झपकी आने से 18 चक्का ट्राला दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

0
1465

पथराटोला में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सीजी 22 एक्स 5339 नंबर का 18 चक्का ट्राला अनियंत्रित होकर भादूराम कोसमा की दुकान में जा घुसा। जानकारी के अनुसार भादूराम कोसमा का घर और दुकान एक ही परिसर में स्थित है। घटना के समय आसपास बच्चे भी खेल रहे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।बताया जा रहा है कि ट्राला आयरन ओर भरकर आलापल्ली से रायपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्राला पहले पास में खड़ी एक हाईवा वाहन से टकराया।

टक्कर के झटके से खड़ी हाईवा भी आगे बढ़ने लगी, जिसे पास में मौजूद चालक ने तत्परता दिखाते हुए ब्रेक लगाकर नियंत्रित किया।टक्कर से एक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लगभग 200 मीटर तक बिजली के तार खिंच गए। घटना के बाद मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।हालांकि ट्राले की रफ्तार धीमी होने के कारण वाहन घर के अंदर पूरी तरह प्रवेश नहीं कर पाया और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार माल लोडिंग के दबाव और अधिक ट्रिप लगाने की होड़ में चालकों को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता, जिसके कारण आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं हो रही हैं।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here