कृषक उन्नति योजना में बस्तर जिले के 39 हजार किसानों को मिली अंतर राशि

0
16
  •  सरकार लगातार दे रही विकास की सौगात : देव

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की गई है। समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का अंतरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान घरमपुरा में हुआ। जिले के 39055 किसानों के 47258 हेक्टेयर रकबे के 24 लाख 52 हजार क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है। इन किसानों को समर्थन मूल्य की अंतर राशि प्रति एकड 19257 रूपए के मान से 224 करोड़ 87 लाख रूपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की स्वीकृति दी गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर राशि का आज हस्तांतरण किया जा रहा है। इसमें किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान उपार्जन किया गया। अंतर राशि का अंतरण किसानों का किया जा रहा है। सभी किसानों को बधाई।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के किसानों को दी जाने वाली अंतर राशि का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पार्षद, जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे। समारोह का सीधा प्रसारण बस्तर जिले एवं विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपनी सफलता की कहानी अपनी जुबानी के तहत सुनाई। अतिथियों ने किसानों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।