City Media - Page 542 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 542

महेश ठाकुर बने विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

0

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार महेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महेश ठाकुर को अध्यक्ष बनाए जाने पर कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल, सोशल मीडिया सेल, सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि बस्तर लोकसभा क्षेत्र अनुराग महतो ने शुभकामनाएं दी है।

हमारी मातृशक्ति रही है सदैव वंदनीय : विधायक किरण देव

0
  •  विधायक किरण देव का किया गया अभिनंदन
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं व मितानिनों का किया गया सम्मान

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिए मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर किरण देव ने वार्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं व मितानिनों का सम्मान किया व उनके सेवा कार्यों की सराहना की। पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यों का मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सौंपा। देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अविलंब आरंभ कराने के निर्देश दिए।

अभिनंदन समारोह में मोतीलाल नेहरू वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके द्वारा निरंतर कराए जा रहे जनहित के व विकास से जुड़े कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना। श्री देव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति सदैव वंदनीय है। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा की प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुए सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्तरुप दिया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। माता, बहनों, बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपए नियमित मिलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सौंपे गए मांग पत्र के अनुरूप जनहित के विकास काम पूरे होंगे। श्री देव ने नयापारा मुख्य मार्ग के 2.90 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण कार्य को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए व कार्य आरंभ की जानकारी देने के लिए भी कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ज्योति ठाकुर, वेदवती पात्र, मितानिन राजेश्वरी निर्मलकर, रेखा पाढी़, रमाप्रभु का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने किया। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिला प्रभारी जी वेंकट, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, श्रवण सिंह चौहान, अजय शंकर त्रिवेदी, राजकुमार जैन, संजय त्रिवेदी, खेमशंकर यादव, रतन व्यास, अनिता राज, भारती श्रीवास्तव, राजेश राय, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आशु आचार्य, रौशन झा, दिनेश केजी, श्रीपाल जैन, गोविंद ईनाणी, सरबजीत सिंह सूरी, कमल पटवा, हनीफ पटेल, राकेश तिवारी, पी सुरेश, विशाल दुबे, संजीव मिश्रा, शेखर शर्मा, परेश ताटी, विनय राजू, आलेख तिवारी, जसराज जैन, अच्युत सामंत, धीरेंद्र पात्र, माखन देवनाथ, मोहन समरथ, अनंत दुबे, ओमप्रकाश यादव, घनश्याम यादव आदि सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।

जगदलपुर से दिल्ली तक का सफर हुआ अब और भी आसान

0
  •  नई विमान सेवा का वॉटर कैनन से किया गया स्वागत
  • विधायक किरण देव ने दी बस्तर वासियों को बधाई

जगदलपुर बस्तर के लिए 12 मार्च मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना हुई। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई, जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गई। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होती हुई जगदलपुर में सुबह 11.30 बजे लैंड किया। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में उसका वाटर केनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री, विमानन मंत्रालय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली तक सीधी विमान सेवा के लिए बस्तर वासियों को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की।सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट यहां से ऑपरेट होगी। दिल्ली से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी, 9.50 को जबलपुर पहुंचेगी वहां 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर 10.15 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट यहां से रवाना होगी दोपहर 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट 1.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन शहर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने 27 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई थी। इसी विमान से 24 यात्री जगदलपुर पहुंचे। विमान की दिल्ली के लिए सेवा प्रारंभ होने पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विमान सेवा के विस्तार के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही बस्तर में विमान सेवा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया गया। इसमें स्थानीय विधायक श्री देव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हमारे एयरपोर्ट से इस माह दो विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है जो क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार के लिए लाभप्रद होगा।

उड़ान योजना में मिली सौगात

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एयरपोर्ट संचालक विदेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में यात्रियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया। साथ ही यात्रियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। विमान के पायलट, को पायलट, क्रू के सदस्यों के साथ उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत बस्तर से यह सेवा शुरू की है। जगदलपुर -दिल्ली सेक्टर को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल किया गया है। आने वाले तीन साल तक बस्तर के यात्री रियायती दर पर इस रूट पर यात्रा कर पाएंगे। लंबे वक्त से बस्तर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी जो कि अब जाकर पूरी हुई है, बस्तर के लिए यह बड़ी सौगात है।

 

जगदलपुर से दिल्ली तक का सफर हुआ अब और भी आसान

0
  •  नई विमान सेवा का वॉटर कैनन से किया गया स्वागत
  • विधायक किरण देव ने दी बस्तर वासियों को बधाई

जगदलपुर बस्तर के लिए 12 मार्च मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट रवाना हुई। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई, जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गई। एलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होती हुई जगदलपुर में सुबह 11.30 बजे लैंड किया। विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में उसका वाटर केनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री, विमानन मंत्रालय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली तक सीधी विमान सेवा के लिए बस्तर वासियों को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की भी सराहना की।सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट यहां से ऑपरेट होगी। दिल्ली से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी, 9.50 को जबलपुर पहुंचेगी वहां 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर 10.15 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट यहां से रवाना होगी दोपहर 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट 1.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन शहर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने 27 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई थी। इसी विमान से 24 यात्री जगदलपुर पहुंचे। विमान की दिल्ली के लिए सेवा प्रारंभ होने पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विमान सेवा के विस्तार के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही बस्तर में विमान सेवा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया गया। इसमें स्थानीय विधायक श्री देव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हमारे एयरपोर्ट से इस माह दो विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है जो क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार के लिए लाभप्रद होगा।

उड़ान योजना में मिली सौगात

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, एयरपोर्ट संचालक विदेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में यात्रियों का स्वागत पुष्प देकर किया गया। साथ ही यात्रियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। विमान के पायलट, को पायलट, क्रू के सदस्यों के साथ उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किया। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत बस्तर से यह सेवा शुरू की है। जगदलपुर -दिल्ली सेक्टर को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल किया गया है। आने वाले तीन साल तक बस्तर के यात्री रियायती दर पर इस रूट पर यात्रा कर पाएंगे। लंबे वक्त से बस्तर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी जो कि अब जाकर पूरी हुई है, बस्तर के लिए यह बड़ी सौगात है।

लता निषाद बनाई गई महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने बस्तर जिले में ऊर्जावान नेत्रियों की नियुक्ति की है और शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती लता निषाद को दी है। इसी प्रकार अर्पणा बाजपेई को प्रदेश सचिव बनाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला विंग में लोकसभा चुनाव पूर्व नई नियुक्तियां किया गया है जिसके तहत् बस्तर जिले में भी कई नियुक्तियां हुई है। इसी तारतम्य में संतोषी माता वार्ड की पार्षद लता निषाद को मनोनीत किया गया है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों शहर जिलाध्यक्ष सरला तिवारी ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था और भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था जिससे पद रिक्त था। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश नेत्री रेखा सिंह ने भी पार्टी छोड़ दिया है।

अभाविप ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया पुतला दहन

0
  •  संदेशखाली की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

जगदलपुर पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ किए गए जघन्य अपराधों के विरोध में तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने हेतु जगदलपुर गोल बाजार चौक में ममता बनर्जी सरकार का पुतला दहन किया गया।

अभाविप प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेष ध्रुव ने कहा कि अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्य शुक्ल ने जब कोलकाता में संदेशखाली की बहनों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन किया, तो ममता सरकार द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया गया एवं उन्हें एवं मारा पीटा गया और जेल में बंद कर दिया गया। शैलेष ध्रुव ने बताया कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं का यौन शोषण, उनकी अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। मानवता को शर्मसार करने वाली संदेशखाली की घटना की विद्यार्थी परिषद भर्त्सना करती है। 10 फरवरी को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस के संदेशखाली दौरे के कारण इस वीभत्स शोषण की सच्चाई जनमानस के समक्ष आई। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा हिंदू घरों से जबरन नाबालिग कन्याओं व महिलाओं को चिन्हित कर उनका अपहरण कर राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यालय में लाकर अत्याचार, दुराचार करने के कई जघन्य मामले सामने आए हैं। पीड़िताओं में अधिकांश महिलाएं अत्यंत पिछड़े एवं अनुसूचित वर्ग की हैं और अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की अति से तंग आकर कई परिवार संदेशखाली से पलायन करने को मजबूर हैं। पश्चिम बंगाल राज्य की महिला मुख्यमंत्री के संरक्षण में वर्षों के शारीरिक एवं मानसिक शोषण से तंग आकर संदेशखाली की हज़ारों महिलाएं आज राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। चूंकि मुख्यमंत्री के संरक्षण में राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा संदेशखाली की महिलाओं का शोषण हो रहा है और ममता सरकार की पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में विफल रही है। इस दौरान संजय मुखर्जी, परिवेद, अश्विन, प्रशांत, गौरव, अभिषेक, दामोदर समेत अभाविप के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कृषक उन्नति योजना में बस्तर जिले के 39 हजार किसानों को मिली अंतर राशि

0
  •  सरकार लगातार दे रही विकास की सौगात : देव

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई है। समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का अंतरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान घरमपुरा में हुआ। जिले के 39055 किसानों के 47258 हेक्टेयर रकबे के 24 लाख 52 हजार क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। इन किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि प्रति एकड 19257 रूपए के मान से 224 करोड़ 87 लाख रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की स्वीकृति दी गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर राशि का आज हस्तांतरण किया जा रहा है। इसमें किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान उपार्जन किया गया। अंतर राशि का अंतरण किसानों का किया जा रहा है। सभी किसानों को बधाई।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के किसानों को दी जाने वाली अंतर राशि का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे। समारोह का सीधा प्रसारण बस्तर जिले एवं विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी के तहत सुनाई। अतिथियों ने किसानों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले में 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

0

रायपुर, 12 मार्च 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इनमे 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्याें का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 07 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 06 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 07 कार्यों का लोकार्पण तथा गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 06 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के 03 कार्यों का लोकार्पण एवं 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमिपूजन किया।

प्रति एकड़ 19,257 रुपए मिलेगी आदान सहायता राशि किसानों को धान विक्रय का 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से मिलेगी अंतर की राशि कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद  मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में हैं मौजूद समारोह में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर , वरिष्ठ जन प्रतिनिधि पवन साहू एंव केसी पवार, पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष  प्रेमलता साहू एंव अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सम्भाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, सीईओ जिला पंचायत डॉ संजय कन्नोजे भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं।

राजेश दसोड़े भाजपा के जिला मंत्री नियुक्त

0

दल्लीराजहरा भाजपा की बालोद जिला इकाई में खनिज नगरी दल्ली राजहरा के कर्मठ नेता राजेश दसोड़े को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। राजेश दसोड़े की नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और दलित समाज के लोगों में खुशी छा गई है। माना जा रहा है कि राजेश को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा लाभ होगा।
ऐन लोकसभा चुनाव से पहले राजेश दसोड़े की इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दसोड़े दलित समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं। वे मृदुभाषी हैं और अपनी कार्यकुशलता एवं बेदाग व बेहतर छवि के कारण पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। राजेश दसोड़े सांसद प्रतिनिधि कांकेर लोकसभा क्षेत्र, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका में एल्डरमैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष
का दायित्व बखूबी सम्हाल चुके हैं। उन्होंने जनहित में अनेक कार्य कराए हैं। समूचे दल्ली राजहरा क्षेत्र में राजेश दसोड़े काफी लोकप्रिय हैं।. खासकर अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता का कोई मुकाबला नहीं है। पार्टी संगठन द्वारा सौंपे जाने वाले हर दायित्व पर खरा उतरने के लिए जी जान लगाकर काम करना राजेश दसोड़े की तासीर रही है। पार्टी सत्ता में न रहे तो भी राजेश दसोड़े की सक्रियता हमेशा बनी रहती है। सत्ता में रहने पर भी उन्होंने अपने पद का कभी दुरूपयोग नहीं किया। जिला भाजपा बालोद में मंत्री पद मिलने पर राजेश दसोड़े ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, जिला अध्यक्ष पवन साहू और अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कुटरू क्षेत्र में पुलिस जवान के भाई को मार डाला नक्सलियों ने

0
  • पाता कुटरू के पास शव बरामद, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के पर्चे मिले
  •  पुलिस की मुखबिरी करने का लगाया आरोप
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आम लोगों और भाजपा नेताओं की नक्सलियों के हाथों हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। नक्सलियों ने कुटरू थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण युवक की हत्या कर पाता कुटरू के पास फेंक दिया‌ है।
    सूत्रों ने बताया युवक कुशु हेमला (35) की हत्या नक्सलियों ने धारदार हथियार से की है। मृत युवक का छोटा भाई कुटरू थाना में सहायक आरक्षक पद पर कार्यरत है। मृत युवक कुटरू क्षेत्र के तेलीपेठा गांव का रहने वाला है। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने कुशु हेमला पर गोपनीय सैनिक का काम करने व पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार
    नक्सली दो दिन पहले ही युवक को घर से अपहरण कर अपने साथ जंगल की ओर ले गए थे। पाता कुटरू में ग्रामीणों ने युवक का शव देख कर कुटरू पुलिस को सूचना दी। शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। कुटरू थाना से पुलिस का दल रवाना हुआ है। कुटरू थाना अंर्तगत क्षेत्र का पूरा मामला। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इस घटना की पुष्टि करते बताया कि 8 तारीख को नक्सलियों ने ग्रामीण युवक का गांव से अपहरण कर लिया था। उसे दो दिन तक नक्सली जंगल में अपने कब्ज में रखे रहे। सोमवार सुबह पाता कुटरू के समीप युवक का शव बरामद हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS