मोहला छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा स्वर्गीय विश्वनाथ पदमाकर सर जी के निधन की न्यायिक जांच की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री- भूपेश बघेल, गृहमंत्री- ताम्रध्वज साहू, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (जिला शिक्षा अधिकारी) जिला मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी से किया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने स्वर्गीय श्री विश्वनाथ पदमाकर जी प्रधानपाठक प्राथमिक शाला-खड़कापारा, विकासखंड-मोहला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है व उनकी धर्मपत्नी- श्रीमती बनवासा बाई पद्माकर प्रधानपाठक प्राथमिक शाला-तातोड़ा, विकासखंड-मोहला व उनके परिजनों से भेंटकर आकस्मिक निधन की जानकारी प्राप्त किया तथा परिजनों को संगठन द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन द्वारा न्यायायिक जांच की मांग मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से करने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- मक्खन साहू, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- शिवशंकर कोर्राम, प्रदेश संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल, ब्लॉक महासचिव- राजेश कुमार निषाद, स्वर्गीय विश्वनाथ पदमाकर जी के धर्मपत्नी श्रीमति बनवासा बाई पदमाकर व उसके पुत्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया में मक्खन साहू जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन जिला- मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी ने दी है।
डोगाघाट में बायोगैस सयंत्र का शुभारंभ
नगर पालिक निगम के तहत शहर के शिव मंदिर वार्ड के डोगाघाट में बायोगैस सयंत्र का स्थापना किया गया है ,जिसका विगत 25 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा अवलोकन करते शुभारंभ किया गया था ,आज बायोगैस संयंत्र स्थापना से बिजली उत्पादन प्रारंभ हो गया है । जिसका अवलोकन महापौर श्रीमती सफीरा साहू दिनेश कुमार नाग के द्वारा किया गया । जिसमें एमआईसी सदस्य श्रीमती सुशीला बघेल ,पार्षद पंच राज सिंह साथ उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला “निसर्गऋण टेक्नोलॉजी” से बिजली उत्पादन करने वाला प्रदेश का पहला निकाय नगर निगम जगदलपुर है ,निसर्गऋण टेक्नोलॉजी से बायोगैस संयंत्र से आज बिजली उत्पादन प्रारंभ हो गया बायोगैस संयंत्र से बिजली उत्पादन करते हुए आज पंखा ,वल्ब जलाकर महापौर व आयुक्त को दिखाया गया । इस संयंत्र के माध्यम से 10 किलो वाट तक बिजली उत्पादन किया जाएगा इस बिजली का उपयोग आसपास के रहवासियों को बिजली देकर लाभान्वित किया जाएगा । इस दौरान स्वच्छता विभाग के हेमंत श्रीवास व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।
फ्लोराईड का जहर और प्रशासन की उपेक्षा का कहर ग्रामीणों पर
- नदी की रेत में झरिया खोदकर ग्रामीण कर रहे पानी की व्यवस्था
- बाकेल गांव के कोंगालगुड़ा पारा के निवासियों की नहीं ली गई सुध
अर्जुन झा
बस्तर इंसान के कदम चांद और मंगल ग्रह पर भले ही पड़ गए हैं, लेकिन बस्तर संभाग में आज भी ऐसे दर्जनों गांव हैं, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के कदम नहीं पड़ पाए हैं। अफसरों को अपने एसी चेंबर से निकलकर जमीनी हकीकत जानने के लिए शायद फुरसत नहीं है। ऐसा ही एक अभागा गांव है बाकेल।
इस गांव के कोंगालगुड़ा पारा की पूरी आबादी को फ्लोराईड के जहर का दंश और प्रशासनिक उपेक्षा का कहर झेलना पड़ रहा है।बस्तर विकासखंड के ग्राम बाकेल के कोंगालगुड़ा की धरती की कोख में फ्लोराईड का जहर घुला हुआ है। नतीजतन इस बस्ती के भूगर्भ जलस्रोत का उपयोग करना खतरे से खाली नहीं है। फ्लोराईड इंसान और पशुओं के शरीर पर घातक प्रभाव डालता है। छत्तीसगढ़ शासन ने दूर दराज के गांवों के भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने तथा फ्लोराईड प्रभावित इलाकों में पानी आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था कर रखी है। बशर्ते ऐसे संकटग्रस्त इलाकों की जानकारी शासन तक पहुंचनी चाहिए। शासन तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों पर है, लेकिन बाकेल कोंगालगुड़ा पारा के ग्रामीणों के संदर्भ में प्रशासनिक और लोक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। इस बस्ती के दर्जनों परिवारों को बूंद – बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।गांव में पीने भोजन बनाने के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम प्रशासन आज तक नहीं कर पाया है। गांव की महिलाएं कई किलोमीटर का सफर कर नारंगी नदी से अपने परिवारों की जरूरत के लिए पानी का इंतजाम करती हैं। महिलाएं नदी की रेत पर झरिया ( गड्ढा ) खोदकर वहां से स्वच्छ पानी निकलती हैं। एकसाथ दो – तीन गुंडियों या बाल्टियों में पानी लाना पड़ता है, अन्यथा उन्हें नदी तक का सफर बार बार करना पड़ता है। नदी में अभी पानी का मामूली बाहव चल रहा है, लेकिन उसकी शुद्धता – आशुद्धता को लेकर ग्रामीण सशंकित हैं, इसलिए सीधे नदी से पानी न लेकर झरिया खोदना पड़ता है। झिरिया में अच्छी तरह से छना हुआ पानी आता है, जो सभी तरह के उपयोग के लिए बेहतर रहता है।*बॉक्स**इसके लिए जिम्मेदार आखिर कौन?* बाकेल का कोगालगुड़ा पारा बस्तर विकासखंड और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस लिहाज से बाकेल, कोंगालगुड़ा पारा के लोगों को पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बस्तर और नारायणपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की है। नारायणपुर के विधायक भी इस जिम्मेदारी से बच नहीं सकते, क्योंकि उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने में बाकेल कोंगालगुड़ा के भी मतदाताओं का उतना ही योगदान है, जितना कि अन्य गांवों के मतदाताओं का है।
माहरा समाज को जल्द मिलेगा आरक्षण का लाभ
- सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से
जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से मिला। मुलाकात के दौरान लगभग 20 मिनट गंभीरता के साथ विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस दौरान माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रस्ताव को जल्द ही केबिनेट में लाने का निवेदन किया। इस पर विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव को जल्द ही केबिनेट में लाकर विधेयक के रूप में लोकसभा में प्रस्तुत करेंगे । बस्तर सांसद दीपक बैज ने माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल की चौथी बार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कराई है और कई बार लोकसभा में भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। सांसद श्री बैज माहरा समाज को आरक्षण दिलाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का भी विशेष योगदान मिल रहा है।मुलाकात के दौरान माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष शामू कश्यप, संभागीय महासचिव बुधराम कश्यप, संभागीय संरक्षक श्रीराम नाग, संभागीय अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बस्तर रविन्द्र नागवंशी मौजूद रहे।विदित है कि सांसद दीपक बैज जनजातीय समाज के हितलाभ से वंचित आदिवासियों को आदिवासी वर्ग में शामिल कराने हमेशा प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने 12 जनजातियों को आदिवासी वर्ग में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई है और भूपेश बघेल सरकार के प्रस्ताव के समर्थन में आवाज उठाई है।
बस्तर की बेटी आशिफा खान ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
- फॉरेन मेडिकल ग्रेजुशन एग्जाम क्लीयर कर बनी डॉक्टर
- चीन की यूनिवर्सिटी में किया एमबीबीएस का कोर्स
- मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया का एफएमजीई भी क्लीयर किया
जगदलपुर बस्तर की बेटी ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर अथक बस्तर के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का नाम मान बढ़ाया है। इस बेटी ने चीन में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एग्जाम भी आसानी से क्लीयर कर लिया और भारत में कहीं भी मेडिकल प्रेक्टिस करने की पात्रता हासिल कर ली। बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही जगदलपुर निवासी आशिफा खान एफएमजीई पास कर डॉक्टर बन गई है। जगदलपुर निवासी मिरंजा खान की दूसरी बेटी आशिफा खान की प्राथमिक शिक्षा बाल विहार विद्यालय में हुई थी। तीन बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की आशिफा बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है, आशिफा खान ने चीन की हार्बिन मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। विदेशी मेडिकल डिग्री की मान्यता प्राप्त करने के लिए आशिफा को मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा आयोजित फॉरेन ग्रेजुएशन एग्जाम का सामना करना पड़ा। इस कठिन परीक्षा में भी आसानी से सफलता प्राप्त कर आशिफा भारत के किसी भी हिस्से में प्रेक्टिस करने की क्षमता रखने वाली डॉ. आशिफा खान बन गई। आशिफा खान के विदेशी डिग्रीधारी और मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त डॉक्टर बनने से जहां एक ओर परिजनों में खुशी की लहर है, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम बिरादरी के साथ ही शहर में भी उल्लास है। डॉ. आशिफा खान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। शहर की इस बेटी ने जगदलपुर शहर, बस्तर संभाग और समूचे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। बस्तर के सांसद दीपक बैज और जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डॉ. आशिफा खान को शुभकामनाएं व बधाई दी है।
अब माहरा समाज के लोगों को जल्द मिलेगा आरक्षण का लाभ
- सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री से
बस्तर माहरा समाज के लोगों को भी अब सरकारी नौकरियों, योजनाओं तथा दीगर मामलों में आरक्षण का लाभ जल्द मिलने लगेगा। बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। लगभग 20 मिनट तक केंद्रीय मंत्री के साथ गंभीरता पूर्वक विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रस्ताव को जल्द ही केबिनेट में लाने का निवेदन किया। मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव को जल्द ही केबिनेट में लाकर विधेयक के रूप में लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा।ज्ञात हो कि बस्तर के सांसद दीपक बैज ने माहरा समाज के प्रतिनिधि मंडल की चौथी बार दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कराई है और कई बार लोकसभा में भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। सांसद बैज माहरा समाज को आरक्षण दिलाने हेतु लगातार प्रयासरत हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का भी विशेष योगदान रहा। मुलाकात के दौरान माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष शामू कश्यप, संभागीय महासचिव बुधराम कश्यप, संभागीय संरक्षक श्रीराम नाग, संभागीय अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बस्तर रविंद्र नागवंशी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री बघेल की नीतियों से लोगों का पुलिस पर बढ़ा भरोसा : रेखचंद
- सीआरपीएफ बस्तरिहा बटालियन के सिविक एक्शन प्रोग्राम में संसदीय सचिव जैन ने ग्रामीणों को किया सामग्री वितरण
जगदलपुर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 बस्तरिहा बटालियन के सिविक एक्शन प्रोग्राम में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सामाग्रियों का वितरण किया।समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों के कारण आज बस्तर के आम लोगों का भरोसा सुरक्षा बलों पर लगातार बढ़ रहा है। पूर्व की सरकार में जहां लोग पुलिस बल से डरकर दूर भागते थे,
आज हमारी सरकार की नीतियों के चलते लोग पुलिस और सुरक्षा बलों के करीब आ रहे हैं। इसका मुख्य कारण सुरक्षा बलों द्वारा लोगों के मध्य विश्वास बहाली के लिए किए जा रहे प्रयास है। सुरक्षा बल आज ग्रामीणों को चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आमजन और पुलिस बल करीब आ रहे हैं। विश्वास, विकास, सुरक्षा के मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, महामंत्री हेमू उपाध्याय, कमांडेंट ए. पदम कुमार, डॉ. आरके मिश्रा, सरपंच हरचंद, पूनम सलाम, विधु शेखर झा, सविता सिंह, वर्षा ए. रोज, संतोष सिंह, चंचल सिंह, अभिषेक सिंह, मुन्नाराम बघेल, लक्ष्मण बघेल, फूलसिंह मौर्य, सोनमत मौर्य, वेदव्यास, पूनम जलाम व बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के प्रयासों का परिणाम दिखने लगा है – रेखचंद जैन
ग्राम पंचायत मांझीगुडा में दुलारदेई माता के वार्षिक मेले में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
मां दुलारदेई की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि, कुशल मंगल की कामना की इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों का परिणाम अब दिखाई देने लगा है ।

सीआरपीएफ 85 के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौके पर मौत
एएसपी द्वारा घटना की पुष्टि
जिला बालोद से 746 लापरवाह वाहन चालकों से वसूला गया 256300 रू. जुर्माना
दिनांक 07.02.2023 174 प्रकरण किया गया माननीय न्यायालय में पेष। माह जनवरी 2023 में चालाया गया 31 जागरूकता अभियान में 5424 व्यक्ति लाभान्वित हुए। यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्षन में एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस जिला बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौंकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व बालोद जिले में जनवरी 2023 में लगातार यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया माह जनवरी 2023 में 746 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व समय-समय पर अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 256300 रू. शमन शुल्क जमा किया गया है। साथ ही 174 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष कार्यवाही हेतु पेश किया गया।

कार्यवाही के साथ-साथ आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात संकेतो की जानकारी के लिए भी प्रयास किया गया जिसके फलस्वरूप इस माह जनवरी 2023 में कुल 31 जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 5424 व्यक्ति लाभान्वित हुए है। सड़क दुर्घटनाएं में कमी लाने जिला स्तर पर लगातार मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 55 बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने में कार्यवाही कर 16500 रू, 70 तीन सवारी में 21000 रू., 32 सीट बेल्ट नहीं लगाने वालो पर 16000 रू. व 254 मौके पर वाहन के कागजात पेष नहीं करने पर 76200 रू. एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबियों पर 01 कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष करने पर 16000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। इस प्रकार की सघन वाहन चेकिंग से आम जनों का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। बालोद पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि वाहन चालाते समय हमेशाहेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग करे नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देवे , नियंत्रित गति से वाहन चलाएं और शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं । यातायत नियम का पालन करें। बालोद पुलिस का यह चेकिंग अभियान लगातर जारी रहेगा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home




