनुसार यह मामला कथित कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता से जुड़ा हो सकता है। ठेका कम दर पर देने के चक्कर में क्वालिटी से समझौता कर लिया गया और अब इसका खामियाजा भोपालपटनम की जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि ठेका फर्म द्वारा स्तरहीन लाइट्स लगाई गईं थीं। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ननगर पंचायत के कर्णधारों को कमीशन देना था।

संकट में सुरक्षा, जनता में आक्रोश

रात के समय गलियों में अंधेरा होने से महिलाओं, बुज़ुर्गों और बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। इसके बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

अब जनता सवाल पूछ रही है कि शासन ने संसाधन और धन दिए, फिर भी लापरवाही

क्यों? यह सबसे चिंताजनक बात यह है कि मात्र 6 महीने पहले नगर पंचायत ने स्ट्रीट लाइट सुधारने के लिए एक क्रेन टाइप वाहन खरीदा गया, लेकिन उसे नगर पंचायत कार्यालय में शो पीस की तरह खड़ा कर दिया गया है।

जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

जहां जनता जवाब मांग रही है, वहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौन हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोई स्वतंत्र जांच होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? अब देखना है कि नगर पंचायत कब जागेगी? भोपालपटनम की जनता की निगाहें अब प्रशासन पर हैं। वे चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो, जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, और फिर से गलियों में रोशनी लौटे।

दल्लीराजहरा आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में बिजली न्याय आंदोलन के तहत विद्युत कार्यालय चिखला कसा का घेराव किया गया

0

प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा 18 माह में चौथी बार फिर आम जनता के जेब से डाका डालने का प्रयास करते हुए बिजली के दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दिया है जिसके तहत घरेलू उपभोक्ता ओ के लिए 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट और गैर घरेलू उपभोक्ता के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ-साथ किसानों के कृषि विद्युत दर में भी 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। जिससे आम जनता व किसानों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व पर आम जनता व किसानों को न्याय दिलाने व बिजली दर में की गई बढ़ोतरी को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदेश के सभी जिला व ब्लॉक स्तर पर बिजली न्याय आंदोलन किया जा रहा है।

उसी तारतम्य में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा बिजली ऑफिस का घेराव किया गया और बिजली दर की वृद्धि को वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने दी।

इस घेराव पर रतिराम कोसमा,काशीराम निषाद, रवि जायसवाल, के ईश्वर राव, प्रशांत बोकड़े, भरत देवांगन, विल्सन मैथ्यू, प्रदीप बबलू, चंद्रप्रकाश सिंहा, मुरली पटेल, लक्ष्मण शर्मा, सुमित यादव, जागेश्वर यादव, अप्पू महेंद्रण, वेदू, संतोष, राहुल सिंह, श्रीनिवास राव, जोगेंद्र ठाकुर, धीरपाल नेताम, अनूप नेताम, फ्रांसिस कोलिन, शुभांकर गुटुम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

सांसद कश्यप ने गांवों को दी आवागमन और आस्था की सौगातें

0
  •  नगरनार की ग्राम पंचायतों में 76.68 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आज नगरनार ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 76.68 लाख रुपयों की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुदृढ़ आधारभूत संरचना, बेहतर आवागमन सुविधा और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के विकास की दिशा में बड़ी सौगात प्राप्त हुई है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत गारावंड खुर्द में सीसी सड़क और माता गुड़ी, खम्हारगांव में सीसी सड़क एवं बूढ़ादेव गुड़ी, माड़पाल में मातागुड़ी और सीसी सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। वहीं मारकेल, शिवनागुड़ा और आंजरगुड़ा में चार सीसी सड़कों का भूमिपूजन कर ग्रामीण संपर्क मार्गों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगरनार में राम मंदिर के समीप सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। सांसद महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि विकास ही उनका संकल्प है और वे प्रत्येक गांव और हर नागरिक तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी और स्थानीय लोगों को सामाजिक तथा आर्थिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास की गति लगातार जारी रहेगी और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वे सतत प्रयत्नशील हैं।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद मोहन मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, महामंत्री राजेश शर्मा, नगरनार मंडल उपाध्यक्ष सीमांचल दास, मंडल उपाध्यक्ष मोहन सेठिया, लक्ष्त्री धरत, सविता साहनी, संपत कश्यप, दयाराम बघेल, सरपंच गारावंड महादेव बघेल, सरपंच सोनामनी गोयल, उपसरपंच राजेश पटेल, संगीता कश्यप, सोनसाय बघेल, शंकर गोयल, लखमू नाग, ममता ध्रुव, धनसिंग यादव, लैखन गोयल, ईश्वर कश्यप, कलावती नाग, जल कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की भावनात्मक पहल

0
  • सरहद पर तैनात जवानों के लिए बस्तर से भेजी जा रही हैं हजारों राखियां
  • महापौर संजय पाण्डे ने भी भेंट की 1 हजार राखियां

जगदलपुर जब हम और आप जब अपने सारे त्यौहार अपने परिवारों के संग धूमधाम से मना रहे होते हैं तब वो जांबाज अपने घर परिवार से मीलों दूर रहकर हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। जब बहनें अपने भाइयों की कलाईयोंमें राखियां बांधकर अपनी रक्षा की दुहाई दे रही होती हैं तब वो भाई अपनी बहनों से दूर सूनी कलाइयां लिए हमारी रक्षा कर रहे होते हैं। उनकी भी भावनाएं होती हैं, उनके पास भी दिल होता है, मगर देश उनके लिए अहम होता है। ऐसे वीर भाइयों की कलाईयां सजाने के लिए बस्तर की बहनें सामने आई हैं।

रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों ने एक विशेष पहल करते हुए सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों को राखी भेजने का निर्णय लिया है। यह कदम भाई-बहन के इस पावन पर्व को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। महिला मोर्चा की बहनों ने सैकड़ों राखियां एकत्र की हैं, जिन्हें भारतीय सेना के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में तैनात सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही सैनिकों के नाम संदेश-पत्र और मिठाइयां भी भेजी जाएंगी। जगह-जगह से राखियां एकत्र कर महिला मोर्चा की बहनें उसे सुरक्षित रख रही हैं। महिला स्व सहायता समहू की बहनें, महतारी वंदन से लाभान्वित बहनें, भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता सभी इस नेक काम में अपनी सहभागिता दे रहे हैं। महापौर संजय पाण्डे ने भी एक हजार राखियां महिला मोर्चा की बहनों को भेंट की हैं। संजय पाण्डे ने कहा है कि रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह का पर्व है। हर साल महिला मोर्चा की बहनें रक्षाबंधन पर्व को बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाती हैं। रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की बहनों की यह भावनात्मक पहल सराहनीय है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि देश की रक्षा में लगे हमारे वीर सपूत हमारे सच्चे रक्षक हैं। रक्षाबंधन पर हम उन्हें राखी भेजकर यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है और उन्हें अपना भाई मानता है। इस भावनात्मक पहल से न केवल जवानों को मनोबल मिलेगा, बल्कि देश के नागरिकों और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध भी और मजबूत होंगे। प्रदेश के आव्हान पर सभी जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्तर जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग-अलग जगह से राखियां एकत्र कर रही हैं।*

भाजपा कार्यालय में महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, सुधा मिश्रा, सफीरा साहू, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, उमा मिश्रा, गायत्री कश्यप, नेहा ध्रुव, रोशन सिसोदिया, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, ममता राणा, लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, विभा सिंह, डाकेश्वरी पांडे, ललिता बघेल, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, अलका सेंगर, माधवी मंडल, रेखा सिंह, रामकुमारी यादव, अनीता पटेल, अनिता भारत, मीना विश्वकर्मा, गीता नाग, शोभा रानी, करमजीत कौर, किरण दीवान, झरना मोहंती सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित रहीं।

जल आवर्धन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, महापौर ने किया निरीक्षण

0

जगदलपुर:- शहर में जल आवर्धन योजना के अंतर्गत प्रमुख पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बीते लम्बे समय से कुछ वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम महापौर संजय पाण्डे ने आज नगर निगम के जनप्रतिनिधियों व आयुक्त के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संजय पाण्डे ने संबंधित को निर्देश दिए कि मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर लेकर जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को और अधिक असुविधा का सामना न करना पड़े।

महापौर ने बताया शहर के अलग- अलग चार स्थानों पर जल आवर्धन योजना के तहत बिछाए गए पाइप लाईन क्षतिग्रस्त हो जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। इस बात की जानकारी उन्हें मिलते ही वह अपनी टीम के साथ सबसे पहले स्थानीय सर्किट हॉउस डीजी बंगला के सामने पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मरम्मत कार्य 2 दिन के अंदर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

मालूम हो कि सर्किट हाऊस रोड, सांसद निवास के सामने, पावर हाउस चौक व फिल्टर प्लांट इन चार स्थानों पर पाईप लाईन छतिग्रस्त हो जाने से लंबे समय से यहाँ पेयजल आपूर्ति बाधित है। पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी की आपूर्ति भी की जा रही है। नगर निगम आम नागरिकों से अपील करता है कि वे धैर्य बनाए रखें, निगम पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है और जल्द ही जल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद उमा मिश्रा, पितामह नायक, रोशन सिसोदिया, गौतम पाणिग्रही उपस्थित रहे।

एक पेड़ मां के नाम: बालोद जिला में वृक्षारोपण का व्यापक अभियान

0

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान पूरे देश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में बालोद जिला प्रशासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से दिनांक 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को बालोद जिला में एक माहा वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

_आओ हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं:_

कार्यक्रम की तिथि: 20 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे दिन रविवार

-कार्यक्रम का उद्देश्य: मातृशक्ति के सम्मान में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना

सहयोग की अपील: सभी व्यापारी बंधु, सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षक और छात्र-छात्राएं इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर इसे सफल बना सकते

हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में अपना योगदान दें।

 

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS