City Media - Page 499 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 499

नई सुबह की नई शुरुआत खूब पसंद आ रही है सुकमा जिले के नक्सलियों को

0
  •  जिले में फिर 6 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
  • आत्समर्पित नक्सलियों में दो महिलाएं भी शामिल

अर्जुन झा

जगदलपुर नई सुबह की नई शुरुआत सुकमा जिले के नक्सलियों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में नक्सली और उनके सहयोगी हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं और अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। सुकमा जिले में प्रायः रोज नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। इसी कड़ी आज फिर छह हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

सक्रिय पीएलजीए बटालियन नंबर 1 एवं दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय दो हार्डकोर ईनामी महिला सहित 6 हार्डकोर ईनामी माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया। छग शासन द्वारा इनमें से दो नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए एवं 4 माओवादियों पर 5-5 लाख रुपए के ईनाम घोषित किए गए थे।छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान यानि नई सुबह-नई शुरुआत से प्रभावित होकर एवं अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैंप स्थापित होने से प्रभावित होकर इन लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुकमा एवं बीजापुर जिलों के 3 -3 नक्सली शामिल हैं।इन माओवादियों को आत्म समर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में नक्सल सेल आसूचना शाखा जिला सुकमा एवं 223 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सुकमा जिले में बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशनल सीआरपीएफ कोंटा सुनीत कुमार राय, उप पुलिस महानिरीक्षक ऑपरेशनल सीआरपीएफ रेंज सुकमा अरविंद राय, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन एवं सुकमा के एसपी किरण चव्हाण, 223वीं वाहिनी सीआरपीएफ के कमांडेंट नवीन कुमार के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपुंजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर सुकमा के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘पूना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के भय व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय इन 6 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली

जिन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें 8 लाख के ईनामी 27 वर्षीय दूधी पोज्जा पिता स्व. सुक्का मुरिया पीएलजीए बटालियन नंबर-1 हेड क्वार्टर टेलर टीम पीपीसीएम निवासी ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुफा सुकमा, 8 लाख की ईनामी 24 वर्षया दूधी पोज्जे पति दूधी पोज्जा मुरिया पीएलजीए बटालियन नंबर -1 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्य निवासी एर्रनपल्ली थाना पामेड़, सुकमा, 5 लाख के ईनामी 51 वर्षीय जयक्का उर्फ आयते कोरसा पिता स्व. बुधरू मुरिया किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमांडर निवासी पदेड़ा गायतापारा थाना गंगालूर बीजापुर, 5 लाख के ईनामी 30 वर्षीय कवासी मुड़ा पिता मादे मुरिया दक्षिण बस्तर डिवीजन आई टीम कमांडर एसीएम निवासी आऊटपल्ली थाना बासागुड़ा बीजापुर, 5 लाख के ईनामी 65 वर्षीय कारम नारन्ना उर्फ भूमा पिता स्व. मुद्दा दोरला किस्टाराम एरिया जनताना सरकार स्कूल एसीएम निवासी सिंगाराम थाना किस्टाराम सुकमा और 5 लाख के ईनामी 35 वर्षीय रैनू उर्फ मड़कम सुक्का पिता स्व. रामा मुरिया अरनपुर एरिया जनमिलिशिया कमांडर एसीएम निवासी भंडारपदर थाना भेजी सुकमा शामिल हैं। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में डीआईजी अरविंद राय, एसपी किरण चव्हाण, एएसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा एवं डीएसपी बस्तर फाइटर उत्तम प्रताप सिंह के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली दूधी पोज्जे, कोरसा आयते, कवासी मुड़ा कारम नारन्ना एवं रैनू उर्फ मड़कम सुक्का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में नक्सल सेल आसूचना शाखा जिला सुकमा तथा दुधी पोज्जा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 223 वाहिनी सीआरपीएफ की आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा कपड़ा, श्री फल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इन घटनाओं में थे शामिल

एक महिला नक्सली ग्राम सिंघनमड़गू के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही। इस मुठभेड़ में कोई नुकसान नहीं हुआ।वर्ष 2011 में ग्राम केड़वाल के जंगल में नक्सलियों के अस्थाई कैम्प पर पुलिस के द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। उक्त फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वर्ष 2016 में ग्राम पोटकपल्ली के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही, जिसमें 6 नक्सली घायल हुए थे। नक्सली कवासी मुड़ा वर्ष 2017 में मिनपा पुलिस – नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। वर्ष 2019 में ग्राम बालनतोंग में अस्थाई कैम्प पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने की घटना में शामिल था, जिसमें 2 नक्सली मारे गए थे। कारम नारन्ना उर्फ भूमा वर्ष 2018 में ग्राम साकलेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। इस घटना में 9 नक्सली मारे गए थे। रैनू उर्फ मड़कम सुक्का वर्ष 2017 में बुरकापाल के जंगल में रोड निर्माण कार्य में लगे सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की घटना शामिल था। वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस गश्त, सर्चिंग पार्टी पर घात लगाकर फायंरिग करने की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2021 में सुकमा -बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ा में पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला करने की घटना में शामिल था।

छग की पहली गोबर बिजली परियोजना को बंद कर साय सरकार ने छला लोगों को: जावेद खान

0
  •  नगर सरकार ने भी रंग बदलते बदला नज़रिया

जगदलपुर पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने अनेक योजनाएं शुरू की परंतु सरकार बदलते ही भाजपा अपने चिर-परिचित कार्यशैली पर काम शुरू कर चुकी है।कमीशनखोरी के फेर में साय सरकार हर उस योजना को बंद कर रही है जिससे प्रदेश की जनता आत्मनिर्भर बनती। ऐसी ही एक परियोजना पर साय सरकार ने ताला जड़ दिया है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता गोबर से बिजली उत्पादन कर रही थी और भविष्य में जिसका सीधा असर अडानी कंपनी की जेब पर पड़ता तथा सीधा फायदा प्रदेश की जनता को मिलता, प्रदेश की जनता सस्ती बिजली मिलती।

उक्त बातें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बस्तर संभाग के पीसीसी प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने कही है। जावेद ने विष्णु देव साय सरकार से सवाल पूछा है कि किस वजह से डोंगाघाट में प्रदेश के पहले गोबर से बिजली उत्पादन प्लांट पर ताला जड़ा गया है और क्यों सरकार जनता को लाभ दिलाने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना को बंद कर दिया गया है? कांग्रेस सरकार ने सस्ती बिजली उत्पादन के लिए यह परियोजना शुरू की थी। प्लांट से 590 यूनिट बिजली का उत्पादन भी हो चुका था और भविष्य में इस परियोजना का पूरे प्रदेश में विस्तार कर छत्तीसगढ़ की जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध कराया जा सकता था। जावेद ने कहा कि साय सरकार ने गोबर खरीदी योजना को बंद कर न केवल छत्तीसगढ़ की जनता से आय का एक साधन छीनने का कार्य किया है, बल्कि बिजली उत्पादन की महत्वाकांक्षी परियोजना पर भी पानी फेरा है। जावेद ने विष्णु देव साय से पूछा है कि क्या वह भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नक्शे-कदम पर चल पड़े हैं कमीशनखोरी के लिए ही सरकार में आए हैं? जावेद ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खुले मंच से कहा था एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो फिर से हम सरकार बनाएंगे आज सरकार बनते ही कमीशनखोरी का धंधा फिर से शुरू कर दिया गया है क्या जिसके लिए 35 लाख से भी ज्यादा की लागत से बने गोबर बिजली परियोजना पर ताला जड़ कर इसे कमीशनखोरी की भेंट चढ़ाई जा रही है वहीं नगर सरकार भी मुकदर्शक बनी हुई है। जबकि इसी नगर सरकार को यह योजना गौरवान्वित करने वाली लगती थी। पहले परंतु नगर सरकार के रंग बदलते ही देखने का नज़रिया भी बदल दिया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल जनता को लाभ देने वाली जनता को सस्ती बिजली मुहैया करने वाली भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोबर से बिजली बनाने वाली परियोजना को पुनः आरंभ करें। गोबर की जगह अन्य वेस्ट मटेरियल से बिजली उत्पादन के किये जा रहे असफल प्रयोग को बंद कराएं। अन्यथा इसे लेकर जनहित में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  पुलिस की अपील का माओवादियों पर असर
  • माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी में थे सक्रिय

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर फिर तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘पुनर्वास नीति के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। साथ ही शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव- गांव में किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप यह बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण देखने को मिल रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प करके सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में मलांगेर एरिया कमेटी प्रतिबंधित संगठन के 3 माओवादियों

बुरगुम पंचायत केएएमएस सदस्य कुमारी नंदे मड़काम पिता बक्का मड़काम उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा,

गोंडेरास पंचायत मिलिशिया सदस्य केशा गोंचेे पिता दुल्ला गोंचे उम्र 22 वर्ष निवासी गोडेंरास पटेलपारा एवं गोंडेरास पंचायत सीएनएम सदस्य कुमारी मल्ले मुचाकी पिता स्व. पोज्जा मुचाकी 25 वर्ष निवासी गोडेंरास पेरमापारा थाना गादीरास जिला सुकमा ने 8 मई को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ नीरज यादव, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी, बस्तर फाईटर दंतेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून एवं 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत् 25-25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ दिलाया जाएंगे। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 ईनामी माओवादियों सहित कुल 799 माओवादी समर्पण कर चुके हैं।

दल्ली राजहरा 2 दिन पूर्व मोबाइल में मैसेज लिख लापता युवक का शव बोरडीह डैम में मिला

0

दल्लीराजहरा:- 2 दिन पूर्व मोबाइल में मैसेज लिख लापता युवक वार्ड क्रं 14 निवासी नरेश कुमार नागेश्वर पिता स्व. राजेन्द्र प्रसाद महामाया के पास स्थित बोरडीह डैम के पास लापता हुए युवक का शव आज संध्या 4:00 बजे के आसपास देखा गया एवं पुलिस की मदद से शव को बाहर निकल गया, युवक का शव बुरी तरह छतविक्षित हो गया था , 2 दिन पूर्व युवक द्वारा डैम के पास बाइक खड़ा कर लापता हो गया। उसके द्वारा रात्रि 9 बजें के लगभग अपने मित्रो केा मैसेज किया कि मै अब नहीं रहूगां और मोबाईल को बन्द कर दिया। इसके बाद उसके मित्रो एवं परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू की गयी किन्तू युवक का पता नहीं चला था। इसके बाद युवक के गुमशुदगी की सुचना महामाया थाना में दे दी गयी। 2 दिन पूर्व सुबह 7 बजें से युवक की खोजबीन जारी थी। युवक का एक चप्पल भी डैम के किनारे मिला था। किन्तु काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। परिजनों द्वारा युवक की पता साजी करने की भी बहुत कोशिश की गई थी किंतु युवक का पता नहीं चल सका था। आज संध्या 4:00 बजे युवक का शव, पानी में उफन कर बाहर आया, इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंचकर , पुलिस द्वारा शव को पानी से बाहर निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में 10 मई शुक्रवार को परशुराम जी प्रकाट्य उत्सव का आयोजन

0

दल्लीराजहरा ।स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा में कल शुक्रवार 10 मई 2024 वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर प्रातः 10.00 बजे से ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकाट्य उत्सव पर वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना हवन,आरती एवं सुंदरकांड का पाठ तथा दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। ब्राह्मण समाज के समस्त सदस्यों से निवेदन है कि सहपरिवार भगवान परशुराम जी के प्रकाट्य उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त जानकारी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से ब्राह्मण समाज प्रवक्ता कमल शर्मा ने दी है।

दल्ली राजहरा नाबालिक युवक ने स्कूल परिसर के अंदर की आत्महत्या

0

दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 22 में स्थित बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर दो की बाउंड्री वालों के अंदर पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। लाश की पहचान वार्ड क्रमांक 22 मछली मार्केट में रहने वाले युवक का नाम युवराज चिराम पिता राजेंद्र उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास के रूप में हुई है आत्महत्या का कारण अज्ञात है शव को में खेल रहे बच्चों के द्वारा देखा गया, घटना दोपहर 12:00 के आसपास की बताई जा रही है काम में न जाने को लेकर पिताजी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर घर से नाराज होकर निकाला था काफी समय तक ना आने पर परिजनो द्वारा उसकी खोजबीन की की जा रही थी l मौके पर पुलिस पहुंचशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पशु तस्करी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

0
  • पशु तस्करी का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से था फरार।
  • थाना पुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही।
  • गिरफ्तार आरोपी थाना पुरूर के गौतस्करी के दो प्रकरणों में था वांछीत
  • हितेश वर्मा पिता आलोक वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रिसाई पारा धमतरी थाना व जिला धमतरी (छ0ग0)

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिक्री, एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम को पशु तस्करी करने वाले 06 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखील किया गया था एवं प्रकरण के एक मुख्य आरोपी हितेश वर्मा निवासी रिसाईपारा धमतरी घटना दिनांक से फरार था जिसे पकडने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 04.03.2024 के दरम्यानी रात्रि गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा सुचना दिया गया कि योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 पशु तस्करी किया जा रहा है जिसकी कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन एवं गौरक्षक की सुचना मवेशी तस्करी की सूचना पर ग्राम मुजालगोंदी के पास चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG- 12-RA-8626 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहनों को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा एवं उसी के पीछे योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 जिसे वाहन को भगाने लगा जिसे हमराह स्टाफ एवं गौ रक्षक समिति, बजरंग दल चारामा के द्वारा निजी वाहन के पीछा कर मचांदुर नाका के पहले रोककर पकड़ा गया जिसे वाहन के उपर पालिथीन से ढककर रखा गया था जिसे निकालकर देखने पर तीनों गाड़ी में पड़वा, बछिया, गाय भरकर रखा था, उक्त योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-12-RA-8626 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भरत साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 25 साल साकिन रांवा थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०ग०) तथा बगल में बैठे व्यक्ति अपना नाम कुलेश्वर लहरे पिता स्व० गौकरण लहरे उम्र 27 साल साकिन देमार थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ०ग०) एवं योद्वा पीकप वाहन क्रमांक CG-05-AK-7798 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम दुष्यंत साहू पिता धनाराम साहू उम्र 19 साल साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम कमलेश साहू पिता राधेलाल साहू उम्र 38 साल साकिन डोटोपार थाना सनौद जिला बालोद (छ०ग०) तथा योद्धा पीकप वाहन क्रमांक CG-04-NQ-2694 वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोजेन्द्र कुमार साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 22 साल साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी (४०ग०) एवं बगल में बैठे व्यक्ति का नाम आदू राम नेताम पिता स्व० अधारी राम नेताम उम्र 50 साल साकिन नवागांव थाना रुद्री जिला धमतरी (छ०ग०) का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 23 नग मवेशी भरकर धमतरी से उडीसा कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहो के 23 नग मवेशी एवं योद्वा पीकप वाहन कमांक CG-12- RA-8626 CG-05-AK-7798 CG-04-NQ-2694 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। थाना पुरूर के अपराध कमांक 31/2024 एवं 42/2024 धारा छ०म० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) का आरोपी हितेश वर्मा निवासी धमतरी जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे आज दिनांक 08.05.2024 को मुखबीर की सुचना पर थाना पुरूर के पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी के छिपे हुये स्थान ग्राम अछोटा थाना अर्जुनी में दबीश देकर अभिरक्षा में लिया गया व आरोपी हितेश वर्मा से बारीकी से पुछताछ करने पर बताया कि इनके द्वारा मवेशीयों को पीकप वाहनों में कूरता पूर्वक भरकर मुसुरकुट्टटा थाना दुधावा जिला कांकेर बाजार ले जाकर बिक्री किया जाता था वाहनों में जीपीएस लगाकर मोबाईल के माध्यम से निगरानी रखी जाती थी आरोपी हितेश वर्मा की निशानदेही पर पीकप वाहनो से जप्त जीपीएस निकालकर पेश किये जाने पर जीपीएस व आरोपी का मोबाईल जब्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 08.05.2024 को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया । उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

टंगिया से सिर पर वार करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
  • थाना पुरूर के अप०क0-56/24 थारा 294, 323, 307, 34 के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
  • प्रकरण का मुख्य आरोपी घटना दिनांक से था फरार। :- प्रकरण में 01 विधि से संघर्षरत बालक भी था शामिल।
  • थाना पुरूर के प्रकरण में फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार
  • अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०)

होली पर्व एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा थाना पुरूर के अप00-56/24 धारा 294, 323, 307, 34 के फरार आरोपी अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ०ग०) एक विधि से संघर्षरत बालक जो घटना को अंजाम देकर घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसे पकडने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 25.03.2024 को प्रार्थी राजेन्द्र नेताम पिता स्व० कपिल नेताम उम्र 55 साल साकिन मनेरीपारा कनेरी थाना पुरूर जिला बालोद के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि होली पर्व के दिन गांव के 1. बिट्टू नेताम पिता नरेश नेताम 2 विधि से संघर्षरत बालक 3. अभिषेक नेताम पिता दीनू नेताम साकिन कनेरी मनेरी पारा के द्वारा पुरानी बातों को लेकर एक राय होकर टंगिया से सिर पर वार कर दिया था प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अप00-56/24 धारा 294, 323, 307, 34 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था एवं पुर्व में विवेचना के दौरान आरोपी बिट्टू नेताम पिता नरेश नेताम उम्र 23 साल साकिन कनेरी मनेरी पारा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था एवं प्रकरण के अन्य दो आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे गिरफ्तारी के डर से अपने निवास स्थान छोड़कर लुकछिप रहे थे आज दिनांक 08.05.2024 को मुखबिर से सुचना मिली थी कि घटना के फरार आरोपी अभिषेक नेताम पिता दीनू राम नेताम उम्र 19 वर्ष निवासी कनेरी मनेरीपारा थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) एवं विधी से संघर्षरत बालक अपने घर में आकर छिपा हुआ है। मुखबीर की सुचना पर थाना पुरूर का पुलिस बल ग्राम कनेरी मनेरी पारा जाकर आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबीश देकर प्रकरण के फरार आरोपी अभिषेक नेताम एवं विधी से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आज दिनांक 08.05.2024 को आरोपी अभिषेक नेताम को विधीवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा मे भेजा गया एवं एक विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि भरकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया ।

उक्त प्रकरण की कार्यवाही में थाना पुरूर प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, सउनि अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक थनेन्द्र देवांगन, लिखन साहु, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

400 पार का दम भरने वाली भाजपा 150 के नाम पर ही हांफने लगी : दीपक बैज

0
  • तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस ने मतदाताओं का जताया आभार
  • भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस: दीपक बैज
    जगदलपुर तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया। यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है।
    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। सभी 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया है। आज हुए 7 लोकसभा क्षेत्रों के मतदान में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिए भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक आए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है। तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है।भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया। जनता समझ गई है कि भाजपा
    400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है। तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गई। 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है।

भटके लोगों को राह दिखा रहे हैं कोबरा बटालियन के अधिकारी और जवान

0
  • नए सुरक्षा कैंप में चल रही है पालनार में पाठशाला
  •  भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पहल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 202- एफ कोबरा बटालियन द्वारा नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों और उनके बच्चों की हर तरह की मदद की जा रही है। इसका असर यह हो रहा है कि ग्रामीण नक्सलियों से विमुख होते जा रहे हैं और भटके हुए युवा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं। सुरक्षा बल के जवान ग्रामीणों के बच्चों की शिक्षा दीक्षा का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

202 एफ कोबरा बटालियन द्वारा पालनार गांव तथा आसपास के बच्चों को कैंप में ही निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। इसकी शुरुआत 1 मई से की गई है। इस पहल को लेकर गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों तथा बच्चों में खासा उत्साह है। इसके अंतर्गत बच्चों को मुफ्त नोटबुक, कलम, पेंसिल जैसी अन्य कई सामग्रियां वितरित की जा रही हैं। महज 4 दिनों में ही 29 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है। इस पहल में एफ 202 कोबरा के कंपनी कमांडर हरि सिंह उप कमांडेंट, अजय नेगी सहायक कमांडेंट, विवेक रजवार सहायक कमांडेंट तथा बल के अन्य सदस्यों का अहम योगदान है। नक्सल पीड़ित परिवारों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है‌।


आईईडी में घायल बच्ची को मदद
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से लगाए गए आईईडी से 4 जनवरी 2024 को चोटिल हुई 11 साल की मासूम बच्ची सुनीता और उसके परिवार को भी इस पहल के तहत कपड़े, राशन एवं पढ़ाई- लिखाई की सामग्री प्रदान की गई। ऐसे ही पहल का नतीजा है कि इस क्षेत्र के लोग नक्सलियों के प्रभाव से स्वयं को मुक्त कर रहे हैं। किसी भी छोटी -बड़ी सहायता के लिए सुरक्षा बल से संपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा बलों के प्रयासों से ही पालनार आरपीसी के समस्त सदस्य 30 अप्रैल को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शासन की लोक कल्यणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS